icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाबालिग से दुष्कर्म: पोक्सो अदालत ने मोहित कुमार उर्फ कालिया को 20 साल सजा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई सजा पPokso न्यायालय ने सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा चाकू दिखाकर किया था छात्रा का अपहरण फिर बानसूर में दो-तीन दिन कमरे में रखा था बंद dushkarm सहित अन्य मामलों में दोषी पाए जाने पर सुनाई सजा जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके का था मामला झुंझुनूं के पॉक्सो न्यायालय के विशिष्ट न्यायाधीश इसरार खोखर ने नाबालिग छात्रा से बलात्कार के मामले में आरोपी मोहित कुमार उर्फ कालिया पुत्र राजेश कुमार निवासी बलोदा को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 1.25 लाख रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय ने विभिन्न धाराओं में अलग-अलग सजा व जुर्माना भी लगाया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। मामले में पीड़िता के पिता ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दी थी कि 2 मार्च 2025 की तड़के वह पानी पीने के लिए उठा तो उसकी नाबालिग बेटी चारपाई पर नहीं मिली। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मोहित कुमार आदि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए। विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेंद्र सिंह भांबू ने न्यायालय में बताया कि घटना की रात पीड़िता परीक्षा की तैयारी के चलते रात करीब 12 बजे तक पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के बाद वह शौच के लिए घर से बाहर निकली। इसी दौरान घर के बाहर छिपकर बैठे आरोपी मोहित ने पीछे से आकर उसका मुंह दबा दिया और चाकू दिखाकर बाइक पर बैठा लिया। आरोपी उसे बानसूर ले गया और एक कमरे में दो-तीन दिन तक बंद रखा। अभियोजन के अनुसार, पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और कई बार बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे बाइक से बेरला गांव में छोड़कर चला गया। जाते समय चाकू दिखाकर घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता घर पहुंची और उसने माता-पिता को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। अभियोजन की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजन ने पैरवी की। उन्होंने मामले में 14 गवाहों के बयान करवाए और 46 दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत किए। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण करने के बाद आरोपी को दोषी माना और सजा सुनाई।
0
0
Report

रामपुर कचहरी में पति-पत्नी के बीच मारपीट वीडियो वायरल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर कचहरी में पति-पत्नी के बीच जमकर बवाल, विवाद के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, जिस कचहरी में सुलझते हैं लोगों के विवाद, वहीँ पति-पत्नी के झगड़े ने लिया मारपीट का रूप, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, कचहरी परिसर में पति-पत्नी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस खंगाल रही वायरल वीडियो और साक्ष्य, तस्वीरें रामपुर कचहरी परिसर की हैं, जहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, देखत‍े ही देखते कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई, इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, घटना के बाद यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई, वायरल वीडियो में कचहरी परिसर के अंदर विवाद और मारपीट की स्थिति दिखाई देने का दावा किया गया है, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है, पुलिस के मुताबिक थाना सिविल लाइंस में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो के साथ-साथ घटनाक्रम से जुड़े दूसरे साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर पति-पत्नी के बीच विवाद की असली वजह क्या थी और घटना के वक्त मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे, जांच के दौरान वीडियो की सत्यता, घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को भी देखा जा रहा है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन घटना की पूरी तस्वीर पुलिस की विवेचना पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी, रामपुर कचहरी परिसर में पति-पत्नी के बीच हुए इस विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, वही इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया यह पति-पत्नी के बीच का विवाद था, कचहरी परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में छह छात्रों का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ में बाइक सवार छात्रों का हुड़दंग, एक बाइक पर सवार 6 छात्रों ने किया खतरनाक स्टंट मेरठ में रीलबाजी का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है । आलम ये है कि ये शौक स्कूली छात्रों के लिए स्टंटबाजी में बदल रहा है । छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह के स्टंट कर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं । मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बाइक पर सवार 6 छात्र तेज रफ्तार से सड़क पर बाइक दौडाते नजर आए । ये छात्र स्कूल से लौटते वक्त इस तरह की स्टंटबाजी कर रहे हैं । जिन्हें ना अपनी जान की परवाह है ना दूसरे की । वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और छात्रों की चिन्हित कर रही है।
0
0
Report

59 साल में बिना इंटरव्यू टीजीटी संस्कृत पद पर चयन: विजय कुमार शर्मा

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में 59 साल की उम्र में विजय कुमार शर्मा का सरकारी शिक्षक बनने का सपना पूरा हुआ है। 27 साल के लंबे संघर्ष के बाद विजय कुमार शर्मा का चयन टीजीटी संस्कृत शिक्षक के पद पर हुआ है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। खास बात यह है कि विजय कुमार दर्जनों बार शिक्षक भर्ती के लिए क्वालीफाई कर चुके थे, लेकिन साक्षात्कार में बाहर हो जाते थे। इस बार चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं होने के कारण उनका चयन हो गया। बागपत के बड़ावद गांव निवासी विजय कुमार शर्मा की सरकारी नौकरी पाने की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। विजय कुमार ने वर्ष 1999 में सरकारी नौकरी के लिए प्रयास शुरू किया था और करीब 27 साल बाद वर्ष 2026 में उनका सपना पूरा हुआ। विजय कुमार शर्मा बताते हैं कि उन्होंने कई बार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन किया और लिखित परीक्षा में क्वालीफाई भी किया, लेकिन साक्षात्कार की प्रक्रिया में उनका चयन नहीं हो पाता था। इस बार भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं होने का फायदा उन्हें मिला और उनका चयन टीजीटी संस्कृत शिक्षक के पद पर हो गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया, जिसके बाद विजय कुमार ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। विजय कुमार पिछले करीब 26 साल से बड़ौत के पास स्थित दून पब्लिक स्कूल में प्राइवेट शिक्षक के तौर पर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उनके पिता लक्ष्मण सिंह भी सरकारी अध्यापक थे। विजय कुमार के पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे यूपी पुलिस में सेवा दे रहे हैं और तीन बेटियाँ हैं। एक बेटी का चयन भी टीचिंग में हुआ है, हालांकि वह अभी प्रतीक्षा सूची में है। विजय कुमार की सफलता पर स्कूल परिवार और उनके गांव में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधक प्रशांत का कहना है कि विजय कुमार ने नौकरी करते हुए भी पढ़ाई और सरकारी नौकरी की तैयारी नहीं छोड़ी। विजय कुमार का कहना है कि उम्र चाहे कितनी भी हो, अगर इंसान लगातार मेहनत और संघर्ष करता रहे तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी 27 साल की मेहनत का फल उस वक्त मिला, जब उनकी उम्र 59 साल हो चुकी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रेवाड़ी के कमलजीत और सुरुचि सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण जीता

Rewari, Haryana:एशियन गेम्स में भारत का जलवा, रेवाड़ी के लाल कमलजीत ने जीता गोल्ड…. 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक…. शानदार निशानेबाजी से दिलाया गोल्ड…. कमलजीत के घर पर बटे लड्डू, ग्रामीणों ने डीजे पर नाच कर मनाया जश्न.... रेवाड़ी - एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही रेवाड़ी जिले के सुलखा गांव के लाल कमलजीत ने अपने गांव, जिले और हरियाणा का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है।कमलजीत की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही रेवाड़ी जिले और उनके पैतृक गांव सुलखा में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जश्न का माहौल बन गया। सुरुचि सिंह और कमलजीत ने मुकाबले की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और बढ़त बनाए रखी। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि दक्षिण कोरिया ने रजत और ईरान ने कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले क्वालिफिकेशन में भी सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 587 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया था और एशियन रिकॉर्ड की बराबरी की थी। सुरुचि सिंह और कमलजीत की जीत ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में शूटिंग का स्वर्ण पदक जोड़ दिया। इस जीत के बाद भारतीय शूटिंग दल में भी खुशी का माहौल है। कमलजीत के पिता रतिराम गांव में ही जमींदारे का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कमलजीत 2019 से शूटिंग की प्रैक्टिस कर रहा थी और लगातार मेहनत कर रही था। कमलजीत ने इससे पहला वर्ल्डशिप के अंदर 2022 में गोल्ड मेडल हासिल किया था। एयर पिस्टल में पहली बार कमलजीत ने भाग लिया है और देश को गोल्ड मेडल दिलाया। कमलजीत ने ग्रेजुएशन की हुई है। कमलजीत की मां राजबाला ग्रहणी है तो वहीं उसका छोटा भाई सीजीएल की तैयारी कर रहा है। कमलजीत अपने गांव में ही शक्तिपाल से कोचिंग ले रहा था।। कमलजीत कि इस कामयाबी के बाद सुलखा गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव के बेटे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर युवाओं के लिए भी प्रेरणा का काम किया है। बाइट - रतिराम, पिता बाइट - शक्तिपाल, कोच बाइट - राजबाला, माता बाइट - शुभराम, दादा बाइट - दिनेश कुमार, चाचा
0
0
Report

लोहरदगा में विशाल पेड़ गिरा, दो परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त, मुआवजा मांग

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा जिला के शहरी क्षेत्र बांग्ला रोड स्थित वार्ड नंबर-9 में शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे पुराने नगर पालिका भवन परिसर में स्थित एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ मोहम्मद मेराज तथा मोहम्मद तबरेज के घरों पर जा गिरा। हादसे में दोनों घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय सभी लोग अपने-अपने घरों में बच्चों के साथ सो रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते विशाल पेड़ घर पर आ गिरा। इसके बाद परिवार के लोग अपने बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। पेड़ इतना विशाल था कि पिलर वाले मकान के पिलर तक हिल गया और मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एस्बेस्टस वाले मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित मेराज और तबरेज ने बताया कि अचानक हुए हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची। इन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेकर उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि वे गरीब परिवार से आते हैं और अपने स्तर से घर की मरम्मत कराना उनके लिए काफी मुश्किल है। इन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत कराने में सहयोग की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

नार्थ कैंपस में छात्राओं से छेड़छाड़, FIR होने में देरी पर सवाल

New Delhi, Delhi:लोकेशन: नार्थ कैम्पस नॉर्थ कैंपस में छात्राओं से छेड़छाड़ 4 घंटे थाने में खड़ी रही पीड़िता, FIR में देरी पर सवाल एंकर:- मुखर्जी नगर इलाके में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है, जब दोनों छात्राओं विजय नगर से OGC की ओर जा रही थीं। पीड़िता के अनुसार सफेद रंग की गाड़ी में सवार चार युवकों ने उनका पीछा किया, अश्लील टिप्पणी की और बीच सड़क पर गाड़ी रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी।पीड़िता ने पुलिस पर FIR दर्ज करने में देरी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना के बाद उसे तीन थानों के चक्कर काटने पड़े। पहले मौरिस नगर थाने और फिर मॉडल टाउन थाने ने एरिया का हवाला देकर उसे मुखर्जी नगर थाने भेज दिया। वह रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक थाने में खड़ी रही।पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान नमन चौधरी, फैकल्टी ऑफ लॉ के छात्र के रूप में की है। उसका आरोप है कि आरोपी खुद को करावल नगर के एक SHO का रिश्तेदार बताकर धमका रहा था और थाने के अंदर भी पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर रहा था。
0
0
Report

वैशाली पुलिस ने शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 170 कार्टून विदेशी शराब बरामद

Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। वैशाली पुलिस ने शराब माफिया पर बड़ा प्रहार किया है।वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के सख्त आदेश के बाद बेलसर थाना पुलिस ने आज अहले सुबह मनोरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने मौके से 170 कार्टून विदेशी शराब बरामद की है। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि यह शराब हरियाणा से मंगाई गई थी और बेलसर इलाके के छोटे कारोबारियों के माध्यम से बेची जानी थी। पुलिस ने मौके से एक कार भी जब्त की है जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था।बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस की यह कार्रवाई तस्करों के लिए कड़ा संदेश है।पुलिस ने इस मामले में 10 अज्ञात शराब कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। स्थानीय स्तर पर कौन-कौन इस धंधे में शामिल है, इसकी जांच तेजी से की जा रही है। बरामद शराब की कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है।वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि शराब के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वैशाली पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है.
0
0
Report

शेखपुरा में घरेलू विवाद के चलते विवाहिता की हत्या, पति—देवर—ससुर गिरफ्तार

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां विवाहिता का शव बोरा में मिलने से सनसनी फैल गया घटना शेखपुरा जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के तेउस की है।जहां गांव के बगल से बहने वाली नोनीमा नदी के किनारे बोरा में बंद शव की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जयरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच बोरा में बंद शव बरामद किया।पुलिस ने घरेलू विवाद में विवाहिता की हत्या की आशंका पर मृतिका के पति,देवर और ससुर को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि घरेलू विवाद के कारण पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की निर्मम हत्या कर शव को बोरे में बंद ठिकाने लगाने के लिए नदी किनारे फेक दिया।मृतक की पहचान तेउस गांव निवासी 25 वर्षीय आरती कुमारी एक रूप में किया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया है।पुलिस ने मृतिका के परिजनों को घटना की जानकारी लिया है।इस संबंध में जय रामपुर थाना के चौकीदार ने कहा कि शव मिलने के बाद थानाध्यक्ष के निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाए है।जबकि हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top