बरेली में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय की क्रॉस कंट्री दौड़ में लवकुश ने पाया पांचवां स्थान
Gajraula, Uttar Pradesh:महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी क्रॉस कंट्री दौड़ में नगर के रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्रतिभागी लवकुश ने विश्वविद्यालय की बेस्ट आठ (8) टीम में पांचवां स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की छह सदस्यीय टीम, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई थी। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम चैम्पियनशिप में उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
