Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244221

तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा, दो घंटे तक गांव में दहशत

VAVINEET AGARWAL
Oct 15, 2025 06:02:19
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा जनपद के गांव मिलक पापड़ी में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, दो घंटे तक दहशत में रहे ग्रामीण अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मिलक पापड़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेंदुआ अचानक पेड़ पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक तेंदुआ वहीं बैठा रहा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी टीम तेंदुए को काबू में नहीं कर सकी। इस दौरान गांव के लोग दूर से ही घटना को देखने के लिए जुटे रहे।
13
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SASARIFUDDIN AHMED
Oct 15, 2025 12:25:24
Guwahati, Assam:असम गौरव जुबीन गर्ग सिंगापुर में 19 Sep को दिल की धड़कन की दुखद और असमय मौत के बाद पहले से ही दुखी निकासी और आस-पास के इलाकों के लोग जेल के गेट के बाहर जमा हो गए, जब पांच गिरफ्तार लोगों - श्यामकानु महंता, सिद्धार्थ शर्मा, ज़ुबीन के चचेरे भाई संदीपन गर्ग जो एक APS ऑफिसर भी हैं, और उनके दो गिरफ्तार PSO परेश बैश्य और नंदेश्वर बोरा को बक्सा जिला जेल ले जाया गया। दिल की धड़कन के लिए न्याय की मांग करते हुए, लोगों के एक हिस्से ने उस गाड़ी पर भी पत्थर फेंके जिसमें पांच गिरफ्तार लोगों को लाया गया था, साथ ही साथ आई दूसरी गाड़ियों पर भी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और प्रदर्शन कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। एक महिला प्रदर्शनकारी ने न्यूज़ लाइव को बताया, "हम चाहते हैं कि उन सभी को मौत की सज़ा दी जाए। उन्हें हमें सौंप दिया जाना चाहिए। हम अपने ज़ुबीन दा को न्याय दिलाएंगे।" तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सहित और भी फोर्स मौके पर भेजी गई है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 15, 2025 12:24:52
Paradeep, Odisha:ଭାରତ ସରକାରଙ୍କ ତରଫରୁ ପାରାଦୀପ ବିଜୁ କନଭେନସନ୍ ହଲ୍ ରେ ଏକ ଦୁଇ ଦିନିଆ କର୍ମଶାଳାର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଛି। ଏହି କାର୍ୟକ୍ରମ କୁ ପାରାଦୀପ ବିଧାୟକ ତଥା ଶୀଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀ ସମ୍ପଦ ଚନ୍ଦ୍ର ସ୍ବାଇଁ ମୂଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଯୋଗଦେଇ ଏହାକୁ ଉଦଘାଟନ କରିଥିଲେ। ଏହି ଅବସରରେ ଅନ୍ୟ ସମ୍ମାନିତ ଅତିଥି ମାନେ ଯୋଗ ଦେଇ ଓଡ଼ିଶାରେ ଅଣୁ କ୍ଷୁଦ୍ର ଏବଂ ମଧ୍ୟମ ଉଦ୍ୟୋଗ ( ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ) ଏବଂ କେନ୍ଦ୍ରୀୟ ସରକାରୀ କ୍ଷେତ୍ର ଉଦ୍ୟୋଗୀ ଗୁଡିକ ମଧ୍ୟରେ ବ୍ୟବସାୟୀ ସଂଯୋଗ କୁ କିପରି ପ୍ରୋତ୍ସାହନ ଦିଆ ଯାଇପାରିବ ଏହାହିଁ ଏହାର ମୂଳ ଲକ୍ଷ ବୋଲି ଅତିଥି ମାନେ ମତ ପ୍ରକାଶ କରିଥିଲେ। ਆୟୋଜିତ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ବିକ୍ରେତା ବିକାଶ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ନେଇ ଏକ ପ୍ରଦର୍ଶନୀ ର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଥିଲା। ସମଗ୍ର ଓଡିଶାରୁ ୧୫୦ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଅଂଶଗ୍ରହଣ କରିଥିବା ବେଳେ ବିଭିନ୍ନ ସରକାରୀ ବିଭାଗ ଏବଂ ସିପିଏସ୍ଇ ର ପ୍ରାୟ ୫୦ଜଣ ଅଧିକାରୀ ଙ୍କ ସମେତ ୨୦ଟି ଷ୍ଟଲ ପ୍ରଦର୍ଶନୀ କରାଯାଇଥିଲା। ଅତିଥି ମାନେ ଏହି ଷ୍ଟଲ ଗୁଡିକୁ ବୁଲି ଦେଖିବା ସହିତ ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ କୁ ପ୍ରୋତ୍ସାହନ ଦେବାପାଇଁ ସରକାର ପ୍ରତଶୃତି ବଦ्ध ବୋଲି କହିବା ସହିତ ଛୋଟ ଛୋଟ Shିଳ୍ପ ହେଲେ ନୂଆ ନିଯୁକ୍ତି ସୃଷ୍ଟି ହେବା ନିଶ୍ଚିତ। ଶିଳ୍ପ ର ୨୪ଶହ ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ ଥିବା ବେଳେ ସେଥି ମଧ୍ୟରୁ ୨ଶହ ଓଡିଆ ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ ଅଛନ୍ତି, ତେଣୁ ଏହା କିପରି ହଜାରରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଓଡିଆ ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ ହୋଗ ପାରିବେ ଏନେଇ ଓଡ଼ିଶାରେ ଥିବା ବୃହତ ଶିଳ୍ପ ଗୁଡିକ ନୂତନ କରି ଆସୁଥିବା ଉଦ୍ୟୋଗୀ ମାନଙ୍କୁ ପ୍ରୋତ୍ସାହନ ଦେବା ପାଇଁ ମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରକାଶ କରିଥିଲେ। ଓଡ଼ିଶାରେ ଏମ୍ଏସ୍ଏମ୍ଇ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେଲେ ନିଯୁକ୍ତି କ୍ଷେତ୍ରରେ ବ୍ୟାପକ ସମ୍ଭାବନା ସୃଷ୍ଟି ହେବା ସହିତ ଓଡିଆ ଯୁବକ ମାନେ ଉଦ୍ୟୋଗୀ ହୋଇ ପାରିବେ। ତେଣୁ ସରକାର ଙ୍କ ଏହା ପ୍ରଥମେ ପ୍ରାଥମିକତା ରହିଛି ବୋଲି ମନ୍ତ୍ରୀ କହିଥିବା ବେଳେ ଓଡ଼ିଶାର ଭିନ୍ନ ଜିଲ୍ଲାର ଉଦ୍ୟୋଗୀ ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ.
0
comment0
Report
Oct 15, 2025 12:23:29
Jhansi, Uttar Pradesh:अमृत संवाद के द्वारा यात्रियों के मध्य अमृत स्टेशन योजना के तहत विकसित पुखरायाँ स्टेशन पर उच्चीकृत यात्री सुविधाओं को किया साझा रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत झांसी मंडल पर स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज पुखरायाँ स्टेशन पर अमृत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों एवं आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और यात्री सुविधाओं की बेहतरीन हेतु और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में रेलवे के प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा ने पुखरायां रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय में संवाद किया।
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Oct 15, 2025 12:23:00
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 15, 2025 12:22:28
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद आईजीआरएस पर की गई शिकायत की जांच करने पहुंची अधिकारी के साथ की गई अभद्रता। बांट माप अधिकारी मीनू तिवारी ने मामले की सूचना उन्होंने उच्च अधिकारियों को दी। मामला की सूचना पर थानाध्यक्ष कादरी गेट, जिला पूर्ति अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया कि यहां कोटे की दुकान शून्य चल रही है और वह प्रांशु गुप्ता के पास अटैच है; उनके खिलाफ लगातार घटतौली की शिकायत मिली, जिस पर जांच करने के लिए बांट माप अधिकारी आई थी। उनके द्वारा अभद्रता किए जाने के संबंध में उच्च अधिकारियों को बताया गया था। इसके लिए वह व अन्य अधिकारी आए थे; मामले को शांत कर दिया गया है, अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थाना कादरीगेट क्षेत्र के मोहल्ला बिर्राबाग का मामला।
0
comment0
Report
AKAjay Kumar Rai
Oct 15, 2025 12:22:03
Buxar, Bihar:बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक हलचल चरम पर रही। महागठबंधन के डुमरांव के माले विधायक अजीत कुशवाहा और ब्रह्मपुर के राजद विधायक शंभू नाथ यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, डुमरांव महाराज कमल सिंह के पोते शिवांग विजय सिंह ने जनसुराज पार्टी की ओर से प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। नामांकन के दौरान सभी उम्मीदवारों के समर्थकों की भारी भीड़ अनुमण्डल कार्यालय के बाहर उमड़ी रही। इस दौरान नेताओं ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जमकर निशाना साधा। ब्रह्मपुर विधायक शंभू नाथ यादव ने कहा कि ब्रह्मपुर की देव रूपी जनता तीसरी बार आशीर्वाद देने जा रही है। विकास ही मेरा धर्म और कर्म है। वहीं, डुमरांव के माले विधायक अजीत कुशवाहा ने जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि डुमरांव की धरती वीरों की धरती है। यहां की जनता धन बल से नहीं, अपने विवेक से मतदान करती है। जनता का पूरा समर्थन हमारे साथ है। इधर, जनसुराज पार्टी से नामांकन करने पहुंचे शिवांग विजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा की जनसुराज की नीति गांव-गांव तक पहुंचेगी और इस बार जनता बदलाव का फैसला करेगी। डुमरांव अनुमंडल में नामांकन के साथ ही अब चुनावी समर और तेज होता दिख रहा है। आने वाले दिनों में प्रचार-प्रसार के साथ बक्सर की राजनीति का पारा और चढ़ने की संभावना है।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Oct 15, 2025 12:21:26
Jasa, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - भभुआ में दिनदहाड़े गोलीकांड, युवक की मौत से बवाल छावनी मोहल्ले का शेरु नामक युवक ने वार्ड 14 में युवक पर गोली मारने का आरोप, इलाज में लापरवाही और आरोपी कि गिरफ्तारी की मांग को लगाकर परिजनों ने एकता चौक पर किया जाम वियो - विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद भी कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आज बुधवार की दोपहर भभुआ शहर के वार्ड नंबर 14 में उस समय सनसनी फैल गई जब छावनी मोहल्ले का रहने वाला एक युवक हाथ में कट्टा लेकर पहुंचा और एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भभुआ शहर के वार्ड नंबर 15 निवासी बसंत राम के पुत्र रामलाल के रूप में की गई है। वहीं गोली चलाने वाले युवक का नाम शेरु कुमार बताया जा रहा है, जो छावनी मोहल्ले का रहने वाला है और पहले ब्लॉक के सामने जूस बेचने का काम करता था। घटना के बाद आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी अमर कुमार ने बताया कि “हम अपने भैया का इलाज कराने सदर अस्पताल आए थे। इसी दौरान वार्ड नंबर 14 में शेरु नाम के लड़के ने मेरे भैया को कट्टा से गोली मार दी। हम पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़ रहे थे, लेकिन वह भाग निकला।” वहीं मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डॉक्टरों ने घायल को समय पर इलाज नहीं दिया और हाथ तक नहीं लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने एकता चौक पर शव रखकर जाम कर दिया। परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शहर के मुख्य मार्ग पर लगे इस जाम से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच चल रही है。
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 15, 2025 12:20:36
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Oct 15, 2025 12:20:02
Ranchi, Jharkhand:कुर्मी महतो समाज आज अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए असंवैधानिक तरीके से खुद को आदिवासी बताने का प्रयास कर रहा है, जिसका समूचा आदिवासी समाज कड़ा विरोध करता है। इसी विरोध के तहत “आदिवासी हुंकार महा रैली” का आयोजन किया गया है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे। हम भारत सरकार, झारखंड सरकार और जन-प्रतिनिधियों से कहना चाहते हैं कि झारखंड की सामाजिक समरसता और शांतिपूर्ण वातावरण को भंग करने का प्रयास न किया जाए। यदि किसी वर्ग को आदिवासी दर्जे की मांग करनी है, तो इसके लिए वर्ष 1965 में गठित समिति द्वारा निर्धारित पाँच मापदंड हैं, जिनके आधार पर ही यह तय होता है कि कौन आदिवासी कहलाने योग्य है। राज्य स्तर पर टीआरआई और राष्ट्रीय स्तर पर एनटीआरआई ने भी स्पष्ट किया है कि आदिवासी समुदाय की पहचान संकुचित जीवन शैली, भौगोलिक स्थिति, आदिम स्वरूप, विशिष्ट संस्कृति और परंपरा से होती है। आदिवासी समाज मुख्यतः पहाड़ी और वन क्षेत्रों में रहता है, जहाँ परिवहन की सुविधा सीमित है, उनकी बोली-भाषा, रहन-सहन और संस्कृति उन्हें विशिष्ट बनाती है। जबकि कुर्मी समाज में ऐसे लक्षण नहीं पाए जाते; उनका इतिहास बताता है कि उनके पुरखों ने स्वयं को क्षत्रिय या अन्य वर्ण व्यवस्था में शामिल बताया था, और उनकी भाषा इंडो-आर्यन समूह की है, जो मगही व कुर्माली से मिलती-जुलती है। इसलिए ऐतिहासिक और सामाजिक रूप से यह सिद्ध है कि वे आदिवासी वर्ग में नहीं आते। झारखंड का मूलवासी आदिवासी समाज अनादिकाल से अपने अस्तित्व, पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता आया है और आगे भी करता रहेगा।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 15, 2025 12:19:32
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है।इसी क्रम में आज बेगूसराय मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज प्रत्याशी डॉ अरुण सिंह ने बुधवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बेगूसराय अनुमंडल कार्यालय पहुँचकर नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस नामांकन के दौरान अनुमंडल के बाहर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी और नारेबाजी के साथ माहौल चुनावी रंग में रंग गया। हालांकि इस मौके पर जन सुराग के कार्यकर्ता में काफी खुशी देखने को मिला। वही जन सुराज के प्रत्याशी डॉ अरुण सिंह ने कहा कि आज हम अपना नामांकन पर्चा दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया है कि बिहार में बदलाव की बहार बह रही है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर लूट कट की गई है। उन्होंने कहा कि मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में दो बाहुबली से हम लोगों को कोई टक्कर नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार काफी मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में मिल रही है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अगर हम मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से जीत कर जाते हैं। तो उसे इलाके में अच्छे तरीके से मेडिकल अस्पताल खोलेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि इस इलाके में रोजगार एवं शिक्षा पर मेरा काफी फोकस रहेगी। बाइट डॉ अरुण कुमार जनसुराग प्रत्याशी मटिहानी विधानसभा क्षेत्र
3
comment0
Report
RMRoshan Mishra
Oct 15, 2025 12:17:56
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top