244235
"हमारे बुजुर्ग-हमारी धरोहर" कार्यक्रम में बुजुर्गों का सम्मान
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में जोया टोल प्लाजा के पास सेवा निकेतन आश्रम जमापुर में "हमारे बुजुर्ग-हमारी धरोहर" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने गाँव के बुजुर्गों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भीष्म आर्या ने कहा कि बुजुर्ग परिवार की नींव होते हैं और उनके अनुभव से परिवार मजबूत बनता है। कार्यक्रम संयोजक सचिन कुमार ने बुजुर्गों की महत्ता पर जोर दिया, जबकि दीपा चौधरी ने उन्हें ईश्वर का रूप बताया और उनके सम्मान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर ट्रेलर-आर्टिका टक्कर, 4 की मौत, एक घायल
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के पास आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां ट्रेलर से आर्टिका कार का आमने-सामने टक्कर हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हुई, तो एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया। डॉक्टर ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल अजमल आलम को हायर सेंटर रेफर किया गया। कार सवार झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर क्षेत्र के मोहनिया गांव के निवासी बताए गये। शवों को पोस्टमार्गम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है。0
0
Report
संभल में प्रेम प्रसंग से नाराज युवक ने बहन मुस्कान की हत्या कर दी
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल टॉपलाइन .. संभल जनपद में गुन्नौर थाना इलाके के सैंजना मुस्लिम गांव में वहन के प्रेम प्रसंग से नाराज युवक ने वहन की सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी .. सगी बहन की हत्या को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया .. युवती की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है .घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी मनोज रावत भी पुलिस के साथ मौके پر पहुंचे .. मृतक युवती मुस्कान की माँ परवीन की तहरीर के आधार पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक सनी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है .. पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है । बताया जा रहा है मृतक युवती मुस्कान के गांव के दो युवकों से अक्सर मोबाइल फोन पर बात करती रहती थी ..जिसको लेकर उसके भाई सनी ने कई बार बहन मुस्कान को डांटा था ,लेकिन इसके बावजूद मुस्कान युवकों से फोन पर लगातार बात करती रहती थी..जिससे खफा होकर सनी ने सगी बहन मुस्कान की सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी .....बेटी की हत्या से सदमे में आई मृतक मुस्कान की माँ परवीन का कहना था ...अगर बेटी मोबाइल फोन पर युवकों से बात चीत बंद कर देती तो उसकी जान नहीं जाती .. बाइट परवीन ..मृतक युवती की मां0
0
Report
इंदौर में प्रेम संबंध के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या; वीडियो में प्रेमिका समेत पांच पर आरोप
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में प्यार में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले उसने एक भावुक वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजा था। वीडियो में युवक ने कहा कि, "प्यार में हमेशा लड़के ही जान देते हैं." साथ ही उसने अपनी प्रेमिका समेत पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस ने वीडियो और अन्य साक्ष्य जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक लंबे समय से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था, परिजनों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। आत्महत्या से पहले युवक ने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपने भाई को भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में उसने अपनी प्रेमिका सहित पांच लोगों के नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। जब परिजनों को वीडियो मिला तो वे तुरंत युवक के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी और जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार में गहरा दुख और मातम का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर ट्रेन से गिरा युवक, स्थिति नाजुक, भर्ती
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से जख्मी, इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती । स्थिति नाजुक । समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर देर रात सिंघियाघाट और रोसड़ा स्टेशन के बीच सोनवाचक पुल के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया ।घायल युवक की पहचान बेगुसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी निशांत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह समस्तीपुर से खगड़िया की ओर जा रही ट्रेन में सफर कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को विभ муассुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर मनीष कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन विभूतिपुर पीएचसी पहुंचे घायल युवक के पिता प्रभाकांत झा ने बताया कि निशांत दोपहर तक घर पर था, लेकिन अचानक कहीं चला गया। बाद में सूचना मिली कि वह ट्रेन हादसे में घायल हो गया है। परिजनों के अनुसार निशांत मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज में चल रहा था।फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।0
0
Report
सड़क दुर्घटना में रतवारा थानाध्यक्ष साजन पासवान की मौत, गांव में शोक की लहर
Khajuria Khurd, Bihar:अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, एसपी ने पिता को सौंपा तिरंगा, पुलिस ने दी श्रद्धांजलि वियो -बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले के रतवारा थानाध्यक्ष एवं कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपतपुर गांव निवासी साजन पासवान की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों की जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी—“भाई हमार छोड़ के चल गइल हमनी के।” मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में थानाध्यक्ष साजन पासवान की असामयिक मौत से पुलिस विभाग समेत पूरे जिले में शोक है। शव गांव पहुंचते ही श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कैमूर पुलिस अधीक्षक हरि मोहन शुक्ला, मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान police बल द्वारा दिवंगत अधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने दिवंगत थानाध्यक्ष के पिता को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) सौंपकर संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साजन पासवान की कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव को याद करते हुए लोगों ने कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
पूर्वी बिहार व उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना, गर्मी घटेगी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर बिहार के जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और समस्तीपुर में छिटपुट बारिश हो सकती है। इन इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में कई जगहों पर तेज बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल सकती है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में तेज आंधी-बारिश से गर्मी घटे, 16 जून तक अलर्ट
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - राजधानी जयपुर में तेज आंधी का दौर शुरू दिनभर पड़ी उमस के बाद देर रात आंधी चलने से लोगों को गर्मी से राहत प्रदेश में 16 जून तक आंधी बारिश का है अलर्ट दिनभर जयपुर में छाए थे बादल देर रात कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई0
0
Report
पालम पुलिस ने चोरी केस सुलझाकर 22 वर्षीय शशांक को गिरफ्तार किया
Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के पालम पुलिस टीम ने घर में चोरी के केस को सुलझाते हुए आरोपी चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का लैपटॉप, टैबलेट, ब्रेसलेट, दो कलाई घड़ियां और एक लैपटॉप बैग बरामद किया गया। आरोपी की पहचान शशांक के रूप में की गई, जो गली नंबर 9, राज नगर-II, पालम, दिल्ली का निवासी है, उम्र 22 वर्ष। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की संलिप्तता स्वीकार की और सामान बरामद किया गया। आगे की जांच जारी है।0
0
Report
रतलाम में आंदोलन के बाद पुलिस कार्रवाई तेज, 16 युवक गिरफ्तार, 2 जवान घायल
Ratlam, Madhya Pradesh: RATLAM के पलसोड़ी गांव के पास निर्माणाधीन औद्योगिक निवेश क्षेत्र को लेकर शुक्रवार को हुए उग्र आंदोलन के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। आंदोलन के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 16 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि आंदोलन में शामिल 22 महिलाओं को थाने में समझाइश देने के बाद देर रात छोड़ दिया गया। पूरे मामले को लेकर देर रात तक पुलिस कार्रवाई जारी रही। वहीं पुलिस पर हुए पथराव के मामले में वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने अब तक 5 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस घटना में एक महिला पुलिसकर्मी और दो पुलिस जवान घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पथराव में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बाइट - सत्येन्द्र घनघोरिया (सीएसपी रतलाम) रतलाम0
0
Report
Advertisement
बस्ती के स्पा सेंटर पर छापेमारी: 5 महिलाएं, 11 युवक हिरासत में
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती की एक इमारत, तीसरी मंजिल पर चमकती रोशनी, बाहर लगा spa center का बोर्ड, लेकिन अंदर चल रही थी एक ऐसी कहानी जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। मुखबिर की एक सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित spa center का दरवाजा खोला, तो सामने आया कथित देह व्यापार का पूरा नेटवर्क। छापेमारी के दौरान 5 महिलाएं और 11 युवक मौके से हिरासत में लिए गए। यह कार्रवाई ऐसे सवालों को भी सामने लाती है जो आज समाज के सामने बड़ी चुनौती बने हुए हैं—युवाओं को ऐसी जगहों की ओर कौन आकर्षित कर रहा है और क्या आसान कमाई व दिखावे की संस्कृति उन्हें गलत रास्तों की ओर धकेल रही है। ASP श्यामाकांत ने बताया कि पुरानी बस्ती थाना के स्टेशन रोड पर स्पा सेंटर में अनैतिक काम की सूचना मिली थी, पुलिस ने छापेमारी कर 5 लड़कियों को रेस्क्यू किया और 11 लड़कों को हिरासत में लिया। स्पा सेंटर से अनैतिक वस्तुएं भी बरामद की गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि ऐसे अनैतिक कार्यों को जड़ से खत्म किया जा सके।0
0
Report
गोंडा में सरकारी खलिहान अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर से कार्रवाई
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर के गोंडा डीएम और कमिश्नर के निर्देश पर एक विशेष अभियान चला करके लगातार उन सरकारी जमीनों को खाली कराया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तरबगंज तहसील क्षेत्र के गिरधरपुर पांडेय पुरवा में काफी लंबे समय से एक एकड़ सरकारी खलिहान की भूमि पर लोग अवैध रूप से कब्जा करके स्थाई और अस्थाई निर्माण कर लिए थे। जिसको लेकर के गांव के लोगों द्वारा ही सरकारी खलिहान कब्जा किए जाने को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत किए जाने के बाद वर्ष 2023 में तरबगंज तहसील न्यायालय द्वारा अवैध कब्ज़ा हटाए जाने को लेकर के निर्देश दिया था। लेकिन उसके बावजूद भी इन लोगों द्वारा सरकारी खलिहान की भूमि से अपना अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा था। कई बार तरबगंज तहसील प्रशासन द्वारा नोटिस दी गई मौके पर तरबगंज तहसील प्रशासन की अधिकारियों कर्मचारियों भी गए। लेकिन फिर भी लोग अवैध अतिक्रमण सरकारी खलिहान से हटाने को तैयार नहीं थे। जहां अब तरबगंज तहसील और तरबगंज पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर के माध्यम से अवैध रूप से किए गए स्थाई और अस्थाई अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से तोड़कर सरकारी कल्याण की भूमि को खाली कराया गया है। अवैध कब्जे में लोगों द्वारा स्थाई रूप से टीन शेड का निर्माण किया गया था घर का निर्माण किया गया था बाउंड्री वॉल और दरवाजे को लगा करके भी अवैध कब्जा किया गया था। तहसीलदार तरबगंज आशुतोष पांडेय और नायब तहसीलदार तरबगंज अहमद हसन ने बताया कि अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों को निर्देश दिया है कि अगर दोबारा से खलिहान पर अवैध कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, बिजनौर में विकास रथ यात्रा से प्रचार
Moradabad, Uttar Pradesh:슬ग--मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सदर विधायक ने की नई पहल शुरू। बिजनौर बीजेपी की सदर विधायक सूचि मौसम चौधरी ने विकास रथ को दिखाई हरि झंडी। दोनों विकास रथ बिजनौर विधानसभा के सभी 428 बूथों पर करेंगे प्रचार प्रसार। विधान सभा मे विधायक द्वारा कराये गए 9 वर्षो मे कार्यों की दिखाई जाएगी फ़िल्म। यूपी की बिजनौर विधान सभा मे विकास रथ चलाये जा रहे है। बिजनौर सदर विधायक कैम्प कार्यालय पर विकास रथ को दिखाई भाजपा नेताओं ने हरि झंडी। बिजनौर विधान सभा क्षेत्र मे कराये गये पिछले 9 सालो के कार्यों को जनता को बताया जायेगा। विकास रथ के माध्यम से बिजनौर विधान सभा मे कराये गये विकास की गाथा दिखाई जाएगी। मोदी सरकार के 12 साल बीतने पर विकास रथ यात्रा को दिखाई हरि झंडी। विकास रथ यात्रा को सदर विधायक सूचि चौधरी,भाजपा नेता मौसम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन त्यागी,महेंद्र धनोरिया सहित कई नेता कार्यकर्ता रहे मौजूद। बाइट --मौसम चौधरी भाजपा नेता बाइट --भूपेंद्र चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में 48 घंटे में वृद्ध की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:वृद्ध हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 15 साल पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, तमंचा, चाकू और खून से सने कपड़े बरामद। कुल मिलाकर पुलिस के अनुसार 10/11 जून की रात भुआल चौहान अपने घर के बाहर स्थित पशुशाला के पास बने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के पुत्र कर्मराज चौहान की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई was। वरिष्ठ पुलिस आधौ निरिक्षण में गठित पुलिस टीम को सूचना मिली कि हत्याकांड से जुड़ा आरोपी अवैध असलहे के साथ मोटरसाइकिल से बंशी बाजार-उकरौड़ा मार्ग होते हुए एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद आरोपी ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। पूछताछ में आरोपी अभय चौहान उर्फ मत्तू ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पूर्व उसकी मां के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर वह भुआल चौहान से रंजिश रखता था। इसी दुश्मनी के चलते उसने सोते समय चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित दो चाकू, खून से लगा गमछा तथा खून से सनी टी-शर्ट बरामद की गई है। पुलिस इस मामले में हत्या, आर्म्स एक्ट और पुलिस पर फायरिंग से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
नीमकाथाना में बारिश से गर्मी हल्की, लोगों में राहत
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना, सीकर जिले में दिनभर तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोग रात होते-होते मौसम के बदले मिजाज से राहत पाने लगे। देर शाम अचानक आंधी-बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान गिरा और मौसम सुहावा हो गया। पिछले कई दिनों की भीषण गर्मी और उमस से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने की सूचना मिली, वहीं बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से शहर के कुछ हिस्सों में अंधेरा छा गया। फिर भी इस बदलाव से लोग गर्मी से काफी राहत महसूस कर रहे हैं।0
0
Report
देचू के बावकान तालाब के पास ट्रक में मूंगफली बीज की आग, यातायात बाधित
Jodhpur, Rajasthan:देचू थाना क्षेत्र के बावकान तालाब के निकट मूंगफली बीज से भरे ट्रक में लगी आग. एनएच जोधपुर-जैसलमेर रोड बालकान सेतरावा के राष्ट्रीय राजमार्ग 125 की घटना. सूचना पर देचू पुलिस पहुंची मौके पर यातायात को रोका गया. राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें. ट्रक में आग लगने से फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं. दमकल की मदद से आग बुझाने का प्रयास.0
0
Report
Advertisement
