244235
अमरोहा में किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। किसानों ने मांगों के निस्तारण न होने और अधिकारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जोया रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों के आश्वासन पर किसान वहां से हट गए। किसानों ने बताया कि छुट्टा गोवंश ने उनकी फसलों को बर्बाद कर दिया है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमोह तीर्थ क्षेत्र से लौटते दंपत्ति पर पेड़ गिरा, दर्दनाक मौत
Damoh, Madhya Pradesh:तीर्थ क्षेत्र से लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति पर गिरा पेड़, दोनों की दर्दनाक मौत.. एंकर/दमोह से बड़ी खबर है यहां पेड़ गिरने से एक दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई है और इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया है हादसा दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर हुआ है। दरअसल जबलपुर के रहने वाले जैन परिवार के आशीष जैन और उनकी पत्नी शोभा जैन दमोह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुण्डलपुर दर्शन करने आए थे और दर्शन करने के बाद वापस अपनी बाइक से जबलपुर की तरफ ही जा रहे थे उन्हें इसी स्टेट हाइवे पर तेजगढ़ में अपनी बहिन से मिलने रुकना था लेकिन रास्ते में ही परासई के पास एक बड़ा पेड़ उनकी बाइक पर गिरा और दोनों पति पत्नी इस पेड़ के नीचे आ कर दब गए, स्थानीय लोगो ने इनके ऊपर से पेड़ अलग किया लेकिन तब तो बहुत देर हो चुकी थी और दोनों में दम तोड़ दिया, तेजगढ़ पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन यहां भी डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जो बड़ा सा पेड़ इन लोगों के ऊपर गिरा उस पेड़ के निचले हिस्से में आग लगी थी और इसी वजह से उसकी जड़ें कमजोर हुई और पेड़ धराशाई हो हुआ और दर्दनाक हादसा सामने आया बाइट/ शुभम जैन ( मृतक के परिजन) बाइट/ डॉ यशपाल सिंह ( चिकित्सक जिला अस्पताल दमोह)0
0
Report
धनबाद के बलियापुर पुलिस ने 16 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बलियापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। सोमवार को धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जून की रात बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्ती और छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रखितपुर रेलवे गुमटी के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने वरीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम जब बलियापुर-झरिया मुख्य सड़क स्थित हनुमान मंदिर परघा के पास पहुंची तो दो व्यक्ति पीठ पर बैग लादकर पैदल कुसमाटांड़ की ओर जाते दिखे। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी प्रकाश चंद महतो की मौजूदगी में दोनों बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों बैग से 8-8 पैकेट में कुल 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार, निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश और श्यामा कांत सिंह, निवासी सिंदरी धनबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी में बलियापुर थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।0
0
Report
16 माह बाद भी शुरू नहीं हुआ एमआरएफ सेंटर, एसडीएम ने लगाई फटकार
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के नगर पंचायत भलुअनी में करोड़ों की लागत से निर्मित मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर निर्माण पूरा होने के करीब 16 माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। सोमवार को उपजिलाधिकारी बरहज हरिशंकर लाल के औचक निरीक्षण में यह गंभीर लापरवाही उजागर हुई, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र पर अब तक ठोस अपशिष्ट (कूड़ा) के पृथक्करण, प्रबंधन और निस्तारण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि भवन तैयार होने के बावजूद अभी तक विद्युत कनेक्शन तक नहीं कराया गया है, जिसके चलते पूरा एमआरएफ सेंटर निष्क्रिय पड़ा है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित नहीं किए गए हैं। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि विद्युत कनेक्शन, सीसीटीवी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल पूरी कर केंद्र को शीघ्र संचालित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी स्वच्छता योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण पूरा होने के बावजूद लंबे समय तक केंद्र का संचालन शुरू न होना गंभीर मामला है। इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और नगर पंचायत क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को जल्द प्रभावी बनाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
यमुना जल समझौते से शेखावाटी के पानी संकट का हल?
Jaipur, Rajasthan:32 साल तक फाइलों में अटका रहा... लेकिन अब यमुना का पानी राजस्थान तक पहुंचाने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली में राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते पर एमओए साइन होते ही प्रदेश की सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने इसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भागीरथी प्रयास बताते हुए कांग्रेस पर दशकों तक राजस्थान के जल अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। बीजेपी मंगलवार को जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोरदार स्वागत करेगी। राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान का हवाला देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खुला न्यौता दे दिया है। दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान और हरियाणा के बीच बहुप्रतीक्षित यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर हुए। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी मौजूद रहे। इस समझौते को 1994 के अपर यमुना रिवर बोर्ड समझौते को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़े नेता नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जल सुरक्षा जल संवर्धन के लिए राज्यों के बीच में समन्वय का वातावरण बना है। राठौड़ ने भजनलाल शर्मा को आधुनिक भागीरथ बताते हुए कहा कि यमुना जल समझौता का फैसला 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत के समय हुआ था। 32 साल पुराना समझौता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दृढ़ इच्छा शक्ति से पूर्ण हुआ है। शेखावाटी के लिए यह फैसला ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस के मित्रों को एमओयू और एमओए में फर्क पता नहीं है। मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि इस परियोजना के लिए भू अधिग्रहण से लेकर टेंडर तक की प्रक्रिया इस वित्तीय वर्ष में पूरी होगी। यह 34102 करोड़ की परियोजना शेखावाटी के लिए उसकी तकदीर और तस्वीर को बदलने वाला काम होगा।0
0
Report
जयपुर में ताउ की हत्या: भतीजे ने गांव के साथी के साथ मिलकर किया हत्या
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस की कार्रवाई ब्लाईंड मर्डर का खुलासा भतीजा ही निकला अपने ताउ का हत्यारा, अपने गांव के साथी के साथ मिलकर की ताउ की हत्या केशव विद्यापीठ रोड पर 25 जून क़ो बिहार निवासी मृतक की रात में पत्थर से सिर कुचलकर कर दी गई थी हत्या 28 जून क़ो मिली थी सडी हुई लाश हत्या करने वाले दोनों आरोपी थे बिहार भागने की फिराक में शराब पीने और गांव की आपसी रंजिश के चलते भतीजा साथी ने मिलकर की थी हत्या0
0
Report
पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से लाखों पेड़, हरित क्रांति शुरू
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां जल जीवन और पर्यावरण सुरक्षा को ले जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है. पर्यावरण संरक्षण जल संवर्धन और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अभिनव जनअभियान की शुरुवात की गई है. बेतिया डीएम तरनजोत सिंह डीडीसी काजले वैभव नितिन के मार्गदर्शन में 30 हजार सीड बॉल तैयार किए जा रहे है इनमें 10 हजार नीम 10 हजार पीपल और 10 हजार बरगद के बीज शामिल हैं जिन्हें मानसून के जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बिखेरा जाएगा. पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के लिए पीपल नीम और बरगद के पौधे कितने सहायक है जानकार आपको हैरानी होगी. पीपल बरगद और नीम जैसे देशी वृक्ष तापमान को काफी कम करने में सहायक होते हैं ये वृक्ष स्वच्छ हवा देते हैं वर्षा जल संरक्षण में इनकी बड़ी भूमिका होती है इनके पेड़-पर्यावरण पर हजारों पक्षियों तितलियों मधुमक्खियों व अन्य जीवों का आश्रय होता है इन पौधों के बीज पक्षियों आदि के खुराक होते है और उन बीजों के फैलाव में पक्षियों की बड़ी भूमिका होती है जिससे हरियाली आती है. पश्चिम चंपारण में अबकी बार जिला प्रशासन की अनूठी पहल से बरसात के मौसम में हजारों वृक्ष रूप लेंगे, 30 हजार सीड बॉल पहली बारिश में नदियों तालाबों वन क्षेत्रों में जब बिखेरे जायेंगे तो उससे लाखों पेड़ पौधे बरामद होंगे एक सीड बॉल से कई वृक्ष आकार लेंगे ऐसी अनूठी पहल से पश्चिम चंपारण हरित क्रांति की तरफ अग्रसर होगा. बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि जलवायु की चुनौतियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है अबकी बार के मानसून में 30 हजार सीड बॉल लाखो पेड़ो के आधार बनेंगे।0
0
Report
Advertisement
वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर पैसे मांगने का आरोप
Hajipur, Bihar:वैशाली में एक साल पहले ब्याही एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।24 वर्षीय नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में पड़ा हुआ मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।घटना वैशाली थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव की है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाना के साथ लालगंज एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया जिसने ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किया।सीतामढ़ी जिला स्थित महिंदवारा थाना क्षेत्र के रहने वाले मृतका के पिता अमरनाथ यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री अर्चना कुमारी की शादी 23 मई 2025 को मनपुरा निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र आयुष दिवाकर के साथ हुई थी जो नोएडा मे एक निजी कम्पनी मे काम करता है।शादी के बाद से ही पति,ससुर,सास एवं भाई द्वारा लगातार रुपये की मांग की जाती थी।उन्होंने बताया कि करीब तीन-चार माह पहले 20 हजार रुपये भी दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी बेटी पर मायके से और पैसे मंगाने का दबाव बनाया जाता रहा और पैसे नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।इसी बीच आज सुबह बेटी के लिए देवघर का प्रसाद लेकर उससे मिलने आए तो देखा की मेरी बेटी विस्तर पर पड़ी हुई थी जिसके बाद पता चला कि वह मृत पड़ी है उसके नाक मुँह से झाग निकला हुआ था।मृतका के पिता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं और घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार है।वहीं लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है लिहाजा एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच कर साक्ष्य संकलित किए गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
मुज़फ्फरपुर रिसेप्शन से लाखों के गहने- नकदी चोरी, तीन शातिर गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में रिसेप्शन से लगभग 50 लाख के गहने और नकदी चोरी करने वाले गिरोह का उद्भेदन हुआ है। तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से सोने-चांदी और हीरे के आभूषण के अलावा 1.6 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि यह गिरोह शादियों में जाकर वीआईपी शादियों के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देता था और चोरी गए गहने दुकानदारों के हाथों बेच देता था। घटना LS कॉलेज की Principal के बेटे-बहू के रिसेप्शन से जुड़ी है, जहां 22 जून की रात को गहने और नकदी गायब हो गए थे। मुकदमे के अनुसार बेलसंड (सीतामढ़ी) के राजेश साह और अमित साह तथा रुन्नीсеड़पुर के गोपाल साह को गिरफ्तार किया गया है; इनके पास से 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-हीरे के आभूषण और 1.6 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद आभूषणों में 15 से अधिक सोने के आभूषण शामिल हैं, साथ ही हीरे और चांदी के आइटम भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह ने कई शादियों में गहने चोरी कर दुबारा वारदातें कीं और 22 जून से एक दिन पहले भी एक शादी समारोह से गहने चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। इस गिरफ्तारी को मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। बाइट - मोहिबुल्लाह अंसारी, सिटी एसपी, मुजफ्फरपुर।0
0
Report
निरसा फ्लाईओवर को लेकर सांसद-विधायक के बीच तीखी बयानबाजी; इस्तीफे की चुनौती
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के निरसा में निर्माणाधीन एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सांसद की ओर से फ्लाईओवर निर्माण के श्रेय और निरसा विधायक तथा उनके पिता पर की गई टिप्पणी के बाद विधायक अरूप चटर्जी ने पलटवार करते हुए सांसद पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरूप चटर्जी ने कहा कि यदि ढुल्लू महतो पांच साल तक धनबाद के सांसद बने रहे तो "पूरा बीसीसीएल का कोयला डकार जाएंगे." उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद विकास की राजनीति करने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। सांसद द्वारा उनके पिता और पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए अरूप चटर्जी ने कहा, "कोई भी पिता अपने बेटे को आईएएस या आईपीएस बनाना चाहता है, न कि कोयला चोर नहीं." उन्होंने कहा कि उनके पिता तीन बार विधायक रहे और वह स्वयं चार बार जनता के समर्थन से विधायक चुने गए हैं, किसी नेता के नाम पर नहीं। यदि ढुल्लू महतो अपने पद से इस्तीफा दें तो वह भी विधायक पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ें, जिससे जनता तय कर दे कि किसके साथ कितना जनसमर्थन है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा दौरे के दौरान निर्माणाधीन एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर विधायक अरूप चटर्जी पर काम में बाधा डालने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने विधायक के पिता एवं पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी पर भी टिप्पणी की थी। इसी के जवाब में अब विधायक अरूप चटर्जी ने सांसद पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है।0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री चौधरी पर निशाना, बिहार में जंगल राज का आरोप
Patna, Bihar:आज तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा और बिहार में जंगल राज का आरोप लगाया। जेडीयू के MLC खालिद अनवर ने तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल पर उन गुनाहों का पश्चाताप करने को कहा जो उन्होंने 15 साल किए। यह कहा गया कि बिहार को जंगल राज बनाकर रख दिया गया। तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर निजी अटैक कर क्या दिखाना चाहते हैं, यह भी पूछा गया। बिहार के जनता सम्राट चौधरी को वोट देकर मुख्यमंत्री बनाया गया है, इस तरह के बयान से तेजस्वी यादव की छवि खराब न हो जाए यह कहा गया। लालू यादव के शासनकाल में जो उद्योगपति बिहार को छोड़कर बाहर गए थे, वे वापस कैसे आएंगे, इस पर चर्चा की गई।0
0
Report
ताऊ की हत्या का खुलासा, गांव के साथी के साथ मिली भगत
Jaipur, Rajasthan:जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस की कार्रवाई ब्लाईंड मर्डर का खुलासा भतीजा ही निकला अपने ताउ का हत्यारा, अपने गांव के साथी के साथ मिलकर की ताउ की हत्या केशव विद्यापीठ रोड पर 25 जून क़ो बिहार निवासी मृतक की रात में पत्थर से सिर कुचलकर कर दी गई थी हत्या 28 जून क़ो मिली थी सडी हुई लाश हत्या करने वाले दोनो आरोपी थे बिहार भागने की फिराक में शराब पीने और गांव की आपसी रंजिश के चलते भतीजा और उसके साथी ने मिलकर की हत्या0
0
Report
ओरछा में अज्ञात अधेड़ का शव, पुलिस पहचान के लिए जुटी
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के सिद्ध पीठ सकलद्वारी हनुमान मंदिर के रास्ते में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का मिला शव, घटना की सूचना मिलते ही ओरछा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, वही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में 68 लाख के साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड सहित नेटवर्क पकड़
Bikaner, Rajasthan:Story - 68 लाख की साइबर ठगी का भंडाफोड़, बीकानेर पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी जयनारायण व्यास नगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई, आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार, साइबर ठगी की रकम प्राप्त कर आगे ट्रांसफर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम ग्रुप के जरिए साइबर ठगों के लिए करते थे काम, “म्यूल अकाउंट” के माध्यम से करोड़ों के साइबर फ्रॉड नेटवर्क को देते थे सहारा, अब तक 68 लाख रुपये की साइबर ठगी की रकम खातों में जमा कराने का खुलासा, 15 मोबाइल, 9 सिम, 3 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 8 एटीएम कार्ड, 4 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद, देश के कई राज्यों में एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज हैं आरोपियों के खिलाफ शिकायतें, मास्टरमाइंड और टेलीग्राम ग्रुप संचालक की तलाश में जुटी पुलिस, फ्रॉड से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई भी शुरू。 यह कार्रवाई एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, आईपीएस अनुष्ठा कालिया और आरपीएस शालिनी बजाज के सुपरविजन में सीआई विक्रम तिवारी और रमेश सर्वटा की टीम ने अंजाम दी。0
0
Report
फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर टक्कर से सुशील कुमार की मौत, परिजन धरने पर
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अपने भाई की मौत की एफ आई आर लिखने के लिए पुलिस से हाथ जोड़ गिड़ गिड़ा रहे भाई साहब मेरे भाई की एफ आई आर लिख दीजिये "फर्रुखाबाद: नवाबगंज थाने के बाहर परिजनों का धरना — 21 जून को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर में सुशील कुमार की मौत के बाद आठ दिन तक मुकदमा न दर्ज होने पर परिजन भड़क उठे। थानेदार के आश्वासन पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। परिजन निष्पक्ष जांच और तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।" "फर्रुखाबाद — सुशील कुमार की मौत ने परिवार को तबाह कर दिया। 21 जून को त्यौरी इस्माइलपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुशील को टक्कर मारी। ट्रैक्टर और बाइक पुलिस ने कब्जे में लिए, पर चालक फरार रहा। मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी, फिर भी आठ दिन तक कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को आक्रोशित परिजन और महिलाएं नवाबगंज थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। थानेदार राजीव कुमार के हस्तक्षेप के बाद परिजन ने तहरीर दी और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। धरने के बाद दर्द हुई फिर की कॉपी संलग्न है0
0
Report
अरमोर के Bharat Chandra स्कूल में प्रिंसिपल के उर्दू पाठ- नमाज़ के विरोध पर हंगामा
Hyderabad, Telangana:Telangana: A tense situation unfolded at Bharat Chandra Private School under the Armoor Municipal limits. Parents and BJP leaders staged a protest outside the school, alleging that the school principal had instructed students in Urdu and Islamic prayers. Parents also claimed that some students were encouraged to practice Namaz at home, raising strong objections. They questioned the school management and demanded action against the teacher allegedly responsible. Following the incident, Armoor Circle Inspector Satyanarayana Goud and Tahsildar Satyanarayana reached the spot and initiated an inquiry. The officials assured the protesters that a thorough investigation would be conducted and appropriate action would be taken against those found responsible. Following these assurances, the protesters called off their agitation. Controversy: At this issue school Principal Amer, a resident of Ziyarat Nagar, was allegedly slapped by local BJP Leader Mandhula Balu... and abused in the presence of police while teaching at Bharat Chandra School in Armoor.0
0
Report
Advertisement
