244235
अमरोहा में DM निधि गुप्ता ने राशन दुकानों की शिकायतों पर पूर्ति निरीक्षक को लगाई फटकार
Gajraula, Uttar Pradesh:शनिवार को मंडी धनोरा में तहसील के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने राशन की दुकानों से जुड़ी शिकायतों को लेकर पूर्ति निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दौसा नगर में चार दिन की हड़ताल के बाद ठेकेदार ने काम शुरू किया
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा शहर में कचरा संग्रहण को लेकर चार दिन से स्ट्राइक पार्षदों ने पहुंचकर की ठेकेदार से समझाइश ठेकेदार का कहना नया एरिया जुड़ने से समस्या ऐसे में टेंडर को किया जाए रिव्यू आयुक्त ने फाइल को भेजा सभापति के पास लेकिन छुट्टी के चलते नहीं लौटी फाइल पार्षदों ने ठेकेदार को दिया भरोसा जायज मांग होगी पूरी त्यौहार को देखते ठेकेदार ने आयुक्त हंसा मीणा ओर पार्षदों के कहने पर किया काम चालू दौसा नगर परिषद क्षेत्र में पिछले 4 दिन से कचरा संग्रहण का काम बंद होने से सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई ठेकेदार का कहना है नगर परिषद में नया एरिया जुड़ने से समस्या खड़ी हो गई ऐसे में उसने कुछ मांगों का प्रस्ताव आयुक्त के समक्ष रखा आयुक्त ने दीपोत्सव पर्व देखते हुए तत्काल संवेदक की फाइल स्वीकृति के लिए सभापति के पास भेजी लेकिन छुट्टियों के चलते सभापति से फाइल वापस आयुक्त तक नहीं लौटी ऐसे में आयुक्त हंसा मीना और पार्षदों ने ठेकेदार से समझाइस कर भरोसा दिया कि उसकी जायज मांगे पूरी होगी लेकिन त्यौहार को देखते हुए कचरा संग्रहण का काम शुरू करें ताकि शहर साफ और स्वच्छ रह सके आयुक्त और पार्षदों के दिए भरोसे के बाद ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया0
0
Report
कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में 105 फीट रावण दहन आज शाम
Kota, Rajasthan:Kota 133वाँ राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026, आज शाम को होगा रावण दहन का कार्यक्रम,राजसी परंपरा के साथ होगा रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में होगा जश्न, 105फीट ऊँचा रावण का पुतला रहेगा विशेष आकर्षित,72-72 फीट ऊँचे कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतले, कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा शांति धारीवाल कल्पना देवी रहेंगे अतिथि के रूप में उपस्थित, रावण का पुतला दिन भर साउंड इफेक्ट के साथ करेगा अट्टहास, 3D तकनीक से दिखेगी रावण की तलवारबाजी,360 डिग्री पर गर्दन घुमाएगा,आंखें झपकाएगा मूंछ हिलाएगा रावण, 20 कारीगरों की ढाई महीने की मेहनत के साथ 8 टन लोहा और 500 बांस की खपच्चियां, 1500 मीटर वेलवेट का कपड़ा 3 क्विंटल रस्सी,जापानी कागज रद्दी गत्ते से तैयार हुआ रावण का पुतला, गढ़ पैलेस में सजेगी पारंपरिक दरीखाना की महफिल, भगवान लक्ष्मी नारायण जी की पूजा अर्चना के साथ मुहूर्तनुसार शाम 6:31 पर गढ़ पैलेस से किशोरपुरा दरवाजा होते हुए दशहरा मैदान विजय श्री रंगमंच पहुंचेगी, रावण दहन से पूर्व ज्वारा पूजन, सीता जी के पाने का पूजन किया जाएगा, पूर्व महाराव इज्यराज सिंह नाभि कलश में तीर चला कर अमृत कलश को फोड़ेंगे इसके तुरंत पश्चात बुराई के प्रतीक रावण दहन का कार्यक्रम आरंभ होगा, 7.31-8.31 के बीच होगा रावण दहन, भव्य आतिशबाजी के साथ जगमगा उठेगा प्रागण, रावण दहन को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह, हजारों की संख्या में पहुंचेंगे शहरवासी, पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान, कोटा शहर की विरासत और आधुनिकता का संगम देखने को मिलेगा,0
0
Report
रितु बराला के FIR नहीं होने पर टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार को घेरा
Alwar, Rajasthan:रितु बराला मामले में FIR दर्ज नहीं होने पर टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार को घेरा, बोले—न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष अलवर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकारাম जूली ने राजस्थान निवासी रितु बराला के साथ दिल्ली में महिला पुलिस कर्मी द्वारा प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट और मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को पुलिस कमिश्नरेट में बैठकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करनी पड़े, तो यह कानून के समान अनुपालन और पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जूली ने गाड़ी में चलते हुए जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता रितु बराला के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रयासरत हैं। इसके बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने इसे कानून के पालन और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि यदि देश में कानून सभी के लिए समान है, तो शिकायतों पर कार्रवाई के मामले में कथित भेदभाव क्यों दिखाई दे रहा है? उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों का दायित्व है? कि वे शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करें। किसी भी अधिकारी को राजनीतिक दबाव या भय के कारण अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटना चाहिए। जूली ने कहा कि संविधान और कानून का पालन करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। यदि पुलिस प्रशासन नियमों की अनदेखी करता है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि रितु बराला के मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों हो रही है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कब की जाएगी? उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। किसी भी व्यक्ति को न्याय के लिए राजनीतिक पहुंच या प्रभाव का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। पुलिस प्रशासन को हर शिकायत पर निष्पक्षता और कानून के अनुरूप कार्रवाई करनी चाहिए। जूली ने प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जयपुर पहुंचकर रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग के समर्थन में एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी जयपुर पहुंच रहा है और जब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। बाइट:टीकाराम जूली उन्होंने कहा कि यह मामला केवल रितु बराला तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, कानून के समान अनुपालन और पुलिस प्रशासन की जवाबदेही से भी जुड़ा है। जूली ने मांग की कि मामले में नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दुर्व्यवহার हुआ है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।0
0
Report
Advertisement
कटिहार के कुर्सेला में अवैध यूरिया 200 बोरी और ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज
Katihar, Bihar:अवैध यूरिया उर्वरक की 200 बोरियों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार\n\nकुर्सेला में पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त रुप से बड़ी कार्रवाई, 200 बोरी यूरिया जब्ती के साथ प्राथमिकी दर्ज\n\nअवैध परिवहन की सूचना पर हुई थी छापेमारी, ट्रैक्टर भी जब्त, खाद की गुणवत्ता जांच के लिए नमूना संग्रहित, नकली खाद की आशंका पर जांच तेज\n\nकृषि विभाग की कार्रवाई से कुर्सेला में खाद्य व्यवसायियों में हरकंप\n\nकटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र में देर रात्रि उर्वरक के अवैध परिवहन के मामले में कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए 200 बोरी यूरिया और एक ट्रैक्टर जब्त किया है। रात करीब 10:40 बजे पुलिस व कृषि विभाग,की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। मामले में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागलपुर की ओर से उर्वरक के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, कटिहार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कुर्सेला की टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 200 बोरी यूरिया बरामद की गई। इसके साथ ही परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया। जब्त यूरिया की गुणवत्ता की जांच के लिए कृषि विभाग की टीम ने नमूना संग्रहित किया है। विभागीय कार्रवाई उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत की गई है। मामले में संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है。0
0
Report
शाहगंज में तीन पीढ़ी के कलाकारों ने 75 फीट रावण पुतला बना, परंपरा को नया आयाम
Jaunpur, Uttar Pradesh:शाहगंज, दशहरा आते ही रावण दहन की तैयारियां तेज हो जाती हैं। मैदानों में ऊंचे-ऊंचे पुतले खड़े किए जाते हैं और विजयादशमी के दिन हजारों लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनने वाले इस आयोजन के साक्षी बनते हैं। लेकिन इन भव्य पुतलों के पीछे उन कारीगरों की मेहनत छिपी होती है, जो अपनी कला से इस परंपरा को जीवंत रखते हैं। शाहगंज क्षेत्र के भादी ग्राम सभा निवासी 65 वर्षीय सुब्बन खां का परिवार इसी विरासत को तीन पीढ़ियों से आगे बढ़ा रहा है। सुब्बन खां इन पहले 80 फिट का रावण बनाता था लेकिन इस बार 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले के निर्माण में जुटे हैं। उनके परिवार के लिए यह काम महज रोजी-रोटी का जरिया नहीं, बल्कि पूर्वजों से मिली कला और परंपरा को संजोकर रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। दादा के समय से शुरू हुई पुतला बनाने की परंपरा उनके पिता ने संभाली और अब सुब्बन खां उसी हुनर को आगे बढ़ा रहे हैं। बांस और पुआल से तैयार हो रहा विशाल रावण विशालकाय रावण का पुतला तैयार करना मेहनत, अनुभव और तकनीकी समझ का काम है। इसके निर्माण में बांस, खप्पचियों, पुआल और अन्य जरूरी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले बांस से पुतले का मजबूत ढांचा खड़ा किया जाता है। इसके बाद खप्पचियों और पुआल की मदद से उसे आकार दिया जाता है। 75 फीट ऊंचे पुतले को संतुलित और आकर्षक बनाने के लिए हर चरण में विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। सुब्बन खां के मुताबिक, पुतला निर्माण की बारीकियां उन्होंने अपने पारिवारिक अनुभव और वर्षों की मेहनत से सीखी हैं। इस वर्ष 12 अक्टूबर से निर्माण कार्य शुरू किया गया था और 19 अक्टूबर की रात तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इतने बड़े पुतले को तैयार करने में लगातार परिश्रम के साथ कुशल कारीगरी की भी जरूरत होती है। भरत मिलाप की लागों से भी बनाई अलग पहचान सुब्बन खां की प्रतिभा केवल रावण के पुतले बनाने तक सीमित नहीं है। शाहगंज के ऐतिहासिक भरत मिलाप समारोह में प्रदर्शित होने वाली कई आकर्षक लागों का निर्माण भी वह कर चुके हैं। उनकी कलाकृतियों को पुरस्कार मिल चुके हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी कारीगरी को पहचान मिली है। भरत मिलाप की लागों को तैयार करने में रचनात्मक सोच, सजावट और बारीक तकनीकी कौशल की अहम भूमिका होती है। सुब्बन खां ने अपने अनुभव से इस क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी कला शाहगंज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भव्य स्वरूप देने में योगदान करती रही है। उम्र के इस पड़ाव पर भी परंपरा को दे रहे नई पहचान करीब 65 वर्ष की उम्र में भी सुब्बन खां पूरे समर्पण के साथ अपने काम में लगे हुए हैं। तीन पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा उनके परिवार की मेहनत के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक विरासत का भी उदाहरण है। रावण का पुतला तैयार होने के बाद जब दशहरे के आयोजन में लोगों की निगाहें उस पर टिकेंगी, तो उसके पीछे कारीगर के अनुभव, धैर्य और मेहनत की कहानी भी जुड़ी होगी। सुब्बन खां जैसे कारीगर यह साबित करते हैं कि कला और परंपराओं की कोई सीमा नहीं होती। पीढ़ियों से हस्तांतरित हुनर लोगों को जोड़ता है और सांस्कृतिक आयोजनों को विशेष पहचान देता है। शाहगंज में रावण के पुतले का निर्माण इसी विरासत की एक ऐसी मिसाल है, जिसमें मेहनत, कला और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलता है।0
0
Report
अमरोहा में शराब के नशे में दो युवकों ने सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त के साथ अभद्रता कर दी, गिरफ्तारी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नेशनल हाईवे-9 स्थित उडुपी वाला रेस्टोरेंट में शराब के नशे में धुत दो युवकों पर सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय अग्रवाल के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि युवकों ने विरोध करने पर विनय अग्रवाल को फर्जी अधिकारी तक कह दिया। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने दोनों युवकों को बाहर निकाल दिया, लेकिन आरोप है कि वे दोबारा अंदर आ गए और धमकी देने लगे। मामले में सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय अग्रवाल की तहरीर पर रजबपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है。0
0
Report
Advertisement
दमोह में विजयादशमी पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन आज, फुटेरा तालाब पर इंतजाम आलीशान
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन आज, विसर्जन स्थल पर किए गए इंतजाम.. एंकर/ आज विजयादशमी के दिन दमोह में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा और ये दिन इस इलाके के लिए बेहद खास दिन होता है जब नौ दिनों तक मातारानी की सेवा करने के बाद लोग उनकी प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए जाते है। दोपहर बाद ये सिलसिला शुरू होगा, जबकि भव्य चल समारोह शाम के बाद शुरू होगा और hृदय स्थल घंटाघर पर मुख्य समारोह सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित किया गया है। शहर का मुख्य विसर्जन स्थल फुटेरा तालाब है जहां देर रात या कहें कि अल सुबह तक विसर्जन होगा और यहां प्रशासन और नगर पालिका ने खास इंतजाम किए है, तालाब में परंपरागत नाव डाली गई है वहीं इस बार प्रतिमाओं का आकार बड़ा होने की वजह से क्रेन भी लगाई गई है。0
0
Report
शाजापुर में विजयदशमी और आरएसएस स्थापना दिवस पर पथ संचलन 3000 से अधिक स्वयंसेवक
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर में विजयदशमी पर्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पथ संचलन निकाला गया। संघ द्वारा शहर के आठ अलग-अलग स्थानों से बस्तीवार, अलग-अलग समय पर निकाले गए संचलन में लगभग 3000 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। संचलन जिन मार्गों से गुजरा, वहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। आठों बस्तियों में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ और अतिथियों द्वारा बौद्धिक दिया गया। पथ संचलन को देखते हुए एहतियातन सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।0
0
Report
बेमेतरा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ नवरात्रि का उत्साह चरम पर
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में जवारा और जसगीत के साथ माता रानी को विदाई दी जा रही है। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। नौ दिनों तक माँ की आराधना करने के बाद श्रद्धालु नम आंखों से माता रानी को विदाई दे रहे हैं और अगले वर्ष फिर आने की कामना कर रहे हैं. बेमेतरा में नवरात्रि पर्व के समापन के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। जवारा, जसगीत और माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ विसर्जन के लिए निकल रहे हैं। इस दौरान कहीं भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है, तो कहीं श्रद्धालु भावुक होकर माता रानी को विदाई देते नजर आ रहे हैं। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु माता रानी से सुख, समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। नम आंखों से मां को विदाई देते भक्तों के मन में अगले वर्ष फिर माता रानी के आगमन की उम्मीद है। फिलहाल, बेमेतरा में मां दुर्गा की विदाई के साथ भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। जय माता दी के जयकारों के बीच श्रद्धालु माता रानी से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना कर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में धान खरीदी के लिए 14 नए केंद्र, 8 समितियाँ गठित
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में धान खरीदी की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बिलासपुर जिले में किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिला सहकारी विभाग की ओर से समितियों के प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। बैठक में किसानों की सुविधाओं और हितों को प्राथमिकता देते हुए खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया गया। बता दें कि बिलासपुर जिले में इस बार धान खरीदी व्यवस्था के विस्तार की दिशा में कदम उठाए गए हैं। विगत वर्ष की तुलना में 14 नए धान उपार्जन केंद्र खोले गए हैं। वहीं, 08 नई समितियों का भी गठन किया गया है। इन व्यवस्थाओं के साथ जिले में धान खरीदी केंद्रों की संख्या लगभग 140 बताई जा रही है। विभागीय स्तर पर तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में समिति प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें और खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें।0
0
Report
कोटा: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामलों में मुंबई टीम रवाना, सुरक्षा कड़ी
Kota, Rajasthan:Kota टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, कोटा शहर पुलिस ने मुम्बई टीम को किया रवाना, शहर की सीमा तक सुरक्षा व्यस्था को लेकर साथ रही टीम, फायरिंग मामले में तीनों आरोपियों को लेकर मुम्बई रवाना हुई टीम,0
0
Report
अररिया के जोकीहाट में गोलीबारी, मां-बच्चा घायल, जमीन विवाद के शक
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के जोकीहाट थानाक्षेत्र के बारा इस्तेमरारा गांव में शौच के लिए गए बच्चे के साथ मौजूद उसकी मां पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली लगने से युवती खुशनब खातून और उसका बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जोकीहाट में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, अररिया रेफर कर दिया। घायल युवती खुशनब खातून, राजाबुल की पुत्री है। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके बारा इस्तेमरारा गांव आई थी। सोमवार देर शाम वह बच्चे को लेकर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली बच्चे के दाहिने हिस्से में लगी और पेट से होते हुए बाईं ओर निकल गई। इसके बाद गोली मां के पैर में जा लगी, जिससे मां और बच्चा दोनों घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, अररिया रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में भी कुछ देर तक इलाज चलने के बाद दोनों को आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। बारा इस्तेमरारा पंचायत के पूर्व मुखिया फारूक आलम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खुशनब खातून कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी। सोमवार देर शाम बच्चे के साथ शौच के लिए जाने के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने आशंका जताई कि जमीन विवाद को लेकर गोली चलाई गई हो सकती है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और हमलावर की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।0
0
Report
Advertisement
दशहरे की रात खैरागढ़ देवरी गांव में विवाद में 21 वर्षीय समीर कंवर घायल
Khairgarh, Uttar Pradesh:दशहरे की रात… जब गांव में उत्सव का माहौल होना चाहिए था, तब खैरागढ़ के देवरी गांव में मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई। आधी रात हुए विवाद में 21 वर्षीय समीर कंवर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उस पर हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और eight टांके लगाने पड़े। घायल को रात करीब साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल लाया गया। पीड़ित पक्ष ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। आखिर दशहरे की रात ऐसा क्या हुआ कि विवाद हिंसक हो गया? अब इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर वनांचल ग्राम देवरी… और तारीख दशहरे की रात। इसी दौरान हुए विवाद में 21 वर्षीय समीर कंवर घायल हो गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, 20 वर्षीय कैलाश बंधे के साथ हुए विवाद के दौरान समीर के सिर पर चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि अस्पताल में उसके सिर पर eight टांके लगाने पड़े। घटना के बाद रात करीब 12 बजे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। समीर के सिर का उपचार किया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने समीर के माता-पिता और चाचा के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, विवाद की असल वजह क्या थी और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ, इसकी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी。 बाइट - समीर कंवर, घायल युवक0
0
Report
जबलपुर के पाटन में रावण भक्ति की अनूठी परंपरा जारी, राम-रावण का एकत्व माना गया
Jabalpur, Madhya Pradesh:दशहरा के दिन पूरे देश में जहां रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है वहीं जबलपुर के पाटन में रावण भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलता है लंकेश नामदेव के द्वारा रावण की प्रतिमा की स्थापना की शुरुआत की गई थी पिछले साल लंकेश नामदेव का दशहरा के दिन ही हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था जिसके बाद अब उनके बेटे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं उनका कहना है कि रावण परम विद्वान था इसी कारण उनके पिता उनका सम्मान कर उनकी पूजा करते थे इसी कारण से वे भी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं आगे भी रावण भक्ति की यह परंपरा जारी रहेगी0
0
Report
रसमड़ा के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1500°C पिघले लोहे से झुलसे ठेकेदार की मौत
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में टिंडिश मशीन का नोजल टूटने से भीषण हादसा हो गया। लगभग 1500 डिग्री सेल्सियस खौलता पिघला लोहा गिरने से कार्यस्थल पर मौजूद ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव (42, निवासी पूर्वी चंपारण, बिहार) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे का रूह कंपा देने वाला वीडियो भी सामने आया है। पुलिस व प्रशासन सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जांच कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
