244235
किसानो द्वारा मंडी धनौरा में नौ दिसंबर को रेल रोककर स्टेट हाईवे जाम की जाएगी
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा में सोमवार को हुई भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) असली की पंचायत में गन्ने का समर्थन मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल करने के साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। मांगों का निस्तारण नहीं होने पर नौ दिसंबर को मंडी धनौरा मे रेल रोकने के साथ ही बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे पर जाम लगाने का ऐलान किया गया। संगठन के प्रवक्ता नरेश कुमार ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शादी की तैयारियों के बीच पैराडाइज गोदाम में लगी आग, छत की स्लैब काटते समय हादसा; मजदूर शमशेर घायल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। नगर पालिका रोड स्थित पैराडाइज गोदाम में गुरुवार को छत की स्लैब काटने के दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई। अचानक आग भड़कने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में काम कर रहा मजदूर शमशेर घायल हो गया। दुकान मालिक फारुख एजाज ने बताया कि उनके बेटे की शादी थी, जिसके चलते घर पर रेनोवेशन का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान छत की स्लैब काटने का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि ग्लाइंडर मशीन से स्लैब काटते समय निकली चिंगारी से आग लग गई और देखते ही देखते आग फैल गई। घटना की सूचना पर अग्निशमन अधिकारी अनूप कुमार दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घायल मजदूर शमशेर को उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।0
0
Report
एनसीएल में डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार।
Chopan, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र। सोनभद्र में एनसीएल की खदानों और परियोजनाओं से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ शक्तिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 70 लीटर चोरी का डीजल, डीजल निकालने के उपकरण, पाइप और वारदात में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर बरामद की है। गिरफ्तार सभी आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले हैं। एनसीएल सुरक्षा टीम के सहयोग से कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का डीजल और उसे निकालने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। सिंगरौली के रहने वाले हैं सभी आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रितेश कुमार, राजेश यादव, मारतन सिंह, रामगोबिन्द यादव और राजेन्द्र कुशवाहा के रूप में हुई है। सभी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर को भी कब्जे में ले लिया है। बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज इस मामले में थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय, बीना चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी और कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
अवध एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बाइक बनी आग का गोला बाइक सवार की मौत*
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव :-लखनऊ से कानपुर बैंक में ड्यूटी करने जा रहे 25 वर्षीय युवक की अवध एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। एक्सप्रेसवे के 71वें किलोमीटर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर राख हो गई। मृतक की पहचान ओम शुक्ला (25) पुत्र दिनेश शुक्ला निवासी बख्शी का तालाब, लखनऊ के रूप में हुई है। ओम कानपुर स्थित एक्सिस बैंक में नौकरी करते थे। वह लखनऊ से बाइक द्वारा अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। बताया गया कि ओम चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। जिस बेटे को परिवार ने रोजी-रोटी कमाने के लिए घर से विदा किया था, उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन और उसके चालक को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
जोबनेर के बालाजी मंदिर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चोर नजर
Dudu, Rajasthan:जोबनेर(जयपुर) जोबनेर के कालख बांध बालाजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात, चोरी से पहले चोर ने मंदिर में लिया भगवान का आशीर्वाद, जूते खोलकर मंदिर में चोरी की वारदात को किया अंजाम, चांदी का छत्र और गल्ले से नगदी चुराकर ले गए चोर, मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में हुई वारदात कैद, भगवान के मंदिर में अनोखी चोरी का वीडियो देख लोगों में चर्चा, मंदिर समिति ने जोबनेर पुलिस थाने में कराया मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जुटी चोरों की तलाश में,0
0
Report
राजस्थान के तीन साल पूरे, 18 दिन के खास कार्यक्रम युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान में भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे होने पर 18 दिन तक अलग-अलग आयोजन होंगे। 8 से 25 दिसंबर तक प्रदेशभर में बड़े आयोजनों की श्रृंखला चलेगी। इस बार सरकार का खास फोकस युवा, किसान, महिला और रोजगार पर रहेगा। जयपुर में तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट होगी, तो युवाओं के लिए खेलो राजस्थान, रोजगार उत्सव और प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है। वहीं, आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जिलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जैसलमेर में पर्यटन सम्मेलन और लोक कला उत्सव भी प्रस्तावित हैं। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा। वीओ-1- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में 18 दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। 8 से 25 दिसंबर तक प्रस्तावित आयोजनों में इस बार युवाओं, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों पर विशेष फोकस रहेगा। सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं की प्रतिभा को मंच देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशने की योजना बनाई गई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवों की समिति की बैठक में इन कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा की। सरकार के तीन साल पूरे होने पर इस बार पारंपरिक आयोजनों के साथ कई नए कार्यक्रम जोड़ने की तैयारी है। इनमें खेलो राजस्थान, नवाचार सम्मेलन और प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। वहीं, किसानों के लिए ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट और युवाओं के लिए राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव एवं कौशल मेले का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के आयोजन के साथ करने की तैयारी है। जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट प्रस्तावित है। इसमें कृषि निवेश, निर्यात की संभावनाओं, बागवानी, मोटे अनाज और खेती की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा होगी। पानी की कमी से जूझ रहे राजस्थान में जल संरक्षण और कृषि क्षेत्र में नवाचार भी प्रमुख विषय रहेंगे। आयोजन के जरिए खेती को आधुनिक तकनीक और निवेश से जोड़ने पर जोर रहेगा। तीसरी वर्षगांठ के आयोजनों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी है। नवाचार सम्मेलन के जरिए युवाओं को नए विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। खेलो राजस्थान के साथ शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रतियोगिताएं और प्रतिभा खोज कार्यक्रम शुरू करने की योजना है। रोजगार उत्सव और कौशल मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने पर जोर रहेगा। 8 से 25 दिसंबर-प्रदेशभर में वर्षगांठ कार्यक्रम जयपुर-तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट - युवा-खेलो राजस्थान, नवाचार सम्मेलन और प्रतिभा खोज - रोजगार-राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव और कौशल मेला - महिलाएं-नारी शक्ति सम्मेलन - ग्रामीण अर्थव्यवस्था-राष्ट्रीय सरस मेला - पर्यटन-संस्कृति-शेखावाटी हेरिटेज मीट, प्रवासी राजस्थानी दिवस और जैसलमेर में पर्यटन सम्मेलन - जनसुनवाई-सभी जिलों में समस्या समाधान शिविर -25 दिसंबर-सुशासन दिवस का आयोजन वीओ-2- राजस्थान में भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे होने पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जिलों में विशेष शिविर लगाने की योजना है। इसके अलावा नारी शक्ति सम्मेलन, राष्ट्रीय सरस मेला, शेखावाटी हेरिटेज मीट और प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन भी प्रस्तावित हैं। जैसलमेर में पर्यटन सम्मेलन और लोक कला उत्सव का शुभारंभ करने की तैयारी है। इन आयोजनों के जरिए पर्यटन, स्थानीय कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का प्रयास होगा। उधर मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने बैठक में चार प्रमुख विभागों के कामकाज की भी समीक्षा की। वित्त विभाग की ओर से बताया गया कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं में केंद्रीय सहायता के मद में अक्टूबर 2026 तक 17,227.22 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 40.19 प्रतिशत अधिक है। तुलनात्मक रूप से देखें तो पिछले वर्ष इसी अवधि में लगभग 12,288 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यानी एक साल में करीब 4,939 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय दर्ज हुआ। सरकारी कार्यालयों में डिजिटल कामकाज भी बढ़ा है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अनुसार अक्टूबर में राजकाज प्रणाली पर 92,200 से अधिक नई ई-फाइलें तैयार हुईं। प्रदेश में अब तक ई-फाइलों की कुल संख्या 55.90 लाख से अधिक हो चुकी है। संसदीय कार्य विभाग ने बताया कि पिछली समीक्षा बैठक के बाद 10 नवंबर तक 16वीं विधानसभा के 278 प्रश्नों का निस्तारण किया गया। वहीं, कार्मिक विभाग ने 242 पदों के लिए वर्ष 2026-27 तक की विभागीय पदोन्नति समिति की कार्यवाही पूरी होने की जानकारी दी। बहरहाल, सरकार के तीन साल पूरे होने का जश्न इस बार सिर्फ उपलब्धियों के बखान तक सीमित नहीं रहेगा। एक ओर किसानों के लिए निवेश और नई तकनीक का मंच सजेगा, तो दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार और हुनर दिखाने के अवसर होंगे। वहीं, जिलों में लगने वाले शिविरों से आमजन को राहत देने की तैयारी है। अब देखना यह होगा कि 18 दिन के इन आयोजनों की चमक सिर्फ मंचों तक रहती है या सरकारी योजनाओं का असर आम आदमी की जिंदगी में भी नजर आता है।0
0
Report
तारापुर SDM ने छठ घाटों की सफाई व बैरिकेडिंग पूरी कराने को कहा
Munger, Bihar:छठ पूजा से पहले घाटों की सफाई और बैरिकेडिंग जल्द पूरी करने का तारापुर एसडीओ ने दिया निर्देश मुंगेर छठ महा पर्व को लेकर घाटों पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार ने असरगंज प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया。 निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों एवं पूजा समिति को छठ पूजा से पहले सभी घाटों की समुचित साफ-सफाई कराने तथा खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।0
0
Report
Advertisement
पुलिस पर भड़के सांसद साक्षी महाराज, सीओ और थाना प्रभारी को लगाई फटकार, वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में मारपीट के बाद हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सीओ पुरवा और मौरावां थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। सांसद का पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला मौरावां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है। 11 सितंबर को पंचायत से लौट रहे रामस्वरूप लोधी और उनके परिजनों पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल रामस्वरूप लोधी की 8 नवंबर को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अकोहरी-मवई मुख्य मार्ग जाम कर दिया था, जिसे स्थानीय विधायक अनिल सिंह के आश्वासन के बाद साढ़े तीन घंटे बाद खुलवाया जा सका। 11 नवंबर को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद साक्षी महाराज पुलिस की जांच और धाराओं से नाराज़ दिखे। उन्होंने मौके पर मौजूद सीओ अरविंद कुमार चौरसिया और थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह को फटकार लगाते हुए पुलिस पर दलाली और मामले में लीपापोती करने के आरोप लगाए। सांसद ने मौरावां प्रभारी से कहा थाने में सिर्फ दलाली करवाते हो रोज़ शिकायतें आती हैं। ऐसी पुलिस मैंने कहीं नहीं देखी। सांसद ने अधिकारियों को मामले में धाराएं बढ़ाने और निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए अपनी तरफ से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की है।0
0
Report
सोनिया गांधी की आत्मकथा पर शिक्षा मंत्री ढांडा का हमला, इमरजेंसी माफी की मांग
Panipat, Haryana:सोनिया गांधी की आत्मकथा पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का हमला बोले किताब से नहीं देश की जनता से मांगें इमरजेंसी के लिए माफी इरफान अंसारी के 40 लाख युवाओं वाले बयान पर बोले- राहुल गांधी के इशारे पर देश को बांग्लादेश और नेपाल बनाने की बात कर रहे कांग्रेसी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हरियाणा पर प्रदूषण के आरोपों का भी दिया जवाब, बोले- सैटेलाइट तस्वीरें फर्जी हैं तो 5 हजार मुकदमे क्या सही हैं? पानीपत। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर लोगों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में ढांडा ने कांग्रेस, सोनिया गांधी की आत्मकथा, झारखंड के कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के बयान और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हरियाणा पर लगाए गए प्रदूषण के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। आत्मकथा लिखने में सच्चाई और ईमानदारी जरूरी सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर पूछे गए सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि आत्मकथा व्यक्ति को अपनी सुविधा और सोच के अनुसार लिखने का विषय नहीं है। इसमें जीवन के प्रत्येक तथ्य को बिना किसी पक्षपात के ईमानदारी से प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी सोनिया गांधी की पुस्तक नहीं पढ़ी है, इसलिए उसकी सत्यता पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस को 1975 में लगाई गई इमरजेंसी की याद दिलाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस को उस फैसले पर पछतावा है तो उसे पुस्तक के माध्यम से नहीं, बल्कि देश की जनता के सामने खुलकर स्वीकार करना चाहिए कि इमरजेंसी लगाना गलत था और उस दौरान लोकतंत्र तथा संविधान की हत्या हुई थी। कांग्रेस को इसके लिए देश की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। ढांडा ने कहा कि आत्मकथा लिखने की प्रेरणा महात्मा गांधी से लेनी चाहिए। गांधी जी ने अपनी आत्मकथा में जीवन के तथ्यों और अनुभवों को जिस ईमानदारी से प्रस्तुत किया, वह अपने आप में उदाहरण है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के आचरण और व्यवहार में जो दिखाई देता है, वही उसकी लेखनी में भी झलकना चाहिए। सच्चाई को जनता स्वीकार करती है, जबकि तथ्यों से परे लिखी गई बातों पर लोग सवाल जरूर उठाते हैं। कांग्रेस और विपक्ष पर देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप शिक्षा मंत्री ने विपक्ष और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ भारत विरोधी ताकतें जाति और धर्म के नाम पर देश में तनाव पैदा करना चाहती हैं। भारत तेजी से विकास और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन ऐसी ताकतें देश में अस्थिरता पैदा करने के प्रयास कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता ऐसी ताकतों के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। देश की जनता उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। भगवंत मान को घेरा, सैटेलाइट तस्वीरों और मुकदमों पर उठाए सवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदूषण के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहराने के आरोपों पर ढांडा ने पलटवार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सैटेलाइट के माध्यम से सामने आई तस्वीरें फर्जी हैं तो पंजाब में पराली जलाने के मामलों में दर्ज किए गए करीब पांच हजार मुकदमे क्या सही हैं? उन्होंने कहा कि एक तरफ सैटेलाइट तस्वीरों को गलत बताया जा रहा है और दूसरी तरफ इन्हीं मामलों में किसानों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इन मुकदमों की सच्चाई क्या है। ढांडा ने पंजाब सरकार पर कानून व्यवस्था और राज्य के हालात को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में लगातार हत्याओं और अन्य समस्याओं के बावजूद सरकार इन मुद्दों का समाधान करने के बजाय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आगामी चुनाव में सरकार को उसके कामकाज का जवाब देगी। इरफान अंसारी के बयान पर कांग्रेस को लिया आड़े हाथ झारखंड के कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के उस बयान पर भी शिक्षा मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के इशारे पर 40 लाख युवा सड़कों पर उतरने के लिए तैयार बैठे हैं। ढांडा ने आरोप लगाया कि अंसारी ने अपने बयान में देश को नेपाल और बांग्लादेश बनाने जैसी बातें भी कही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि वे किस तरह की राजनीति करना चाहते हैं। ढांडा ने कहा कि भारत को तोड़ने और देश में आग लगाने की साजिश रचने वाली ताकतें लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करना चाहती हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के कुछ नेता ऐसे एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि, देश की जनता किसी भी कीमत पर ऐसी साजिश को सफल नहीं होने देगी।0
0
Report
CSC आईडी के जरिए लाखों की साइबर ठगी, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार.
Chopan, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में जनसेवा केंद्रों की CSC आईडी का दुरुपयोग कर लाखों रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। निष्क्रिय पड़ी CSC आईडी को दोबारा चालू कराने के नाम पर जनसेवा केंद्र संचालकों से यूजर आईडी और पासवर्ड हासिल किए जाते थे। इसके बाद इन आईडी को साइबर अपराधियों को बेचकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जाता था। इतना ही नहीं, दूसरे लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी CSC आईडी भी तैयार कराई जा रही थी। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक पल्सर बाइक बरामद हुई है। निष्क्रिय CSC आईडी को एक्टिव कराने के नाम पर खेल पुलिस जांच में सामने आया कि जनसेवा केंद्रों से जुड़े कार्यों में संविदा पर नियुक्त आशीष कुमार पाण्डेय इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी था। वह जनपद के जनसेवा केंद्र संचालकों को बंद पड़ी CSC आईडी दोबारा चालू कराने का झांसा देकर उनकी यूजर आईडी और पासवर्ड हासिल करता था। इसके बाद पासवर्ड बदलकर इन आईडी को साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा दिया जाता था। दूसरों के दस्तावेजों से बनाते थे फर्जी आईडी जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य दूसरे व्यक्तियों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से नई CSC आईडी बनवाते थे। सत्यापन के बाद इन आईडी को एक्टिवेट कर साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस जांच में विशाल पटेल, सुशील कुमार, रमेश कुमार गुर्जर और सविता के नाम भी सामने आए हैं। इस फर्जीवाड़े का शिकार हुए विशाल पटेल ने पुलिस को बताया कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर CSC आईडी बनाई गई थी। इसी आईडी के आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने के कारण गुजरात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें जमानत करानी पड़ी। मिर्जापुर और वाराणसी के दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी आशीष कुमार पाण्डेय और वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के नवापुरा निवासी अभय कुमार गौंड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक पल्सर बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर हुई कार्रवाई में दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(D) में कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर हुई कार्रवाई में दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(D) में कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल की गई CSC आईडी की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार चौधरी सहित साइबर थाना और साइबर सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे। बाइट: मेविस टॉक, एएसपी सोनभद्र0
0
Report
Advertisement
हाथरस: 4 वर्षीय ममता का शव नहर किनारे बोरे में मिला, दो हिरासत में
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में मासूम बच्ची का मिला शव नहर के पास बोरे में मिला मासूम का शव 9 नवंबर की शाम से लापता थी 4 साल की मासूम ममता मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया हाथरस में सिकंदराराऊ के कोंडरा जहांगीरपुर गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.... 9 नवंबर की शाम पांच बजे लापता हुई 4 साल की ममता का शव गुरुवार नहर के पास बोरे में बंद मिला... बोरे से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी... मौके पर क्षेत्राधिकारी समेत आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की.... ममता की मां वीरेश ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है.... ग्रामीण बच्ची के साथ गलत नीयत के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं.. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है... और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है..0
0
Report
अंडरपास के लिए विधायक बेहड़ ने नगला रेलवे स्टेशन पर धरना दिया
Bahara Boj, Uttarakhand:अंडरपास की मांग, धरने पर विधायक बेहड़ स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर– पंतनगर नगला से जवाहर नगर को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने डीआरएम के लिए चूड़ियां भिजवा 25 नवंबर को कलेजलेट में धरना देने का ऐलान कर दिया। दरअसल नगला से जवाहर नगर को जोड़ने के लिए सड़क अथवा अंडरपास की मांग लंबे समय से चल रही है। विधायक बेहड़ भी इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। परंतु रेलवे के लगातार इस गंभीर मुद्दे पर नकारात्मक रवैया अपनाने के चलते गुरुवार दोपहर विधायक बेहड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगला रेलवे स्टेशन पहुंच वहां धरने पर बैठ गए। विधायक बेहड़ के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक बेहड़ ने रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐלान कर दिया। उन्होंने कहा रेलवे जनहित के इस मुद्दे की लगातार अनदेखी कर रहा है। जिसके चलते लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जवाहरनगर के ग्रामीण पिछले दो वर्ष से लगातार रास्ता दिए जाने की मांग कर रहे है। नगला रेलवे स्टेशन पर अधिकांश समय मॉल गाड़ी खड़े रहने के कारण लोगों को कई बार ट्रेन के नीचे से निकलना पड़ता है। (बाइट– तिलक राज बेहड़)0
0
Report
बेगूं दरगाह के गुंबद से कलश चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड में दरगाह से कलश चोरी होने का मामला सामने आया है। बेगूं से रामपुरिया जाने वाले मार्ग पर स्थित हजरत शमसुद्दीन रामपुरिया वाले बाबा की दरगाह के गुंबद पर लगा कलश बीती रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने बेगूं पुलिस थाने पहुंचकर थानाधिकारी आरपीएस चंपाराम को रिपोर्ट सौंपी। युवाओं ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
मंडावा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा और पूजन
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ रघुनाथ मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ कथा स्थल पहुंची यात्रा बाल व्यास पं. श्रीकांत शर्मा ने किया भागवत पोथी पूजन प्रथम दिन भागवत माहात्म्य, 24 अवतार और विराट स्वरूप का वर्णन झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की बयार बह रही है। मंडावा-फतेहपुर रोड पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व शहर के मुख्य बाजार स्थित रघुनाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचने पर विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कथा वाचक बाल व्यास पं. श्रीकांत शर्मा के सानिध्य में श्रीमद् भागवत पोथी पूजन संपन्न हुआ। पोथी पूजन के साथ ही सात दिवसीय भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।भोपाल से पधारे बाल व्यास पं. श्रीकांत शर्मा आगामी 18 नवंबर तक अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।0
0
Report
बिहार शराबबंदी पर राजद विधायक ने कहा फेल, विपक्ष ने कानून पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह बताया विफल आरोप लगाया कि महागठबंधन सरकार में बिना पर्याप्त सर्वेक्षण के इसे लागू किया गया था लाल यादव ने मना किया था शराब बंदी करने को RJD विधायक भाइ्र वीरेंद्र ने बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह बताया है कहा की है हम लोगों ने नीतीश कुमार को उस समय मना किया था लालू जी ने भी मना किया था शराबबंदी नहीं करने को लेकर।शराबबंदी सिर्फ कागज पर है,बिहार में शराबबंदी पूरी तरीके से फेल है शराब का खेप बिहार में बंगाल, छत्तीशगढ़, उतरप्रदेश, दिल्ली और नेपाल उड़ीसा से लाया जा रहा है। इस शराबबंदी से बिहार के पुलिस और कुछ सत्ताधारी नेता मालोमाल हो रहे हैं वही काँग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए बिहार में नशाबंदी हुई थी, वह बिल्कुल उल्टा हो गया। शराबबंदी तो हुई नहीं, लेकिन शराब की जगह पर बिहार में सूखे नशे ने जगह ले ली है। बिहार के जो नौजवान हैं और नई पीढ़ी के लोग नशे की गिरफ्त में हैं, और ऐसा लग रहा है कि बिहार 'उड़ता पंजाब' का वर्जन टू (2) हो गया है।जब शराबबंदी हुई थी, उस समय बिहार का राजस्व लगभग साढ़े तीन हज़ार (3500) करोड़ था। शराब आज भी मिल रहे हैं, शराब आज भी बेचा जा रहा है, और शराब की बड़ी-बड़ी खेप बिहार में आज भी आ रही है। ऐसा लग रहा है कि शराब माफियाओं के द्वारा पैरेलल सरकार चलाई जा रही है, पैरेलल इकोनॉमी तैयार किया जा रहा है, जो डायरेक्ट एनडीए (NDA) सरकार को मदद कर रही है। प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस जेडयू के प्रवक्ता नवल शर्मा ने शराब, बालू और अपराध—ये तीन ऐसे क्षेत्र हैं जो राजद के नेताओं को काफी प्रिय हैं। शराब वाली कंपनियों से चंदा लेने वाली राष्ट्रीय जनता दल, इसके कई सारे चेहरे हैं। सुबोध राय का नाम आपने सुना होगा, जिनकी बिहार में भी फैक्ट्री थी और झारखंड में भी जाली रैपर लगाकर ये शराब बेचा करते थे। विनोद जायसवाल भी इन्हीं के नेता हैं। तो क्या कारण है कि जितने भी बड़े शराब माफिया हैं, वो सारे राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए हैं? राष्ट्रीय जनता दल का नाम शराब कंपनियों से चंदा लेने के लिए सुर्खियों में आता है। तो शराबबंदी के बाद बिहार में घरों में जो खुशियां लौटी हैं, वो इन लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही हैं, क्योंकि इनका जो अवैध धंधा है, वो मारा जा रहा है। इसलिए ये लोग शराबबंदी का विरोध कर रहे हैं। बाइट----- नवल शर्मा जदयू प्रवक्ता बीजेपी के पूर्व विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल ने कहा की बिहार में शराबबंदी पूरी तरह सफल है और शराबबंदी के कारण बिहार में सामाजिक बदलाव आया है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी कर रहे हैं, पकड़े जा रहे हैं। विपक्ष के नेता इसको विफल करने के लिए तरह-तरह का षड्यंत्र कर रहे हैं, और कुछ उगाही कर रहे हैं, माल कमा रहे हैं। लेकिन सरकार तत्पर है—ऐसे लोग पकड़ा भी रहे हैं, जेल भी जा रहे हैं। बाइट----हरीभूषण ठाकुर बचोल0
0
Report
अयोध्या दौरे को लेकर अखिलेश बनाम संतों की सियासी घमासान तेज
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 12 दिसंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। संतों की महाबैठक में अखिलेश यादव से उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा कारसेवकों पर गोली चलवाने के मामले में माफी मांगने की मांग उठाई गई। संतों के विरोध के बाद अब समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री पवन पांडे ने मोर्चा संभाला है। पवन पांडे ने संतों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव ने कोई गोली नहीं चलवाई थी। उन्होंने दावा किया कि बैठक करने वाले सभी संत-महंत समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के साथ हैं और उनका आशीर्वाद भी पार्टी को प्राप्त है।पवन पांडे ने यहां तक कहा कि सभी संत-महंत चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें। संतों के विरोध पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बाहर दिखावे में कुछ मजबूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता।पवन पांडे के इस बयान के बाद अयोध्या में अखिलेश यादव के दौरे को लेकर संतों और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं।0
0
Report
Advertisement
