icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मंडला में मानसून की कमी से धान समेत अन्य फसलों पर संकट

Mandla, Madhya Pradesh:एंकर – मंडला जिले में इस साल मानसून की रफ्तार बेहद धीमी है। कम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक बारिश काफी कम दर्ज की गई है। वीओ - अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार 1 जून से अब तक जिले में केवल 255.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 810 मिलीमीटर बारिश हुई थी। यानी इस साल अब तक 554 मिलीमीटर कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। कम बारिश का सबसे ज्यादा असर धान की खेती पर पड़ता दिखाई दे रहा है। किसान समय पर अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके। हालांकि प्रशासन का कहना है कि इस वर्ष बारिश कम होने का अनुमान पहले ही जताया गया है लिहाज किसानों को सलाह दी जा रही है कि धान जैसी परंपरागत उपज के साथ ही मक्का, मशरूम, पपीता, काली तुलसी आदि अन्य किस्मो की खेती भी अपनाए जिससे अवर्षा जैसे हालातों में भी किसान खेती के लाभ मिल सकें । बाईट - हीरालाल तिवारी - तहसीलदार भू संसाधन प्रबंधन - मण्डला ग्राफिक्स 1 जून से अब तक वर्षा – 255.7 मिमी पिछले वर्ष इसी अवधि – 810 मिमी इस वर्ष कमी – 554 मिमी ब्लॉकवार ताजा वर्षा मंडला – 7.8 मिमी बिछिया – 5.1 मिमी निवास – 10.8 मिमी घुघरी – 4.7 मिमी नारायणगंज – 8.3 मिमी यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो जिले में धान उत्पादन प्रभावित हो सकता है, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है।
0
0
Report

दमोह में नदी से अर्जुन प्रजापति का शव मिला; काटने से विक्षिप्त बना

Damoh, Madhya Pradesh:नदी में एक युवक का शव मिला; महीने भर से वह लापता था. दमोह के चेनपुरा क्षेत्र के सुनार नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. लोगों ने सुबह नदी किनारे शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. शव की पहचान अर्जुन प्रजापति के रूप में हुई. परिजनों के मुताबिक एक हाथ से दिव्यांग अर्जुन को तीन महीने पहले कुत्ते ने काटा था जिसका इलाज भी कराया, लेकिन इसके बाद वह मानसिक विक्षिप्त हो गया और यहां वहां भागता फिरता था. उसकी तलाश महीनों से तेज थी और आज उसका शव नदी में मिला. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच जारी है.
0
0
Report
Advertisement

सीधी: नाती की मौत से आहत बुजुर्ग ने हनुमान प्रतिमा तोड़ी, केस दर्ज

Sidhi, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक भी किया और हैरान भी। एक माह के नाती की मौत के सदमे में डूबे एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला?मामला सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र की सिहावल पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बलहया का है। जानकारी के अनुसार, रामभुवन द्विवेदी (46) के एक माह के नाती का अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिवार ने बच्चे के स्वस्थ होने की कामना करते हुए अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित मंदिर में विराजमान भगवान बजरंगबली से मन्नत मांगी थी कि यदि बच्चा ठीक हो जाएगा तो पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन कराया जाएगा।लेकिन इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। इस घटना से रामभुवन द्विवेदी गहरे सदमे में आ गए।सदमे में मंदिर पहुंचकर कर दी तोड़फोड़ बताया जा रहा है कि नाती की मौत की खबर मिलने के बाद रामभुवन सीधे गांव के मंदिर पहुंचे और भावनात्मक आवेश में वहां स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद वह मंदिर परिसर में बैठकर विलाप करने लगे।ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सिहावल पुलिस चौकी को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि यह घटना नाती की मौत से उपजे मानसिक आघात और भावनात्मक आवेश में हुई।BNS की धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 और 299 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। मुख्य बातें एक माह के नाती की मौत से टूट गया बुजुर्ग।मन्नत पूरी न होने से गुस्से में हनुमान प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप।घटना के बाद मंदिर में बैठकर करता रहा विलाप।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस।BNS की धारा 298 और 299 के तहत केस दर्ज, जांच जारी। सीधी: एक माह के नाती की मौत के सदमे में बुजुर्ग ने तोड़ी हनुमान प्रतिमा, BNS की धाराओं में मामला दर्ज बरहाल मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बलहया गांव में एक माह के नाती की मौत से आहत बुजुर्ग ने कथित रूप से हनुमान मंदिर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने BNS की धारा 298 और 299 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

टाटा वॉटर प्लांट के खिलाफ बस्तीवासियों का प्रदर्शन; एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: गंदे और बदबूदार पानी से परेशान बस्तीवासियों ने टाटा वाटर प्लांट का किया घेराव, एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती, विनोबा आश्रम, धोबी घाट और चुनाभट्टा के बड़ी संख्या में बस्तीवासी मंगलवार को टाटा कंपनी के बर्मामाइंस स्थित वाटर प्लांट पहुंचे और पेयजल की बदहाल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के समक्ष जोरदार विरोध दर्ज कराया। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में सप्लाई होने वाले पानी में गंदगी और बदबू की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा नियमित जलापूर्ति भी प्रभावित है और रोजाना 3 से 4 घंटे की देरी से पानी मिलने के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जबकि समय पर पानी नहीं मिलने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस्तीवासियों ने अधिकारियों से मांग की कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाए। शिकायत सुनने के बाद वाटर प्लांट के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पानी की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। हालांकि, बस्तीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर गंदे पानी और अनियमित जलापूर्ति की समस्या दूर नहीं हुई, तो क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में एकजुट होकर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रबंधन की होगी।
0
0
Report

बेतिया में तालाब डूबने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत, जलस्तर बढ़ा पानी फैला

Bettiah, Bihar:Anchor ______ बेतिया से खबर है जहां एक 12 वर्षीय छात्रा की तलाब में डूबकर मौत हो गई है स्कूल जाते समय तीन छात्राएं तालाब में फिसल कर गिर गई दो छात्राएं निकल गई लेकिन एक की डूबकर मौत हो गई है मामला योगापट्टी के सिसवा मंगलपुर के सिसवा गांव की है मृत छात्रा का नाम निकू कुमारी था ग्रामीणों का कहना है कि गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव में पानी फैल गया है स्कूल जाते समय बच्चों को पता नहीं चल पाया कि तलाब किधर है जिससे यह बड़ा हादसा हो गया है स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत कर डूबी हुई छात्रा को बाहर निकाला छात्रा के पेट से पानी निकालने के ग्रामीण विधि का भी प्रयोग किया लेकिन छात्रा को नहीं बचाया जा सका है ग्रामीणों ने इसकी सूचना श्रीनगर थाना को दे दी है ग्रामीणों का कहना है कि गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से गांव के आस पास पानी फैल गया है जान हथेली पर रख ग्रामीण आवागमन कर रहे है
0
0
Report
Advertisement

परसुडीह में वृद्ध महिला के शव से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Jamshedpur, Jharkhand:परसुडीह में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के बवानगोरा इलाके में रविवार सुबह सड़क किनारे एक वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही खिलाफ आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया तथा पुलिस को दी गई। मृतका की पहचान सरजमदा निधि टोला निवासी नागी हांसदा (75 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति के निधन के बाद वह पिछले तीन-चार वर्षों से बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही थीं। उनका कोई स्थायी सहारा नहीं था और वह आसपास के लोगों से भोजन व अन्य जरूरत की चीजें मांगकर अपना गुजारा करती थीं। अक्सर वह बवानगोरा क्षेत्र में ही रहती थीं और रात भी वहीं सड़क किनारे या आसपास के स्थानों पर बिताती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार शाम तक उनकी तबीयत सामान्य दिखाई दे रही थी। देर रात जब कुछ स्थानीय लोग उन्हें भोजन देने पहुंचे तो उन्होंने नागी हांसदा को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल गांव के मुखिया को सूचना दी गई, जिन्होंने परसुडीह थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया。 सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वृद्ध महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

पद्मश्री बलबीर दत्त ने सुभाष चंद्रा के पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Ranchi, Jharkhand:Essel Group के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा के पिता श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पद्मश्री बलबीर दत्त ने कहा, जब कोई व्यक्ति नहीं रहता है तो दुखद प्रसंग होता है। उनका योगदान समाजसेवा के क्षेत्र में रहा है, उसको भुलाया नहीं जा सकता है। कहते हैं मानव जीवन प्राप्त होना सौभाग्य की बात है और मृत्यु दुर्भाग्य की बात ने, पर मृत्यु के बाद भी जिंदा रहना ये अच्छे कर्मों का फल है। जिसकी कीर्ति रह जाती है समझिए वो जीवित हैं। उनका समाज सेवा के क्षेत्र में जो योगदान रहा है उसके कारण वर्षों याद रखा जाएगा
0
0
Report

झारखंड इन्वेस्टर्स समिट पर सरकार-विपक्ष के मुद्दे तेज, री-पैकिंग पर बहस

Ranchi, Jharkhand:हाल ही में दिल्ली में झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित इन्वेस्टर्स समिट पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने इसे दावोस में हुएएमओयू की दिल्ली में री पैकेजिंग बताया था । इसके बाद राजनीतिक बयानबाजी भी होने लगी । बीजेपी ने घेरा तो सत्ताधारी दल की तरफ से सरकार के मंत्रियों ने भी पलटवार करते हुए कहा मुद्दाविहीन विपक्ष जिनके पास बोलने को कुछ नहीं वो सवाल उठा रहे हैं । दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, झारखंड की सरकार से जानना चाहता हूं विदेश में जाकर इन्वेस्टर्स मीट करने का काम किया , उसका रिजल्ट क्या हुआ और अब तक कितने उद्योग धंधे झारखंड में स्थापित करने का काम किया पहले इसका जवाब देना चाहिए और श्वेत पत्र जारी कर बताना चाहिए। निवेश के क्षेत्र में किसी प्रकार का पहल अब तक नहीं हुआ है, दिल्ली में भी जो हुआ है उससे झारखंड और झारखंड की जनता का भला नहीं कर सकते हैं। इस तरह के कार्यक्रम के जरिए सिर्फ जनता की आंख में धूल झोंकने का काम होता है। जनता रिजल्ट जानना चाहती है। जो समिट हुआ उसका लाख कहां दिख रहा। एक भी समिट का फलाफल इस सरकार में देखने को नहीं मिला है। बाइट ...आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा अगर री पैकेजिंग है, जो लोग दावोस के दौरे को और कार्यक्रम को विफल बता आज दावोस के प्रयास को स्वीकार रहे तब तो री पैकेजिंग की बात कर रहे हैं। मुद्दा विहीन विपक्ष जिनके पास बोलने को कुछ नहीं वो सवाल उठा रहे हैं। वैसे लोगों को अयोध्या की संवेदनशील घटना को लेकर भी कुछ बोलना चाहिए बाइट ...सुदिव्य सोनू, मंत्री, झारखंड मंत्री हफीजुल हसन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जनता को नहीं ठगा जा रहा, अब विश्वास राज्य की जनता और निवेशकों को झारखंड और सीएम हेमंत सोरेन पर हुआ है। झारखंड के सरकार और लोगों को विश्वास है। बाइट ... हफीजुल हसन, मंत्री पद्मश्री वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त ने कहा, एमओयू साइन करने के बाद उसको धरातल पर उतारने का प्रयास करना होगा और इसमें सभी राजनीतिक दलों के सहयोग की भी आवश्यकता होगी, सिर्फ सरकार के बूते की बात नहीं है। धरातल पर उतारना बड़ी समस्या है और इसके लिए राजनीतिक समाधान की भी आवश्यकता होगी। औद्योगिक विकास की यहां संभावनाएं भरपूर है। बाइट ...पद्मश्री बलबीर दत्त , वरिष्ठ पत्रकार
0
0
Report
Advertisement

बहादुरगढ़ में यूपी युवक सतपाल की बेरहमी से हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

Jhajjar, Haryana: बहादुरगढ़ में उत्तरप्रदेश के व्यक्ति की हत्या डंडों से पीट पीट कर की गई हत्या, शव झाड़ियों में फेंका। मृतक सतपाल यूपी के शाहजंहापुर का रहने वाला। गांव के ही युवकों के साथ सराय औरंगाबाद में किराए पर रहता था मृतक। 11 जुलाई की रात से था गायब, गली सड़ी हालात में मिला शव। तीन युवकों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, छानबीन जारी। रोजगार के तलाश में गांव से आया था बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के सराय औरंगाबाद गांव में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी सतपाल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया, जहां कई दिन बाद गली-सड़ी हालत में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सतपाल रोजगार की तलाश में बहादुरगढ़ आया था और सराय औरंगाबाद में अपने गांव के कुछ युवकों के साथ किराये पर रह रहा था। वह 11 जुलाई की रात से अचानक लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में गांव के बाहर झाड़ियों में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में शव की पहचान सतपाल के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सतपाल की डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है। इस वारदात के बाद सराय औरंगाबाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के आला अधिकारी फिलहाल इस मामले में मीडिया के कैमरे के समय कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा。 झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report

युवाओं के स्टेमिना और एनर्जी बढ़ाने के उपाय: डाइट और रोजमर्रा की क्रियाएं

Chhindwara, Madhya Pradesh:स्टेमिना और एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए युवा क्या एक्टिविटी करते है या क्या डाइट लेते है स्टेमिना और एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए युवा क्या एक्टिविटी करते है या क्या डाइट लेते है स्टेमिना और एनर्जी लेवल के लिए आज युवा किस तरह डाइट फॉलो करते है या एनर्जी लेवल को बूस्ट करने के लिए रोज मर्रा की जिंदगी में क्या एक्टिविटी करते है जी मीडिया की टीम ने इस पर ग्राउंड जीरो पर लोगो से चर्चा की तो लोगों ने बताया अपने रोज मर्रा की दैनिक दिनचर्या के बारे में और डॉक्टर ने बताई किस तरह अपनी एनर्जी को मेंटेन करते है. बाइट - संबंधित लोग
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में कोतवाली के सामने दुकान में युवक ने आत्महत्या कर ली, जांच जारी

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एक दुकान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई चंदुलाल ने बताया कि शहर के सुथारवाडा निवासी पार्थ सुथार ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसका चचेरा भाई नीरज सुथार की कलेक्ट्रेट के सामने एल्युमिनियम की दूकान है | आज सुबह 8 बजे वह घर से दुकान जाने के लिए निकला था | पडोसी दुकानदार ने दुकान का शटर आधा खुला हुआ देखा तो उसने दुकान के अन्दर झाँका तो उसके होश उड़ गए | दुकान के अन्दर नीरज फंदे से लटका हुआ था | घटना की सुचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई | वही परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंचे | पुलिस ने शव को मौके से उठ्वाकार डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
0
0
Report

बीकानेर रेंज पुलिस ने 30 दिनों में 100 गुमशुदा मोबाइल लौटाए CEIR पोर्टल से

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी सफलता, आईजी ओम प्रकाश के निर्देशन में रेंज सोशल मीडिया सेल की बड़ी कार्रवाई, 30 दिन में 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद, CEIR पोर्टल के जरिए ट्रेस कर वास्तविक मालिकों को लौटाए गए मोबाइल, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में चला विशेष अभियान, 3 दिन से लेकर 4 साल पहले तक गुम हुए मोबाइल किए गए रिकवर, बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख 30 हजार रुपये, रेंज आईजी ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता करते हुए किया खुलासा, इस दौरान एसपी मृदुल कच्छवा और आईपीएस अनुष्ठा कालिया भी प्रेस वार्ता में मौजूद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top