गजरौला में नाम बदलकर हिंदू संप्रदाय की युवती को लेकर फरार, युवक 12 घंटे में गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में मुस्लिम सम्प्रदाय युवक अपना नाम बदलकर हिन्दू धर्म की युवती को बहला फुसलाकर ले गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान द्वारा गठित टीम में शामिल कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई अतवीर सिंह ने 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया। बाद में आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी में एमएलसी स्नातक प्रत्याशी के काउंटिंग के दौरान ही बीजेपी प्रत्याशी ने मान ली हार
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में एमएलसी स्नातक प्रत्याशी के काउंटिंग के दौरान ही भाजपा प्रत्याशी ने मान ली हार।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर केदारनाथ सिंह ने समर्थकों व पार्टी का जताया आभार।
अभी भी काउंटिंग जारी।
क्या लिखा है फेसबुक पोस्ट में-
आभार, कृतज्ञता एवं जनसेवा का संकल्प।
वाराणसी खंड के समस्त सम्मानित स्नातक मतदाताओं के प्रति मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस चुनाव में अपना अमूल्य मत देकर मुझ पर विश्वास व्यक्त किया और अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
जनादेश को मैं पूर्ण विनम्रता एवं लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ स्वीकार करता हूँ। यद्यपि इस चुनाव में हमें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, तथापि आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास मेरे लिए सदैव अमूल्य रहेगा। मेरे लिए राजनीति सत्ता अथवा पद प्राप्त करने का माध्यम मात्र नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने और जनसेवा के संकल्प को साकार करने का एक सतत प्रयास है।
भारतीय जनता पार्टी और हमारे गठबंधन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का हृदय से विशेष आभार व्यक्त करता हूँ।
जिन्होंने इस चुनाव में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ मेरा साथ दिया। आपका विश्वास और सहयोग मेरी शक्ति है।
चुनाव में सफलता और असफलता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं, किंतु जनसेवा का संकल्प किसी परिणाम का मोहताज नहीं होता। मैं पूर्ववत आप सभी के बीच उपस्थित रहूँगा तथा स्नातक समाज के हितों, उनकी समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखूँगा।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
पुनः आप सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञता एवं सादर प्रणाम।
आपका अपना,
केदारनाथ सिंह
(जी मीडिया ब्यूरो)
