244235
मेले में तेज रफ्तार थार से टक्कर मारकर ग्रामीणों को घायल करने वाले चार गिरफ्तार
Gajraula, Uttar Pradesh:मंगलवार की दोपहर मंडी धनौरा के पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर में रविवार को छड़ियों का मेला लगा था। इसमें गांव के ही रहने वाले युवकों ने तेज रफ्तार से थार गाड़ी कई ग्रामीणों पर चढ़ा दी थी। इससे मेला स्थल पर भगदड़ मच गई थी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में मोबाइल छिनैती: अंधेरे का फायदा उठाकर महिला का मोबाइल छीना गया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मोबाइल छिनैती की वारदात से मचा हड़कंप, अंधेरे में घर लौट रही महिला को बाइक सवारों ने बनाया निशाना, मोबाइल की लाइट जलाकर घर लौट रही थी महिला, अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवारों ने मोबाइल छीना, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाना बनाकर घर लौट रही थी महिला, सुरही चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई छिनैती, अचानक हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप, महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की शिकायत, शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र की सुरही चौकी के पास की घटना。 बाइट:- पीड़ित महिला0
0
Report
लखनऊ विकास प्राधिकरण नैमिष नगर-वरुण विहार योजना का शुभारंभ; सीएम योगी शिलान्यास करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ विकास प्राधिकरण की नैमिष नगर एवं वरुण विहार योजना का शुभारंभ 5 बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिनांक-24.09.2026 को किया जाएगा。0
0
Report
शातिर अजय बिंद व बृजेश गिरफ्तार, नकली सोना देकर करोड़ों की ठगी का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ शातिर अजय बिंद और बृजेश गिरफ्तार . एसटीएफ ने जनपद मिर्जापुर से किया दोनों को गिरफ्तार . सर्राफा व्यापारियों को असली सोना दिखाकर लेते थे झांसे में. बाद में नकली सोना बेचकर हो जाते थे फरार. कई सर्राफा व्यापारियों को बनाया अपना शिकार . करोड़ों की ठगी को दिया अंजाम. मिर्जापुर में ही कई सर्राफा व्यापारियों से करोड़ ठगे.0
0
Report
Advertisement
नलखेड़ा हादसे के बाद धरना, 11 मांगों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। घटना वाली पुलिया के समीप विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के सामने 11 प्रमुख मांगें रखी हैं और मांगें पूरी नहीं होने पर रोज दिन में धरना दिया जाएगा, साथ ही चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी है। धरने पर बैठे लोगों की सबसे प्रमुख मांग है कि 19 सितंबर की घटना के लिए जिम्मेदारी तय कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई कराई जाए। इसके साथ ही हादसे वाली पुलिया की चौड़ाई और ऊंचाई तत्काल बढ़ाने तथा नाले के बहाव को श्मशान की ओर मोड़कर स्थायी समाधान करने की मांग की गई है। मंदिर परिसर में पुलिस चौकी, पर्याप्त पेयजल, बेहतर पार्किंग, सीसीटीवी और प्रकाश व्यवस्था की मांग भी प्रदर्शनकारियों ने उठाई है। इसके अलावा यज्ञशाला की व्यवस्थाएं सुधारने, शेड-कुर्सियों की व्यवस्था, नि:शुल्क सुलभ कॉम्प्लेक्स और श्रद्धालुओं के लिए विश्राम गृह शुरू करने की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जनहित से जुड़ा है। मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने तक धरना जारी रखने और आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई है।0
0
Report
G.D. कान्स. ऑनलाइन परीक्षा धोखाधड़ी: हैकऱ अरुण कुमार गिरफ्तार, यूपी STF की बड़ी सफलता
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित G.D.कान्स. ऑनलाइन परीक्षा में धांधली करने वाले सॉल्वर गैंग का हैकर अरुण कुमार उर्फ devil गिरफ्तार यूपी एसटीएफ ने दिल्ली के थाना बेगमपुर इलाके से किया गिरफ्तार 12 Tet स्क्रीन, 2 लेपटॉप, 11 respberry pi डिवाइस, 14 vedio capture hdmi समेत अन्य चीजे बरामद0
0
Report
जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में आग, 13 दमकलकर्मी झुलसे, इलाज शुरू
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर के बासनी क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक केमिकल फैक्टरी में आगजनी की घटना होने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दस से अधिक दमकलों ने चार से पांच घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर लगभग नियंत्रण कर लिया लेकिन इसी दौरान केमिकल के एक ड्रम में भंयकर विस्फोट होने से अचानक ही आग भडक गई। वहा पर आग पर नियंत्रण कर रहे दमकल कर्मचारी आगजनी की चपेट में आ गए। प्रशासन के अनुसार 13 दमकलकर्मी आगजनी की चपेट में आने की वजह से गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको तत्काल नजदीकी एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद सभी 13 लोगो को एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल भेजा गया। जिले में स्पेशल बर्न यूनिट महात्मा गांधी अस्पताल में होने की वजह से सभी को यहा पर रेफर किया गया। अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट होने के साथ ही सभी को यहा लाया गया। जहा आपातकालीन यूनिट में उपचार कर वार्ड में शिफ्ट किया गया। जिला कलेक्टर आलोक रंजन पुलिस कमिश्नर अशुंमन भोमिया,नगर निगम आयुक्त व एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल डॉ बीएस जोधा भी अस्पताल पहुंचे एवं घायलों को बेहतर उपचार करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने बताया कि कुल 13 दमकल कर्मी झुलसे है जिनमे से दो तीन की हालत क्रिटिकल बनी हुई है। बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए है इसके साथ ही केमिकल फैक्टरी मालिक के खिलाफ भी कारवाई की बात कही है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से एकबारगी तो हडकम्प मच गया और सभी वहा से दूर हट गए लेकिन दमकल कर्मियों को वहा खडे लोगो की मदद से अस्पताल पहुंचा गया। पुलिस ने भी शहर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्स से महात्मा गांधी अस्पताल पहुचाया ताकि तत्काल उपचार शुरू हो सके।0
0
Report
Advertisement
कवर्धा के भोरमदेव रोड पर दो बाइक भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ | कवर्धा भोरमदेव रोड पर भीषण सड़क हादसा राजानवागांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल कवर्धा। भोरमदेव रोड पर ग्राम राजानवागांव के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान सबित यादव, निवासी बिशनपुरा के रूप में बताई जा रही है। हादसे के बाद घायलों को तत्काल 112 की सहायता से जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है और वह बेहोश है। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
नेहरू शताब्दी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, OPD सेवाएं प्रभावित
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के NCL के जयंत स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के विरोध के चलते OPD सेवाएं प्रभावित होने की बात सामने आई है। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर पेन डाउन स्ट्राइक की। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक नेहरू हेल्थ यूनियन के सचिव आर.के. पांडेय अपने पद से इस्तीफा देकर लिखित माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा। नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत, सिंगरौली में स्थित NCL का प्रमुख अस्पताल है।0
0
Report
रूपाली महतारी गुड़ी संस्था ने नीरज शर्मा को ‘छत्तीसगढ़ धरोहर रत्न’ से नवाजा
Durg, Chhattisgarh:भिलाई: पारंपरिक छत्तीसगढ़ी आभूषणों व संस्कृति को लुप्त होने से बचाने के संकल्प के तहत ‘रूपाली महतारी गुड़ी बहुउद्देशीय संस्था’ ने अनूठी पहल की है। संस्था ने अमेरिका के अटलांटा में रहकर 12 वर्षों से प्रदेश की कला-संस्कृति को बढ़ावा दे रहे ग्राम चिलहाटी निवासी व अटलांटा एयरलाइंस मैनेजर नीरज शर्मा को भिलाई कॉफी हाउस में सम्मानित किया। संस्था की अध्यक्ष शांता शर्मा एवं सचिव संगीता शर्मा ने उन्हें पारंपरिक ‘रुपया बन्ना’ और छत्तीसगढ़ी धोती मोमेंटो भेंट कर ‘छत्तीसगढ़ धरोहर रत्न’ प्रदान किया।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-सेवा संकल्प बाइक यात्रा पहुंची करहल,कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से की पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी से गुजरात के वडनगर के लिए निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा बुधवार को करहल पहुंची। यात्रा के करहल क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। गांव किरथुआ और कंचनपुर में यात्रा का कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान बुलडोजर पर खड़े होकर बाइक यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। मुख्य अतिथि होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने सहभागिता की। मंत्री ने प्रधानमंत्री के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्षों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान भारत,उज्ज्वला,किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर संवाद किया,कार्यक्रम आयोजक प्रदीप यादव ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें जलपान कराया। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
नया रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों की बस में लगी भीषण आग, 30 से अधिक कर्मियों ने कूदकर बचाई जान
Raipur, Chhattisgarh:महानदी भवन (मंत्रालय) के पास उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब कर्मचारियों को लेकर जा रही बस (क्रमांक 3073) में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय बस में 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी सवार थे। धुआं और लपटें उठते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक की तत्परता और कर्मचारियों की सूझबूझ से सभी ने खिड़कियों व दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही दमकल दल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।0
0
Report
करनाल की रायज़ा ढिल्लों ने एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीता
Karnal, Haryana:Asian game करनाल। एशियन गेम 2026 में करनाल के शामगढ़ गांव की रहने वाली बेटी रायज़ा ढिल्लों ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है इस जीत के बाद घर में खुशी का माहौल बना हुआ है परिवार के लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करके खुशी जाहिर की तो वहीं उनके पिता ने बताया बचपन से ही उनकी बेटी रायज़ा ढिल्लों मेहनती थी उसने मेहनत की और आज वह इस मुकाम पर पहुंची है उन्होंने कहा वह एक नंबर से चूक गई नहीं तो मेडल कुछ और होता लेकिन उनको अपनी बेटी पर मान है और जब वह करनाल आएगी तो उसका स्वागत किया जाएगा । रायज़ा ढिल्लों के पिता ने कहा कि, उनके बुजुर्गों को शूटिंग का शौक था पुराने समय में उनके बुजुर्ग शिकार किया करते थे, बंदूक का शौक था फिर उसके बाद परिवार के लोग राइफल क्लब मेंबर बने, उनके पिता ने उनको बंदूक हाथ में पकड़ाई लेकिन वह तो गेम्स में नहीं जा सके लेकिन वही बंदूक उन्होंने अपनी बेटी को पकडडाई और उनकी बेटी अब तक कई मेडल जीत चुकी है और कई रिकॉर्ड जो है बेटी रायज़ा ढिल्लों बना चुकी है । परिवार वालो का कहना है की बेटी ने काफी मेहनत की है उसने इससे पहले दूसरे गेम्स में भी हाथ आजमाया था लेकिन शूटिंग तो हमारे खून में थी रायज़ा ढिल्लों کا ओلंपिक کا सपना है जो 2 साल के बाद होना है और हमें पता है हमारी बेटी हमारा नाम मा रोशन करेगी ।पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि रायाज़ा ढिल्लो की शुरुआत 2021 के दौरान हुई थी जब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप लीमा में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था इसी के साथ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीत चुकी है बेटी , जूनियर वर्ल्ड कप में भी दो मेडल जीत चुकी है सिल्वर, इसी के साथ और आज के समय में नेशनल और सीनियर नेशनल चैंपियन है बेटी रायाजा ढिल्लों और करंट नेशनल रिकॉर्ड होल्डर भी है । उन्होंने कहा की बेटी आगे और मेहनत करेगी और देश का नाम रोशन करेगी उन्होंने कहा की बेटी की उम्र अभी 22 साल है और उसने अभी काफी कुछ करना है मानते हैं कि इस बार गोल्ड नहीं लेकर आ पाई लेकिन ओलंपिक का उसका सपना है जो 2 साल बाद होनी है लेकिन उससे पहले वो करनाल आएगी कुछ दिन यहां रहेगी और फिर दोहा (कतर) में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप जो पहला कोटा मुकाबला है ओलंपिक کا वहां के लिए रवाना हो जाएगी . परिवार वालों का कहना है कि परिवार में खुशी का माहौल है रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं और इसी के साथ हम भी खुश है और हमारी बेटी को हम दुआ देते हैं वह हमेशा इस तरह से अपने देश का नाम रोशन करें और आगे बढ़े।0
0
Report
Advertisement
जहांगीराबाद पुलिस पर वकील के साथ मारपीट के आरोप, विरोध प्रदर्शन
Bhopal, Madhya Pradesh:जहांगीराबाद पुलिस पर वकील पर लगे थे मारपीट के आरोप वकील पर मारपीट के आरोप के बाद वकीलों ने बड़ी तादाद में एकत्रित होकर आज कोर्ट चौराहे पर किया था प्रदर्शन उसी दौरान जहांगीराबाद थाना प्रभारी को किया गया था निलंबित अब वकील राकेश रावल पर भी हुआ मामला दर्ज0
0
Report
इंदरगढ़ पुलिस की सक्रियता से अपहरण के इरादे नाकाम, युवक सुरक्षित बरामद
Datia, Madhya Pradesh:इंदरगढ़ पुलिस की सक्रियता से बदमाशों के मंसूबों पर फिरा पानी अपहृत युवक को घायल अवस्था में छोड़कर भागे बदमाश, पुलिस ने बरामद कर अस्पताल पहुंचाया दतिया। इंदरगढ़ पुलिस की तत्परता से अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस के लगातार पीछा करने पर बदमाश अपहृत युवक को घायल अवस्था में रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने युवक को बरामद कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाश पवन यादव पुत्र बुद्ध सिंह, निवासी ग्राम महोबा थाना सोनागिर को दतिया कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल के पास से जबरन चार पहिया वाहन में बैठाकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया। पुलिस की लगातार कार्रवाई से घबराए बदमाश अपहृत युवक को घायल अवस्था में रास्ते में छोड़कर वाहन सहित फरार हो गए। पुलिस ने युवक को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में दबिश देने के साथ ही आरोपियों की पहचान और वाहन संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
इंदौर के पालदा में 12 हजार लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ के साथ टैंकर पकड़ा
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बड़े पालदा क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 हजार लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ से भरा टैंकर पकड़ा है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने मौके पर दबिश दी जहां रिहायशी इलाके में थिनर टर्पेंटाइन ऑयल और अन्य पदार्थों के भंडारण की शिकायत मिली थी। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने गोदाम और फैक्ट्री को सील कर दिया। दरअसल बड़े पालदा क्षेत्र में रिहायशी इलाके के भीतर ज्वलनशील पदार्थों के अवैध भंडारण और आवागमन की शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत के आधार पर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर अधिकारीयो ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान करीब 12 हजार लीटर तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मिले, जिनमें थिनर, टर्पेंटाइन ऑयल और डीजल शामिल हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गोदाम और फैक्ट्री को सील कर दिया। बताया गया कि जब्त किए गए पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। प्रशासन की टीम यह जांच कर रही है कि ज्वलनशील पदार्थ कहां से लाए गए थे, उनका परिवहन कैसे किया जा रहा था और उन्हें कहां भेजा जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है। प्रशासन द्वारा नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
