icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow5 Jan 2025, 09:36 am

गजरौला में गुरु नानक जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया

Amroha, Uttar Pradesh:

गजरौला में गुरु नानक जी के प्रकाश उत्सव का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह चौपला पर स्थित गुरुद्वारे में सबद-कीर्तन पाठ किया गया जिसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें सबसे आगे घोड़े पर पंज प्यारे चल रहे थे। पीछे बैंड बाजे बजाए जा रहे थे और पंजाब से आए पाइप बैंड ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। नगर कीर्तन के रास्ते में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा और जलपान कराकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए जिसमें गजरौला इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह अपने फोर्स के साथ मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट

Raipur, Chhattisgarh:

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। 

 

ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 

0
0
Report
Advertisement

योगापट्टी बाढ़ के बीच सतीश चंद्र दुबे ने फिर राहत सामग्री वितरित, 1500 पीड़ितों को राशन

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। केंद्रीय मंत्री लगातार दूसरी बार योगापट्टी के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच राहत सामग्री का वितरण किए। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि कोल इंडिया के सहयोग से हम बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार राहत सामग्री का वितरण कर रहे और आगे भी करते हैं। प्राकृतिक आपदा पर किसी का बस नहीं है। योगापट्टी में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। उन पीड़ितों के बीच उनकी मदद को हम दूसरी बार आए हैं। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आज पंद्रह सौ बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन का वितरण किया।
0
0
Report

रामनगर में विजिलेंस की छापेमारी: 15-20 के खिलाफ FIR शुरू

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में विजिलेंस की ताबड़तोड़ छापेमारी, बिजली चोरी के आरोप में 15 से 20 लोगों पर FIR की कार्रवाई, खताड़ी-पुछड़ी समेत कई इलाकों में मचा हड़कंप विजय कश्यप रामनगर रामनगर में मंगलवार तड़के बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, देहरादून, हल्द्वानी और रुद्रपुर से पहुंची टीमों ने खताड़ी, पुछड़ी और आसपास के कई मोहल्लों में एक साथ छापेमारी कर बिजली कनेक्शनों की जांच की, विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी के मामलों में करीब 15 से 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया,इस दौरान टीम और कुछ लोगों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. रामनगर में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने सुबह तड़के अभियान चलाया,इस कार्रवाई में देहरादून मुख्यालय, हल्द्वानी और रुद्रपुर से आई टीमों के साथ स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे, विजिलेंस इंस्पेक्टर मारुत साह, सब इंस्पेक्टर संजीव त्यागी समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अलग-अलग टीमें बनाकर कई स्थानों पर बिजली कनेक्शनों की जांच की गई. रामनगर के खताड़ी और पुछड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की, विभाग का कहना है कि जांच में बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं, मौक़े पर कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों और टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई,जानकारी देते हुए हल्द्वानी के अधीक्षण अभियंता रवि कुमार राजोरा ने बताया कि बिजली चोरी की शिकायतों और लाइन लॉस वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि अभियान के लिए पांच टीमें बनाई गई थीं, जिनमें विजिलेंस की टीमें, अभियंता और लाइन स्टाफ शामिल रहे। टीमों ने अलग-अलग मोहल्लों में पहुंचकर बिजली कनेक्शनों की जांच की. अधीक्षक अभियंता ने बताया कि जांच के दौरान करीब 15 से 20 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामलों में FIR की कार्रवाई की जा रही है, उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद संबंधित मामलों में बिजली चोरी का आकलन किया जाएगा, इसके बाद नियमानुसार जुर्माना निर्धारित कर वसूली के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली चोरी और लाइन लॉस की समस्या वाले अन्य क्षेत्रों में भी आगे अभियान जारी रहेगा,विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल न करें, क्योंकि बिजली चोरी का आर्थिक बोझ अन्य उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है. फिलहाल रामनगर में विजिलेंस और बिजली विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप है, अब जांच रिपोर्ट और विभागीय कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने मामलों में एफआईआर दर्ज हुई और कितनी जुर्माना राशि निर्धारित की गई.
0
0
Report

सुजानगढ़ के नए बास स्टेडियम पर लापरवाही का घना धब्बा: पेड़ काटे, सुरक्षा चूक

Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। नया बास स्टेडियम बना ‘लावारिस अखाड़ा’, हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, लटकते सरियों के साये में बचपन, 6 माह से कागजी पहरेदार! सुजानगढ़। एक वक्त जिस खेल स्टेडियम को नौनिहालों के भविष्य और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए संवारा गया था, वही नया बास स्टेडियम आज नगरपरिषद प्रशासन की अनदेखी और घोर लापरवाही की भेंट चढ़ चुका है। हालात इतने बदतर हैं कि स्टेडियम में दिनदहाड़े हरे-भरे पेड़ों पर बेखौफ कुल्हाडय़िां चल रही हैं, छत से मौत बनकर लोहे के सरिये झांक रहे हैं और छह महीने से तैनात कागजी चौकीदार का धरातल पर कोई नामोनिशान तक नहीं है। पर्यावरण को ताक पर रखकर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पिछले कुछ दिनों में स्टेडियम के हरे पेड़ों को निशाना बनाया है। एक पेड़ को जड़ से काटकर गायब कर दिया गया, दूसरे पेड़ की विशाल डाल काट ली गई और करीब आधा दर्जन हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें गहरा नुकसान पहुंचाया गया है। सुबह-शाम खुली हवा में सांस लेने आने वाले मोहल्लेवासियों का कहना है कि प्रशासन की नाक के नीचे असामाजिक तत्व स्टेडियम की हरियाली को खुलेआम उजाड़ रहे हैं। स्टेडियम परिसर में बने कमरों की दुर्दशा किसी रूह कंपा देने वाले मंजर से कम नहीं है। इन कमरों की छतों का प्लास्टर पूरी तरह झड़ चुका है और बाहर निकले छज्जों से लोहे के तीखे सरिये लटके हुए हैं। यहां रोज खेलने आने वाले बच्चों और सुबह-शाम घूमने के लिए आने वाले मौहल्लेवासियों के सिर पर हर पल मौत का साया मंडराता रहता है। गेट के क्षतिग्रस्त होने के कारण शाम ढलते ही यह खंडहरनुमा परिसर नशेडिय़ों और असामाजिक तत्वों का सुरक्षित अड्डा बन जाता है, जहां विरोध करने पर झगड़े की नौबत आ जाती है। स्टेडियम में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे झूले पिछले एक साल से अधिक समय से टूटे-फूटे पड़े हैं। झूलों के टूटे पाइप से पूर्व में एक मासूम के सिर पर इतनी भयानक चोट लगी थी कि वह मौत के मुंह से बचकर निकला और उसकी दवाइयां आज भी चल रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछली और मौजूदा परिषद को बार-बार आगाह किया गया, मगर प्रशासन किसी बड़े खून-खराबे का इंतजार कर रहा है। स्टेडियम की सुरक्षा के नाम पर नगरपरिषद का बड़ा खेल भी उजागर हुआ है। करीब दो साल पहले अजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को चौकीदार का कार्यादेश जारी किया गया था। नए टेंडर के अभाव में इसी कंपनी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया। लेकिन मोहल्लेवासियों का साफ आरोप है कि कागजों में ड्यूटी बज रही है और ठेकेदार बिल उठा रहा है, जबकि पिछले 6 महीने से स्टेडियम में किसी चौकीदार का चेहरा तक नहीं दिखा। नगरपरिषद आयुक्त महेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि स्थानीय लोगों के माध्यम से स्टेडियम में पेड़ काटने और अव्यवस्थाओं की जानकारी मिली है। उन्होंने एसआई और जमादार की टीम गठित कर मौके पर मुआयने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति हरे पेड़ काटने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट महेंद्र सिंह चारण, आयुक्त, नगरपरिषद सुजानगढ़ (गुलाबी श shirt पहने हुए) बाइट देवकृष्ण मालपानी, मोहल्लेवासी (चश्मा लगाए हुए) बाइट प्रकाश सोनी, पार्षद प्रतिनिधि (हल्के हरे रंग की टी शर्ट पहने हुए) बाइट रमेश सोनी, मौहल्लेवासी (सफेद टी शर्ट चश्मा पहने हुए) बाइट प्रवीण जड़िया, मौहल्लेवासी (सफेद टी शर्ट और चेहरे पर दाढ़ी)
0
0
Report
Advertisement

भू माफिया राकेश शर्मा के घर देर रात छापेमारी, भारी जप्ति

Motihari, Bihar:पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में फल फूल रहा भू माफिया आखिर आलाधिकारी के नज़र में आ ही गया........ मोतिहारी ने भू माफियाओं के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने एक बड़ी carवाई किया है। एक पुलिस अधिकारी ka खास भू माफिया राकेश शर्मा के घर पर देर रात छापेमारी हुई । यह छापेमारी 3 DySP के नेतृत्व में और 5 थाना की टीम ने की छापामारी। भू माफिया राकेश शर्मा के घर से 2 राइफल, 2 पिस्टल, करीब 100 कारतूस, 6 ब्रांडेड शराब की बोतल, 65 से अधिक डीड रजिस्ट्री का कागज ( 15 करोड़ से अधिक मूल्य) और 27 लाख कैश रुपया जप्त हुआ है ।राकेश शर्मा का बेटा साहिल शर्मा मौके से गिरफ्तार। पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दे पूर्व में भी एक पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में छतौनी थाना क्षेत्र में एक बड़ा भी माफिया के तौर पर राकेश शर्मा चिन्हित हुआ था तब उक्त पदाधिकारी के ट्रांसफर के बाद राकेश शर्मा नेपाल चला गया था पर एक बार फिर से वापस आकर एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण में फिर से जमीन का कारोबार करने लगा था जिसकी भनक डीआईजी और मोतिहारी एसपी को लगी जिसके बाद तीन एसडीपीओ और पांच थाना की पुलिस की टीम बनाई गई थी। कैसे हुई छापेमारी भू माफिया राकेश शर्मा की पैठ और पहुंच पुलिस महकमे में भी है लिहाजा राकेश शर्मा के घर होने वाली छापेमारी को बिल्कुल गुप्त रखा गया था। डीआईजी के निर्देश पर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात करीब चार माह से छापेमारी की रणनीति बना रहे थे । मोतिहारी एसपी ने छापेमारी का जिम्मा एसडीपीओ जितेश पांडेय को दिया था। जितेश पांडेय ने अरेराज और सिकरहना एसडीपीओ को मुफ्फसिल थाना पर बुलाया । राकेश शर्मा एक बड़ा नाम था लिहाजा पांच थाना की पुलिस को भी रात करीब दो बजे मुफ्फसिल थाना पर बुलाया गया और सभी को शराब की रेड में चलने की बात बताई गई। टीम में शामिल किसी को भी नहीं मालूम था कि कहां पर किसके यहां रेड होने वाली है?यह जानकारी टीम को लीड कर रहे जितेश पांडेय के पास ही था क्योंकि अगर सूचना थोड़ा भी लीक होता तो भू माफिया तक सूचना पहुंचने की प्रबल संभावना थी लिहाजा छतौनी थाना की जगह सभी लोग मुफ्फसिल थाना पर इकट्ठा हुए फिर महज सात मिनट में भू माफिया राकेश शर्मा के घर को घेर लिया गया। जहां राकेश शर्मा तो नहीं मिला पर जितनी जमीन की कागजात मिली है उसे देखकर छापेमारी टीम की भी होश पुख्ता हो गया है।
0
0
Report

झालावाड़ के अमीरपुरा में बिजली करंट से 24 वर्षीय युवक की मौत, जांच जारी

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र के अमीरपुरा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमीरपुरा निवासी युवक विजय कुमार बीती रात खेत पर कृषि कार्य कर रहा था; उसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घायल अवस्था में पिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। आज सुबह पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

सीवरेज धूल से व्यापारियों का आक्रोश, SDM को ज्ञापन देकर समाधान मांग

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर सीवरेज की धूल से व्यापारियों का दम घुटा, SDM तक पहुंचा आक्रोश, दुकानदार खोलें या धूल फांकें? सीवरेज कार्यप्रणाली पर व्यापारियों ने उठाए सवाल, व्यापारियों का आरोप सड़क पर मिट्टी-मलबे के ढेर, व्यापारियों ने सीवरेज ठेकेदार के लापरवाही पर लामबंद, एसडीएम सौरव भाम्बु को सौंपा ज्ञापन, व्यापारी रवि पंजाबी तथा अंकित के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन सीवरेज कार्य के चलते उड़ती धूल-मिट्टी और सड़क पर जमा मलबे से परेशान व्यापारियों का आक्रोश सामने आया है। मुख्य सड़क मार्ग पर बिगड़ी व्यवस्था से त्रस्त व्यापारियों ने लामबंद होकर उपखंड अधिकारी सौरव भाम्बु को ज्ञापन सौंपा और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। व्यापारियों ने सीवरेज ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सड़क पर जमा मिट्टी के ढेर और मलबे का समुचित निस्तारण नहीं करवाया जा रहा है। इसके चलते दिनभर वाहनों की आवाजाही के साथ धूल-मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी...
0
0
Report

नोहर में घर से सोने-चांदी और नकदी चुराने वाला युवक गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) नोहर में युवक ने अपने ही घर से चुराए सोने-चांदी के जेवर-नकदी, गिरफ्तार, हनुमानगढ़ जिले के नोहर में महंगी गाड़ी और मोबाइल रखने के शौक के चलते कर्ज में डूबे एक युवक ने कर्ज चुकाने के लिए अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने युवक सुमित को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। परिवादी बाबूलाल ने 1 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह पंचायत समिति रोड स्थित अपनी दुकान पर गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति उसके घर से अटैची चोरी कर ले गया। अटैची में 40 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचनाओं तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि महंगी गाड़ी और मोबाइल रखने के शौक के कारण उस पर कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने ही घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया है。
0
0
Report
Advertisement

तहसील कार्यालय के पास हादसा: कार से टकराने पर युवक की मौत

Jalore, Rajasthan:बागोड़ा तहसील कार्यालय के पास हादसा: पेड़ और पोल के बीच फंसे युवक की मौत, कार की चपेट में आने से हुआ था गंभीर घायल बागोड़ा। कस्बे में तहसील कार्यालय के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान अनियंत्रित स्विफ्ट कार की चपेट में आने से युवक पेड़ और बिजली के पोल के बीच बुरी तरह फंस गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने कार हटवाकर काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी विष्णु कुमार बागोड़ा में मजदूरी करता था। सोमवार शाम वह तहसील कार्यालय के पास सड़क किनारे एक चाय की थड़ी पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा गई और युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top