244235
39 वीं एथलेटिक आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय मीट में गजरौला के खिलाड़ियों ने जीते छह मैडल
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स टीम ने 25 से 28 नवंबर के बीच विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित 39 वीं अंतरमहाविद्यालयी एथलेटिक मीट में प्रतिभाग करके छह मैडल जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। शुक्रवार को महाविद्यालय के शारिरिक शिक्षा प्रशिक्षक डाक्टर.अजय कुमार ने यह जानकारी दी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश: 6 सवार, मौसम खराब
Noida, Uttar Pradesh:जोशीमठ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 5 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। खराब मौसम की वजह से चाय और थाय गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। CHO ROML? (गौरव कुमार) ने बताया कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। जिससे प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। हेलिकॉप्टर में सवार लोगो के नाम पायलट: 1. कैप्टन हिमांशु यात्री: प्रतापा (पुरुष) अरुण (पुरुष) शंकर गौड़ा (पुरुष) सुधीर के. (पुरुष) एच.एस. नटराज (पुरुष) कुल सवार: 6 (एक पायलट और पांच यात्री)0
0
Report
दिल्ली ड्रग ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को रैली स्थगित करने के लिए पत्र लिखा
New Delhi, Delhi:Delhi drug traders association has written letter to rahul gandhi requesting to postpone the 1st November rally0
0
Report
दौसा पंचायत चुनाव 2026: तीन बजे तक 50% से अधिक मतदान, सरपंच-वार्ड पंच मतदान जारी
Dausa, Rajasthan:दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान जारी जिले की छह पंचायत समिति क्षेत्र में हो रहा मतदान तीन बजे तक पचास प्रतिशत से अधिक पहुंचा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौम्या झा और एसपी कुंदन कंवरिया कर रहे मतदान केंद्रों का दौरा 141 ग्राम पंचायत के सरपंच और 1223 वार्ड पंच के लिए हो रहा मतदान0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस ने दबिश दी
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कंजर बस्ती के पास नहर किनारे दबिश देकर करीब 500 लीटर महुए की वॉश बरामद की, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, जरिकेन और अन्य उपकरण भी नष्ट किए गए। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देश पर एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा और डीएसपी दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेमसिंह जादאון के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मौके से कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
कृषि मंत्री मीणा ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने और मतदाता सूची पर सवाल उठाए
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आज पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'' विषय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजाकता का माहौल पैदा करने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है। होटल जलसा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार देखने को मिल रहा है कि आंदोलनकारी सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री निवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध प्रदर्शन की भी अपनी मर्यादाएं और सीमाएं होती हैं। एसआईआर के मुद्दे पर बोलते हुए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कोई नई प्रक्रिया नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार एसआईआर की प्रक्रिया अपनाई गईं? है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जो बांग्लादेशी नागरिक हैं, उनके नाम मतदाता सूची में बने रहने चाहिए क्या? उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाए रखने के लिए ऐसे नामों को हटाना बेहद जरूरी है। वहीं, वोट चोरी के आरोपों को लेकर भी डॉ. मीणा ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में वोट चोरी हो रही है तो फिर सवाई माधोपुर से भाजपा के चुनाव जीतने के बावजूद बामनवास से कांग्रेस की इंदिरा मीणा कैसे चुनाव जीत गईं? इसी तरह गंगापुर सिटी से कांग्रेस के रामकेश मीणा की जीत पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने के साथ ही वोट चोरी जैसे मुद्दों पर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है। राजस्थान में अकाल की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों की चुनिंदा तहसीलों को अकालग्रस्त घोषित किया गया है। पंचायत राज चुनाव संपन्न होने के बाद आपदा राहत कार्यों को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक अनुमति लेकर कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
बेगूं में जहरीले जीव के काटने से क्रेन ऑपरेटर की मौत
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौरगढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के खरनेई में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सोलर साइट पर काम करने वाले 29 वर्षीय क्रेन ऑपरेटर की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार सुमन, निवासी झालावाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र रात को सो रहा था, इसी दौरान किसी जहरीले जीव ने उसे काट लिया, जिससे वह अचेत हो गया। साथी उसे बेगूं उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुँचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी。0
0
Report
Advertisement
धौलपुर मावा मंडी से 560 किलो दूषित मावा जब्त, यार्ड में मिट्टी मिलाकर नष्ट
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: 560 किलो दूषित मावा नष्ट, मावा मंडी में खाद्य विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई धौलपुर में मिलावटी मावा के खिलाफ खाद्य विभाग और पुलिस ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। पुराना बस स्टैंड स्थित मावा मंडी से जब्त किया गया 560 किलो दूषित मावा डंपिंग यार्ड में जेसीबी से गड्ढा खोदकर मिट्टी मिलाकर नष्ट कराया गया। फूड इंस्पेक्टर पदम सिंह परमार ने बताया कि मावा मंडी में खाद्य विभाग व पुलिस ने संयुक्त छापा मारा था। मावा मंडी में पिछले कई दिनों से दूषित और नकली मावा बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग की टीम ने मंडी में पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग दुकानों से मावे के सैंपल लिए गए और मौके पर ही प्राथमिक जांच की गई। जांच में मावे में भारी मिलावट और दुर्गंध पाई गई। यह मावा देखने में पीला और चिपचिपा था, जो पूरी तरह से दूषित और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। पदम सिंह परमार ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए करीब 560 किलो दूषित मावा जब्त किया गया है। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि मिलावटी सामान बेचना बंद करें। कार्रवाई के दौरान मावा मंडी में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग गए। बाद में जब्त मावे को डंपिंग यार्ड में जेसीबी से गड्ढा खोदकर मिट्टी मिलाकर नष्ट किया गया। सीएमएचओ डॉ धर्मसिंह मीणा ने कहा कि त्योहारों से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी0
0
Report
चिड़ावा में ज्वेलरी शोरूम से सोने की अंगूठी चोरी, नकली रिंग रखकर भागी महिला
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं - चिड़ावा के एक ज्वैलरी की दुकान से सोने की रिंग चोरी — दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची संदिग्ध महिला , सोने की रिंग चोरी - महज 15 मिनट में करीब एक लाख रूपए की अंगूठी ले गई - 7 ग्राम सोने की रिंग की जगह रख गई 20 रुपए की नकली रिंग - 27 अक्टूबर को दोपहर 2:20 बजे शोरूम पहुंची थी महिला - 2:35 बजे रिंग पसंद नहीं आने का बहाना बनाकर निकली - CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना, पुलिस को दी शिकायत ग्रাহक बनकर ज्वैलरी शोरूम में पहुंची एक महिला ने महज 15 मिनट में ऐसी चालाकी दिखाई कि दुकानदार को करीब एक लाख रूपए की चपत लग गई। मामला झुंझुनूं जिले के चिड़ावा की एक ज्वैलरी शॉप का है। जहां एक महिला पर करीब 7 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी चोरी करने का आरोप है। हैरानी की बात यह है कि महिला सोने की रिंग की जगह महज 20 रुपए कीमत की आर्टिफिशियल रिंग रखकर चली गई। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। दुकान संचालक के अनुसार 27 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:20 बजे एक महिला ग्राहक बनकर शोरूम में पहुंची। उसने सेल्स एग्जीक्यूटिव से सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। इसी दौरान महिला ने करीब 7 ग्राम वजन की सोने की एक रिंग को निशाना बनाया। आरोप है कि रिंग देखते समय उसने असली सोने की अंगूठी अपने पास रख ली और उसकी जगह करीब 20 रुपए कीमत की आर्टिफिशियल रिंग रख दी। इसके बाद महिला ने करीब 2:35 बजे रिंग पसंद नहीं आने का बहाना बनाया और शोरूम से चली गई। महिला के जाने के बाद सेल्स एग्जीक्यूटिव ने अंगूठियों की जांच की तो एक सोने की रिंग गायब मिली। वहीं उसकी जगह आर्टिफिशियल रिंग रखी हुई मिली। इसके बाद दुकान संचालक ने CCTV फुटेज चेक किए, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड होने की बात सामने आई। दुकान संचालक ने बताया कि मामले को लेकर चिड़ावा पुलिस थाने में शिकायत दी गई है और एफआईआर दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। अब दुकान संचालक ने CCTV फुटेज के आधार पर महिला की पहचान के लिए लोगों से सहयोग मांगा है।0
0
Report
सूरतगढ़ नगरपालिका की पहली साधारण सभा हंगामे के बीच, भवन बनाम विकास पर बहस
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर सूरतगढ़ नगरपालिका बोर्ड की पहली साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक शुरू होते ही वाइस चेयरमैन मैना रानी ने कुर्सी और अलग कमरा नहीं मिलने पर विरोध जताया। उन्होंने पूरी बैठक में खड़े रहकर भाग लेने की घोषणा करते हुए बैठने से इनकार कर दिया। विधायक डूंगरराम गेदर ने भी यह मुद्दा उठाया, जिस पर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। चेयरमैन ज्योति कंवर और ईओ गणपतराम ने समझाइश का प्रयास किया। वहीं, नगरपालिका कार्यालय के नए भवन निर्माण से जुड़े प्रस्ताव संख्या आठ पर भी जमकर हंगामा हुआ। पार्षद महेंद्र गोदारा सहित कांग्रेस पार्षदों ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि शहर को नए भवन की नहीं, विकास कार्यों की जरूरत है। भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस को विकास विरोधी बताया。0
0
Report
Advertisement
बारिश में हाईवे पर उतरे सीओ सिटी, 32 ट्रक मालिकों और चालकों पर मुकदमा.
Chopan, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी है। खराब मौसम के बीच वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर ट्रकों की मनमानी पार्किंग ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। लोढ़ी टोल प्लाजा से मारकुंडी घाटी तक हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए सीओ सिटी रणधीर मिश्रा खुद सड़क पर उतर गए। बारिश में भीगते हुए पुलिस और यातायात पुलिस की टीम के साथ उन्होंने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। वहीं, खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर ट्रक खड़े करने वाले 16 वाहन स्वामियों और 16 चालकों समेत कुल 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बारिश के बीच हाईवे पर लगा लंबा जाम दरअसल, चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से सोनभद्र में लगातार बारिश हो रही है। मौसम में आए बदलाव के चलते पहले से ही लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी टोल प्लाजा से मारकुंडी घाटी तक सड़क किनारे और हाईवे पर अनाधिकृत तरीके से खड़े ट्रकों ने जाम की समस्या को और गंभीर बना दिया। आरोप है कि खनन बैरियर से बचने के लिए ट्रक मालिक और चालक हाईवे पर मनमाने तरीके से वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और आम राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। बारिश में खुद मोर्चे पर उतरे सीओ सिटी हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति को देखते हुए सीओ सिटी रणधीर मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे। लगातार बारिश के बीच उन्होंने पुलिस और यातायात पुलिस की टीम के साथ जाम खुलवाने की कमान संभाली। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत कर फंसे वाहनों को निकलवाया और यातायात व्यवस्था को दोबारा सुचारु कराया। जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है, जिन्हें जरूरी काम से सफर करना पड़ता है। खासकर एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं के वाहन जाम में फंस जाएं तो मरीजों की जान पर भी खतरा पैदा हो सकता है। 16 ट्रक मालिक और 16 चालकों पर मुकदमा लगातार मिल रही शिकायतों और यातायात बाधित होने की समस्या को देखते हुए पुलिस ने अब सख्त कार्रवाई की है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन और सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत यातायात प्रभारी नरेंद्र सिंह की ओर से कार्रवाई कराई गई। खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर अनाधिकृत तरीके से ट्रक खड़े करने के मामले में 16 वाहन स्वामियों और 16 चालकों समेत कुल 32 लोगों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि हाईवे पर यातायात बाधित करने और आम राहगीरों की परेशानी बढ़ाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य हाईवे पर अनावश्यक जाम की स्थिति रोकना और आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं के वाहनों का आवागमन सुचारु बनाए रखना है।0
0
Report
कोहला नहर पर छठ पूर्व तैयारी गंदगी से पुल जाम, सफाई की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh क्षेत्र में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। टाउन क्षेत्र के पूर्वांचलवासियों की ओर से 13 से 16 नवंबर तक कोहला नहर पर छठ पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले नहर में जमा गंदगी और पूजन सामग्री ने आयोजन की तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को मिथिला सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कोहला नहर पर पहुंचकर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नहर में बड़ी मात्रा में पूजन सामग्री और कचरा जमा मिला। समिति ने नगर परिषद एवं नहरी विभाग से तत्काल नहर की सफाई करवाने की मांग की। समिति प्रवक्ता श्याम दास ने बताया कि नहर में काफी मात्रा में कचरा जमा होने के कारण कोहला के पास स्थित नहर का पुल जाम हो चुका है। इससे पानी के बहाव में भी बाधा आ रही है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नहरी विभाग को समय-समय पर नहर की सफाई करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नहर पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। ऐसे में पर्व से पहले नहर और आसपास के क्षेत्र की सफाई बेहद जरूरी है।0
0
Report
रेखा गुप्ता ने दीपावली बाज़ार 2026 का उद्घाटन किया; समावेशन पर जोर
New Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया दीपावली बाज़ार 2026 का उद्घाटन, समावेशिता और आत्मनिर्भरता को दिया बढ़ावा मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दीपावली बाज़ार 2026 का उद्घाटन किया और संस्था के सदस्यों के साथ भोजन कर आत्मीय संवाद किया। यह बाज़ार दृष्टिबाधित व्यक्तियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का मंच प्रदान करता है। इससे प्राप्त राशि बच्चों और युवाओं की निःशुल्क शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण में सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक बाज़ार में पहुँचकर इस सराहनीय पहल का समर्थन करने की अपील की。0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के कूड़े मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर विपक्ष का निशाना
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में कूड़े के मुद्दे पर सियासी घमासान, पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर साधा निशाना फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने आज प्रेस वार्ता का आयोजन कर फरीदाबाद में लगातार बढ़ती कूड़े की समस्या को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को उन्होंने कूड़ा मंत्री बताते हुए उन पर जमकर हमला बोला। नीरज शर्मा ने शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फरीदाबाद में कूड़े की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन इसके समाधान को लेकर सरकार और संबंधित विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन को लेकर कई सवाल उठाए और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से जवाब मांगा。0
0
Report
समस्तीपुर में हाफ एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी मनीष सिंह घायल, एक साथी गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में देर शाम हाफ एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी मनीष कुमार सिंह के पैर में गोली लगी, एक साथी गिरफ्तार. गुरुवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मनीष कुमार सिंह का हाफ एनकाउंटर हुआ और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के समीप हुई गोलीबारी में मनीष कुमार सिंह के पैर में गोली लगी. पुलिस ने मौके से भाग रहे एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई. जख्मी की पहचान करूणाग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है. उसे पुलिस अभिरक्षा में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि मनीष पूर्व में जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल रहा है. हाल ही में समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट लूट मामले में भी आरोपी है. वही गिरफ्तार उसके दूसरे साथी की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा निवासी रामप्रीत राय के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने भागने के दौरान पकड़ लिया, वही मौके से दो अन्य अपराधी भागने में सफल रहा.0
0
Report
गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाजापुर तहसील के वृंदावन ग्राम तिलावद गोविंद में आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, कार्यक्रम में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विधि-विधान से गोपूजन किया गया, प्रतियोगिता के दौरान निर्धारित तीन चरणों में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले तीन पशुपालकों का चयन किया गया। अतिथियों ने विजेता पशुपालकों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए, इस अवसर पर विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना का उद्देश्य देशी नस्ल की गायों के पालन, संरक्षण और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। योजना के माध्यम से पशुपालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे गोपालन को आर्थिक रूप से लाभकारी बनाया जा सके, पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक डॉ. एम.के. सिंघल ने बताया कि शासन द्वारा चयनित वृंदावन गांव में आयोजित इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, प्रतियोगिता के माध्यम से पशुपालकों में healthiest प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ ही देशी गोवंश के संरक्षण और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बाईट-अरुण भीमावद विधायक शाजापुर0
0
Report
Advertisement
