244235
रक्षाबंधन पर अमरोहा में बसों में भारी भीड़, यात्री बेहाल
Gajraula, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन के पर्व पर देशभर में उत्साह देखा जा रहा है, और बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए उनके घर जा रही हैं। अमरोहा जनपद के गजरौला में रोडवेज बसों में भारी भीड़ देखी जा रही है। यातायात के संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं और बसों के आते ही यात्रियों की भीड़ बस में चढ़ने के लिए टूट पड़ती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खैरागढ़ के नकसानकारी गड्ढों के बीच ट्रक पलटा, सड़क सुधार की मांग तेज
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ क्षेत्र में खराब सड़कों के चलते हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार रात को राजनांदगांव रोड पर दपका मोड़ के पास चावल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण इस मार्ग पर आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। गड्ढों और जर्जर सड़क के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
पखारा में खेत से मिला 12 फीट लंबा अजगर, सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू
Seoni, Madhya Pradesh:खेत में 12 फीट लंबा अजगर दिखा, मचा हड़कंप! सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू. सिवनी जिले के पखारा (आमागढ़) गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में सफाई कर रहे ग्रामीणों को अचानक एक विशालकाय अजगर दिखा. अजगर को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को दी. सूचना मिलते ही सर्प मित्र प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सर्प मित्र ने विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया. सर्प मित्र प्रवीण तिवारी के मुताबिक, खेत मे मिला अजगर मादा था और अजगर की उम्र 10 साल से अधिक होने का अनुमान है. अजगर की लंबाई करीब 12 फीट और अजगर का वजन लगभग 25 किलो से ज्यादा बताया गया है. विशाल अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं था. अजगर के रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया. अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.0
0
Report
औंधी में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश: 8 गिरफ्तार, कुल 25,510 रुपये जब्त
औंधी प्रभारी उप निरीक्षक श्री नवल साव के कुशल नेतृत्व में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अलकनहार रोड औंधी स्थित तालाब के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना औंधी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे 08 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹25,510/- नगद राशि एवं ताश की पत्तियां बरामद कर विधिवत जब्त की गई। आपको बता दे कि औंधी क्षेत्र के कई नामचीन चेहरे इस कार्यवाही में नजर आये।सभी पर धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।0
0
Report
Advertisement
धामपुर में बहु प्रीति ने बुजुर्ग सास की हत्या का आरोप
Moradabad, Uttar Pradesh:एंकर - एक ऐसी ज़ालिम बहु जिसने अपनी बुजुर्ग सास को मामूली कहासुनी को लेकर मौत के घाट उतार दिया आए दिन सास बहू के झगड़े की वजह से बेटे ने अपनी बहू पर पुलिस के सामने शक जाहिर किया पुलिस की सख्ती के सामने कातिल बहू ने क़त्ल के सारे राज़ उगल दिए।पुलिस ने आरोपी बहु को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।धीमपुर के धामपुर थाने के गांव करनावाला में एक ऐसी कलयुगी ज़ालिम बहु प्रीति ने अपनी बुजुर्ग सास ओमवती 65 वर्षीय बुजुर्ग को महज़ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि बुजुर्ग सास अपनी बहू को घर के काम को लेकर टोकती रहती थी ये बात बहु प्रीति को नागवार गुजरती थी जिसको लेकर घर में अकेली सास और बहू दोनों थे दोनों में कहासुनी हुई और फिर बहु प्रीति ने मारपीट शुरू कर दी सास का सिर जमीन पर पटक दिया जिसकी वजह से इलाज के दौरान सास ओमवती ने दम तोड़ दिया।प्रीति के पति कमल ने पुलिस को बताया कि पत्नी अक्सर मां से झगड़ा करती रहती थी इसी ने ही मेरी मां को मारा है।पुलिस ने प्रीति को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने क़त्ल के सारे राज़ उगल दिए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है साथ ही प्रीति कातिल बहू के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।बाईट - कमल,मृतक का बेटाबाईट - अंजनी कुमार,सीओ ,धामपुर0
0
Report
मुजफ्फरनगर के शेर नगर में छत गिरने से मां और 3 बच्चे घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर छत का प्लास्टर गिरने से मां व 3 बच्चे घायल, घर में सोते समय अचानक गिरा छत का प्लास्टर, घायल अवस्था में सभी को CHC कराया भर्ती, बरसात की नमी के चलते छत गिरने से हुआ हादसा, नई मंडी थाना क्षेत्र के शेर नगर का मामला.0
0
Report
चित्रकूट में होटल पर हमला: 15-20 युवकों ने तोड़फोड़ की, CCTV में कैद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले की पवित्र नगरी चित्रकूट में स्फटिक शिला के पास बीती रात 15 से 20 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। दो फोर व्हीलर गाड़ियों से लाठी-डंडों से लैस होकर आए युवकों ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। बताई जा रही है कि स्थानीय होटल संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी बदला लेने पहुंचे थे। पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची चित्रकूट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
पुणे के डागदुशेथ गणपती मंदिर में गणेश चतुर्थी पर भक्तों की भीड़ भारी
Noida, Uttar Pradesh:PUNE (MAHARASHTRA): HUGE RUSH OF DEVOTEES AT DAGDUSHETH GANPATI TEMPLE ON THE OCCASION OF GANESH CHATURTHI0
0
Report
रतलाम के गणेश मंदिरों में भक्तों का तांता, उत्सव अब 12 दिनों तक
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम गणेश उत्सव के पहले ही दिन रतलाम के गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भगवान गणेश के आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। इस बार दस दिवसीय गणेश उत्सव का संयोग 12 दिनों का रहेगा। शहर के गणेश मंदिर भी आकर्षक सजावट से जगमगा रहे हैं। कहीं फूलों की सजावट है, तो कहीं विद्युत रोशनी से मंदिरों को सजाया गया है। भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं रतलाम के सबसे प्राचीन उकाला गणेश मंदिर की अपनी अनूठी मान्यता है। यहां भगवान गणेश किशोर स्वरूप में विराजमान हैं, इसलिए रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं स्थापित नहीं हैं। मंदिर से भक्त अखंड ज्योत लेकर दूर-दराज के गांवों में गणेश पंडालों तक पहुंचा रहे हैं। मान्यता है कि शहर में किसी भी घर में मांगलिक कार्य हो, तो पहला निमंत्रण उकाला गणेश को दिया जाता है।0
0
Report
मुजफ्फरनगर मुठभेड़: लुटेरों को गिरफ्तार, शाहिद लंगड़ा घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में लुटेरा बदमाश शाहिद लंगड़ा घायल गिरफ्तार, कांबिंग में दो बदमाश फिरोज रशीद भी गिरफ्तार, बदमाशों ने जंगल में महिला से लूटा था सोने का लॉकेट, बदमाशों से बाइक 2 तमंचे व सोने का लॉकेट मिला, रामराज थाने के अहमद वाला पुलिया पर हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
पुणे के दगडूशेठ गणपति की शोभायात्रा पर भक्तों की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:पुणे (महाराष्ट्र): गणेश चतुर्थी के मौके पर श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति की शोभायात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं。0
0
Report
हाथरस के आंगनवाड़ी केंद्र की हालत बद से बदतर, वीडियो ने खोली पोल
Hathras, Uttar Pradesh:एक तरफ जहाँ केंद्र और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर पुर जोर कोशिश कर रहे हैं... बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए लगातार अधिकारियों को निर्देश देते नजर आते हैं... तो वहीं हाथरस में जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही से छोटे छोटे बच्चे जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं... पूरा मामला हाथरस जिले के नया बांस और सुरंगपुरा के आंगनवाड़ी केंद्र का है... इस केंद्र के बदतर हालातों को बयां करता हुआ एक वीडियो सामने आया है... जो जिम्मेदारों की पोल खोल रहा है... इस आंगनवाड़ी केंद्र में एक तरफ जहां छत का गाडर बीच से झुक चुका है... जो कभी भी हादसे का चेहरा बन सकता है... तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है... बताया जा रहा है... कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुई कई बार शिकायत की गई... कुछ लोग मौके पर आए भी... लेकिन वीडियो बना कर चले गए... उसके बाद इस केंद्र में आ रहे मासूम बच्चों की सुध किसी ने नहीं ली... अब देखना होगा कि... कब तक जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुलेगी... और ये मासूम बच्चे बेखौफ होकर इस आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ाई कर पाएंगें ...0
0
Report
AMU अब्दुल्लाह हॉल में मेस व साफ-सफाई पर छात्राओं का हंगामा, परीक्षा प्रभावित
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अब्दुल्लाह हॉल में मेस और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन सोमवार को हंगामे में बदल गया। छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए प्रॉक्टर टीम पर धक्का-मुक्की के आरोप लगाए। हंगामे का असर परीक्षा पर भी पड़ा। अब्दुल्लाह हॉल की छात्राएं मेस में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अपनी शिकायतें रख रही थीं। छात्राओं का आरोप है कि उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनने के बजाय कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही थी। इसे लेकर नाराजगी बढ़ी और उन्होंने विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुँची प्रॉक्टर टीम के साथ बातचीत के दौरान स्थिति बिगड़ने का आरोप है। छात्राओं ने प्रॉक्टर टीम पर धक्का-मुक्की करने के गंभीर आरोप लगाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, हंगामे का असर अब्दुल्लाह स्कूल, एएमयू गर्ल्स स्कूल की परीक्षा पर भी पड़ा। छात्राओं के मुताबिक सोमवार को होने वाली परीक्षा में वे शामिल नहीं हो सकीं, जिससे परीक्षा देने पहुँचिे छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला में विश्वविद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है0
0
Report
Advertisement
हरतालिका तीज पर संगम में महिलाओं की पवित्र डुबकी और पति के लिए दुआ
Noida, Uttar Pradesh:हरतालिका तीज पर महिलाएं संगम में पवित्र डुबकी लगाती हैं और अपने पतियों की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। आज दशाश्मेध घाट समेत सभी घाटों पर श्रद्धालु स्नान करते हैं और यह रस्म सुबह से शाम तक चलता है।0
0
Report
राजस्थान नगरपालिका चुनाव: रफीक खान बोले- 8-10 सीटें हमारी, आगे बढ़ेगा स्कोर
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, राजस्थान: जयपुर नगरपालिका आम चुनाव 2026 की जारी मतगणना पर राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रफीक खान कहते हैं, "अब तक आए नतीजों में बीजेपी आगे दिख रही है, लेकिन हमारी जीत वाली सीटों के नतीजे अभी आने बाकी हैं। उनकी गिनती अभी हुई ही नहीं है... उदाहरण के लिए, अगर मेरे विधानसभा क्षेत्र की बात करें, तो हम बीजेपी से 2-3 सीटें ज़्यादा जीतेंगे... हालांकि, जो 4-5 सीटें घोषित हुई हैं, वे बीजेपी के खाते में गई हैं। हमारी सीटें अभी घोषित होनी बाकी हैं। हम 8-10 सीटें जीतेंगे। उनके नतीजों का अभी इंतज़ार है। किशनपोल और हवामहल में भी ऐसा ही ट्रेंड दिख रहा है... हमारा स्कोर 60 तक जाएगा..."0
0
Report
जयपुर नगर निगम वार्ड 123: पूनम मेहता BJP की जीत हासिल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम वार्ड 123 से BJP की पूनम मेहता चुनाव जीती0
0
Report
Advertisement
