244221
अमरोहा में सांसद और विधायक की मौजूदगी में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा तहसील के गांव चुचैलाकला में मंगलवार को सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक राजीव तरारा और डीएम राजेश कुमार त्यागी की उपस्थिति में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया गया। DM राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि यह प्लांट शौचालयों के टैंक से निकलने वाले मल के शोधन के लिए स्थापित किया जा रहा है। इससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी, जैविक खाद तैयार होगी और मल शोधन के बाद निकले पानी का उपयोग फसलों की सिंचाई में किया जा सकेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों की भीड़ अलखनाथ मंदिर में
Bareilly, Uttar Pradesh:आज शिवभक्तों का विशेष दिन सावन का पहला सोमवार है और मान्यता है कि सावन में शिव की आराधना करने से भोलेनाथ मनचाही मुराद पूरी करते हैं। देश भर में श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में भोलेनाथ के दरबार में पूजन अर्चन के लिए उमड़ रहे हैं, बरेली के अलखनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला, सुबह से बम भोले के जयकारे से पूरा वातावरण शिव की भक्ति में सराबोर नजर आया, अलखनाथ मंदिर सैकड़ो प्राचीन मंदिर है0
0
Report
काशी के धाम में सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:काशी में सावन के पहले सोमवार पर दर्शन के लिए पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंदिर प्रशासन के अन्य अधिकारी और कार्मिक भी श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत में मुस्तैद दिखे। फूलों की बारिश के बीच पूरे धाम परिसर में 'हर हर महादेव' के जयकारे गूंज उठे।0
0
Report
वाशिम में 100 से अधिक पदाधिकारी बीजेपी में शामिल होंगे
Washim, Maharashtra:अँकर:सुनेत्रा पवार यांची राष्ट्रवादी, शिंदे तसेच ठाकरेंची शिवसेना आणि काँग्रेसच्या वाशिम जिल्ह्यातील अनेक पदाधिकाऱ्यांचा भाजपात प्रवेश होतोय. त्यामध्ये कृषी उत्पन्न बाजार समितीचे सभापتي, उपसभापती, जिल्हा परिषदेचे माजी सभापती, माजी सदस्य आणि इतर पदाधिकारी आमदार श्याम खोडे यांच्या नेतृत्वात मुंबई प्रदेश अध्यक्ष यांच्या उपस्थितीत दुपारी भाजपात प्रवेश करणार. या पदाधिकाऱ्यांमध्ये सुनेत्रा पवारांच्या राष्ट्रवादीचे माजी जिल्हा परिषद सदस्य पांडुरंग कोठाळे, काँग्रेसचे ज्येष्ठ कार्यकर्ते तथा वाशिम कृषी उत्पन्न बाजार समितीचे विद्यमान सभापती महादेव काकडे, उपसभापती गोवर्धन चव्हाण, शिंदेच्या शिवसेनेचे माजी जिल्हा प्रमुख तथा माजी जिल्हा परिषद सभापती विजय खानझोडे, ठाकरेंच्या शिवसेनेचे माजी जिल्हा परिषद सदस्य सचिन डोफेकर, माजी जिल्हा परिषद सदस्य विश्वास गोदमले,भागवत येवले,भारत व्यवहारे, एन. डी राठोड आणि मंगरुळपीर बाजार समितीचे माजी सभापती भास्कर शेगीकर यांच्यासह पंचायत समितीचे माजी सभापती, सदस्य,काही सरपंच असे 100 पेक्षा जास्त कार्यकर्ते भाजपात प्रवेश करणार आहेत.0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा होने से टला तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी !
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा होने से टला तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी कार में तीन लोग थे सवार नोएडा से लखनऊ जा रहा था परिवार माईल स्टोन 77 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी कार इतनी रफ्तार में थी कि कार के परछक्के उड़ गए हादसे में दो लोग हुए घायल जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से सैफई पीजीआई हॉस्पिटल भेजा गया करहल थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 77 की घटना0
0
Report
लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक से वज्रपात का अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में सुबह से ही हो रही तेज़ बारिश। इन जिलों में है भारी बारिश का यलो अलर्ट: देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बतरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में है गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंकाप्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जाहिर की गई है।0
0
Report
रायपुर के हटकेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर भीड़ भारी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के हटकेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर भीड़ भारी. हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान रहा. यहां कोई भगवान शिवशम्भु को जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने पहुंचा तो कोई पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगने.0
0
Report
Advertisement
सावन के पहले सोमवार पर नलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब
Nuh, Haryana:पहले सावन सोमवार पर नलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। नूंह जिले की अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित पांडवकालीन प्राचीन नलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले Montag सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की。 पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंज उठा। शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सावन के प्रथम सोमवार का पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा。 सुबहे के समय आयोजित भव्य महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी, घंटों की गूंज और शंखनाद ने अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया。 मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल, छाया, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं। पूरे दिन श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना लगातार जारी रहा। सावन के पहले सोमवार पर नलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था ने एक बार फिर इस प्राचीन शिवधाम की धार्मिक महत्ता को उजागर कर दिया।0
0
Report
Ayodhya में सावन के पहले सोमवार पर नागेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
Ayodhya, Uttar Pradesh:सावन के पहले सोमवार पर मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या शिवभक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आई। प्राचीन नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया。 देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान नागेश्वरनाथ का गंगाजल, दुग्ध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से सुख, समृद्धि, आरोग्य और परिवार के कल्याण की कामना की。 श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात है, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि दर्शन-पूजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके。0
0
Report
पथरी ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - पथरी ऑपरेशन के बाद युवक की मौत - युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा - चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार का रहने वाला मृतक युवक मृत्युंजय गुप्ता - परिजनों ने अस्पताल पर गलत इलाज और लापरवाही का लगाया आरोप - 10 दिन पहले हुआ था युवक का पथरी का ऑपरेशन - ऑपरेशन के तीन दिन बाद दर्द से तड़पने लगा युवक - अस्पताल द्वारा सिर्फ युवक को ड्रिप लगाकर भेज था घर - रविवार रात हालत बिगड़ने पर फिर युवक को लाया गया अस्पताल - इलाज के दौरान देर रात युवक की दर्द से तड़प तड़प कर हुई मौत - सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - पुलिस ने परिजनों को शव ले जाने का बनाया दबाव - पुलिस और परिजनों के बीच हुई धक्का-मुक्की - पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए आगे की जांच में जुटी - रवींद्रनगर थाना अंतर्गत रवीन्द्रनगर धुस स्थित सांक्रित्य हॉस्पिटल का मामला।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा पुलिस के स्निफर डॉग्स ने 1H1 में NDPS मामलों में बड़ी बरामदगी की
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार के नशा मुक्त हरियाणा अभियान में हरियाणा पुलिस के प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स नशा तस्करों के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार बनकर उभरे हैं। वर्ष 2026 की पहली छमाही (1 जनवरी से 30 जून) के दौरान हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने रेड एवं सर्च ऑपरेशन चलाकर स्निफर डॉग्स की सहायता से 48 एनडीपीएस मामलों में बड़ी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन), स्मैक, गांजा, चरस, अफीम, डोडा पोस्त, चूरा पोस्त तथा अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी की। इन अभियानों में बोल्ट (HK132) ने सर्वाधिक 15, रैम्बो (HK133) ने 14 तथा रोमियो (HK131) ने 12 मामलों में भाग लेकर सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विशेष रूप से रैम्बो की सहायता से 5 क्विंटल 50 किलोग्राम 300 ग्राम डोडा पोस्त की सबसे बड़ी बरामदगी की गई। इन तीनों स्निफर डॉग्स की असाधारण सूंघने की क्षमता और डॉग हैंडलर्स के साथ उनके बेहतरीन तालमेल ने नशा तस्करों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई को नई धार प्रदान की है। *आधुनिक तकनीक और स्निफर डॉग्स से नशा तस्करों के नेटवर्क पर प्रहार* हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने कहा कि नशा तस्करी समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स और उनके डॉग हैंडलर्स इस अभियान की मजबूत कड़ी हैं। स्निफर डॉग्स की असाधारण सूंघने की क्षमता, आधुनिक प्रशिक्षण और पुलिस टीमों के साथ उनका बेहतर समन्वय मादक पदार्थों की बरामदगी तथा नशा तस्करों तक पहुंचने में अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, खुफिया सूचनाओं और विशेषज्ञ संसाधनों के प्रभावी उपयोग से हरियाणा पुलिस नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में निरंतर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ हेल्पलाइन नंबर - 9050891508 साझा करें, ताकि "नशा मुक्त हरियाणा" के संकल्प को जनसहभागिता के माध्यम से साकार किया जा सके। *हर वर्ष एनडीपीएस मामलों में डॉग स्क्वॉड दिला रहा सफलता* अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो संजय कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस के डॉग स्क्वॉड की प्रभावशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की सहायता से हर वर्ष बहुत सारे एनडीपीएस मामलों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जाती रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचती है, जहां स्निफर डॉग्स वाहन, मकान, गोदाम, खेत अथवा अन्य स्थानों पर बेहद चतुराई से छिपाकर रखे गए मादक पदार्थों का सटीक पता लगाकर पुलिस कार्रवाई को सफल बनाते हैं। कई मामलों में इनकी सहायता से नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में भी सफलता मिली है। *छह माह में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ बरामद, कई जिलों में बड़ी कार्रवाई* वर्ष 2026 के पहले छह महीनों के दौरान स्निफर डॉग्स की सहायता से चिट्टा (हेरोइन), स्मैक, गांजा, चरस, डोडा पोस्त, चूरा पोस्त, अफीम तथा अन्य मादक पदार्थों की कई बड़ी खेप बरामद की गईं। प्रमुख बरामदगियों में आदमपुर से 5 क्विंटल 50 किलोग्राम 300 ग्राम डोडा पोस्त, फतेहाबाद से 10.160 किलोग्राम डोडा पोस्त, फरीदाबाद से 6.56 किलोग्राम गांजा, 4.735 किलोग्राम डोडा पोस्त, 3.790 किलोग्राम डोडा पोस्त, 3.50 किलोग्राम गांजा, 1.2 किलोग्राम गांजा, 105.08 ग्राम चरस सहित हेरोइन एवं अन्य मादक पदार्थों की कई महत्वपूर्ण बरामदगियां शामिल हैं। इन सफल अभियानों में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा (डबवाली), गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र, हिसार जीआरपी सहित अनेक जिलों की पुलिस तथा HSNCB की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स बोल्ट, रैम्बो, रोमियो, जग्गा, जैक, शेरू, टॉम, ब्रूनो, जिमी, राजा, जेसिफर, मैक्स, माही और चार्ली ने अपनी असाधारण सूंघने की क्षमता से वाहनों, मकानों, गोदामों और अन्य स्थानों पर छिपाकर रखे गए मादक पदार्थों का सटीक पता लगाकर पुलिस कार्रवाई को सफल बनाया। *बोल्ट, रैम्बो और रोमियो बने हरियाणा पुलिस के स्टार स्निफर डॉग्स* हिसार डॉग स्क्वॉड यूनिट ने वर्ष 2026 की पहली छमाही में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक मामलों में सफलता हासिल की। यूनिट के प्रशिक्षित स्निफर डॉग बोल्ट ने रेड एवं सर्च ऑपरेशन में भाग लेकर15 एनडीपीएस मामलों में सबसे अधिक सफलता दिलाई। रैम्बो ने 14 मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसकी सहायता से 5 क्विंटल 50 किलोग्राम 300 ग्राम डोडा पोस्त की सबसे बड़ी बरामदगी हुई। वहीं रोमियो ने 12 एनडीपीएस मामलों में सहायता करते हुए चिट्टा, गांजा तथा अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी में अहम योगदान दिया। इन आंकड़ों के अनुसार बोल्ट, रैम्बो और रोमियो वर्ष 2026 की पहली छमाही में हरियाणा पुलिस के सबसे अधिक सक्रिय और सफल स्निफर डॉग्स रहे। इन अभियानों की सफलता के पीछे डॉग हैंडलर्स की मेहनत और समर्पण भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा। सिपाही अनिल, सुनील, रीत, प्रदीप, विकास और रविंदर ने अपने प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स के साथ उत्कृष्ट समन्वय स्थापित करते हुए अनेक महत्वपूर्ण ऑपरेशनों को सफल बनाया। डॉग हैंडलर्स और स्निफर डॉग्स के बीच मजबूत तालमेल के कारण नशा तस्करों द्वारा अत्यंत चतुराई से छिपाए गए मादक पदार्थों का भी सटीक पता लगाया जा सका। *वैज्ञानिक प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक से बढ़ रही डॉग स्क्वाड की क्षमता* ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) संदीप सिंह कश्यप ने बताया कि हरियाणा पुलिस के डॉग स्क्वॉड में शामिल प्रत्येक स्निफर डॉग और उसके हैंडलर को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों के आधार पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की पहचान, संदिग्ध स्थानों की तलाशी, साक्ष्यों की सुरक्षा तथा ऑपरेशन के दौरान अनुशासित ढंग से कार्य करने का अभ्यास कराया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें आवश्यकता के अनुसार पूरे प्रदेश में विभिन्न अभियानों में तैनात किया जाता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित मानव संसाधन और स्निफर डॉग्स के समन्वित उपयोग से नशा तस्करी के नेटवर्क पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी या मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर - 9050891508 अथवा डायल-112 पर इसकी सूचना दें। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और पुलिस की सतत कार्रवाई से ही "नशा मुक्त हरियाणा" का संकल्प साकार किया जा सकता है。0
0
Report
Datia Counting Center पर गोलीबारी: ताजा अपडेट
Datia, Madhya Pradesh:Datia Counting Center पर गोलीबारी: ताजा अपडेट0
0
Report
जमशेदपुर की मुस्लिम बस्ती में गोलीबारी, युवक गंभीर घायल
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की देर रात शहर फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. फायरिंग मुस्लिम बस्ती स्थित कंटेनर यार्ड के पास हुई. इसमें मुस्लिम बस्ती निवासी आफताब आलम नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अपराधियों ने उसे 3 गोली मारी. गोली आफ़ताब को पीठ और पेट में लगी है. उसकी हालत गंभीर है और टीएमएच में उसका इलाज चल रहा है. उसपर फायरिंग करने का आरोप नशे के कारोबार में शामिल बंधु नामक व्यक्ति पर लगा है. बर्मामाइंस पुलिस पुर मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच के लिए घटना स्थल पर भी है. मौके से खोखा बरामद किया गया. पुलिस अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. फायरिंग की घटना से बस्ती में सनसनी फैल गई. घटना के बाद परिजनों ने टीएमएच में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया. सुरक्षा को लेकर वहां काफी मात्रा में फोर्स तैनात किया गया. तीन ओर से चली गोली घायल युवक के साथियों ने बताया कि आफताब अपने चार साथियों के साथ यार्ड के पास बैठा था. रात होने पर वे लोग घर जाने लगे. इसी दौरान 6 युवक मौके पर पहुंचे. युवकों ने तीन ओर से गोली चलानी शुरू कर दी तो सभी लोग भागने लगे. भागने के क्रम में आफताब नीचे गिर गया. इसी दौरान अपराधी उसके पास पहुंचे और उसे गोली मार दी. गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले. फायरिंग की घटना में आफताब गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके 4 साथी बाल-बाल बचे. घटना के बाद मौके पर बस्ती के लोगों की भीड़ जुटी और घायल को इलाज के लिए टीएमएच लाया गया. यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. कल नशा मुक्ति रैली में हुआ था शामिल बर्मामाइंस पुलिस की ओर से शनिवार को इलाके में नशा मुक्ति रैली निकाली गई थी. इसमें आफताब आलम जोर शोर से शामिल हुआ था. उसके साथियों ने आरोप लगाया कि इसी कारण नशे के कारोबार में शामिल लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से आफताब पर गोली चलाई. इस मामले में पुलिस ने कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घायल आफताब कंटेनर यार्ड में मजदूरी करता है.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों की भारी भीड़
Jodhpur, Rajasthan:एंकर सावन माह के पहले सोमवार पर जोधपुर पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह चार बजे से ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और पुष्पाभिषेक के साथ विशेष पूजा-अर्चना का दौर लगातार जारी है। श्रद्धालु "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष के साथ भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सावन के पहले सोमवार का धार्मिक महत्व होने के कारण जोधपुर के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों के पट खुलते ही भक्त भगवान शिव के दर्शन, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए पहुंचने लगे। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना कराई जा रही है। श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और जल अर्पित कर भोलेनाथ से मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर परिसरों में भक्ति का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा व व्यवस्थाओं के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।0
0
Report
11वीं सदी की सरस्वती प्रतिमा भारत लाने की मुहिम तेज, ब्रिटिश म्यूज़ियम वापसी पर जोर
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड ने 11वीं सदी की प्राचीन माँ सरस्वती की प्रतिमा को लंदन स्थित ब्रिटिश म्यूज़ियम से भारत वापस लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिमा मूल रूप से मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मंदिर की है, जिसे औपनिवेशिक काल (लगभग 1886–1891) के दौरान अंग्रेजों द्वारा इंग्लैंड ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा अत्यंत प्राचीन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की धरोहर है, जो माँ सरस्वती के ज्ञान, विद्या और संस्कृति के प्रतीक स्वरूप को दर्शाती है। वर्तमान में यह प्रतिमा लंदन के ब्रिटिश म्यूज़ियम में सुरक्षित रखी गई है। श्री किरमच ने कहा कि हाल ही में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ द्वारा भोजशाला परिसर को प्राचीन सरस्वती वाग्देवी मंदिर मानते हुए हिन्दू समाज को पूजा का अधिकार दिए जाने संबंधी महत्वपूर्ण आदेश पारित किया गया है। इसी क्रम में इस ऐतिहासिक प्रतिमा को भारत वापस लाने की मांग और अधिक प्रासंगिक हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा विदेशों से भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों को वापस लाने का अभियान निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में अनेक दुर्लभ मूर्तियां और कलाकृतियां विभिन्न देशों से वापस भारत लाई गई हैं, जिससे इस प्रयास को और बल मिला है। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर हरियाणा सरस्वती बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश सरकार से औपचारिक संपर्क स्थापित किया गया है तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया है। बोर्ड का उद्देश्य इस प्रतिमा को भारत लाकर सरस्वती सभ्यता से जुड़े क्षेत्रों में प्रदर्शित करना तथा अंततः हरियाणा में स्थापित सरस्वती संग्रहालय में प्रतिष्ठित करना है। डिप्टी चेयरमैन ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार यह प्रतिमा परमार राजवंश के काल (11वीं सदी) की मानी जाती है और इसे धार क्षेत्र में पुरातात्विक खुदाई के दौरान ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा प्राप्त किया गया था। उस समय दो प्रतिमाएं मिली थीं, जिनमें से एक वर्तमान में भोजशाला में स्थापित है, जबकि दूसरी ब्रिटिश म्यूज़ियम में रखी गई है। उन्होंने आगे बताया कि यह प्रतिमा संगमरमर से निर्मित है और इसमें संस्कृत एवं देवनागरी में शिलालेख भी अंकित हैं। यदि यह प्रतिमा भारत वापस लाई जाती है, तो इन शिलालेखों पर गहन शोध किया जाएगा, जिससे हमारी प्राचीन सभ्यता, सरस्वती नदी और उससे जुड़ी सांस्कृतिक विरासत के बारे में नई जानकारी प्राप्त हो सकेगी। धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि सरस्वती नदी के तट पर विकसित सभ्यता को भारतीय इतिहास की आधारशिला माना जाता है, और इस प्रकार की धरोहरों को पुनः देश में लाना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने केंद्र सरकार एवं संबंधित एजेंसियों से इस दिशा में सहयोग का आह्वान किया।0
0
Report
सावन मास की पहली सोमवारी: दिल्ली के शिव मंदिरों में जलाभिषेक की भारी भीड़
New Delhi, Delhi:आज सावन मास की पहली सोमवारी है और सोमवारी के दिन सुबह 4:00 बजे से ही शिवालयों में भक्त जल अर्पण करते देखे गए। दिल्ली के तुगलकाबाद गांव के प्राचीन शिव मंदिर में भी भक्त सुबह 4:00 बजे से ही जल अर्पण के लिए लाइन में लगे थे, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव के चारों ओर जलाभिषेक कर रहे थे। सावन मास भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे सर्वमान्य माना गया है, इस दिन श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों में दिखी। कल से इस गांव के प्राचीन शिव मंदिर में भक्त सुबह से ही लाइन में लगकर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ा रहे थे। पुजारी संतोष तिवारी ने कहा कि सावन मास में सोमवारी के दिन श्रद्धालुओं में उत्साह है और जल चढ़ाने के लिए सभी शिवालयों में श्रद्धालु सुबह 4:00 बजे से चलते हैं, दूध, मध, जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा और मौसमी फल चढ़ाए जा रहे हैं। अजय दीक्षित ने कहा कि सावन में भोलेनाथ को जल चढ़ाने का कथा है कि समुद्रमंथन के समय विष को कम करने के लिए भगवान शिव ने अपने कंठ में विष धरा था, तब से हर सावन मास की सोमवारी पर जल अर्पित किया जाता है। सोमवारी का व्रत रखने वाली महिलाएं तथा श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा में मनोकामनाएं पूर्ण होते देखते हैं। श्रद्धालु शिवम कुमार ने कहा कि उन्हें भगवान शिव के प्रति आस्था है और सोमवारी के दिन यहां पूजा अर्चना करते हैं। महिलाएं भी अपनी मनोकामनाओं के पूर्ण होने की आस्था बतातीं हैं।0
0
Report
Advertisement
