244235
किसान महापंचायत में नरेश चौधरी ने जमीन पैमाइश में गड़बड़ी पर उठाए सवाल
Gajraula, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने अमरोहा जनपद में आयोजित किसान महापंचायत में कहा कि ज़मीन पैमाइश से जुड़े मामलों में इतनी गड़बड़ियां होती हैं कि अगर सही जांच हो तो उत्तर प्रदेश का शायद ही कोई जिला बचा हो जहां के उच्च अधिकारियों को नोटिस न जारी हो। नरेश चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की गड़बड़ियों को बचाने के लिए एक पूरा सिस्टम काम कर रहा है जिससे आवाज उठाने वाले लोग थककर चुप हो जाते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झल्लारा के जैन मंदिर में चोरी, बदमाशों ने मुख्य दरवाजा काटकर प्रवेश किया
Udaipur, Rajasthan:सलूम्बर के झल्लारा से खबर, दिंगबर जैन मंदिर को बदमाशों ने फिर बनाया निशाना, थाने से महज सौ मीटर दूर स्थित जैन मंदिर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, कटर मशीन से मुख्य दरवाजा काट मंदिर में घुसे बदमाश, मंदिर के सीसीटीवी कैमरे की केबल तोड़ कर दिया वारदात को अंजाम, गर्भगृह और दानपेटी नहीं तोड पाने से टल गई चोरी की बड़ी वारदात, मंदिर में लगे इनवेंटर सहित अन्य सामान किए चोरी, पूर्व में भी मंदिर में हो चुकी है चोरी की वारदात0
0
Report
माल विकासखंड के पंचायत सचिव निलंबन: वायरल वीडियो पर जांच शुरू
Lucknow, Uttar Pradesh:डांसरों के साथ वीडियो वायरल होने के मामले में माल विकासखंड के पंचायत सचिव को सस्पेंड किया गया मामले की जांच BDO बीकेटी पूजा पांडे को सौंपी गई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ इस वीडियो में माल विकासखंड के पंचायत सदस्य सचिव सद्गुरु प्रसाद डांसरों के साथ एक गाने पर नाच रहे थे इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है0
0
Report
ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित यादव की मौत, राजकीय सम्मान
Darbhanga, Bihar:नई-नई मिली थी सरकारी नौकरी, ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी; होमगार्ड जवान सुमित को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, परिवार का इकलौता कमाने वाला था दरभंगा में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में घायल होमगार्ड जवान सुमित कुमार यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। सिमरी थाना क्षेत्र स्थित वृहद आश्रम में तैनात सुमित भोजन करने के लिए होटल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया न जा सका ,अस्पताल की बेड पर अंतिम सांस ली। मृतक सुमित कुमार यादव कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मरकही गांव के निवासी थे। उनकी कुछ समय पहले ही होमगार्ड में बहाली हुई थी। पिता का पहले ही निधन हो चुका था और सुमित ही परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनकी मौत से वृद्ध मां, भाई और बहन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय लाया गया, जहां वरीय जिला समादेशक मोहम्मद फैज अहमद सहित अधिकारियों और जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। विभाग ने मृतक के आश्रितों को ₹4 लाख की अनुदान राशि, वैध आश्रित को अनुकंपा के आधार पर होमगार्ड में नामांकन, पत्नी अथवा वैध उत्तराधिकारी को पेंशन सहित सभी विभागीय लाभ देने की घोषणा की है। सड़क हादसे में एक युवा जवान की असमय मौत ने पूरे होमगार्ड विभाग और इलाके को गमगीन कर दिया है। परिजनों ने सरकार से परिवार को हरसंभव सहायता देने की मांग की है। बाइट 1,मनीष कुमार यादव,मृतक जवान के चाचा 2,मोहम्मद फैज अहमद,वरीय जिला समादेष्टा0
0
Report
Advertisement
टूटी ड्रायवल की मरम्मत कैसे करें
Noida, Uttar Pradesh:Damaged wall How To Repair a Damaged Drywall0
0
Report
मालपुरा में बरसात के पानी में करंट से युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज सामने
Kota, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) से बड़ी खबर बरसात के पानी में करंट लगने से युवक की मौत; बस स्टैंड के पास घटना; राहुल पुत्र रामसहाय वर्मा की मौत; मालपुरा थाना पुलिस मौके पर; सीसीटीवी फुटेज में करंट लगने की घटना0
0
Report
श्रावणी मेले की भव्यता, टेंट सिटी और रोशन घाटों से शिव भक्तों का आकर्षण बढ़ा
Naya Chak, Bihar:देवघर जाने वाले करोड़ों शिवभक्तों की आस्था का सबसे बड़ा पड़ाव... भागलपुर का सुल्तानगंज... जहां इन दिनों श्रावणी मेले की भव्यता अपने चरम पर है। इस बार श्रावणी मेला सिर्फ आस्था का संगम ही नहीं, बल्कि आकर्षक सजावट और आधुनिक व्यवस्थाओं का भी अद्भुत नजारा पेश कर रहा है。 पूरे मेला क्षेत्र को रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों से सजाया गया है। जगह-जगह भगवान शिव और धार्मिक विषयों पर आधारित आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। नमामि गंगे घाट से लेकर प्रमुख सड़कों तक विशेष सजावट की गई है, जबकि हर शाम होने वाली भव्य गंगा आरती श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गंगा स्नान के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर निकल रहे श्रद्धालु इन मनमोहक दृश्यों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं और बिहार सरकार के पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना कर रहे हैं। Shraddhalu की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी पर्यटन विभाग ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टेंट सिटी का निर्माण कराया है,जहां ठहरने, विश्राम, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही जीविका दीदी की रसोई में श्रद्धालुओं को सुलभ और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे। पर्यटन विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी के अनुसार, पिछले वर्ष के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार व्यवस्थाओं में कई नए आयाम जोड़े गए हैं। टेंट सिटी का विस्तार, घाटों और सड़कों की आकर्षक सजावट, भव्य गंगा आरती, जीविका दीदी की रसोई समेत कई नई सुविधाएं श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं।0
0
Report
Advertisement
दमोह में घर घुसकर चाकू हमला, महिलाओं सहित परिवार पर आतंक
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में देर रात घर में घुसकर हंगामा हुआ; एक महिला पर चाकू से हमला किया गया और गृहस्थी को तहस नहस कर दिया गया। कसाईयों का आतंक चरम पर है। शहर के मिशन स्कूल के 11वीं के छात्र पर बदमाशों ने कट्टर से हमला किया, जिससे दहशत फैल गई। रात में फिर एक सनसनीखेज वारदात घटित हुई जिसमें गरीब की गृहस्थी तहस नहस कर दी गई, परिजनों से मारपीट और एक महिला पर चाकू से हमला हुआ। पुलिस की मुखबिरी के शक पर यह सब हुआ। कसाई मंडी क्षेत्र से रात में एक गाड़ी पकड़ी गई जिसमें भैंसे थीं; इलाके के नामी कसाई शामिल हो सकते हैं। फहीम खान के घर आठ-दस लोगों ने हमला किया, मोबाइल मांगा, हिस्ट्री चेक किया, गाली-गलौच की, घर तहस नहस किया, बहन पर भी चाकू से हमला किया। डायल 112 बुलाया गया; पीड़ित इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजे गए। पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए जानवर कसाई गाड़ियों में भरकर दूसरे शहरों में भेजते हैं; आज भी यही हुआ। पुलिस ने मवेशी जब्त किए, वही कसाई बदमाशों ने यह कृत्य किया।0
0
Report
बरसात में गनालोया–घाघरा–बिचना सड़क गड्ढों से खतरे बढ़ा रही
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के मुरहू प्रखंड के गनालोया–घाघरा–बिचना पथ की बदहाल स्थिति बरसात के मौसम में राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। गनालोया मोड़ से घाघरा तक सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई राहगीर पहले ही हादसों का शिकार हो चुके हैं। जहाँ से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। जिला के हो या प्रखंड मुख्यालय। विद्यार्थियों और किसानों या फिर दुरगामी राहगीर सभी इसी सड़क से होकर गुजरते है। अभी पवित्र श्रावण माह आनेवाला है। इसलिए ये कई गाँवों और क्षेत्रों के लिए नजदीकी मार्ग है। लेकिन बाबा आम्रेश्वर धाम जाने के लिए कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सावन में श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ेगी। इसलिए ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि घाघरा और माहिल मोड़ के समीप सड़क पर जलजमाव की स्थिति सबसे अधिक गंभीर है। पानी से ढकी टूटी सड़क पर दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, किसानों तथा पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क गनालोया से प्रखंड मुख्यालय मुरहू, जिला मुख्यालय खूँटी तथा आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को हर सफर में दुर्घटना का भय सताता है। ग्रामीणों का कहना है कि 30 जुलाई से सावन माह शुरू होने वाला है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों की ओर इसी मार्ग से गुजरेंगे। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से गनालोया–घाघरा–बिचना पथ की तत्काल मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। गनालोया गांव के ग्रामीण राहगीर नरेश महतो ने बताया कि पूरा सड़क ही खराब हो गया है इससे आवागमन में दिक्कत ही नहीं वल्कि बहुत दिक्कत हो रही है। घाघरा गाँव के ग्रामीण टूना मुण्डा ने बताया कि कई बार यहां दुर्घटना हो चुकी है। और आए दिन इस सड़क में दुर्घटना होती रहती है। गणेश साहू ने बताया कि काफी संख्या में इस सड़क से राहगीर आवागमन करते हैं। चाहे वह तोरपा हो खूँटी हो या फिर मुरहू प्रखंड मुख्यालय। यही नहीं बल्कि विद्यार्थियों को भी और विभिन्न बाजार के लिए भी लोग इसी सड़क का उपयोग करते हैं। प्रचित महतो ने बताया कि लगभग दो वर्ष से अधिक हो गया जिसे ग्रामीणों को आवागमन में काफी कुछ नहीं हो रही है बरसात में तो ज्यादा इसलिए होता है कि पानी के कारण से गड्ढे की गहराई का पता नहीं चल पाता है। राहगीर आटो चालक ने बताया कि पहले यह सड़क ठीक था लेकिन बाद गाड़ी चलाकर खराब कर दिया अभी आवागमन में देर भी हो जाती है। और समस्या भी काफी होती है। वहीं लोगों ने सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं ताकि आवागमन में दुर्घटना से निजात मिल सके और मार्ग सुलभ हो सके.0
0
Report
आदित्यपुर में होटल संचालक पर गोली, इलाके में सनसनी; CCTV से जांच शुरू
Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक होटल संचालक पर फायरिंग की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित भीतरी पुल के पास की बताई जा रही है, जहां होटल संचालक विशाल गोराई घायल अवस्था में मिले。 प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विशाल गोराई रोज़ की तरह अपना होटल बंद कर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान भीतरी पुल के पास उनके साथ यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस अब तक किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि विशाल को गोली लगी है या नहीं। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, घायल विशाल द्वारा घटना को लेकर अलग-अलग बातें बताई गई हैं। कभी उन्होंने हमलावरों की संख्या पांच से छह बताई, तो कभी आठ लोगों का जिक्र किया। उनके बयान में स्पष्टता नहीं होने के कारण पुलिस फिलहाल किसी भी दावे की पुष्टि नहीं कर रही है और सभी तथ्यों का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर रही है。 इधर, घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी साक्ष्य सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
Advertisement
इस लड़की को इंचों से बचाया गया: चौंकाने वाली घटना
Noida, Uttar Pradesh:This girl was saved by inches0
0
Report
गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में रजत जीता; भारत का सम्मान बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रमंडल खेल-2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश के सपूत एवं नायब सूबेदार श्री गुलवीर सिंह जी को हार्दिक बधाई! आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि अथक परिश्रम, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश एवं देश को आप पर गर्व है। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!0
0
Report
Advertisement
आइस कैंडी बनाने की कला: जानिए कैसे बनती है स्वादिष्ट ठंडी मिठाई
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
राजगढ़ के सारंगपुर में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत; जांच शुरू
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के बलोड़ी गांव निवासी 23 वर्षीय लक्ष्मण (पिता बाबूलाल) की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान शाजापुर जिला अस्पताल में मंगलवार शाम 6 बजे मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण का विवाह लगभग एक माह पूर्व ही हुआ था। बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ का सेवन करने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने एक भावनात्मक संदेश लिखा था और उसके हाथ में सल्फास की गोलियां भी दिखाई दे रही थीं। हालांकि, युवक द्वारा यह कदम उठाने का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। पुलिस की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। तत्पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनाक्रम से संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
लखनऊ: हाईकोर्ट ने चार अधिवक्ताओं पर प्रवेश रोक और आयकर-सम्पत्ति खुलासे के निर्देश
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में 21 जुलाई को हुई हिंसा के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए चार अधिवक्ताओं के 24 अगस्त तक जिले में किसी भी अदालत परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई \n न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने आदेश दिया \n \n \nकोर्ट ने वकीलों के एक वर्ग के जमीन हड़पने, संगठित कदाचार और कानूनहीनता के आरोपों को लेकर भी निर्देश जारी किए।\n \n इनमें इन वकीलों के खिलाफ खुफिया ब्यूरो (आईबी) की गोपनीय जांच, दस वर्ष के आयकर रिटर्न समेत संपत्ति का पूर्ण खुलासा और पीड़ित को पुलिस सुरक्षा देना शामिल है।\n \n\nचारों अधिवक्ताओं को हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया गया है। इसमें बीते 10 वर्षों के आयकर रिटर्न की प्रतियाँ, परिवार के सभी जीवित सदस्यों (माता-पिता, भाई-बहन, पति/पत्नी, बच्चे) का विवरण और पांच वर्षों में उनके या परिवार की ओर से किए गए परिसंपत्तियों, व्यवसायों और संपत्ति के लेनदेन (बिक्री, पट्टे, उपहार) का पूर्ण खुलासा शामिल हो।\n \nवकील सौरभ कुमार वर्मा, हर्षित पांडेय, यश पांडेय, अभय प्रताप वर्मा के कोर्ट में प्रवेश पर रोक लगी0
0
Report
Advertisement
