244235
जेबीएफ ने स्कूल में कला प्रतियोगिता और स्वच्छता रैली का आयोजन
Gajraula, Uttar Pradesh:सोमवार को जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन (जेबीएफ) ने स्कूल में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें मनरेगा और स्वयं सहायता समूहों ने सहयोग प्रदान किया। ग्राम प्रधान अर्चना देवी के सहयोग से गांव में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें ट्रैक्टर और सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। पूर्व प्रधान राम रतन सिंह ने स्वच्छता जागरूकता रैली में बच्चों का समर्थन किया और दुकानदारों को नालियों में कूड़ा-कचरा ना डालने के लिए प्रेरित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ के द्वितीय चरण में छोटीसादड़ी ने धरियावद को पछाड़ा—82% मतदान
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में छोटीसादड़ी और धरियावद नगरपालिका के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में जमकर भागीदारी की। अंतिम आंकड़ों के अनुसार दोनों नगरपालिकाओं के 45 वार्डों में कुल 24 हजार 87 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 19 हजार 776 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों नगरपालिकाओं को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 82.10 रहा। मतदान प्रतिशत के मामले में छोटीसादड़ी ने धरियावद को पीछे छोड़ दिया। छोटीसादड़ी में 14 हजार 670 मतदाताओं में से 12 हजार 218 ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 83.29 रहा, जबकि धरियावद में 9 हजार 417 में से 7 हजार 558 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 80.26 रहा। इस तरह छोटीसादड़ी में धरियावद की तुलना में 3.03 प्रतिशत अंक अधिक मतदान हुआ। दिलचस्प बात यह रही कि मतदान के शुरुआती घंटों में धरियावद लगातार आगे चल रहा था। दोनों नगरपालिकाओं के वार्डवार आंकड़ों में एक दिलचस्प रुझान भी सामने आया। अपेक्षाकृत छोटे मतदाता वाले कई वार्डों में मतदान प्रतिशत अधिक रहा, जबकि बड़े वार्डों में कुछ स्थानों पर मतदान प्रतिशत नीचे रहा। छोटीसादड़ी के वार्ड 18 में 339 मतदाताओं के बीच 90.86 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 1 हजार 171 मतदाताओं वाले वार्ड 10 में मतदान 72.08 प्रतिशत रहा। इसी तरह धरियावद में 279 मतदाताओं वाले वार्ड 12 में 85.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 689 मतदाताओं वाले वार्ड 19 में यह आंकड़ा 70.25 प्रतिशत रहा। हालांकि मतदान प्रतिशत पर केवल वार्ड के आकार का असर मानना सही नहीं होगा। प्रत्याशियों की सक्रियता, स्थानीय मुद्दे, व्यक्तिगत संपर्क और मुकाबले की स्थिति भी मतदाता भागीदारी को प्रभावित कर सकती है। छोटीसादड़ी में 25 में से 22 वार्ड ऐसे रहे, जहां मतदान 80 प्रतिशत या उससे अधिक रहा। वहीं धरियावद के 20 में से 10 वार्ड ही 80 प्रतिशत के आंकड़े तक पहुंच पाए। दोनों नगरपालिकाओं को मिलाकर 45 में से 32 वार्डों में 80 प्रतिशत या उससे अधिक मतदान हुआ। सबसे अधिक और सबसे कम मतदान के बीच भी दोनों जगह अंतर रहा। दूसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद अब दोनों नगरपालिकाओं में प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजर मतगणना पर टिक गई है। ऊंचे मतदान प्रतिशत ने राजनीतिक दलों की गणना और प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ा दी है। हालांकि मतदान प्रतिशत को सीधे तौर पर जीत-हार का संकेत नहीं माना जा सकता, लेकिन इतना जरूर है कि छोटीसादड़ी और धरियावद के मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान कर दोनों नगरपालिकाओं के बोर्ड गठन को लेकर अपना फैसला ईवीएम में दर्ज कर दिया है।0
0
Report
कोटा नगर निगम वार्ड 51 में फर्जी मतदान के आरोप पर विरोध
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 51 में फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर विवाद. आक्रोशित वार्डवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक पर मतदान केंद्र में संदिग्ध तरीके से प्रवेश कर प्रक्रिया प्रभावित करने का आरोप लगाया. मामले को लेकर बड़ी संख्या में लोग आरकेपुरम थाने पहुंचे, थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन. कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौके पर मौजूद. पुलिसकर्मियों पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए. पुलिस ने संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी.0
0
Report
उत्तर प्रदेश पर्यटन ने नीब करोरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट घोषित किया
Mathura, Uttar Pradesh:(Ground Report: वृंदावन स्पेशल) उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने 'महासमाधि दिवस' के अवसर पर श्रद्धेय संत नीब करोरी बाबा की आध्यात्मिक विरासत को संजोने के लिए 'नीब करोरी बाबा सर्किट' का ऐलान किया है। इस नए कॉरिडोर और टूर पैकेज का मुख्य केंद्र बिंदु वृंदावन स्थित नीब करोरी बाबा का पावन समाधि स्थल है। वृंदावन के इसी समाधि स्थल से जुड़कर अब श्रद्धालु बाबा की पूरी जीवन यात्रा का अनुभव कर सकेंगे। आइए देखते हैं वृंदावन से हमारी यह खास रिपोर्ट... वॉइस ओवर (VO 1): वृंदावन का नीब करोरी बाबा आश्रम और समाधि स्थल, जहां वर्ष 1973 में बाबा ने महासमाधि ली थी, हमेशा से देश-विदेश के श्रद्धालुओं की असीम आस्था का केंद्र रहा है। अब यूपी पर्यटन विभाग की नई पहल के तहत इस पावन समाधि स्थल को एक नए 'नीब करोरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट' से जोड़ा जा रहा है। इस नए आध्यात्मिक मार्ग के जरिए श्रद्धालु बाबा की जन्मस्थली फिरोजाबाद के अकबरपुर से लेकर फर्रुखाबाद के नीब करोरी आश्रम, लखनऊ के हनुमान सेतु और वृंदावन स्थित समाधि मंदिर तक की पूरी यात्रा एक साथ कर सकेंगे। (वृंदावन समाधि स्थल परिसर से रिपोर्टर) हम पहुँचे वृंदावन स्थित नीब करORI बाबा के पावन समाधि स्थल पर। यही वह स्थान है जहां बाबा ने वर्ष 1973 में महासमाधि ली थी और आज भी यहां लाखों भक्तों को अलौकिक शांति का अनुभव होता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे नए सर्किट का सबसे अहम केंद्र यही समाधि स्थल है। यूपीSटीडीसी द्वारा दिल्ली और लखनऊ से शुरू किए जा रहे 2, 3 और 5 दिनों के विशेष टूर पैकेज के जरिए अब श्रद्धालुओं के लिए वृंदावन आकर बाबा के दर्शन करना और अधिक सुगम हो जाएगा। "सरकार द्वारा ₹12.93 करोड़ की लागत से बाबा से जुड़े विभिन्न स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है। अकबरपुर और फर्रुखाबाद में श्रद्धालुओं के रुकने, आधुनिक प्रदर्शनी हॉल और अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे वृंदावन आने वाले भक्तों को पूरे सर्किट की यात्रा का एक विश्वस्तरीय और सुलभ अनुभव मिल सके।" रिपोर्टर साइन-ऑफ: कन्हैया लाल शर्मा मथुरा0
0
Report
Advertisement
अमरोहा: समरसेबल पाइप विवाद में भतीजे की हत्या, आरोपी चाचा नौशाद गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में समरसेबल पाइप को लेकर विवाद में भतीजे की हत्या मामले में फरार चल रहा हत्यारोपी चाचा नौशाद गिरफ्ततर थाना गिरफ्तार अमरोहा जनपद के हसनपुर में भतीजे की हत्या के मामलों में फरार चल रहे आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक समरसेबल के पाइप को लेकर हुए विवाद में चाचा नौशाद ने अपने भतीजे वसीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। हमले में वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान करीब 60 घंटे बाद उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी नौशाद फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच और अन्य कानूनी कार्रवाई में जुटी है。 रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा0
0
Report
121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की उपस्थिति
Sakti, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित विभिन्न मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि रहे,, कॉलेज ग्राउंड, जेठा, जिला सक्ती में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गये,, कार्यक्रम में अतिथियों के आगमन एवं स्वागत के अवसर पर स्थानीय लोक नृत्य दल द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया जिसमें कुल 121.70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। इनमें 4,245.65 लाख रुपए की लागत के 15 विकास कार्यوں का लोकार्पण तथा 7,925.02 लाख रुपए की लागत के 23 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 2 लाख नवनिर्मित आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम एवं वीडियो प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन का शुभारंभ किया गया,,वीबी-जी रामजी के अंतर्गत ‘धार अपार’ एवं ‘सुघ्घर बाड़ी’ अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 270 नवीन इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टरों का विमोचन तथा इन्क्यूबेशन प्रोग्राम ‘अथ उद्यम—आजीविका से उद्यमिता की ओर’ के तहत चैलेंज फंड इवेंट का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को गृह प्रवेश की प्रतीकात्मक रूप से की चाबी प्रदान कीगई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदी एवं डीलर दीदी का सम्मान किया गया। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की 5 पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया。0
0
Report
मानसून एक्टिव: मध्यप्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसून फिर हुआ एक्टिव मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और शहडोल में तेज बारिश की संभावना डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा भी अलर्ट पर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ एक्टिव0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ पुलिस ने गैंग लूट के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया; एक बालक अभिरक्षा में
Darogapara, Chhattisgarh:कोतरारोड़ पुलिस ने राहगीरों से गिरोह बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 3 मोबाइल फोन, 1000 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त जावा व पल्सर बाइक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर को किरोड़ीमलनगर रेलवे लाइन के पास आरोपियों ने दो सेल्समैनों को घेरकर उनके साथ मारपीट की और मोबाइल लूट लिए। आरोपियों ने एक पीड़ित के साथी के मोबाइल से 4000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी कराए। विरोध करने पर दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई। इसी दिन शाम को रेलवे स्टेशन चौक के पास एक अन्य सेल्समैन को भी 6-7 युवकों ने घेर लिया। उसके साथ मारपीट कर रेडमी मोबाइल और पर्स लूट लिया गया। पर्स में आधार कार्ड और पैन कार्ड रखे थे। दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में गिरोह का खुलासा हुआ और आरोपियों ने दोनों वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के बताए अनुसार अन्य साथियों को भी पकड़ा। ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई रकम में से बची 1000 रुपये की राशि भी बरामद की गई। मामले में आरोपियों की संख्या पांच से अधिक पाए जाने पर पुलिस ने लूट की धाराओं में संशोधन करते हुए बीएनएस की धारा 310(2) के तहत डकैती का अपराध जोड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में विमल उरांव, रितेश कुमार महंत उर्फ गोल्डी, दुर्गेश चौहान, बिट्टू उर्फ विवेक पटाल, महावीर पटैल और ऋषि चौहान शामिल हैं। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।0
0
Report
टीएस सिंहदेव बिलासपुर पहुंचे: संगठन सृजन कार्यक्रम में बूथ-ब्लॉक स्तर मजबूत करने पर जोर
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे।टीएस सिंहदेव ने कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ ही लगातार जनसंपर्क बनाए रखने के टिप्स दिए।कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने पर जोर दिया गया। सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और मुद्दों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना जरूरी है।इस दौरान उन्होंने प्रदेश की मौजूदा सरकार की नीतियों और कथित नाकामियों को भी जनता के बीच तथ्यों के साथ रखने की बात कही। संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित कर पार्टी के जनाधार को मजबूत करना है।0
0
Report
रतलाम: आदिवासी प्रथा के जरिए अपराध माफ कराने की प्रक्रिया पर बहस
Ratlam, Madhya Pradesh:आदिवासी समाज कि एक एसी प्रथा जिसमे किसी भी अपराध मे न्यायाईक प्रक्रिया क़ो दरकिनार कर आपस मे कुछ लोगो कि मौजूदगी मे आरोपी पक्ष से एक नकद राशि तय कर पीड़ित पक्ष क़ो दिलवाई जाती है औऱ इसके बाद सारे अपराध माफ़0
0
Report
Advertisement
मारपीट की घटनाओं में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में पीड़ितों की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला उधरनपुर निवासी रामकुमार पुत्र नेतराम के अनुसार 7 सितंबर की रात करीब 8.30 वह खाना खाकर जानवरों के बग्गर में लेटने गया था। जैसे ही वह बग्गर के करीब पहुंचा मोहल्ले के विजेंद्र पुत्र श्यामा चरन यादव ने गाली गलौज करते हुए लाठियों से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। परिजनों द्वारा एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां से इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।उसका उपचार चल रहा है। ग्राम दरियापुर विक्कू निवासी पुष्पा देवी पत्नी ब्रजेश के अनुसार वह पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करती है। दिल्ली से वह 2 सितंबर को गांव लौटी थी। शाम करीब 6 बजे उसके रिश्ते की बहन रेनू और बहनोई सुनील ने उसे देखकर गाली गलौज किया। मना करने पर लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया। मझिला थाना के ग्राम आलमनगर निवासी उसका भाई रामू भी फोन पर उसे गाली गलौज कर रहा है। विपक्षी रेनू और सुनील जान से मार डालने की धमकी दें रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय ने बताया मारपीट की घटनाओं में पीड़ितों की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर रही है।0
0
Report
पिहानी मार्ग पर अनियंत्रित बस सड़क से नीचे उतरी, चालक की सजगता से बाल बाल बचे यात्री
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद पिहानी मार्ग पर नगरिया गांव के पास एक तेज रफ्तार बस असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई परंतु चालक ने समय रहते कंट्रोल कर लिया और सभी यात्री बार-बार बच गए। एक प्राइवेट बस शाहाबाद से यात्रियों को लेकर पिहानी जा रही थी। शुक्रवार को पूर्वान्ह 11:30 बजे नगरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई परंतु चालक ने कंट्रोल कर लिया जिससे यात्री बाल बाल बच गए। बस में चीख पुकार मच गई परंतु किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सभी यात्री बस से सुरक्षित उतरकर अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर चले गए।0
0
Report
ईमरान मसूद की बाईट पंकज के लिए: क्या बोले?
Noida, Uttar Pradesh:ईमरान मसूद की बाईट पंकज के लिए0
0
Report
Advertisement
कवर्धा-भंडारा सड़क हादसे में नौ की मौत, 9 घायल — भयावह चौंकाने वाला हादसा
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. लखनी तालुका के पिंपलगांव रोड पर भाऊ ढाबा के पास ट्रक और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस भयावह दुर्घटना में तीन छोटे बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल है. और उनका इलाज भंडारा जिला अस्पताल में चल रहा है. यह भयावह हादसा नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधी रात को हुआ. छत्तीसगढ़ की 19 महिलाएं पोला उत्सव में शामिल होने के लिए पिकअप में सवार होकर नागपुर जा रही थीं. तेज रफ्तार से आ रही पिकअप, ट्रक (ट्रक नंबर यूपी 72 बीटी 7974) से पीछे से टकरा गया. हादसा इतनाभयानक था कि पिकअप का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जिसमें 5 लोग कबीरधाम जिले के लोहारा क्षेत्र के निवासी है, जबकि एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. इस हादसे में तीन बच्चों की भी मौत हुई.0
0
Report
सिरोही विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म, परिणामों को लेकर सियासी अटकले तेज
Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही जिले के तीन निकायों में शुक्रवार को निकाय चुनाव-2026 के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान का समय समाप्त होने के साथ ही प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की निगाहें अब चुनाव परिणाम पर टिक गई हैं। शाम के समय ढलते सूरज के दृश्य के बीच सिरोही की सियासत में भी हार-जीत को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया। मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी गई। वहीं, कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यालयों में समर्थकों की भीड़ जुटी रही और प्रत्याशीों की जीत-हार को लेकर चर्चाएं चलती रहीं। ढलते सूरज के साथ मतदान का अध्याय भले ही पूरा हो गया, लेकिन अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर हैं। सवाल यही है कि यह सूर्यास्त किसके सियासी सफर की ढलान बनेगा और किसके लिए जीत की नई सुबह लेकर आएगा।0
0
Report
बिना चुनाव भाजपा ने जॉयघाटा ग्राम पंचायत पर कब्जा किया
Krishnanagar, West Bengal:বিনা প্ৰতিদ্বন্দ্বিতায় জয়ঘাটা গ্রাম পঞ্চায়েতের দখল নিল বিজেপি। কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকের মোট সাতটি মধ্যে আগে 6 টি আজ একটি পঞ্চায়েত, সবকটি পঞ্চায়েত চলে গেল বিজেপির দখলে। জয়গাটা গ্রাম পঞ্চায়েতের মোট আসন সংখ্যা ২১। পূর্বে নির্বাচনে তৃণমূল পেয়েছিল দশটি , বিজেপি পেয়েছিল আটটি , সিপিআইএম পেয়েছিল তিনটি । তৃণমূলের পক্ষ থেকে প্রধান নির্বাচিত হয়েছিলেন মনিকা বিশ্বাস , উপপ্রধান হয়েছিলেন সুজাতা ঘোষ । বিধানসভা নির্বাচনের ক্ষমতা বদলের পরেই শারীরিক অসুস্থতার কারণ দেখিয়ে প্রধান এবং উপপ্রধান সহ সকলেই পদত্যাগ করেন । বিজেপির একজন সদস্য মারা যাওয়ায় ও একজন আগে রিজাইন দেওয়ায় । বর্তমানে আসন সংখ্যা ১৯ । বিজেপির সাতজন পঞ্চায়েতে সদস্য উপস্থিত ছিলেন । সর্বসম্মতিক্রমে বিজেপির মিনতি রানী বিশ্বাস প্রধান নির্বাচিত হয়েছেন ও উপপ্রধান নির্বাচিত হয়েছে বিপ্লব হালদার । জয়ঘাটা গ্রাম পঞ্চায়েতের বিজেপি দখল করার সাথে সাথেই কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকের মোট সাতটি পঞ্চায়েতের সবকটিতেই দখল নিল বিজেপি । প্রধান নির্বাচিত হওয়ার পর তিনি বলেন জনগণের কাজ করাই হবে তার মূল উদ্দেশ্য ।0
0
Report
Advertisement
