244235
गजरौला में नगर पालिका कर रही मच्छर मारने के लिए दवा का छिड़काव
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला में नगर पालिका परिषद मच्छरों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए दवा का छिड़काव कर रही है। सोमवार को मंडी धनौरा मार्ग पर फाजलपुर में पालिका के कर्मी मशीन के माध्यम से स्प्रे करते नजर आए। हाल के मौसम में बदलाव के कारण मच्छरों की भरमार हो गई है, जिससे नगर पालिका ने इस कदम को उठाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाशीम में युवा संवाद बैठक: युवा जोडो संकल्प अभियान की दिशा स्पष्ट
Washim, Maharashtra:वाशीम अँकर:वाशिममध्ये राष्ट्रिय समाज पक्षाच्या वतीने ‘युवा जोडो संकल्प अभियान’अंतर्गत युवा संवाद बैठकीचे आयोजन करण्यात आले. शासकीय विश्रामगृहात झालेल्या या बैठकीला युवकांसह पक्षाचे पदाधिकारी आणि कार्यकर्ते संख्येने उपस्थित होते.युवकांच्या विविध प्रश्नांवर चर्चा करत त्यांना पक्षाच्या संघटनात्मक कार्यात सहभागी होण्याचे आवाहन करण्यात आले. यावेळी पक्षाचे युवक प्रदेशाध्यक्ष अजित पाटील आणि जिल्हाध्यक्ष अजय राजूरकर यांनी मार्गदर्शन केले.युवकांच्या उत्स्फूर्त प्रतिसादात बैठक पार पडली. बाईट:अजит पाटील,युवक प्रदेशाध्यक्ष,रासपा0
0
Report
लखनऊ: Saharanpur Disha, Akhilesh-BJP गठबंधन, इमरान मसूद वंदे मातरम पर बोले, सत्येंद्र जैन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow(Uttar Pradesh) : Dinesh Sharma (BJP Rajya Sabha MP) On Saharanpur Disha meeting / Akhilesh Yadav’s statement on BJP’s alliance strategy / Imran Masood’s statement on Vande Mataram / Satyendar Jain’s arrest in Delhi Jal Board tender case0
0
Report
राखी पर महिलाओं के लिए 2 दिन की मुफ्त रोडवेज यात्रा: राजस्थान का तोहफा
Jaipur, Rajasthan:राखी पर बहनों को सौगात, रोडवेज बसों में 2 दिन कर सकेंगी नि:शुल्क यात्रा - सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर रक्षाबंधन पर 2 दिन मिलेगी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा - राजस्थान की सीमा में 28 और 29 अगस्त को यात्रा सुविधा मिलेगी जयपुर。 रक्षाबंधन पर्व पर सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। राजस्थान रोडवेज की ओर से 28 और 29 अगस्त 2026 को प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। रोडवेज प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों एवं परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान रोडवेज की प्रदेश में विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों में महिलाओं और बालिकाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा वातानुकूलित, वोल्वो और ऑल इंडिया परमिट की रोडवेज बसों में नहीं मिलेगी। इसके अलावा रोडवेज की 3200 से अधिक एक्सप्रेस बसों में महिलाएं और बालिकाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। नि:शुल्क यात्रा सुविधा राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर मिलेगी। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा केवल 1 दिन के लिए रक्षाबंधन के दिन नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती थी। लेकिन पिछले वर्ष से सीएम भजनलाल शर्मा ने इसे 2 दिन के लिए कर दिया था। ऐसे में इस बार भी महिलाओं और बालिकाओं को यह सुविधा 2 दिन के लिए यानी 28 और 29 अगस्त को मिल सकेगी。 अग्रिम टिकट बुक करवा सकेंगी महिलाएं रोडवेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 28 और 29 अगस्त को यात्रा करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अग्रिम आरक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। परिचालकों को ईटीआईएम मशीन के माध्यम से निशुल्क यात्रा के टिकट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। ईटीआईएम के काम नहीं करने की स्थिति में टिकट बुक से जीरो राशि का टिकट जारी किया जा सकेगा। टिकट पर ‘महिला/बालिका यात्री’ और यात्रा की तारीख अंकित करना अनिवार्य होगा。 यह रहेगी नि:शुल्क यात्रा अवधि आदेश में कहा गया है कि नि:शुल्क यात्रा सुविधा 27-28 अगस्त की मध्यरात्रि से मिलने लगेगी। यानी 28 अगस्त शुरू होते ही रात 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 29 अगस्त की मध्यरात्रि रात 11:59 बजे तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। 48 घंटे के लिए महिलाएं और बालिकाएं बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी डिपो के मुख्य प्रबंधकों, परिचालकों और पत्रक वितरकों को निर्देश दिए हैं कि निशुल्क यात्रा टिकट जारी करने में एकरूपता रखी जाए। साथ ही इन 2 दिनों में निशुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं की वास्तविक संख्या का रिकॉर्ड रखा जाएगा। आवश्यकता के अनुसार अग्रिम स्तर पर इसमें संशोधन किया सकेगा। आदेश से रक्षाबंधन पर प्रदेशभर में महिलाओं और बालिकाओं को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
रक्षाबन्धन पर राजस्थान रोडवेज में महिलाओं के लिए 28-29 अगस्त को नि:शुल्क यात्रा
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- राखी पर बहनों को सौगात - रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सौगात - सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर मिलेगी सुविधा - रक्षाबन्धन पर 2 दिन नि:शुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी - राजस्थान की सीमा में कर सकेंगी यात्रा - 28 और 29 अगस्त को यात्रा सुविधा मिलेगी एंकर रक्षाबन्धन पर्व पर सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। राजस्थान रोडवेज की ओर से 28 और 29 अगस्त 2026 को प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। रोडवेज प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों एवं परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबन्धन के अवसर पर राजस्थान रोडवेज की प्रदेश में विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों में महिलाओं और बालिकाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा वातानुकूलित, वोल्वो और ऑल इंडिया परमिट की रोडवेज बसों में नहीं मिलेगी। इसके अलावा रोडवेज की 3200 से अधिक एक्सप्रेस बसों में महिलाएं और बालिकाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। नि:शुल्क यात्रा सुविधा राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर मिलेगी। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा केवल 1 दिन के लिए रक्षाबन्धन के दिन नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती थी। लेकिन पिछले वर्ष से सीएम भजनलाल शर्मा ने इसे 2 दिन के लिए कर दिया था। ऐसे में इस बार भी महिलाओं और बालिकाओं को यह सुविधा 2 दिन के लिए यानी 28 और 29 अगस्त को मिल सकेगी।0
0
Report
धरियावद में पहली बार नगर पालिका चुनाव: टिकट के दावेदारों की होड़ तेज
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रtापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : धरियावद हेडर/हेडलाइन : धरियावद में पहली बार नगर पालिका चुनाव, भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन; टिकट के लिए दावेदारों में बढ़ी होड़ एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका बनने के बाद पहली बार होने जा रहे चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस सहित संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वार्ड स्तर पर जनसंपर्क से लेकर टिकट की दावेदारी तक सियासी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर कृष्णवत, चुनाव प्रभारी जसपाल गुर्जर और kन्हैया लाल मीणा सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और वार्ड स्तर पर पार्टी की स्थिति को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए नगर के सभी वार्डों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने और जीत हासिल करने का दावा किया। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर चुनावी समीकरणों को लेकर भी पार्टी के भीतर तैयारियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। वहीं धरियावद नगर पालिका चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में वार्ड पार्षद के टिकट को लेकर दावेदारों के बीच होड़ शुरू हो गई है। नगर पालिका में इस बार ओबीसी अनारक्षित सीट घोषित होने के बाद संभावित उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक समीकरण साधने में जुटे हैं। दावेदारों की ओर से जनसंपर्क बढ़ाने के साथ ही पार्टी नेताओं और स्थानीय मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। धरियावद में पहली बार होने जा रहे नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव संगठनात्मक ताकत और स्थानीय जनाधार की परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में टिकट वितरण को लेकर तस्वीर साफ होने के साथ ही चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है। फिलहाल वार्डों में दावेदारों की सक्रियता बढ़ने से धरियावाद की सियासत गर्माने लगी है。0
0
Report
ट्रॉले की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिजन पोस्टमार्टम से इनकार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र में एनएच-56 पर हल्दू घाटी पुनहल्ला के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत के बाद बुधवार को सीएचसी पीपलखूंट की मोर्चरी के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हादसे में जेथलिया निवासी 14 वर्षीय विशाल पुत्र शांतिलाल भोई की ट्रोले की टक्कर से मौत हुई थी। घटना की जानकारी के बाद आज बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए। परिजनों ने ट्रोला चालक के साथ वाहन मालिक को भी मौके पर बुलाने की मांग की और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। स्थिति को देखते हुए एसआई कमलाशंकार शर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों तथा ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रोले और चालक को पकड़ लिया गया है तथा मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की ओर से परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया जा रहा है। फिलहाल मोर्चरी के बाहर पुलिस बल मौजूद है और परिजनों से बातचीत कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही हैं। हादसे के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
पटना में राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव के लिए भारी पुलिस तैनाती
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना तेजस्वी यादव को विशाल राजभवन मार्च के दौरान पटना के आर ब्लॉक के भारी पुलिस बल की तैनाती。 आर ब्लॉक पर पटना डीएम कुंदन कुमार और पटना ssp कार्तिकके शर्मा मौजूद。 तेजस्वी यादव को राज भवन जाने और आर ब्लॉक पर डिटेन करने की पुलिस की है पूरी प्लानिंग।0
0
Report
सहारनपुर में CA दीपक गुप्ता के 2 दफ्तरों और घर पर छापेमारी।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को सहारनपुर समेत कई शहरों में बड़ी कार्रवाई की । ED की टीम ने सहारनपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए दीपक गुप्ता के दो दफ्तरों और आवास पर छापेमारी की। ये परिसर ट्रस्ट से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं । अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज मामले में की गई। गौरतलब है कि ED ने उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर तथा दिल्ली में करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की । ये छापे रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और उसके द्वारा संचालित मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं, जिसके मुख्य ट्रस्टी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजम खान हैं । इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका में स्टेट कैप्चर घोटाले में गुप्ता बंधुओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय जांच के तहत भी ED सहारनपुर में छापेमारी कर चुका है । उस कार्रवाई में भी ED ने मिशन कंपाउंड इलाके में गुप्ता परिवार के पैतृक घर से कई अहम दस्तावेज बरामद किए थे।फिलहाल, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ED की छापेमारी जारी है और बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है।0
0
Report
फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली भोजीपुरा पुलिस ने फर्जी आयुष्मान, आधार और राशन कार्ड तैयार कर अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड, छह आधार कार्ड, 22 राशन कार्ड की छायाप्रतियां, सात मोबाइल फोन और 2,700 रुपये बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को देवरनिया जागीर निवासी हरप्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसकी और उसकी बेटी के आधार कार्ड में कूटरचना कर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर 47 हजार रुपये लिए। फर्जी कार्ड के कारण बेटी का ऋषिकेश एम्स में इलाज नहीं हो सका।सूचना पर पुलिस ने 19 अगस्त की सुबह अभयपुर-प्रहलादपुर मार्ग स्थित राममूर्ति अस्पताल के ब्वॉयज हॉस्टल के पीछे ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर आबिद, सलमान, अरमान, अफरोज और देशरत्न को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपात्र लोगों से 35 से 40 हजार रुपये लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे और उनके आधार पर आयुष्मान कार्ड बनवाकर अस्पतालों में इलाज कराते थे। पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों से संभावित मिलीभगत समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में चौकीदार की हत्या: ड्यूटी से लौटते वक्त हमला, तीन हिरासत में
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी थाने के चौकीदार की हत्या से मची सनसनी राजेश यादव की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या 25 सालों से रामनगर थाने में चौकीदार थे ड्यूटी से लौटते वक्त हमलावरों ने मार डाला परिजनों के मुताबिक- खेत के विवाद में हत्या 3 आरोपी पुलिस हिरासत में, 3 की तलाश जारी पुलिस फरार आरोपियों की तलाश, जांच में जुटी रामनगर थाना क्षेत्र के भरसवा गांव की वारदात --------- Barabanki Story: थाने के चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, ड्यूटी से लौटते समय हमलावरों ने बनाया निशाना, तीन हिरासत में बाराबंकी जिले में रामनगर थाना क्षेत्र के भरसवा गांव में बुधवार को थाने के चौकीदार की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश यादव के रूप में हुई है। वह करीब 25 वर्षों से रामनगर थाने में चौकीदार के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से घर लौटते समय हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया。 गंभीर रूप से घायल राजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक, हत्या के पीछे खेत को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है。 पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है。 पुलिस के अनुसार प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लक्ष्य घटना के कारणों और हत्या में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।0
0
Report
सोलापुर में लाभार्थी छँटनी के चलते लाखों बहनों के नाम योजना से हटे
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - सोलापूर जिल्ह्यात रक्षाबंधनापूर्वी लाखो बहिणी ओवाळणी रकमेला मुकल्या सुरुवातीला 11.30 लाख असणारे लाभार्थी थेट पोहचले 7.50 लाखांवर शासनाकडून लाडक्या बहिणींच्या चाळणीला सुरुवात? या योजनेच्या लाभार्थी संख्येत मोठी घट झाल्याचे समोर आले आहे. शासनाकडून लाभार्थी अर्जांची कठोर छाननी करण्यात आल्यानंतर सोलापूर जिल्ह्यात तब्बल 3 लाख 80 हजार महिलांना योजनेच्या लाभातून वगळण्यात आल्याची माहिती समोर आली आहे. रक्षाबंधनाच्या पार्श्वभूमीवर बहिणींना ओवाळणीच्या रकमेची अपेक्षा असतानाच अनेक महिलांना या निर्णयाचा मोठा धक्का बसला आहे. लाडकी बहीण योजनेतून नावे कमी होण्याची कारणे: कुटुंबाचे एकत्रित वार्षिक उत्पन्न निर्धारित मर्यादेपेक्षा अधिक असणे, चारचाकी वाहन असणे तसेच इतर योजनांचा लाभ घेणे यांसारख्या कारणांमुळे अनेक अर्ज अपात्र ठरवण्यात आले. विशेषतः ई-केवायसी अपूर्ण असलेले अर्ज, उत्पन्नाची मर्यादा ओलांडणारे कुटुंब, चारचाकी वाहन असलेले लाभार्थी आणि योजनेच्या अटींची पूर्तता न करणारे अर्जांची छाननी होऊन नियमाने बाद होतात. भाजपने लाडकी बहीण योजना चुकीच्या पद्धतीने आणली. संजय गांधी निराधार अशा योजनांचे पैसे तिकडे वळवण्यात आले. रक्षाबंधनाच्या निमित्ताने नावे वगळून भाजपने लाडक्या बहिणींना ओवाळणी दिली आहे का असा प्रश्न विचारत सरकारच्या लाडकी बहीण योजनेवर काँग्रेस पक्षातील महिलांनी मात्र सडकून टीका केली आहे. या छाननीत मोठ्या संख्येने अर्ज अपात्र ठरले. त्यामुळे सुरुवातीला असलेली लाभार्थी संख्या आता मोठ्या प्रमाणात कमी झाली आहे. पात्र महिलांपर्यंत लाभ पोहोचवण्याचा उद्देश असल्याचे सांगितले जात आहे. अपात्र लाभार्थ्यांना वगळून उपलब्ध निधी पात्र महिलांपर्यंत पोहोचवण्यावर प्रशासनाचा भर आहे. गरजू महिलांसाठी लाडके बहीण योजना असताना समाजातील अनेक चांगल्या महिला सुद्धा या योजनेचा लाभ घेतात मात्र ज्यांना गरज आहे त्यांच्यापर्यंतच ही योजना पोहोचवावी अशी अपेक्षा महिला अभ्यासकांनी व्यक्त केलीय. रक्षाबंधनापूर्वी बहिणींच्या अपेक्षांवर पाणी ? रक्षाबंधनाचा सण जवळ आला असताना हजारो महिलांना योजनेच्या रकमेकडून मोठ्या अपेक्षा होत्या. मात्र छाननीनंतर लाभार्थी यादीतून नाव वगळण्यात आल्याने अनेक महिलांच्या अपेक्षांवर पाणी फिरले आहे.0
0
Report
जुन्नर में नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार-हत्या, लोगों का फांसी की मांग
Barav, Maharashtra:दादा, मला सायकल चालवायला शिकव ना..."एका ९ वर्षांच्या आजारी चिमुरडीचे हे शेवटचे शब्द ठरले! मुलीला कांजण्या आल्याने ती शाळेत न जाता घरात विश्रांती घेत होती, आई-वडील पोटाची खळगी भरण्यासाठी मजुरीला गेले होते; पण घरात एकटी असलेल्या या आजारी लेकीवर घराशेजारीच दबा धरून बसलेल्या एका लांडग्याची नजर पडली. पुणे जिल्ह्याच्या जुन्नर तालुक्यातील पिंपळवंडीत घडलेल्या या संतापजनक घटनेने अवघा महाराष्ट्र सुन्न झाला आहे. सायकल शिकवण्याचा बहाणा करून या निष्पाप जिवाला उसाच्या निर्जन शेतात नेऊन अशा निर्घृणपणे चुरगळण्यात आलं, की ऐकून दगडालाही पाझर फुटावा! आज पिंपळवंडीत न्यायासाठी संतापाचा महापूर आला असून, त्या नराधमाला तात्काळ फाशीच द्या या एकाच आक्रोशाने संतप्त ग्रामस्थांनी पुणे-नाशिक महामार्ग रोखून धरला आहे. दिवसभर शेतात घाम गाळायचा, मोलमजुरी करायची आणि आपल्या लेकीचं भविष्य घडवायचं... यांच्या आशेने आई-वडील सकाळीच कामावर गेले होते. अंगात ताप आणि कांजण्या आल्यामुळे ती ९ वर्षांची चिमुरडी शाळेत गेली नव्हती, घरात एकटीचआजारपणाशी झुंजत होती. पण आई-वडिलांची गरिबी आणि लेकीचं आजारपण... या असहाय्यतेचा गैरफायदा एका नराधमाने घेतला. ज्या चिमुरडीला आधाराची गरज होती, तिचाच असा अमानुष, पाशवी अंत व्हावा? या घटनेने आज संपूर्ण जुन्नरची माणुसकी वेशीवर टांगली गेली आहे. पिंपळवंडीच्या त्या गरीब, निष्पाप लेकीसाठी संपूर्ण महाराष्ट्र हळहळतोय. न्यायासाठी हजारो नागरिक रस्त्यावर उतरलेत, पुणे-नाशिक महामार्ग रोखला गर्दीतल्या प्रत्येक बापाच्या आणि आईच्या डोळ्यात आज अश्रूंसोबत संतापाचा भडका उडाला आहे. प्रशासनाचे हात जोडले जात आहेत, पण लोकांचा एकच सवाल आहे—आमच्या निष्पाप लेकींवर अत्याचार करणाऱ्या या हैवानांना कायद्याचा धाक कधी बसणार? ज्या जुन्नरच्या शिवनेरीवर छत्रपती शिवाजी महाराजांनी परस्त्रीला मातेसमान मानण्याची शिकवण दिली, त्याच जुन्नरच्या मातीत एका ९ वर्षांच्या आजारी चिमुरडीचा अशा पाशवी बळी जावा? पोटाची भूक भागवण्यासाठी मोलमजुरीला गेलेल्या आई-वडिलांची निष्पाप लेक सुरक्षित राहू नये, यापेक्षा मोठा दुर्दैवी कलंक दुसरा कोणता असू शकतो? पिंपळवंडीत उसळलेला हा जनक्षोभ केवळ एक आंदोलन नाही, तर तो व्यवस्थेच्या तोंडावर मारलेला सणसणीत चपराक आहे. इथल्या प्रत्येक नागरिकाची एकच मागणी है—तारीख पे तारीख चा कागदी न्याय नको, त्या नराधमाला थेट फासावर लटकवा! जर या निष्पाप लेकीला तातडीने न्याय मिळाला नाही, तर हा जनक्षोभाचा वणवा संपूर्ण महाराष्ट्र पेटवून उठवेल!0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर के नारौली चौक पर चलती SUV में अचानक आग, 5 लोग सुरक्षित बाहर
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर जिले के नारौली चौक के समीप एक SUV कार में अचानक आग लग गई और पूरी कार धूं धूं कर जल गई। कार में बैठे 2 महिला और 2 बच्चों समेत ड्राइवर ने सूझबूझ से सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिसके बाद आग पर बुझाने की कोशिश की गई पर सफल नहीं हो पाई। स्थानीय दुकानदारों ने भी flames पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पूरी तरह फैल गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। बताया गया है कि कार शॉर्ट सर्किट से जली हो सकती है और यह घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के नारौली चौक के पास की है। कहा जा रहा है कि कार मुंबई से श्रावणी पूजा में गांव जा रही थी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस विधायक नेताओं की सूची से राजनीतिक तकरार तेज
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला 121- बृजेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद 121- आफताब अहमद, कांग्रेस विधायक 121- राम करण काला- कांग्रेस विधायक 121- चौधरी उदयभान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस 121- मामन खान, कांग्रेस विधायक 121- जस्सी पेटवाड़, कांग्रेस विधायक 121- आदित्य सुरजेवाला, कांग्रेस विधायक 121- बलराम दांगी, कांग्रेस विधायक 121- बीबी बत्रा, कांग्रेस विधायक बाइट - भूपेंद्र हुड्डा, नेता प्रतिपक्ष बाइट - राव नरेंद्र, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा कांग्रेस 121- अशोक अरोड़ा, कांग्रेस विधायक 121- गीता भूक्कल, कांग्रेस विधायक0
0
Report
सीवान के नए जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने पदभार ग्रहण किया
Siwan, Bihar:सीवान में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के तबादले के बाद आज नए जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने समाहरणालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय पहुंचने पर नए जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पदाधिकारियों और कर्मियों ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करते हुए जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने जिले के अधिकारियों के साथ मुलाकात की और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। बता दें कि विजय प्रकाश मीणा 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं। इससे पहले वे नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित थे। वहीं, पूर्व जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। नए जिलाधिकारी के पदभार संभालने के बाद अब सीवान में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। आने वाले दिनों में जिले के विकास कार्यों और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर नए DM का फोकस देखने को मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
