अमरोहा में 97वें रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन, जानें खास बातें!
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा में गजरौला स्थित रमाशंकर कौशिक स्मृति पार्क में परंपरागत रूप से होने वाले 97वें रामलीला महोत्सव का दिव्य आयोजन श्रीरामलीला प्रबंध समिति के तत्वावधान में बुधवार रात्रि 9 बजे विधिवत रूप से पूजन कर आरंभ हुआ। यहां वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला का उद्घाटन व पूजन जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड विनोद कुमार झा और निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने कमेटी पदाधिकारी संग फीता काटकर किया। पूजन पंडित सुखदेव शास्त्री एवं पंडित सतीश शर्मा ने किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
