244235
अमरोहा के गंगा धाम तिगरी में गंगा आरती, जिलाजज और अधिकारियों ने की शिरकत
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गंगा धाम तिगरी में बुधवार देर शाम सांस्कृतिक स्थल के पास आयोजित गंगा आरती में अमरोहा के जिलाजज समेत कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र में बारिश से धान की फसल को आशंका के बीच प्रशासन की तैयारी
Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी。 देखने को मिल रही थी और कुरुक्षेत्र के लोग भी परेशान हो रहे थे और आज सुबह काले बादल छाए हुए थे और आप कुरुक्षेत्र में बरसात देखने को मिल रही है वहीं पर देखा जाए ।तो अगर यह बरसात धान की फसल के लिए फायदेमंद होगी। अगर इससे तेज बरसात या लगातार बरसात पड़ती है तो कहीं ना कहीं धान की फसल को नुकसान भी हो सकता है बरसात को देखते हुए कुरुक्षेत्र प्रशासन अधिकारियों की मीटिंग ली है और जहां पर नाले नदियों की सफाई नहीं हुई है उनको भी स्पाई करने के आदेश दिए है जैसे कि ऊपर पहाड़ों में बरसात पड़ रही है तो वह बरसात का पानी ज्यादा नीचे आता है तो गांव, कॉलोनी में भी पानी घुस सकता है इसको देखते हुए भी कहीं ना कहीं प्रशासन की चिंता बढ़ती नजर आ रही है आप देख रहे होंगे तस्वीरों में बरसात कुरुक्षेत्र में चल रही है0
0
Report
गुरुग्राम में जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी, प्रशासन के दावे असफल
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम में पानी पानी हुआ शहर गुरूग्राम के बस स्टैंड पर भरा पानी लोगों को हो रही है परेशानी, प्रशासन के दावों कि खुली पोल गुरूग्राम में पानी निकासी के सही प्रबंध नहीं होने के कारण भरा पानी शहर के कई इलाकों में जल भराव बस स्टैंड पर हर साल भरता है पानी नहीं है को प्रबंध0
0
Report
फरीदाबाद BK अस्पताल मोर्चरी के बाहर पथराव: दो पक्ष भिड़े, पुलिस तैनात
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के BK अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पथराव और मारपीट, भारी पुलिस बल तैनात फरीदाबाद के बीके (BK) अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पथराव और मारपीट का वीडियो सामने आया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, एक महिला की मौत के बाद उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और पथराव में बदल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हंगामा देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अर्जुन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो के आधार पर उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बंगाल में भगवा बसों पर जनता के वॉक्स-पॉप्स; एक ने कहा, तिरंगा कर दीजिए
Noida, Uttar Pradesh:बंगाल में भगवा बसों पर लोगों के वॉक्स-पॉप्स एक व्यक्ति तारीफ कर रहा है लेकिन एक आदमी विरोध कर रहा है एक आदमी बोला - सबसे अच्छा होगा कि आप तिरंगा कर दीजिए0
0
Report
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रा न करें—आपदा विभाग की एडवाइजरी
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी जनपदों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि जब बारिश हो रही हो तो यात्रा करने वाले सभी लोगों से यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है ताकि वह परेशानियों से बचे रह सके। आपको बता दे कि उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से कई जगह पर बारिश हो रही है और इस बारिश के चलते हैं कई जगह पर मार्ग अवरोध हो चुके हैं।0
0
Report
डोडिताल क्षेत्र में आकाशीय बिजली से बकरियों की मौत का वीडियो वायरल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -डोडिताल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों बकरियों की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। उत्तरकाशी बताया जा रहा है कि डोडिताल में मांझी गांव के पशुपालकों की करीब 300 बकरियों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 250 बकरियां लापता बताई जा रही हैं। अभी तक प्रशासन या पशुपालन विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि बकरियों की मौत आकाशीय बिजली से हुई है या किसी अन्य कारण से। वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
ग्लोबल वार्मिंग से अमरनाथ गुफा का शिवलिंग पिघला; भक्तों में आस्था बनी रही
Chaka, तीर्थयात्रा के पहले हफ़्ते में ही बाबा भोलेनाथ हुए अंतर्ध्यान; जानकारों का कहना है कि ऐसा ग्लोबल वार्मिंग और लोगों की ज़्यादा आवाजाही से पैदा हुई गर्मी के कारण हुआ। श्री अमरनाथ गुफ़ा के अंदर प्राकृतिक रूप से बना बर्फ़ का शिवलिंग यात्रा के पहले हफ़्ते में ही लुप्त हो गया है। पिछले तीन सालों से यह एक फ़क़्ते से ज़्यादा नहीं टिक पा रहा है; जानकारों का कहना है कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के कारण यह हो रहा है क्युकी कश्मीर में अब बर्फ़ कम जमा हो रही है और अचानक गर्मी की लहरें (हीटवेव) चल रही हैं। अमरनाथ गुफ़ा के अंदर प्राकृतिक रूप से बना बर्फ़ का शिवलिंग सालाना अमरनाथ यात्रा के पहले पाँच दिनों में ही लगभग पूरी तरह लुप्त हो गया है। 7 जुलाई 2026 तक, इलाके में बढ़ते तापमान और मौसम से जुड़े कारणों से यह पवित्र शिवलिंग मई में अपनी शुरुआती 7 फ़ीट की ऊँचाई से घटकर 99% तक कम हो गया है। भक्त आस्था के साथ गुफ़ा के दर्शन कर रहे हैं क्योंकि गुफ़ा का अपना गहरा आध्यात्मिक महत्व बना हुआ है। पर्यावरणविद् और विशेषज्ञ ग्लोबल वार्मिंग, गुफ़ा के नाज़ुक इकोसिस्टम और इंसानों की वजह से पैदा होने वाली गर्मी को पिघलने का मुख्य कारण मानते हैं। एक ही दिन में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के प्रवेश के कारण भीगुल पानी और गर्मी से पिघलने की प्रक्रिया तेज होती है।0
0
Report
भील समाज के छात्र लक्ष्मण के साथ स्कूल में भेदभाव, कलेक्टर जांच के आदेश
Alirajpur, Madhya Pradesh:स्कूल में मासूम के साथ भेदभाव, जनसुनवाई में पहुंचा चौथी का छात्र, मैं भील समाज का हूँ, इसलिए स्कूल से निकाला — छात्र लक्ष्मण का आरोप, खाना खाने के लिए घर से लानी पड़ती थी थाली, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार यह मासूम चेहरा चौथी कक्षा में पढ़ने वाले लक्ष्मण का है। उम्र भले ही कम है, लेकिन दर्द और भेदभाव का पहाड़ इस बच्चे पर टूट पड़ा है। लक्ष्मण की माँ का बचपन में ही देहांत हो गया था, जिसके बाद से उसके नाना-नानी ही उसका पालन-पोषण कर रहे हैं। लेकिन अब लक्ष्मण को स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जिसके खिलाफ वह जनसुनवाई में कलेक्टर के पास गुहार लगाने पहुंचा। मेरी बेटी ने भील समाज में शादी की थी, लेकिन शादी के एक महीने बाद ही उसका देहांत हो गया। मैं खुद भिलाला समाज से आता हूँ, लेकिन मेरा नाती भील समाज से आता है। इसी बात को लेकर उसके साथ स्कूल में भेदभाव किया जा रहा है और अब उसे स्कूल से भी निकाल दिया गया है। हम न्याय चाहते हैं। बचपन में माँ का साया छिनने के बाद लक्ष्मण के सिर पर अब शिक्षा का संकट भी मंडराने लगा है। भील और भिलाला समाज के इस आपसी मामले में एक मासूम का भविष्य दांव पर लगा है। फिलहाल कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। और बच्चे का अभी एडमिशन करने के निर्देश दिए0
0
Report
दमोह: फर्जी डॉक्टर अभिरक्षा से फरार, नाबालिग मौत के आरोप
Damoh, Madhya Pradesh:थाना अभिरक्षा से आरोपी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल नाबालिग की मौत के मामले में गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर पुलिस हिरासत से भागा.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां के रनेह में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया एक फर्जी डाक्टर फरार हो गया है और डॉक्टर के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस फर्जी डाक्टर पर एक नाबालिग लड़की का गलत इलाज करने से मौत का आरोप है मामला दमोह जिले के रनेह थाना का है, जहां लीलाधर चौधरी नाम के फर्जी डॉक्टर को रनेह पुलिस ने 23 मई को गिरफ्तार कर उसे हटा कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया था आरोपी डॉक्टर से और जानकारी इक्ट्ठा करने के लिए रनेह पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दिया और हटा जे एम एफ सी कोर्ट ने 6 जुलाई को उसकी पुलिस रिमांड दे दी और उसे रनेह पुलिस थाना लाया गया था। रनेह पुलिस की उस से पूंछताछ करना थी लेकिन फर्जी डाक्टर भाग निकला। फर्जी डॉक्टर पर आरोप है कि उसने गलत इलाज किया, जिससे एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। मामले में पुलिस ने 105 बीएनएस और मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 24 में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश के बाद वो अभिरक्षा में था, बीती रात करीब 3 से 4 बजे के बीच फरार हो गया, घटना सामने आते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि आरोपी के फरार होने से पुलिस की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के भागने के मामले के दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी वहीं जिले भर की पुलिस को एलर्ट करने के साथ आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई है ताकि फर्जी डाक्टर की फिर से गिरफ्तारी हो सके。 बाइट/ सुजीत भदौरिया ( एडिशल एसपी दमोह)0
0
Report
Advertisement
LNJP अस्पताल में 24x7 पैथोलॉजी और दवा उपलब्धता के लिए निशांत का निरीक्षण
Patna, Bihar:बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने LNJP अस्पताल का निरीक्षण किया... हमने अभी सुना, बताया लोगों ने कि पैथोलॉजी का डिपार्टमेंट 24 घंटा नहीं है, तो उसको हम अब 24 घंटा करने वाले हैं। फिर EDL (Essential Drugs List) में जो दवा है कि नहीं, वो भी मैं देख रहा हूँ। और आपका कोई भी... कोई भी इंस्ट्रूमेंट जैसे MRI, सीटी स्कैन है, वो काम कर रहा है कि नहीं और उसे चलाने वाले टेक्नीशियन हैं कि नहीं, ये देख रहा हूँ। और हम लोग ये देख रहे हैं कि अभी मैं निरीक्षण कर ही रहा हूँ, जी। अभी मैं जा रहा हूँ ओपीडी देखने। कुछ-कुछ कमियां मिली हैं, कुछ-कुछ पेशेंट्स ने बताया कि दवा जो EDL में दिया जा रहा है वो नहीं उपलब्ध है, तो उसको बाजार से खरीद रहे हैं, इस समस्या को मुझे ठीक करना है। फिर अटेंडेंट्स के बैठने के लिए चेयर नहीं है, बाथरूम ठीक नहीं है... तो मैं सब समझ रहा हूँ, देख रहा हूँ करने के लिए...0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी खगड़िया के संसारपुर मैदान पहुँचे, दिवगंत रामनाथ चौधरी को श्रद्धांजलि
Khagaria, Bihar:सीएम सम्राट चौधरी खगड़िया के संसारपुर मैदान पहुँचे। उसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गोल्डेन रिजॉट पहुँच कर दिवगंत पदाधिकारी रामनाथ चौधरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर सम्राट चौधरी दिवगंत रामनाथ चौधरी के परिवार से मिले। गोल्डेन रिज़ॉर्ट में सम्राट चौधरी से मिलने बीजेपी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी लोगों ने सम्राट चौधरी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। बताते चले कि दिवगंत रामनाथ चौधरी के तीनों पुत्र मीडिया जगत में हैं।0
0
Report
सोनो बाजार में वैवाहिक तनाव से 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
Jamui, Bihar:जमुई सोनो थाना क्षेत्र के सोनो बाजार में वैवाहिक विवाद और पारिवारिक तनाव से परेशान एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर शाम की है। सूचना मिलने पर सोनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची, बंद कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को पंखे से नीचे उतारा। मंगलवार सुबह आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेज दिया गया। मृतक की पहचान सोनो बाजार निवासी राहुल पासवान (23), पिता ब्रह्मदेव पासवान, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राहुल की शादी वर्ष 2024 में बटिया थाना क्षेत्र निवासी वीरेंद्र पासवान की पुत्री जानकी कुमारी से हुई थी। शादी के करीब एक वर्ष तक दोनों साथ रहे, लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर जानकी अपने मायके चली गई। इसके बाद राहुल कई बार पत्नी को वापस लाने का प्रयास करता रहा, लेकिन वह ससुराल लौटने को तैयार नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि पत्नी ने राहुल का फोन उठाना भी बंद कर दिया था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा। मृतक के बड़े भाई मिट्ठू ने बताया कि पिछले छह महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार शाम जब वह काम से घर लौटे तो राहुल अपने कमरे में था। बच्चों को उसे बुलाने भेजा गया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांकने पर राहुल पंखे से लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। परिजनों के मुताबिक परिवार ने पत्नी को वापस लाने के लिए मायके जाने का निर्णय लिया था, लेकिन उससे पहले ही राहुल ने यह कदम उठा लिया। उनका यह भी कहना है कि लगातार तनाव के कारण राहुल अवसादग्रस्त रहने लगा था और नशे की लत का भी शिकार हो गया था। सोनो थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले तथ्यों और परिजनों के बयान के आधार पर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
खेत की मेड़ काटने पर महिला से मारपीट का वीडिओ वायरल।
Puranpur, Uttar Pradesh:खेत की मेड़ काटने पर महिला से मारपीट का वीडिओ वायरल। पूरनपुर,एक महिला ने पड़ोसी पर खेत की मेड़ काटने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना की शिकायत 05.07.2026 कोतवाली पूरनपुर में दी गई थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई,पीड़िता ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम कंजाखेड़ा में उसकी भूमि स्थित है। आरोप है कि 05.05.2026 को सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी काश्तकार अरुन पुत्र रामऔतार ने उसकी खेत की मेड़ काट दी। जब महिला ने इसका कारण पूछा तो अरुन और उसकी पत्नी मुन्नी देवी ने उसे गंदी-गंदी गालियां दींविरोध करने पर अरुन ने महिला के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि हमले के दौरान अरुन ने ईंट से वार किया जो महिला के पैर में लगा।पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अरुन दबंग किस्म का व्यक्ति है। घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है।महिला ने एसपी से मांग की है कि उसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।0
0
Report
Ghaziabad में दो दिनों की उमस के बाद बारिश से राहत; कवि नगर दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad (Uttar Pradesh): Rain Brings Relief After Two Days Of Humid Weather/Visuals From Kavi Nagar0
0
Report
समस्तीपुर में पंचायत के फरमान पर भतीजे ने चाची की मांग में सिंदूर भर दिया — मामला गर्म
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। गांव में आयोजित पंचायत के दौरान एक शादीशुदा युवक ने अपने ही चाचा के सामने अपनी चाची की मांग में सिंदूर भर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।जानकारी के अनुसार, महिला की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं और उसका पति परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में महिला और उसके शादीशुदा भतीजे के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पति ने घर की जिम्मेदारी और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए अपने भतीजे पर भरोसा किया था।बताया जाता है कि कुछ दिन पहले जब पति घर लौटा तो उसे दोनों के बीच संबंध होने की जानकारी मिली साथ ही एक दिन उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।इसके बाद मामला पूरे गांव में फैल गया और विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई।ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में दोनों से पूछताछ की गई। इसी दौरान पंचायत ने कथित तौर पर युवक से महिला की मांग में सिंदूर भरवाने का फैसला सुना दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक ने महिला की मांग में सिंदूर भर दिया।सूचना मिलने पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को हसनपुर थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से शिकायत और आवेदन नहीं आया है ।महिला को उसके पिता को सौंप दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
