244235
बछरायूं में युवक ने रचा खुद के अपहरण का ड्रामा, पुलिस ने किया खुलासा
Gajraula, Uttar Pradesh:बछरायूं थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव निवासी नाजिम (23) ने खुद के अपहरण का झूठा ड्रामा रचा। उसके भाई आरिफ ने पुलिस को बताया कि अज्ञात लोगों ने नाजिम का अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी राजीव कुमार के निर्देशन में बछरायूं पुलिस और सर्विलांस टीम ने आठ घंटे में ही खुलासा कर दिया। नाजिम को उसके दोस्त अमित के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि नाजिम ने पैसे के लिए यह षड्यंत्र रचा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में बलरामपुर के वकीलों ने किया चक्का जाम
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में वकीलों ने किया चक्का जाम बलरामपुर जनपद में ऑनलाइन बैनामा पंजीकरण और दाखिल-खारिज प्रक्रिया लागू करने के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया। अधिवक्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर चक्का जाम कर शासन के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब पौने घंटे तक चले जाम से आवागमन प्रभावित रहा। आंदोलन के चलते उपनिबंधक कार्यालय में बैनामा पंजीकरण का काम भी ठप है, जिससे आम लोगों को परेशानी के साथ सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और महामंत्री रविशंकर मिश्र ने बताया कि अधिवक्ता 23 सितंबर से ऑनलाइन दाखिल-खारिज प्रक्रिया के विरोध में राजस्व न्यायालयों के न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। इसके साथ ही निबंधन कार्य का भी बहिष्कार जारी है। धरने को संबोधित करते हुए अधिवक्ता देवेंद्र कुमार ने कहा कि शासन ने कुछ तहसीलों में ही इस तरह की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यदि सरकार की मंशा स्पष्ट है तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाए, अन्यथा आदेश वापस लिया जाए। अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था से बैनामा कराने वालों और बैनामेदारों के आर्थिक शोषण की आशंका है। इससे वादकारियों के हित प्रभावित होंगे। सूचना पर अपर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने चक्का जाम स्थगित कर दिया। बाद में तहसील पहुंचकर एडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा。 इस दौरान भूपेंद्र सिंह, धर्मराज यादव, आलोक कुमार, श्वेता सिंह, राजकुमार सैनी, वीरेंद्र सिन्हा, चांदनी बानो, रामचंदर जायसवाल, अभिमन्यु कुमार, अनीसुल हसन रिजवी समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।0
0
Report
उन्नाव के आलू किसान मांगे: स्थायी नीति, शुल्क हटाओ, राहत और निर्यात मुक्तीयां
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: आलू किसानो ने किया अनोखा प्रदर्शन। गले में आलू की माला पहन सिर पर आलू रख किया प्रदर्शन। फर्रुखाबाद से शुरू हुआ आंदोलन उन्नाव पहुंचा। किसान नेता ने सरकार से कई मांगे रखी। सरकार जल्द से जल्द आलू की स्थायी नीति बनाए- किसान नीति बनने तक कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा किसान से न लिया जाए, सरकार खुद जमा करे- किसान उत्तर प्रदेश में भी मंडी शुल्क पूरी तरह खत्म किया जाए- किसान आलू का निर्यात पूरी तरह मुक्त किया जाए, उस पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए- किसान हाइब्रिड और सामान्य आलू का समर्थन मूल्य अलग अलग घोषित हो- किसान बाजार भाव समर्थन मूल्य से कम होने पर भावांतर योजना लागू करें। भावानंतर के तहत सरकार किसान को शेष राशि दे- किसान आलू किसान को कर्ज मुक्त किया जाए। वाजिब दाम न मिलने तक रेल भाड़ा फ्री किया जाए- किसान जिलाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन। किसानो ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा मांगो का ज्ञापन।0
0
Report
फिरोजाबाद में 21 किलो चरस बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में Ramgarh police को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान ममता डिग्री कॉलेज के अंडरपास के नीचे से तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 21 किलो 476 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है. पुलिस उपाधीक्षक शहर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस आरोपियों के पास कहां से पहुंची थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था.0
0
Report
Advertisement
RTO चेकपोस्ट पर वसूली के खिलाफ AAP धरना, सच क्या छिपा है?
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में RTO और चेकपोस्टों पर कथित अवैध वसूली के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया. दावा किया गया कि वाहन चालकों से नियमों के नाम पर कथित तौर पर मनमानी वसूली की जा रही है. लेकिन कैमरा जब धरने में बैठे लोगों के बीच पहुंचा, तो आंदोलन के दावों पर ही सवाल खड़े हो गए. क्योंकि जिन लोगों को लेकर RTO के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा था... जब उन्हीं लोगों से पूछा गया कि आखिर धरना किस बात का है... तो कुछ प्रदर्शनकारी ही इसका जवाब नहीं दे पाए. तस्वीर देखिए... कलेक्ट्रेट के सामने धरना... नारेबाजी... RTO के खिलाफ आरोप... और कार्रवाई की मांग. लेकिन जैसे ही रिपोर्टर ने धरने में बैठे लोगों से सवाल शुरू किए, तस्वीर बदली नजर आई. किसी ने कहा—हमें पता नहीं किसलिए बुलाया गया है...किसी ने कहा गया था चलिए, बैठना है... तो हम आ गए...यानी जिस मुद्दे को लेकर राजनीतिक दल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रहा था, उसी धरने में मौजूद कुछ लोगों को कथित तौर पर मुद्दे की जानकारी तक नहीं थी. सवाल बड़ा है... आखिर ये कैसा धरना है, जहां धरने पर बैठे लोगों को ही नहीं पता कि वे किस मुद्दे के विरोध में बैठे हैं...हालांकि कैमरे पर कुछ भाषाओं में RTO की कार्यशैली को लेकर शिकायतें भी रखीं। कुछ ने ऑटो चालकों से कथित तौर पर मनमाने तरीके से पैसे लिए जाने की बात कही, तो कुछ ने कहा कि उनके परिवार के पास ऑटो हैं और उनसे वसूली की शिकायतें सामने आती हैं. लेकिन यहां भी एक सवाल खड़ा होता है अगर RTO पर इतने गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, तो क्या उनके समर्थन में शिकायत, रसीद, वीडियो या कोई ठोस सबूत सामने रखा नहीं गया.... वही आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली नगर निगम की महापौर रानी अग्रवाल ने धरने में आए लोगों को धरने की विषय की जानकारी न होने की बात पर मुस्कुराते हुए गोलमोल जवाब देती नजर आई....AAP ने चेकपोस्टों की निगरानी बढ़ाने और कथित वसूली की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है। वही इस पूरे मामले पर एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया है.... आम आदमी पार्टी सिंगरौली के इस प्रदर्शन ने RTO से ज्यादा एक दूसरा सवाल खड़ा कर दिया है... आरोपों की जांच होनी चाहिए—लेकिन धरने की भी पड़ताल जरूरी है... क्योंकि जब आंदोलन में बैठे कुछ लोग ही कहें कि हमें पता नहीं हमें किसलिए बुलाया गया है, तो सवाल सिर्फ RTO पर नहीं...आंदोलन के तरीके और उसके पीछे की तैयारी पर भी उठेंगे...0
0
Report
सिवनी के कुरई में सूने मकान से लाखों की नकबजनी, दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी के कुरई में सूने मकान में हुई लाखों रुपये की नकबजनी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत करीब 11 लाख 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है. दरअसल, ग्राम मोहगांव सड़क निवासी राहुल राय 24 सितंबर की शाम परिवार के साथ गणेश जी के भंडारे में गए थे. रात करीब साढ़े आठ बजे जब परिवार वापस लौटा तो मकान के पीछे का दरवाजा टूटा मिला. घर के अंदर गोदरेज की अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थी. शिकायत के बाद कुरई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया. इसी दौरान 4 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी काले रंग की एक्टिवा से चोरी के जेवरात बेचने बालाघाट की ओर जा रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने ग्राम रिड्डी के पास मेन रोड पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी. इसी दौरान MH 40 DA 5877 नंबर की काली एक्टिवा को रोककर उसमें सवार दो संदिग्धों से पूछताछ की गई. कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने मोहगांव सड़क स्थित सूने मकान में नकबजनी करना स्वीकार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत कुल 11 लाख 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश उर्फ कालिया और बादल, दोनों निवासी कामठी, जिला महाराष्ट्र के निवासी हैं और यह पूर्व में भी नागपुर में चोरी की घटना कर चुके हैं यह एक अंतर राज्य चोर हैं0
0
Report
सिवनी में मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार दोपहिया गाड़ियां, करीब एक लाख रुपये कीमत की, बरामद की हैं। मामले में एक 17 वर्षीय विधि विवादित किशोर को भी पकड़ा गया है, जिसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। दरअसल, जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हुई मोटरसाइकिल चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है। पहली घटना में लूघरवाड़ा निवासी रामजी बघेल की स्प्लेंडर MP-22-J-1677 ग्राम लोनिया नहर के पास से चोरी हुई थी। दूसरी वारदात में एसपी बंगले के सामने रहने वाले मदन सिंह ठाकुर की स्कूटी MP-22-S-3177 घर के सामने से चोरी की गई थी। तीसरी घटना में गणेश चौक निवासी अभिंजय प्रजापति की एक्टिवा MP-22-SA-9656 तिकोना पार्क के पास से चोरी हुई थी। वहीं चौथी वारदात में सीवी रमन वार्ड निवासी राहुल कुशराम की हीरो स्प्लेंडर MP-22-MH-4752 घर के सामने से चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान मीत बिसेन निवासी बालाघाट और हिमांशु सदाफल निवासी सिवनी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने चारों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक मीत बिसेन के खिलाफ पहले से चोरी और नकबजनी के 8 मामले, जबकि हिमांशु सदाफल के खिलाफ चोरी और मारपीट के 3 मामले दर्ज हैं। मामले में शामिल एक 17 वर्षीय विधि विवादित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। कोतवाली पुलिस ने चारों चोरी के दोपहिया वाहन, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपये है, बरामद कर लिए हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना में CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन की भाजपा नेताओं के साथ बैठक शुरू
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नितिन नवीन के सरकारी आवास पहुंचे。 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नितिन की चल रही है मुलाकात。 कुछ देर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नितिन नवीन समेत भाजपा नेताओं की बैठक होगी शुरू。 मंत्री दिलीप जयसवाल, लखेंद्र पासवान, संजय टाइगर, नीतीश मिश्रा समेत भाजपा नेता पहुंचे।0
0
Report
जवाई नदी में बजरी खनन पर सवाल, लोढ़ा ने किया निरीक्षण
Pali, Rajasthan:पाली जवाई नदी में कथित बजरी खनन पर उठे सवाल, रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा ने किया निरीक्षण, सुमेरपुर जवाई नदी क्षेत्र में कथित बजरी खनन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मंगलवार को उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा ने पाली-जालोर जिला सीमा स्थित जवाई नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नदी में लीज के नाम पर हो रहे कथित बजरी खनन को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखीं। ग्रामीणों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो भी लोढ़ा को दिखाया। यह वीडियो नोवी गांव की एक महिला ने बनाया था, जिसमें वह नदी क्षेत्र में हो रहे बजरी खनन को लेकर सवाल उठाती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से बताए जा रहे आंकड़ों और मौके की स्थिति में अंतर है। ग्रामीणों ने कथित खनन स्थलों एवं लीज बिंदुओं की जानकारी भी दी। इसके बाद लोढ़ा जालोर जिले के पावटा नदी क्षेत्र के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। निरीक्षण का उद्देश्य नदी के प्राकृतिक स्वरूप, खनन गतिविधियों और संरक्षण से जुड़े पहलुओं की जमीनी स्थिति को समझना बताया गया।0
0
Report
खेरवाड़ा के कालीबाई छात्रावास में निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई
Udaipur, Rajasthan:खेरवाड़ा के कालीबाई छात्रावास में औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पाई गई। कालीबाई जनजाति छात्रावास में मिली शिकायतों के बाद खेरवाड़ा उपखंड अधिकारी निलेश कलाल और बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। वार्डन मौके पर नहीं मिलीं, बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी पर बताया गया; बच्चों ने बताया वार्डन रात में भी नहीं रुकतीं। नाश्ते से लेकर भोजन सही समय पर नहीं दिया जा रहा; राशन खराब हालत में मिला; बाथरूम दरवाजे टूटे मिले। एसी समस्याओं पर नोटिस जारी किया गया और कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
गोविंदगढ़-सीकरी मार्ग पर 11kV लाइन से चिंगारी उठी, आग में 1000 मन कड़वी जलकर राख
Alwar, Rajasthan:गोविंदगढ़ अलवर गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बारौली के समीप गोविंदगढ़ सीकरी मार्ग पर ज्वार ओर बाजरे की कड़बी में ऊपर से जा रही 11000 की विद्युत लाइन में से उठी चिंगारियां से आग लग गई और आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कुछ ही समय में वहां रखी हुई लगभग 1000 मन कड़वी जल कर राख हो गई। घटना की information होने पर गांव के लोग मौके पर भाग कर पहुंचे लेकिन बिजली बंद हो जाने के कारण खेतों में लगे पंप सेट नहीं चल पाए और पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को फोन किया लेकिन लगभग 7:00 बजे तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची इतने समय में लगभग 1000 मां कड़वी जलकर राख हो चुकी थी ग्रामीणों ने वहां रखी हुई और कड़वी को मौके से हटाए लेकिन हल्की चल रही हवा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी घटना से मार्ग पर जाम लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तैयब पुत्र झड़िया, Tariф पुत्र जुमदिन, सौकीन पुत्र इसाक, नब्बू पुत्र कल्लू, उस्मान पुत्र जुहुरू, दर्शन पुत्र बलदेव सिंह की ज्वार और बाजरे की कड़बी वहां पर रखी हुई थी। शौकीन खान ने बताया कि उनकी पूरी मेहनत तबाह हो गई अब पशुओं के लिए उनके पास चारा नहीं बचा।0
0
Report
Jaipur police held meeting with merchants to boost security and traffic before festive season
Jaipur, Rajasthan:त्यौहारों से पहले पुलिस सतर्क, पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आया है । पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने मंगलवार को जलेबी चौक स्थित पूर्व निगम कार्यालय सभागार में अहम बैठक ली । बैठक में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ,एडिशनल कमिश्नर एडमिन एंड ट्रैफिक प्रदीप मोहन शर्मा , डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण नायक ,डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के साथ ही पुलिस ,नगर निगम, पर्यटन विभाग के अधिकारी और व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे । इस महीने शुरू हो रहे नवरात्र और पर्यटन सीजन ,दीपावली और नववर्ष के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मंथन किया । व्यापार मंडलों की ओर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने ,यातायात व्यवस्था सुधारने ,सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर अपने सुझाव दिए । पुलिस कश्मिनर सचिन मित्तल ने त्योहारी और पर्यटन सीजन के दौरान पुलिस अधिकारियों को बाजारों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए । यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए दिवाली पर सजावटी गेट सड़क सीमा से हटाकर बनाने को कहा । वहीं त्योहारी और पर्यटन सीजन को देखते हुए ई रिक्शा को नियंत्रित करने और बाजारों में पार्किंग व्यवस्था पर सख्ती करने को कहा । बैठक में मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने परकोटे के पर्यटन स्थलों पर पार्किंग व्यवस्था करने ,पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी । बैठक के दौरान व्यापारियों ने निगम अधिकारियों से त्योहारी सीजन को देखते हुए साफ सफाई ,टूटी सड़कों की मरम्मत करने ,आवारा पशुओं की समस्या दूर करने की मांग की । बैठक में आए सुझावों के आधार पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आगामी बैठक में प्लान तैयार किया जाएगा ।0
0
Report
धौलपुर पुलिस ने कौलारी मतदान केन्द्रों की सुरक्षा समीक्षा, निष्पक्ष चुनाव के लिए तैयारी
Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने कौलारी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का लिया जायजा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद धौलपुर। आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों को निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस बल के साथ कौलारी थाना क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृत्ताधिकारी वृत्त सैंपऊ मनोहर मीणा, थानाधिकारी थाना कौलारी हरिनारायण मीणा, डीएसटी टीम सहित पुलिस जाप्ते के साथ मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, पहुंच मार्ग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, आसपास के क्षेत्र की स्थिति तथा मतदान के दौरान संभावित कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों का गहनता से जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से मतदान केन्द्रों की संवेदनशीलता एवं स्थानीय परिस्थितियों के संबंध में जानकारी लेते हुए चुनाव के दौरान आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मतदान केन्द्रों एवं उनके आसपास पर्याप्त पुलिस जाप्ते की उपलब्धता, नियमित गश्त एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। धौलपुर पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सके। आमजन से भी अपील की गई कि वे शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें0
0
Report
Advertisement
राज्यसभा की 8 सीटों के जरिए बीजेपी ने 2027 तक मिशन साफ किया
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में राज्यसभा के रण की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है... बीजेपी ने 8 नए चेहरों को मैदान में उतारा है..और सब ने اپنا नॉमिनेशन भी दाखिल कर दिया है.. जबकि समाजवादी पार्टी ने दो उम्मीदवारों का नॉमिनेशन पहले ही दाखिल कर चुकी है.. तीसरी सीट के लिए नंबर गेम कमजोर होने के चलते एसपी ने कदम पीछे खींच लिए बीजेपी के लिए ये सिर्फ राज्यसभा की 8 सीटें नहीं हैं...इन आठ चेहरों के जरिए 2027 से पहले...बीजेपी ने जातीय समीकरण... संगठन... महिला प्रतिनिधित्व और नए चेहरों को साधने की कोशिश की है...यानी राज्यसभा के बहाने... मिशन 2027 का भी संदेश साफ है...0
0
Report
पानीपत में शराबी चालक-ASI भिड़ंत: थप्पड़बाजी, मामले में युवक हिरासत में
Panipat, Haryana:पानीपत में खाकी और शराबी चालक के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा ASI ने मारा थप्पड़ तो युवक ने भी जड़ा तमाचा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चेकिंग के दौरान ASI और युवक में थप्पड़बाजी वीडियो वायरल नंबर प्लेट नहीं होने पर रोकी बाइक, शराब पीकर वाहन चलाने की जांच के दौरान हुआ विवाद; पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया पानीपत। संजय चौक पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान सोमवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया, जब बिना नंबर प्लेट बाइक चला रहे एक युवक और ASI के बीच कहासुनी के बाद थप्पड़बाजी हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने ASI की शिकायत पर युवक के Against सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की टीम संजय चौक पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक लेकर पहुंचे युवक को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस के अनुसार, युवक के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। ASI पवन कुमार ने उसे एल्कोसेंसर से जांच कराने के लिए कहा, लेकिन युवक ने जांच कराने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार व गाली-गलौज शुरू कर दी। डीएसपी के अनुसार, कहासुनी बढ़ने पर युवक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। घटना के दौरान ASI द्वारा युवक को थप्पड़ मारने और युवक द्वारा भी ASI को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने युवक की पहचान असलम निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई है। बाइक भी जांच के दायरे में है पुलिस के मुताबिक बिना नंबर प्लेट होने के कारण बाइक भी जांच के दायरे में है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बाइक किसके नाम पर है और कहीं चोरी की तो नहीं है। इसके अलावा युवक का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। डीएसपी ने कहा कि जांच के दौरान सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा।0
0
Report
कटिहार के DM आशुतोष द्विवेदी ने स्कूल में भोजन कर बच्चों से संवाद किया
Katihar, Bihar:डीएम कटिहार ने बच्चों के साथ भोजन किया. भोजन के बाद अपनी थाली अपने ही धोया. डीएम पहुंचे स्कूल, किया छात्र-छात्राओं से संवाद, साथ-साथ खाया खाना, धोई थाली. और फिर बने शिक्षक। कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी मिडिल स्कूल रौतारा में पहुँचेकर छात्र व छात्राओं से किया संवाद. वहीं डीएम दिखे शिक्षक की भूमिका में. बच्चों की ली क्लास. कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी कोड़ा प्रखंड के मिडिल स्कूल रौतारा में पहुंचकर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं सुविधाओं का जायजा लिया. डीएम ने पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं के कक्षाओं में जाकर निरीक्षण किया और कक्षा में स्वयं ही बच्चों को पढ़ाने लगें. डीएम ने बारी-बारी से छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तर भी किया. उपस्थित शिक्षकों ने विद्यालय में उपलब्ध नई एवं आधुनिक सुविधाओं तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण के प्रति संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर डीडीसी नेहा एवं विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन के साथ विद्यालय के प्राचार्य सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे.0
0
Report
Advertisement
