icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाफ एनकाउंटर पर बिहार सरकार को घेरा, पप्पू यादव ने माँगा मुआवजा और नौकरी

Hajipur, Bihar:हाफ एनकाउंटर पर बिहार सरकार को घेरा.... वैशाली के बिदुपुर में हुए आर्मी जवान और उनके पिता की हत्या के बाद मृत फौजी के परिवार से मिलने के लिए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव रजासन गांव पहुंचे जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनका दर्द साझा किया और तत्काल आर्थिक मदद भी पहुंचाई। घटना को लेकर गम डूबे फौजी के परिजनों को पप्पू यादव ने पहले ढांढस बंधाया जिसके बाद पप्पू यादव ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को तत्काल 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी और हर मोड़ पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव सरकार और प्रशासन पर जमकर बरसे। उन्होंने देश के जवानों और उनके परिवारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पार्लियामेंट खुलते ही मेरा पहला काम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलना होगा। मैं उनसे फौजी के परिवार के लिए उचित सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग करूंगा। इसके अलावे पप्पू यादव ने बिहार की एनडीए सरकार की कानून-व्यवस्था पर तीखे सवाल दागे। पुलिस की कार्यशैली पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा कि यह हाफ एनकाउंटर क्या होता है? सरकार ड्रामा बंद करे और सीधे-सीधे यह बताए कि बिहार में अपराधियों का तांडव कब रुकेगा और अंतिम हत्या कब होगी?
0
0
Report

हनुमानगढ़ में AEN सत्यवीर कटारिया सर्विस स्टेशन चेंबर में गिरा, घायल अस्पताल भर्ती

Noida, Uttar Pradesh:Location - Hanumangarh (Rajasthan) नगरपरिषद AEN गिरे सर्विस स्टेशन के ट्रेंच में,गिरने से घायल हुए AEN को करवाया भर्ती,फोन पर बात करते समय हुआ हादसा,पैर में आए टांके तो लगी चोट भी हनुमानगढ़ नगरपरिषद के एईएन सत्यवीर कटारिया सतीपुरा रोड स्थित एक सर्विस स्टेशन के ट्रेंच में गिरकर घायल हो गए। वह मोबाइल पर बात कर रहे थे, तब हादसा हुआ। हादसे में उनके पैर और कमर में गंभीर चोट आई। पैर में घाव होने से तीन टांके लगाए गए हैं, जबकि कमर में भी चोट आई है। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार एईएन सुबह करीब 11.30 बजे किसी कार्य से सतीपुरा रोड स्थित एक सर्विस स्टेशन पहुंचे थे। सर्विस स्टेशन के भीतर काले रंग की एक कार खड़ी थी। कार के पास से होकर अंदर जाते समय वे करीब छह फीट गहरे सर्विस चेंबर में जा गिरे। सर्विस स्टेशन पर काम कर रहे मैकेनिकों को भी का पता ही नहीं चला। करीब दो-तीन मिनट तक एईएन चेंबर के भीतर ही पड़े रहे। बाद में उन्होंने स्वयं हिम्मत जुटाकर बाहर निकलने का प्रयास किया। बाहर आने पर वहां मौजूद मैकेनिक भी उन्हें देखकर हैरान रह गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विजुअल (वायरल वीडियो)
0
0
Report

हनुमानगढ़ नगरपरिषद AEN ट्रेंच गिरा; घायल, तीन टांके, वीडियो वायरल

Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़ नगरपरिषद के एईएन सत्यवीर कटारिया सतीपुरा रोड स्थित एक सर्विस स्टेशन के ट्रेंच में गिरकर घायल हो गए। वह मोबाइल पर बात कर रहे थे, तब हादसा हुआ। हादसे में उनके पैर और कमर में गंभीर चोट आई। पैर में घाव होने से तीन टांके लगाए गए हैं, जबकि कमर में भी चोट आई है। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार एईएन सुबह करीब 11.30 बजे किसी कार्य से सतीपुरा रोड स्थित एक सर्विस स्टेशन पहुंचे थे। सर्विस स्टेशन के भीतर काले रंग की एक कार खड़ी थी। कार के पास से होकर अंदर जाते समय वे करीब छह फीट गहरे सर्विस चेंबर में गिर गए। सर्विस स्टेशन पर काम कर रहे मैकेनिकों को भी पता नहीं चला। करीब दो-तीन मिनट तक एईएन चेंबर के भीतर ही पड़े रहे। बाद में उन्होंने स्वयं हिम्मत जुटाकर बाहर निकलने का प्रयास किया। बाहर आने पर वहां मौजूद मैकेनिक भी उन्हें देखकर हैरान रह गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विजुअल (वायरल वीडियो)
0
0
Report
Advertisement

मान का मुकेरियां दौरा: शिक्षा-खनन-ट्रैफिक पर बड़ा ऐलान की उम्मीद

Hoshiarpur, Punjab:मुख्यमंत्री पंजाब सरकार सरदार भगवंत सिंह मान कल मुकेरियां पहुंचेंगे होशियारपुर के मुकेरियां में कल पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान पहुंच रहे हैं। इस संबंध में मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के हल्का इंचार्ज सर्वजोत सिंह साबी ने मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पहली बार मुकेरियां पहुंचेंगे और एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे。 उन्होंने बताया कि रैली के लिए विशाल पंडाल सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनका कहना था कि कल का दिन मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों से जुड़ा हुआ है। सर्वजोत सिंह साबी ने कहा कि मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। विशेष रूप से उच्च शिक्षा के लिए किसी बड़े कॉलेज की कमी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में शामिल है, जिसकी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन एक गंभीर मुद्दा है, जिससे मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा बढ़ती ट्रैफिक समस्याओं के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, इसलिए क्षेत्र में एक फ्लाईओवर की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। साबी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र कई अन्य समस्याओं से भी जूझ रहा है, जिनके बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने दौरे के दौरान मुकेरियां के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कल सुबह 11 बजे मुकेरियां पहुंचेंगे। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचें और मुख्यमंत्री के विचार सुनें।
0
0
Report

अमेरिकी दूतावास ने आमेर फोर्ट भ्रमण पर महेश शर्मा को प्रशंसा पत्र भेजा

Jaipur, Rajasthan:पर्यटन क्षेत्र में अमेरिकी दूतावास ने एक बार फिर राजस्थान पर्यटन की सराहना की। अमेरिकी दूतावास से पर्यटन गाइड महेश कुमार शर्मा को प्रशंसा-पत्र मिला। प्रशंसा-पत्र में ज्ञान, प्रस्तुतिकरण शैली और सहयोग की सराहना की गई। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को राजस्थान के समृद्ध इतिहास और अद्वितीय स्थापत्य की गहन जानकारी देने पर धन्यवाद जताया गया। सरकार से राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त महेश कुमार शर्मा पिछले कई सालों से देशी-विदेशी विशिष्ट अतिथियों को राजस्थान की धरोहर से परिचित करा रहे हैं। जयपुर, आमेर फोर्ट और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के लिए यह सम्मान माना गया।
0
0
Report

गोटेगांव में महिला की गला दबाकर हत्या: ननद और पति गिरफ्तार

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव में पुलिस ने एक महिला की अंधी हत्या का महज कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 10 जुलाई को कमोद गांव निवासी 30 वर्षीय दुर्गा बाई छिरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी । जिस पर परिवार के सदस्यों ने घर में चक्कर खाकर गिरने की घटना बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान परिजनों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि मृतका की ननद सोनिया सिलावट और उसके पति भवानी सिंह छिरा के बीच अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी एक दिन पहले मृतिका को पता चलने पर सोनिया से विवाद हो गया और फिर दूसरे दिन सोनिया ने रसोई में अकेला पाकर दुर्गा बाई का गला दबाकर और गर्दन मरोड़कर उसकी हत्या कर दी। बाद में पति भवानी सिंह ने साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement

बालाघाट के किरनापुर में तांत्रिक की लालच से महिला पर हमला; 11 गिरफ्तार

Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट के किरनापुर में लालच की ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। कुछ युवकों को तांत्रिक के जरिये खबर मिली कि एक महिला ने डबल मनी के लाखो करोड़ों रुपये अपने घर में गाड़ रखे हैं। रात के अंधेरे में मौत बनकर पहुंचे आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ महिला फिलहाल एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना मिलते ही किरनापुर पुलिस हरकत में आई। मामला साधारण नहीं था। एक अकेली महिला पर जानलेवा हमला पूरे इलाके में दहशत फैला चुका था। एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके से मिले एक मोबाइल फोन ने जांच की दिशा ही बदल दी। साइबर सेल की तकनीकी पड़ताल ने पुलिस को सीधे रजेगांव के वंश कुथे तक पहुंचा दिया। इसके बाद शुरू हुआ गिरफ्तारी का सिलसिला और एक-एक कर पूरी साजिश बेनकाब होती चली गई। पूछताछ में सच सामने आया कि आरोपियों को तांत्रिक Ram Singh ने बताया था कि लीलाबाई महेश्वरे ने डबल मनी योजना से भारी रकम कमाई है और उसने घर में जमीन के नीचे करोड़ो रुपया छिपाकर रखा है। इसी भ्रमित जानकारी ने 11 लोगों को अपराध की राह पर धकेल दिया। लालच के अंधेपन में डूबे आरोपियों ने करोड़ो रूपये लूटने की साजिश रची, लेकिन घर में उन्हें एक रुपया तक नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में नॉ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल दो चाकू और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। हालांकि इस खूनी साजिश के दो अन्य आरोपी शुभम हिंगे और रामा भोयर अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन ऑनलाइन, 21 बार हनुमान चालीसा पाठ

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के नवनिर्मित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर 21 बार हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा सहित सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल,17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से ऑनलाइन करेंगे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र के नवनिर्मित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के उद्घाटन से पहले धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ट्रैक पर 21 बार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और परियोजना के सफल संचालन, प्रदेश की खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना की। इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से ऑनलाइन माध्यम से करेंगे। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यह एलिवेटेड रेलवे ट्रैक थानेसर शहर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक सौगात है। वर्षों पुरानी लोगों की मांग अब पूरी होने जा रही है। हमने भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेकर इस परियोजना के सफल संचालन और सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की है। 17 जुलाई का दिन कुरुक्षेत्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है और यह परियोजना पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगी। बाईट:- पूर्व मंत्री सुभाष सुधा
0
0
Report

खरगोन में पत्नी ने हत्या के लिए कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया—हत्या की पुष्टि

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के थाना चैनपुर क्षेत्र के डुडवे फाल्या, बाजार खोदरा चिरिया गांव की घटना में 10 जुलाई को एक व्यक्ति भूरू डुडवे ने रिपोर्ट लिखाई उसके भाई ईडा डुडवे की किसी ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दी है। घर पर ही यह हत्या हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच बारीकी से साक्ष्य जुटाए फोरेंसिक टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट लिए। मृतक का पीएम रिपोर्ट आदि के साथ इन्वेस्टिगेशन शुरू किया गया। "कतन अडलक" ने बताया पुलिस को आसपास के लोगों रिश्तेदारों से बातचीत में पता लग गया कि मृतक उसकी पत्नी से अक्सर शराब पीकर विवाद करता था। पत्नी रुमली बाई को किसी से नहीं मिलने देता था। उसे मायके तक नहीं जाने देता था। पुलिस इसी जानकारी के आधार मृतक की पत्नी रूमलीबाई से बारीकी से और मनोवैज्ञानिक तरीके से बातचीत की तो रुमली ने सभी कुछ कबूल कर लिया था कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने कुल्हाड़ी से पति के सिर पर वार कर हत्या कर दी। SDOP केतन अडलक ने बताया पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जप्त कर ली गई है। इस तरह चार दिन में पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए हत्या का पर्दाफाश किया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के मेयर ने एड्यूलाइफ़ 2.0 पोर्टल का उद्घाटन और Achievement Chronicle जारी किया

New Delhi, Delhi:दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने आज सिविक सेंटर में स्थित सत्य नारायण बंसल सभागार में शिक्षा विभाग के पोर्टल एड्यूलाइफ़ 2.0 को लॉन्च किया। महापौर ने दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर आधारित Achievement Chronicle पुस्तक का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उप महापौर डॉ मोनिका पंत स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य श्री जय भगवान यादव शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री अमित खरखड़ी निगमायुक्त श्री संजीव खिरवार अतिरिक्त आयुक्त श्री संजीव कुमार मित्तल निदेशक शिक्षा विभाग श्री निखिल तिवारी सहित दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
0
0
Report

अयोध्या: पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक में आबादी व निकाय प्रतिनिधित्व पर चर्चा

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री राम अवतार सिंह ने की। बैठक में आयोग ने अधिकारियों को अपने गठन के उद्देश्य और कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या और स्थानीय निकायों में उनके प्रतिनिधित्व से जुड़े आंकड़ों का परीक्षण किया गया। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार अयोध्या की कुल जनसंख्या 19 लाख 37 हजार 638 है। इनमें अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी 9 लाख 83 हजार 386 यानी करीब 50.75 प्रतिशत है। वहीं अनुसूचित जाति की जनसंख्या 4 लाख 74 हजार 966, सामान्य वर्ग की 4 लाख 78 हजार 906 और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 680 बताई गई। बैठक में आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों तथा खंड विकास अधिकारियों से पिछड़ा वर्ग की सामाजिक स्थिति, जनसंख्या और स्थानीय ग्रामीण निकायों में उनके प्रतिनिधित्व पर विस्तृत जानकारी ली। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव भी आयोग के समक्ष रखे। आयोग ने कहा कि सभी तथ्यों और सुझावों के निष्पक्ष एवं अनुभवजन्य अध्ययन के बाद अपनी संस्तुतियां उत्तर प्रदेश शासन को भेजी जाएंगी।
0
0
Report
Advertisement

मौलाना पर धर्मांतरण–हलाला के आरोप, पीड़िता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मौलाना पर धर्मांतरण हलाला का आरोप मुझफ्फरनगर के फुलत गांव स्थित मदरसा रहीमिया दारुल उलूम के संस्थापक मौलाना हिफजुर्रहमान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली एक युवती ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए। युवती का आरोप है कि वर्ष 2012 में इंदौर में बीबीए की पढ़ाई के दौरान उसकी फेसबुक पर "नवीन राणा" नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। वर्ष 2013 में उसे दिल्ली बुलाया गया और वहां से मुजफ्फरनगर के फुलत स्थित मदरसे में ले जाया गया। युवती का दावा है कि वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि "नवीन राणा" का असली नाम नावेद है。 युवती का कहना है कि उस पर दबाव बनाकर धर्मांतरण कराया गया। उसे कुरआन की आयतें पढ़ने, नमाज सीखने और इस्लामी रीति-रिवाज अपनाने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे खाने में गोमांस दिया जाता था। कहा कि पहले उसका निकाह अब्दुल रहमान से कराया गया, उसने तलाक देने पर उसका हलाला किया गया। फिर वर्ष 2015 में शामली निवासी मुदस्सिर से दूसरा निकाह कराया गया। वर्ष 2019 में मुदस्सिर की मृत्यु के बाद उसका तीसरा निकाह खालिद से कराया गया। युवती ने दावा किया है कि यह सब मौलाना कलीम सिद्दीकी और मौलाना हिफजुर्रहमान से जुड़े मदरसे में हुआ। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि मुद्दस्सिर ने अपने जीजा फखरुद्दीन से उसका हलाला राजस्थान के जयपुर में कराया गया और इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। उसका कहना है कि पिछले 14 वर्षों तक उसका मानसिक और यौन शोषण किया गया। युवती का आरोप है कि फुलत और मेरठ के कुछ मदरसों में हिंदू युवतियों को लाकर उनका शोषण किया जाता था। उसने 5 मई 2026 को गाजियाबाद के अंकुर विहार थाने में मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लगभग 14 वर्षों तक यातनाएं झेल चुकी इस युवती ने कहा कि फिल्म द केरला 2 में दिखाए गए सभी दृश्य को उसने असल जिंदगी में झेला है। उसने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए है। बाइट =पीड़िता बाइट =स्वामी यशवीर महाराज
0
0
Report

मधुबनी के संदीप यूनिवर्सिटी में जन्मदिन पर रक्तदान और स्वास्थ्य शिविरों की धूम

Madhubani, Bihar:अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी मधुबनी के सिजौल गांव स्थित संदीप यूनिवर्सिटी के चेयरमैन संदीप नित्यानंद झा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 14 जुलाई को जन्म दिन के अवसर पर संदीप यूनिवर्सिटी में कई कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी परिवार के शिक्षक कर्मीयों द्वारा जन्म दिवस पर केक काटा गया और कार्यक्रमो का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। परिसर में विभिन्न सामाज कल्याण कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। अयाची नगर युवा फाउंडेशन द्वारा मेगा रक्तदान शिविर के तहत दर्जनों लोगों ने ब्लड डुनेशन किया। वहीं निः शुल्क नेत्र जांच व डेंटल जांच शिविर के साथ साथ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क शिविर में आसपास के इलाकों के हजारों लोग पहुंचकर निःशुल्क अपनी स्वास्थ्य आंख और दांत का जांच कराए। संदीप यूनिवर्सिटी के तहत डिग्री, बीएड इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, एमबीए लॉ सहित अन्य कई प्रोफेशनल पढ़ाई होती है और हजारों बच्चे यहां से पास होकर अच्छी नौकरी कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने ब्लड डुनेशन करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top