244221
अमरोहा में किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पर किसान हित की आड़ में संदिग्ध समझौतों के विरोध में प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय प्रबंध समिति के आह्वान पर कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर किसानों ने नारेबाजी की और प्रभारी अरविंद कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाकी वर्दीधारी पर्यावरण प्रहरी अनूप मिश्रा के 'बरगद बचाओ महाअभियान' को मिल रहा व्यापक जन समर्थन
Netua Grameen, Uttar Pradesh:सैकड़ों महिलाओं ने संभाली पर्यावरण संरक्षण की कमान, मरीजों के लिए स्वच्छ हवा और हरियाली का संकल्प उन्नाव। उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी केवल कानून और व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश भी दे रही है , इस बात को उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप मिश्रा ने अपने हरित कार्यों से सच्चाई में तब्दील कर दिखाया है l प्रकृति संरक्षण के इसी संदेश को साकार करते हुए उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय (जिला अस्पताल) उन्नाव आज हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का साक्षी बना। जिला पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप मिश्रा 'अपूर्व' द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने के लिए चलाये जा रहे व्यापक जन -अभियान 'बरगद बचाओ महाअभियान' के तहत उन्नाव जिले में लोगों द्वारा वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है, इसी अभियान के समर्थन में श्री जी सामाजिक सेवा समिति के सहयोग से जिला अस्पताल परिसर में 100 से अधिक छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का जिला चिकित्सालय में रोपण किया गया।बरगद का पौधा लगा कर आज के पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई l अभियान संयोजक अनूप मिश्रा अपूर्व के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), डॉ. सुनील कुमार शुक्ला , डा. संजीव कुमार एवं श्री जी सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्षा, संस्था की संस्थापिका व अध्यक्षा मंजू अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बरगद, पीपल, नीम, बेल, आँवला और अमरूद सहित अनेक जीवनदायी पौधे लगाए। पर्यावरणविद अनूप मिश्रा 'अपूर्व' ने कहा कि अस्पतालों में स्वच्छ हवा, प्राकृतिक छाया और हरित वातावरण मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक अस्पताल परिसर में अधिक से अधिक छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि 'बरगद बचाओ महाअभियान' केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनपद के प्राचीन बरगदों और अन्य जीवनदायी वृक्षों को बचाने का व्यापक जनआंदोलन है। सीएमएस डॉ. एस. के. शुक्ला ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हरित अस्पताल की अवधारणा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आने वाले वर्षों में यह परिसर मरीजों और उनके परिजनों के लिए शीतल, स्वच्छ और प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध करा सके। वृक्षारोपण अभियान में मंजू अवस्थी, मनीता सेंगर, अरुणा तिवारी, नीलम श्रीवास्तव, पूर्णिमा अवस्थी, दीपाली मिश्रा, मीनू सिंह, माया वर्मा, गायत्री मिश्रा, शिल्पा मिश्रा, ज्योति गौर, प्रीति शुक्ला, नीतू शर्मा, बिमलेश मिश्रा, सीमा सिंह, अविका अवस्थी सहित सैकड़ों महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।0
0
Report
रसूलपुर गांव में उच्च शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी उनका निस्तारण किया
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मझिला मण्डल के अंतर्गत ग्राम रसूलपुर में बूथ अध्यक्ष संतोष पाल के यहां बुधवार को दोपहर 3:00 बजे बैठ कर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक का श्रीमती रजनी तिवारी ने जनमानस की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, महामंत्री आशुतोष सिंह चौहान, शक्ति केन्द्र संयोजक नीरज गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य सूरसेन पासी, शक्ति केन्द्र संयोजक विजय कुमार पासी, मंडल उपाध्यक्ष पवन सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक सुशील कुमार आदि पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।0
0
Report
सैय्यद रोमान अजीज को राज्यपाल ने गोल्ड मेडल से नवाजा
Shahabad, Uttar Pradesh:मोहल्ला खेड़ा बलायकोट निवासी सैय्यद रोमान अज़ीज ने तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए न सिर्फ अपने माता पिता, बल्कि पूरे हरदोई जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। राजधानी लखनऊ स्थित डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी और विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रोमान अज़ीज को एम.टेक में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। इस गौरवपूर्ण क्षण को और अधिक यादगार बनाने के लिए राज्यपाल की विशेष पहल पर रोमान अजीज को उनके माता पिता के साथ मंच पर आमंत्रित किया गया था। राज्यपाल ने जब रोमान को स्वर्ण पदक पहनाया और उनके वालिद सैय्यद साजिद व वालिदा हुमैरा खातून को इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी, तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। माता पिता के लिए अपने 24 वर्षीय होनहार बेटे की इस सफलता को साक्षात देखना एक बेहद भावुक और अविस्मरणीय पल रहा। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर बेहद उत्साहित रोमान अजीज ने बातचीत के दौरान बताया, कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके माता पिता का अटूट विश्वास और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जीवन में कुछ ऐसा बड़ा मुकाम हासिल करना ही उनकी एकमात्र अभिलाषा है, जिससे वह अपने पिछड़े और ग्रामीण परिवेश वाले गृह जनपद हरदोई का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन कर सकें। रोमान ने दृढ़ संकल्प जताते हुए कहा कि तकनीकी और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़कर वह भविष्य में देश की सेवा करना चाहते हैं और देश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना उनका मुख्य लक्ष्य है। दो भाइयों में से एक रोमान अज़ीज बचपन से ही मेधावी रहे हैं और उनकी इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे शाहाबाद क्षेत्र के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रोमान की यह शैक्षणिक यात्रा यहीं नहीं रुकने वाली है, उच्च शिक्षा और देश सेवा के प्रति उनके इसी जज्बे का परिणाम है कि आगामी 19 जुलाई को वह जोधपुर के प्रतिष्ठित संस्थान से पीएचडी (Ph.D) की पढ़ाई शुरू करने के लिए रवाना हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
देवरिया में फर्नीचर फैक्ट्री में आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के रुचा पार गांव में आज एक फर्नीचर की फैक्ट्री में आग लग गई। जिसकी वजह से पूरा कारखाना धू धू कर जलने लगा ग्रामीण और फायर बिग्रेड के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। वही आग की वजह से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।0
0
Report
अलीगढ़ में दावा: रीजनल पार्टियों का दौर खत्म, कांग्रेस मजबूती की ओर
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- BJP ने सारी रीजनल पार्टी खत्म कर दी हैं, - राजेंद्र पाल गौतम, काँग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का अलीगढ़ में बयान, कांग्रेस पार्टी अब मजबूती की तरफ है, एक दौर आया था गुजर चुका है, अब सबको समझ आ चुका है रीजनल पार्टी का दौर नहीं बचा है, BJP ने सारी रीजनल पार्टी खत्म कर दी हैं, जो पार्टी भाजपा के खिलाफ लड़ती है, उसे तोड़ देती है, NEET व अन्य पेपर परीक्षाओं को लेकर राहुल गांधी ने डायरेक्ट स्टूडेंट से वार्ता की है,0
0
Report
चंदौली: मंत्री रविंद्र जायसवाल का अखिलेश यादव पर तंज, राम मंदिर चंदे के आरोप
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - उप निबंधक कार्यालय सदर व सहायक महानिदेशक निबंधक कार्यालय भवन का राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया उद्घाटन... - कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर साधा निशाना... - बोले- सपा सरकार में केवल कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनी, श्मशानों की उपेक्षा हुई... - कहा- राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष आस्था के घाव को कुरेदने का प्रयास कर रहा है... - राज्यमंत्री का दावा- सौ करोड़ हिंदुओं की आस्था आहत हुई है... - अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी करते हुए राज्य मंत्री ने कहा- लुंगी पहनने वाले, जालीदार टोपी पहनने वालों के वोट बैंक के लिए काम कर रहे हैं.. - राम मंदिर चंदा विवाद पर सकलडीहा से सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव का पलटवार... - बोले- राम मंदिर चंदा मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है, निष्पक्ष जांच हो... - आरोप- चंदे में गड़बड़ी से देशभर में भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचा. - कहा- चोरी उजागर होने के बाद भाजपा नेता बौखलाहट में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं... - मंत्री के बयान में इस्तेमाल किए गए शब्दों पर भी जताई आपकी आपत्ति... - बोले- यह मंत्री की नहीं, संस्कारविहीन लोगों की भाषा है.. बाइट : रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री, यूपी सरकार. बाइट : प्रभु नारायण सिंह यादव, सपा विधायक, सकलडीहा, चंदौली.0
0
Report
Advertisement
आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत, दूसरा गंभीर रूप से झुलसा
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव वक्तापुर शिवपुरिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय गंगाराम व 50 वर्षीय गयादीन नत्थूलाल खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। तेज बारिश शुरू होने पर दोनों बचाव के लिए खेत में लगे पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी अचानक पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन तब तक गंगाराम की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है。0
0
Report
CBI ने हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड मामले में दो अधिकारी गिरफ्तार, 504 करोड़ घोटाला
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड (HLWB) के बैंक खाते से सरकारी धन के गबन के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोर्ड के अकाउंट्स ऑफिसर जुगल किशोर और संविदा पर कार्यरत अकाउंटेंट अमित कुमार को गिरफ्तार किया है。 सीबीआई के अनुसार, हरियाणा सरकार के अनुरोध पर इस मामले की जांच अपने हाथ में ली गई थी। जांच में पता चला कि हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32, चंडीगढ़ शाखा में मौजूद खाते से करीब 50 करोड़ रुपये फर्जी डेबिट ट्रांजैक्शन के जरिए निकालकर कई शेल कंपनियों में भेज दिए गए। इनमें कैपको फिनटेक सर्विसेज, एसआरआर प्लानिंग गुरुस प्राइवेट लिमिटेड और स्वस्तिक देश प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। जांच के दौरान दोनों अधिकारियों के खिलाफ अहम सबूत मिलने पर सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया। सीबीआई के मुताबिक, यह मामला इससे भी बड़े बैंकिंग घोटाले का हिस्सा है। आरोप है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32 शाखा से हरियाणा सरकार के आठ विभागों के लगभग 504 करोड़ रुपये फर्जी या अस्तित्वहीन फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और फर्जी बैंक लेनदेन के जरिए निकालकर शेल कंपनियों में भेजे गए। सीबीआई ने बताया कि अब तक इस मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के छह बैंक अधिकारी, हरियाणा सरकार के तीन सरकारी कर्मचारी, दो कंपनियाँ और छह निजी व्यक्ति शामिल हैं।0
0
Report
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अयोध्या धाम पर विरासत बदनाम करने का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने श्री अयोध्या धाम तथा प्रभु श्री राम की विरासत को बदनाम करने का ठेका ले लिया है...0
0
Report
Advertisement
धनबाद में CISF कर्मी के घर चोरी, तीन लाख नकद समेत गहने गायब
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद थाना के जेसीमल्लिक इन्द्र नगर में चोरों ने एक रिटायर्ड CISF कर्मी के घर को निशाना बनाते हुए तीन लाख नगदी समेत सात लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोर बाउंड्री के अंदर सीढ़ी के सहारे दूसरी मंजिल पर पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गृहस्वामी के अनुसार निचले तल पर बारिश की वजह से पानी भर जाता है, जिसके कारण नगदी समेत गहनों के बक्से और पीतल के बर्तन उपर तल्ला पर रखे हुए थे। आज सुबह जब ऊपर जाकर देखा गया तो सारा बर्तन गायब था और बक्से का ताला टूटा हुआ था जिसमें तीन लाख नगदी के अलावा दो सोने की चेन, एक सोना का हार, चार जोड़ी कान के झुमके, नाक का बेसर समेत अन्य कीमती जेवर शामिल हैं। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद इलाके में चिं्ता बढ़ गयी है।0
0
Report
पटना में गंगा प्रसाद का 89वां जन्मदिन उच्च सम्मान के साथ मनाया गया
Patna, Bihar:बुधवार को पटना के विधानसभा स्थित विस्तारित भवन के सभागार मे सिक्किम और मेघालय के राज्यपाल रहे गंगा प्रसाद का 89 वां जन्मदिन मनाया गया। बड़ी संख्या मे राजनैतिक सामाजिक कार्यकर्ता और नेता मंत्री इस कार्यक्रम मे शामिल होकर गंगा प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाये दी साथ ही समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को गिनाते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही गई ।इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने गंगा बाबू का गुणों की चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य सानंद जीवन की कामना की गंगा बाबू का अनुभव संघर्ष के साथ शुरू हुआ ...आज गंगा बाबू जरूर खुश होंगे कि उन्होंने आज अपनी आँखों से बीजेपी का सीएम देखा है ...वैसे मै सीएम पूरे एनडीए का हूं गंगा बाबू के कोड स्टोरेज में सारी बैठकें होती थीं मैं इनके साथ सदन में रहा हूं पार्टी सत्ता में आया तो गंगा बाबू ने उप नेता के तौर भी बेहतर काम किया लेकिन 1974 के आंदोलन में इमरजेंसी का मुहतोड़ जवाब दे रहे थे ...जेल में यातनाएं भी सही दधीचि देह दान कार्यक्रम में गंगा बाबू की महत्वपूर्व भूमिका रही मैं कहूंगा अभी 89 वर्ष हुआ 189 वर्ष तक गंगा बाबू हम लोगों को आशीर्वाद देते रहें पूरी नई पीढ़ी पार्टी को परम वैभव तक पहुंचाएगी आपने जनसंघ के समय से जो काम की शुरुआत की उसे आगे बढ़ाया जाएगा बाइट सम्राट चौधरी,मुख्यमंत्री बिहार0
0
Report
विधानसभा अध्यक्ष सत्ता पक्ष के अनुरूप, लोकतंत्र पर सवाल उठने लगे
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ऑन विधानसभा अध्यक्ष सत्ताधाऱ्यांच्या बाजूने ही वस्तुस्थिती अलीकडच्या काळखंडात झालेली आहे अलीकडच्या काळात लोकसभा आणि विधानसभा अध्यक्ष हे सत्ताधाऱ्यांच्या म्हणण्याप्रमाणे चालत असल्याचे दिसते हे आरोप मीच नाही तर सभागृहात देखील झालेले आहेत. याबाबतीत अनेक चित्र sगळीकडे दिसत आहे याची उदाहरणे देखील आहेत. सध्या सभागृहाचे कामकाज चालू आहे. त्यामध्ये देखील तुम्हाला याची उदाहरणे दिसतील. ऑन महाराष्ट्रात पावसामुळे आहाकार पावसामुळे होणाऱ्या नुकसानाची आपण काळजी घेतली पाहिजे या हे ओळखणं यासाठी सत्ताधारी कुठेतरी कमी पडलेले आहेत अनेक गोष्टी आहे. की खूप घर पडता आहेत. मिसिंग लिंक मिसिंग झालेली दिसते आहे.. गुणवत्तेची काळजी वाटावी अशा निश्चितीच्या गोष्टी आहेत. माध्यमांचा स्वातंत्र्याबाबत आपल्या भारताचा जगामध्ये..156 बा क्रमांक आहे, ही गोष्ट काही चांगली नाही.. लोकशाही पद्धतीने आहे ते झालं पाहिजे आणि त्याला उत्तर देण्याची तयारी सत्ताधाऱ्यांनी ठेवली पाहिजे.. प्रश्न विचारण्याचा अधिकार हा जनतेचा आणि लोकप्रतिनिधींचा अभाधित राहिला पाहिजे.. आणि अशा बाबतींमध्ये वेळेप्रसंगी सत्ताधाऱ्यांनी देखील प्रश्न विचारला पाहिजे आणि उत्तर घेतला पाहिजे. बाईट _बाळासाहेब थोरात, माजी मंत्री, काँग्रेस0
0
Report
Advertisement
11 माह पुरानी चोरी का खुलासा, 15 लाख की नकदी-जेवरात बरामद
Itaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। गहमर पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो आरोपितों और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर करीब 11 माह पहले सेवराई कस्बे में हुई चर्चित चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर पांच लाख 95 हजार रुपये नकद तथा करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पांडेय तथा स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार की संयुक्त टीम ने मंगलवार तड़के मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर पुलिया के पास पांच लोगों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से हथौड़ी, लोहे की छेनी, आरी ब्लेड, दो लोहे की रॉड, प्लास तथा टॉर्च सहित चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपितों ने करीब 11 माह पूर्व सेवराई कस्बा निवासी गोविंद जायसवाल के घर हुई चोरी की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 5.95 लाख रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठियां, चेन, हार, कान के आभूषण, मांगटीका, नथ, चांदी की पायल, करधनी, सिक्के, थाली समेत बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद किए। पीड़ित गोविंद जायसवाल ने बरामद नकदी और जेवरात की पहचान अपने चोरी गए सामान के रूप में की। गिरफ्तार आरोपितों में विनोद कुमार कमकर (58) और पंकज कुमार गुप्ता (30) शामिल हैं, जबकि तीन बाल अपचारियों को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को हाल के दिनों में गहमर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
दिनदहाड़े लूट: गुना में तीन नकाबपोश ने मुनीम से 17 लाख छीने
Morena, Madhya Pradesh:गुना। शहर के सिटी कोतवाली थानांतर्गत रपटा के निकट दिनदहाड़े आंखों में स्प्रे डालकर 17 लाख रुपए की लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार शीतला माता मंदिर रोड स्थित चौधरी मोहल्ला तिराहा शिव मंदिर के पास three अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक मुनीम को घेरकर उसकी आंखों में तीखा स्प्रे छिडक़ दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए। प्रारंभिक तौर पर लूटी गई रकम करीब 15 से 17 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। बीच बाजार हुई इस वारदात से समूचे अंचल के व्यापारियों और आमजन में भारी हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे शहर में नाकाबंदी कर लुटेरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पिचोर से लाया था पेमेंट, कुंभराज जाने के दौरान हुई वारदात प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारदात के शिकार हुए पीडि़त युवक का नाम वासुदेव ब्राह्मण है, जो मूल रूप से बीकानेर (राजस्थान) का निवासी है और वर्तमान में गुना के चौधरी मोहल्ला स्थित जैन मंदिर के पास रहता है। वासुदेव कुंभराज की एक प्रसिद्ध धनिया व्यापारिक फर्म के लिए मुनीम का काम करता है। वह मंगलवार को ही पिछोर से व्यापारियों का लगभग 17 लाख रुपये का सामूहिक पेमेंट कलेक्शन करके गुना लाया था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे, वह इन पैसों को एक थैले में रखकर वापस कुंभराज जाने के लिए अपने घर से पैदल ही निकला था। जैसे ही वह शीतला माता मंदिर रोड पर चौधरी मोहल्ला तिराहा के पास पहुंचा, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उसकी आंखों पर स्प्रे छिडक़ दिया। पीडि़त वासुदेव ने बताया कि स्प्रे डलने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और नोटों से भरे बैग को बचाने के लिए बदमाशों से काफी देर तक संघर्ष भी किया। लेकिन आंखों में तेज जलन और दिखाई न देने के कारण बदमाश उसका बैग छीनने में कामयाब हो गए। वारदात के बाद दो बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर रपटा बाजार की तरफ पैदल ही भागे, जबकि उनका एक अन्य साथी अपनी मोटरसाइकिल लेने चौधरी मोहल्ला की तरफ भागा। वासुदेव ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन तब तक आरोपी ओझल हो चुके थे। तीन बड़ी फर्मों का था पैसा बताय जा रहा है कि लूटी गई यह मोटी रकम कुंभराज की तीन प्रमुख और प्रतिष्ठित व्यापारिक फर्मों की थी। इनमें गंगा ट्रेडर्स, ओमप्रकाश पवन कुमार बैरागी और अवधेश कुमार संजीव कुमार शिवहरे नामक फर्मों का यह पूरा व्यापारिक पैसा था, जिसे मुनीम लेकर जा रहा था। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारिक संगठनों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस महकमे में हडक़ंप, सीसीटीवी खंगाल रही टीमें दिनदहाड़े हुई इस महालूट की खबर मिलते ही प्रभारी सीएसपी आनंद राय सहित कोतवाली थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने पीडि़त वासुदेव और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर हुलिए के आधार पर घेराबंदी शुरू करवाई। शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, आरोपियों का सुराग लगाने के लिए शीतला माता मंदिर रोड, चौधरी मोहल्ला तिराहा और रपटा बाजार क्षेत्र में दुकानों व मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनका कहना है - अभी सूचना आई थी फरियादी वासुदेव ब्राह्र्ण जो बीकानेर राजस्थान का निवासी है और वर्तमान में चौधरी मोहल्ला जैन मंदिर केपास निवास करता है। यह कुंभराज की धनिया फर्म है, उसके लिए काम करता है। गत रात वह पचोर से 15 से 17 लाख रुपए का पेमेंट लेकर आया था। पेंमेंट देने केलिए वह बुधवार सुबह कुंभराज जा रहा था। तभी रपटा शीतला माता मंदिर रोड पर उसके लूट हुई है। सीसीटीव्ही कैमरे में संदिगधों के चेहरे दिख रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। -आनंद राय, प्रभारी सीएसपी गुना0
0
Report
बोकारो: 14 नाबालिग छात्रों की बाइक जब्त, गार्जियन को चेतावनी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो टीन एजर्स बाइकर्स को लेकर स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस आई एक्शन में जहां स्कूल के बाहर जांच में 14 टीनएजर्स की बाइक को किया गया जब्त, काटा गया मामूली चालान, गार्जियन से भरवाया गया शपथ पत्र जहां दोबारा ऐसा नहीं करने की कही गई बात। इसके बाद छोड़ा गया। बताये चले कि बोकारो स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर बोकारो पुलिस ने टीनएजर्स के खिलाफ कार्रवाई की है जहां सेक्टर 6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेक्टर 5, GGPS स्कूल के पास जांच की। इस दौरान स्कूल आ रहे 13 से 14 टीनएजर्स को बाइक चलाते हुए पकड़ा गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी बाइकों को जब्त कर सेक्टर 6 थाना ले गई। इसके बाद सभी छात्रों के गार्जियन को थाने बुलाया गया। थाने में गार्जियन से बॉन्ड भरवाया गया कि आगे से नाबालिग बच्चों को बाइक नहीं दी जाएगी। साथ ही ट्रैफिक विभाग ने सभी का चालान भी काटा। इस संबंध में सेक्टर 6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की तरफ से शिकायत मिली थी कि काफी संख्या में टीनएजर्स बाइक से स्कूल आ रहे हैं। जाँच में 14 बाइक जब्त की गईं। गार्जियन को हिदायत दी गई है कि आगे ऐसी गलती न करें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न दें, वरना कड़ी कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
