244235
गजरौला में धूमधाम से निकाली गई प्रभु श्री राम की बारात
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जिले के गजरौला में शनिवार रात को श्री रामलीला प्रबंध समिति द्वारा प्रभु श्री राम की भव्य बारात निकाली गई। यह बारात रमाशंकर कौशिक स्मृति पार्क से शुरू हुई, जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने प्रभु श्री राम और लक्ष्मण की आरती कर किया। बारात में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार: तीन IAS अफसरों के विभागीय बदलाव के साथ प्रशासनिक फेरबदल तेज
Patna, Bihar:पटना- बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल کرتے हुए तीन आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 29 अगस्त को इसकी अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक, 2014 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार को बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक पद से स्थानांतरित कर निदेशक, अंकेक्षण, वित्त विभाग बनाया गया है। वहीं, 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अंजनी कुमार, जो पूर्णिया जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनात थे, उन्हें स्थानांतरित कर आयुक्त, बीबीजी राम जी, ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा 2017 बैच के आईएएस अधिकारी अभय झा को ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव पद से स्थानांतरित करते हुए बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।0
0
Report
बनासकाठा जिले के वी.जे.पटेल सब्ज़ी मार्केट में कुत्तों के आतंक, चार दुकानदार घायल
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા જિલ્લાના વી.જે.પટેલ શાકમાર્કેટની ઘટના. શાકમાર્કેટમાં શેરીના શ્વાનોએ મચાવ્યો આતંક. ચાર વેપારીઓને શ્વાનોએ ઘાયલ કર્યા. ઇજાગ્રસ્તોને સારવાર માટે હોસ્પિટલ ખસેડાયા. શ્વાનોના હુમલાની ઘટના સીસીટીવી કેમેરામાં કેદ થઈ. આ ઘટનાને લઇને શાકમાર્કેટના વેપારીઓમાં દહેશતનો માહોલ.0
0
Report
लखनऊ में शौर्य स्मृतियों के साथ 101 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ की धरा आज शौर्य की स्मृतियों को सम्मान और विकास के संकल्प को नई ऊंचाई देने की साक्षी बनेगी। माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में स्वाधीनता संग्राम की अमर वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा का लोकार्पण तथा लखनऊ छावनी को 'मॉडल छावनी' के रूप में विकसित करने हेतु ₹101 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास होगा। वीरता का वंदन, विरासत का सम्मान और विकास का विस्तार, यही 'नए उत्तर प्रदेश' की नई पहचान है।0
0
Report
Advertisement
धनोरा में संपत्ति विवाद: सरोज देवी टंकी पर चढ़ीं, सीमा देवी को जेल—भाजपा धरना
Amroha, Uttar Pradesh:धनोरा में संपत्ति विवाद: सरोज देवी टंकी पर चढ़ीं, सीमा देवी को जेल—भाजपा धरना0
0
Report
प्रतापपुर-जोरी मार्ग हादसे में पुलिस की देरी, घायल युवक हजारीबाग रेफर
Ansar Nagar, Jharkhand:प्रतापपुर-जोरी मार्ग पर सड़क हादसा, डायल 112 पर सूचना के बावजूद पुलिस नदारद, गंभीर घायल युवक हजारीबाग रेफर। चतरा के प्रतापपुर-जोरी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। घटना के बाद आपातकालीन सेवा और पुलिस की लेट-लतीफी पर भी सवाल उठ रहे हैं। गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। सरदम पुल के समीप हुए इस हादसे की जानकारी मोनिया के युवा समाजसेवी रामजीवन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया, लेकिन काफी देर तक पुलिस की कोई भी टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची। घायल अवस्था में युवक को चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि मरीज के पास कोई पहचान पत्र नहीं है और न ही उसका कोई साथी वहां मौजूद है। युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
कुशीनगर के पनियहवा पुल पर युवाओं की लापरवाही बढ़ी; सेल्फी-स्टंट से बड़ा हादसा खतरा
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - पनियहवा पुल बना सेल्फी और स्टंट का अड्डा - नारायणी नदी पर बने पनियहवा पुल पर युवाओं की बढ़ी लापरवाही - पुल के पिलर और पायों के आसपास बैठकर करते है पार्टी - सेल्फी, रील और स्टंट के चक्कर में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा0
0
Report
Advertisement
भोपाल के चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का दसवां दिन: शौचालय बंदी और पदवृद्धि की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल चयनित अभ्यर्थियों के आंदोलन का 10वां दिन चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रशासन पर आंदोलन दबाने का लगाया आरोप नीलम पार्क का शौचालय देर रात को बंद किया गया जानबूझकर शौचालय बंद किया गया महिला चयनित अभ्यर्थी को परेशान करने के लिए : चयनित अभ्यर्थी राजधानी के नीलम पार्क में जुटे है चयनित अभ्यर्थी अलग-अलग जिलों से राजधानी भोपाल पहुंचे चयनित अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चयनित अभ्यर्थियों शिक्षक भर्ती 2025 वर्ग 2 और वर्ग 3 में पदवृद्धि की मांग शिक्षक भर्ती वर्ग 3 में 25000 और वर्ग 2 में अलग-अलग विषय में 3000 पद वृद्धि की मांग0
0
Report
चोला थाना क्षेत्र में मुठभेड़: 4 गिरफ्तार, एक फरार; 70 किलो पीतल बरामद
Bulandshahr, Uttar Pradesh:ब Bulandshahar? Wait no. Correction: Bulandshahr चोरी की घटना में फरार चल रहे बदमाशों के साथ थाना चोला पुलिस व स्वॉट टीम की हुई मुठभेड़. पुलिस की जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश शाहरुन घायलावस्था में अपने अन्य 4 साथी अमीर, आसिफ, फारुख व आसिफ सहित गिरफ्तार. 1 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस. बदमाशो के कब्जे से 1 तमंचा, कारतूस, 70 किलो पीतल (चोरी की) व 1 अपाचे बाइक व अल्टो कार बरामद. मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशो ने चोला थाना क्षेत्र स्थित विवकोल कम्पनी से 13 अगस्त को पीतल की मूर्ति की थी चोरी. मूर्ति पिघलाकर 70 किलो पीतल को बेचने के उद्देश्य से आये थे चोर. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशो का लंबा है आपराधिक इतिहास. चोला थाना क्षेत्र में सिखेड़ा रोड के पास संदिग्ध वाहन की चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़.0
0
Report
देशी कट्टा दिखाकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ा
Begun, Rajasthan:रायपुर लोगों को देशी कट्टा दिखाकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार पुरानी बस्ती पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई आरोपी मोहम्मद अमीरुद्दीन उर्फ जीशान गिरफ्तार लोगों को कट्टा दिखाकर क्षेत्र में बना रहा था दहशत का माहौल पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा आरोपी के कब्जे से 1 नग लोहे का देशी कट्टा बरामद पुरानी बस्ती थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा0
0
Report
Advertisement
नामली में कार से 73.72 लाख नकदी बरामद, आरोपी हिरासत में
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नामली में पुलिस ने एक कार से लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें एक बोरा मिला, जिसमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। मौके पर कार सवार नकदी को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस कार और युवक को थाने ले आई। दरअसल, नामली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नकदी लेकर एक कार रतलाम से जावरा की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस ने बिना नंबर की नई क्रेटा कार को रोककर जांच की। कार में सवार युवक की पहचान मिजान खान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कार से नकदी से भरा बोरा बरामद हुआ। कार सवार ने बताया कि वह रतलाम से अपने गांव उमटपलिया जा रहा था। पुलिस कार व कार सवार को थाने ले आई, थाने पर नोट गिनने की मशीन बुलवाई गयी और मशीन से नकदी की गिनती की गयी। गिनती पूरी होने पर कुल 73 लाख 72 हजार 500 रुपये की नकदी सामने आई। हालांकि, देर रात तक मिजान खान इस नकदी को लेकर कोई पुख्ता दस्तावेज या हिसाब पुलिस को नहीं बता पाया। उसने जमीन बेचने की बात कही और बताया कि वह रकम अपने घर लेकर निकला था और वापस रतलाम से अपने गांव लौटने की बात कही है। अब पुलिस नकदी के स्रोत और उसके दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। जरूरत पड़ने पर मामले में लोकायुक्त को भी शामिल किया जा सकता है।0
0
Report
कटोरा तालाब में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 14 हजार 500 नकद बरामद
Begun, Rajasthan:रायपुर कटोरा तालाब में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार सिविल लाइन पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई ईलेवन ग्राउंड में ताश पर दांव लगाते पकड़े गए आरोपी मौके से 1 लाख 14 हजार 500 रुपये नगद बरामद 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने के चिप्स भी जब्त पुलिस को देखकर कुछ आरोपी मौके से फरार पकड़े गए 9 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई सभी आरोपियों को जमानत मुचलके पर किया गया रिहा आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई0
0
Report
रायपुर के स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 केंद्रों में छानबीन
Begun, Rajasthan:रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई... शहर के 30 स्पा सेंटरों में एक साथ पुलिस ने जांच अभियान चलाया... कार्रवाई के लिए पुलिस की 15 टीमें गठित की गई थीं, जिसमें 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे... पुलिस ने स्पा सेंटरों में ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरे और रिकॉर्डिंग, संचालक और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन समेत तमाम दस्तावेजों की जांच की... इसके अलावा स्पा सेंटरों में किसी भी प्रतिबंधित या संदिग्ध गतिविधि, लीज-किराया, स्वामित्व और जरूरी अनुमतियों की भी पड़ताल की गई... जांच के दौरान दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने पर मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है... इनमें डीडी नगर थाना क्षेत्र का एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र के अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा सेंटर शामिल हैं... पुलिस ने साफ किया है कि स्पा सेंटरों की लगातार निगरानी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी..0
0
Report
Advertisement
रायपुर के पुलिसकर्मी के घर चोरी: नगदी-जेवर सहित करीब 3.2 लाख का नुकसान
Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी रायपुर से बड़ी खबर.. रात्रिगस्त के लिए थाने गए पुलिसकर्मी के घर चोरी. महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल के घर हुई चोरी.. दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार स्थित घर में चोरी. रात्रिगस्त से वापस आने पर घर के ताले टूटे मिले.. घर की अलमारियों से नगदी डेढ़ लाख नगदी समेत 3 लाख 20 हजार के जेवर चोरी पार पत्नी बच्चे रक्षाबंधन पर गए है गांव... पंडरी थाना इलाके का मामला..0
0
Report
मौलाना साजिद रशीदी के इस्लामिक कानून वाले दावों से देश में विवाद तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी कहते हैं, "मैं देश को एक बार फिर चेतावनी देना चाहता हूं कि जब तक इस देश में इस्लामिक कानून लागू नहीं होता, तब तक रेप, अपराध, भ्रष्टाचार और ऐसी अन्य चीजों को खत्म नहीं किया जा सकता। आपको इस्लामिक देशों को देखना चाहिए वहां न तो रेप होता है, न चोरी होती है और न ही भ्रष्टाचार होता है, और लोग बहुत खुशहाल जीवन जी रहे हैं। लेकिन यहां, वे ये कानून नहीं लाना चाहते क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं इस्लामिक शरिया लागू न हो जाए। भाई, इस्लामिक शरिया कैसे लागू होगा? रेप के लिए इस्लाम का कानून देखिए: अगर व्यक्ति शादीशुदा है, तो उसे जमीन में आधा गाड़ दिया जाना चाहिए और पत्थर मारकर मार डाला जाना चाहिए..." अयोध्या, UP: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर राम कचहरी चार धाम मंदिर के महंत शशिकांत दास ने कहा, "मौलाना साजिद रशीदी की मांग किसी भी हाल में पूरी नहीं होगी। उनका मकसद कभी पूरा नहीं होगा। बेबुनियाद और बेतुकी बातें करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जब तक भारत में इस्लामिक कानून लागू नहीं होता, तब तक रेप नहीं रुकेंगे..." अयोध्या, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी पर संत दिवाकराचार्य महाराज कहते हैं, "देखिए, भारत में ज़्यादातर रेप मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रहे हैं। हलाला जैसी कुरीतियों ने मुस्लिम महिलाओं का शोषण किया है और भारत की संस्कृति को बदनाम करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। मौलाना साजिद रशीदी मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं और वे एक सनकी व्यक्ति हैं जो कभी भी इस्लामी सामाजिक बुराइयों पर ध्यान नहीं देते। इसके बावजूद, उन्हें भारत के लोकतंत्र और संविधान में कोई भरोसा नहीं है, इसीलिए वे अपनी मर्ज़ी के हिसाब से काम करना चाहते हैं..."0
0
Report
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, डीएम ने शील्ड-प्रमाणपत्र देकर बढ़ाया उत्साह
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित 'महराजगंज खेल रत्न पुरस्कार-2026' समारोह में जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने खिलाड़ियों को शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस के तत्वावधान में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, खेल शिक्षक तथा जिले भर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। समारोह में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, शतरंज और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। समारोह में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर महराजगंज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।0
0
Report
Advertisement
