icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मंदिर भूमि के अवैध कब्जे के विवाद में पुलिस-ग्रामीण टकराव

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जमीनी विवाद में पुलिस और ग्रामीण आमने सामने ग्रामीणों का कहना है कि जो लोग मंदिर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का विरोध कर रहे थे, उन्हीं के विरुद्ध बल प्रयोग और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा पथगडी की कारवाई करने गए थे एसडीएम की मौजूदगी में गेटौर गाँव के ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भूमि माफिया दादूदयाल जी मंदिर समिति की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा करने पहुँचे। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने मंदिर की भूमि पर कब्जे का विरोध किया तब प्रतापनगर थाना पुलिस ने उन्हें रोकने के बजाय विरोध कर रहे ग्रामीणों पर बल प्रयोग किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

नीमच में अपहरण-फिरौती मामला: नगरपालिका अध्यक्ष के रिश्तेदार से 50 लाख की मांग गिरफ्तार

Neemuch, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के नीमच में प्रॉपर्टी में भारी मुनाफे का झांसा देकर नगरपालिका अध्यक्ष के रिश्तेदार 28 वर्षीय हर्षित चोपड़ा का अपहरण करने, पिस्टल दिखाकर बंधक बनाने और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिचित आरोपी कमलेश धनगर, हर्षित को राजस्थान के निम्बाहेड़ा में ज़मीन दिखाने के बहाने ले गया, जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कॉर्पियो में पिस्टल तानकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग की। डर के साए में परिजनों ने दो अलग-अलग जगहों से कुल 25 लाख रुपये (15 लाख नीमच और 10 लाख निम्बाहेड़ा) आरोपियों के हवाले किए, लेकिन आरोपी पूरी रकम के लिए दबाव बनाते रहे। घटना के मोड़ तब आया जब निम्बाहेड़ा बायपास स्थित एक ढाबे पर आरोपी शराब लेने के लिए रुके; तभी मौका पाकर पीड़ित हर्षित गाड़ी से उतरकर दूसरी तरफ भाग निकला और पास के पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों की मदद से निम्बाहेड़ा police तक पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए नीमच सिटी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी कमलेश धनगर और प्रथम प्रजापत सहित 4 आरोपियों के खिलाफ एक्सटॉर्शन और अपहरण सहित बीएनएस (BNS) की धारा 140(3), 308(5), 115(2), 351(3) एवं 3(5) जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी व पुराने लेन-देन के पहलुओं की जांच में जुट गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

यूपी बॉर्डर पर डीजे कावड़ सेटअप पर सख्ती, 10x12 मानक से अधिक पर चालान

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:ओवर साइज डीजे कावड़ की नो एंट्री ( मानकों के विरुद्ध ओवर साइज डीजे कावड़ की यूपी में नो एंट्री, 10 फीट हाइट 12 फीट चौड़ाई से अधिक डीजे नहीं बनेंगे यूपी में कावड़ यात्रा का हिस्सा, यूपी बॉर्डर पर पुलिसकर्मी कर रहे हैं डीजे कावड़ो की नपाई, मानकों के विरुद्ध आने पर एक डीजे कावड़ का पुलिस ने 50 हज़ार का किया चालान।) एंकर - कावड़ यात्रा के दौरान अब हरिद्वार से गंगाजल भरकर चले शिवभक्त कावड़ियों की भारी भीड़ अब मुजफ्फरनगर जनपद में लगातार पहुँच रही है जिसके चलते अब बड़ी कावड़ भी आना शुरू हो गई है। दरसअल बड़ी कावड़ के साथ बड़े-बड़े डीजे चलते हैं लेकिन इस बार मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर कावड़ के साथ आने वाले डीजो की नपाई शुरू की है मानकों के विरुद्ध पाए जाने पर ऐसे डीजे को यूपी में एंट्री नहीं दी जा रही। जिसके चलते यूपी बॉर्डर पर डीजे कावड़ों का जमावड़ा लगा हुआ है आपको बता दे कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार डीजे की 10 फीट हाइट और 12 फीट चौड़ाई तय की गई है। डीजे कावड़ पर पुलिस की सख्ती के चलते मुजफ्फरनगर में मनको के विरुद्ध कावड़ लाने पर कश्यप नाम के एक डीजे का 50 हज़ार रुपये का पुलिस ने चालान भी किया है। डीजे कावड़ लाने वाले शिव भक्तों का कहना है कि यूपी में बार-बार पुलिस मनको की दुहाई देकर जहां उन्हें परेशान कर रही है तो वही उत्तराखंड पुलिस भी हरिद्वार जाने से उन्हें रोक रही है। अब ऐसे में कावड़ यात्रा के दौरान बड़े-बड़े डीजे की कावड़ लाने वाले शिवभक्तों के अरमानों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। डीजे कावड़ लाने वाले शिवभक्त नितिन सैनी की जहाँ माने तो हमारा नाम नितिन सैनी है हम मुरादाबाद के रहने वाले हैं और जो यह साउंड सिस्टम है यह नोएडा से है हमारे बड़े भाई रणपाल भाई का हमारा यह पूरा साउंड सिस्टम और लाइटिंग का पूरा काम है हमारा यहां पर कावड़ यात्रा में हम अपना पूरा साउंड सिस्टम लेकर आए हैं साइज़ तो यह है जो हमारा यूपी के अंदर गाइडलाइन दी गई थी कि हमें 10 फीट हाइट में और 12 फीट साइड में सेटअप लगाना है इस गाइडलाइन के हिसाब से सेटअप लगाया है अभी तो हमने यहां पर उसके बाद भी परसों से हमें काफी वार्निंग मिली है पुलिस भी आ चुकी है अभी भी परेशान किया जा रहा है कि गाइडलाइन में लगाने के बाद भी सेटअप को कहते हैं कि इस सेटअप को और छोटा करो हरिद्वार जा रहे थे हरिद्वार जाने के लिए उन्होंने रोक दिया है बोला है कि हरिद्वार से आप जो सेटअप लगाकर आओगे यूपी की गाइडलाइन है यूपी में ही लगाना हमारे उत्तराखंड की गाइडलाइन अलग है यूपी में आने के बाद भी परेशान कर रखा है उत्तराखंड के अंदर उन्होंने अपनी गाइडलाइन 8 बाई 10 की दे रखी है की इतना ही लगा सकते हैं 10 फीट हाइट और 8 फीट चौड़ाई और जो यूपी में हमें गाइडलाइन मिली थी जितनी भी मीटिंग हुई थी उसमें 10 बाय 12 की गाइडलाइन थी लेकिन यह पुरकाजी है जो उत्तराखंड बॉर्डर पर यूपी बॉर्डर है पुरकाजी के अंदर यहां पर भी सेटअप हमें बड़ा नहीं लगने दे रहे हैं कि हम गाइडलाइन के अंदर सेटअप लगाकर बजा सकें परसों से काफी बार पुलिस आ चुकी है अभी भी पुलिस आई थी बार-बार वार्निंग दे रहे हैं यह सेटअप को हटा लो गाइडलाइन देने के बाद भी हां सेटअप की नापतोल भी कर ली है काफी बार आकर देख भी चुके हैं उनका बार-बार कहने का मतलब है बस की इस छोटा करो सेटअप तो जो उन्होंने गाइडलाइन दी है यहां पर जो सेटअप लग रहे हैं वह इस गाइडलाइन में बना रहे हैं 10 बाय 12 की गाइडलाइन में और सभी को परेशान भी किया जा रहा है योगी जी हमारे रहते थे कि यह शव यात्रा नहीं है यह कावड़ यात्रा है इसमें डीजे बजना चाहिए जो योगी जी ने गाइडलाइन दिलवाई थी जो दिशा निर्देश आए थे उसके अनुसार गाइडलाइन का पालन करते हुए हमने सेटअप लगाया हुआ है उसके बाद भी हमें परेशान किया जा रहा है परसों से और सभी बंदे परेशान हैं यह समझ लो की रौनक मेले के अंदर अलग ही होती थी इस बार ऐसी रौनक भी नहीं है जो कावड़ यात्रा में रौनक देखने को मिलती थी यहां पर 20 से 30 डीजे सेटअप खड़े होंगे इस इस जगह पर 10 12 सेटअप कहीं और हैं कुछ कहीं और हैं आधे हरिद्वार में हैं सब अपने अपने ठिकाने पर हैं सभी को परेशान किया जा रहा है बाकि यह समझो अभी तो यह खड़े हैं जब परेशान कर रहे हैं सड़कों पर देखेंगे कितना परेशान करते हैं देखते हैं पुलिस क्या करती है हमारे साथ आज हमारा निकालने का प्लान है लेकिन आज अगर पार्टी हमारी समय से नहीं आ पाई उनको भी इतनी परेशानी झेलनी पड़ रही है हमारी पार्टी को कि हम 50 किलोमीटर दूर खड़े हैं अपना सेटअप लेकर जो गाइडलाइन में लगाया है पार्टी हमारी हरिद्वार से 50 किलोमीटर दूर बिना साउंड के कावड़ लेकर आ रही है इतनी धूप में बिना संगीत के बिना म्यूजिक के सब लोग यहां पर आएंगे आज शाम तक आ जाएं वह कल सुबह तक आ जाएं वह भी बिना साउंड सिस्टम के आ रहे हैं साउंड सिस्टम की तो लाखों में कीमत है इसकी लाइटिंग भी लाखों में है साउंड भी लाखों में है यह पूरा सिस्टम ही लाखों में होता है लगभग साउंड सिस्टम बैठ जाएगा 70 से 80 लाख रुपए का लाइटिंग भी 25 से 30 लाख की होती है अगर पूरा सिस्टम देखा जाए तो लाखों के आसपास ही आता है। तो वहीं डीजे कावड़ को लेकर मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देख जैसा कि आप जानते हैं। हरिद्वार से हमारे इस कावड़ पर्व के दौरान लोग डीजे लेकर चलते हैं। और डीजे वगैरा झांकियां वगैरा इसमें आती है। शासन के निर्देश के क्रम में जहां पर यह असेंबल होता है। सारा ग्रुप मेंटेन के डीजे के रूप में हाइट वगैराओं का विस्थापन हमारे बॉर्डर पर कराया जा रहा है। हरिद्वार पुलिस और जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस के सहयोग से असेंबल जो शासन के निर्देश के क्रम में उसी की हाइट उनकी जो चौड़ाई है ऊंचाई है। 12 फुट और 10 फुट के आधार पर स्वीकृत कराया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

रानोली थाना घेराव: ग्रामीणों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा दातारामगढ़ लोकेशन दातारामगढ़ रानोली थाने का अखेपुरा गांव के ग्रामीणों ने किया है घेराव मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की रखी मांग सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र के समीप पलसाना कस्बे के समीप अखेपुरा गांव के ग्रामीणों ने रानोली थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था जिसको लेकर पीड़ित ने रानोली थाने में मामला दर्ज करवाया था जिस पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित पक्ष के साथ मिलकर नाराज ग्रामीण रानोली थाने पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लग गई इसके बाद थानाधिकारी ने मामले में दो दिनों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित मनीष कुमार की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उसके परिवार का गांव में सामलाती बाड़ा है। बाड़े का बंटवारा नहीं होने से भाइयों ने जब तक बंटवारा नहीं होता तब तक कब्जा नहीं करने का फैसला किया था। लेकिन इसके बाद मनीष की मौसी कमला देवी, उसके बेटे मोहित कुमार, बेटियां सुनीता व अनीता ने जबरन कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके चाचा मिश्रीलाल व पिता नाथूराम के साथ मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आई है। बाद में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ‌मारपीट करने में मनीष के मामा नागर लोचिब व राजवीर भी शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि मामले में सोशल मीडिया पर मारपीट के वीडियो भी वायरल हुए थे। साथ ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर घटना का विरोध जताया। बाद में थाने पहुँचकर थाने का घेराव किया। इस दौरान थाना अधिकारी रामलाल ने मामले में दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद ग्रामीण मान गए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top