244235
गजरौला में किसानों की पुलिस से भिड़ंत, नरेश चौधरी समेत नजरबंद
Gajraula, Uttar Pradesh:सोमवार को मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने और ज्ञापन देने जा रहे भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी और दर्जनों किसानों को गजरौला में पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। गुस्साए किसान सड़क पर धरना देकर बैठ गए और गजरौला इंस्पेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर हाईकोर्ट भवन के क्षरण पर SIT ने निर्माण अधिकारियों से पूछताछ तेज कर दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के झालामंड स्थित भवन के जर्जर होने और केंद्रीय डोम पर मंडरा रहे खतरे के मामले में हाईकोर्ट की गंभीरता के बाद अब पुलिस की एसआईटी ने भी जांच तेज कर दी है। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में जनवरी 2024 में कुड़ी थाने में दर्ज एफआईआर के बाद तत्कालीन निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर पुलिस से सवाल किए थे। इसके बाद अब मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आरएसआरडीसी और संबंधित निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को करीब छह अधिकारियों-कर्मचारियों को कुड़ी थाने बुलाया गया है। एसआईटी की ओर से इनसे भवन निर्माण, निर्माण के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों और उस समय जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। एसआईटी के प्रमुख एसीपी हिमांशु शर्मा इस मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। दरअसल, हाईकोर्ट भवन के निर्माण को लेकर आईआईटी जोधपुर और आईआईटी मुंबई की तकनीकी रिपोर्ट में कई खामियां सामने आने की बात कही गई है। निर्माण के दौरान तकनीकी कमियों के कारण लोहे में जंग लगने, भवन में दरारें आने और संरचना की मजबूती को लेकर सवाल उठे हैं। भवन का निर्माण आरएसआरडीसी और सार्वजनिक निर्माण विभाग की देखरेख में कराया गया था। ऐसे में हाईकोर्ट ने यह जानना चाहा है कि निर्माण के लिए जिम्मेदार रहे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब तक क्या कार्रवाई की गई। इस मामले में अब प्रदेश सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास शुक्रवार रात जोधपुर पहुंचेंगे और शनिवार को राजस्थान हाईकोर्ट भवन का निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्य सचिव के दौरे से पहले पुलिस और एसआईटी की सक्रियता बढ़ गई है। अब सवाल यह है कि पूछताछ के बाद पुलिस किन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करती है और क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होती है। साथ ही जांच का दायरा बढ़ाकर अन्य अधिकारियों या निर्माण से जुड़े लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।0
0
Report
जन्माष्टमी पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और सुप्रिया सुले बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे
Deoghar, Jharkhand:देवघर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे पूरे परिवार के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। उनके साथ महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। दोनों सांसदों के मंदिर आगमन को लेकर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया। मंदिर पहुंचने के बाद सांसदों को मां काली मंदिर ले जाया गया, जहां डॉ. निशिकांत दुबे के पुश्तैनी पुरोहित प्रमोद सिंगारी ने विधिवत संकल्प कराया। इसके बाद फिलपाया मार्ग से सुरक्षा घेरे में उन्हें बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया। यहां दोनों सांसदों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मां काली मंदिर में भी पूजा की।सुप्रिया सुले ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पहली बार दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने बाबा से देश और राज्य में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान हरि सिंह, अभयानंद झा सहित कई लोग मौजूद रहे।0
0
Report
वार्ड 32 में भाजपा प्रत्याशी प्रीति मोनु जैन के समर्थन में जोरदार प्रचार
Tonk, Rajasthan:वार्ड 32 में भाजपा प्रत्याशी प्रीति मोनु जैन के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी प्रीति मोनु जैन ने जनता का भारी समर्थन मिलने का दावा किया है। शुक्रवार को पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे दौरान अजीत सिंह मेहता ने वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दें। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद प्रत्याशी और समर्थकों ने वार्ड में जनसंपर्क किया।0
0
Report
Advertisement
ACB DG और मुख्य सचिव की बैठक: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और स्वीकृति समीक्षा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से ACB महानिदेशक की मुलाकात। सचिवालय में हुई मुख्य सचिव और ACB DG की बैठक。 ACB महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने की मुख्य सचिव से मुलाकात。 बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर फोकस。 लंबित अभियोजन स्वीकृति के प्रकरणों की समीक्षा。 ACB से जुड़े लंबित मामलों को लेकर मुख्य सचिव ने ली जानकारी。 भ्रष्टाचार के मामलों में अभियोजन स्वीकृति जल्द देने पर चर्चा。0
0
Report
डीडवाना नगर परिषद के 40 वार्डों में आलमारी निशान पर निर्दलीय उम्मीदवारों की होड़
Didwana, Rajasthan:डीडवाना नगर परिषद के लिए होने वाले 40 वार्डों के चुनाव के लिए सियासी रणभूमि अब तैयार हो चुकी है। आज रिटर्निंग अधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह किए गए हैं अब उम्मीदवार अपने सिम्बल के साथ मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे। 40 वार्डों में 145 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भाजपा ने 34, कांग्रेस ने 37, रालोपा ने 7 और बसपा ने एक उम्मीदवार मैदान में उतारा है। पार्टी के उम्मीदवारों को पार्टी के आधिकारिक सिम्बल जारी किए गए हैं जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को उनके द्वारा मांगे गए सिम्बल आवंटित किए गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में एक दिलचस्प होड़ देखी गई। पार्टी उम्मीदवारों के अलावा 66 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अलमारी चुनाव चिन्ह को प्राथमिकता से मांगा गया। जिन वार्डों में एक से अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों ने अलमारी चुनाव चिन्ह की मांग की ऊँ वार्डों के उम्मीदवारों को लोटेरी के जरिए चुनाव चिन्ह आलमारी आवंटित किया गया। आलमारी लोटेरी से मिलने के बाद दूसरे उम्मीदवारों को सेकंड प्रायोरिटी वाला चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। दूसरी प्रायोरिटी भी सेम रहने पर भी दुबारा लोटेरी निकाल कर एक उम्मीदवार को वाह चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया और तीसरे उम्मीदवार को बाद में तीसरी प्रायोरिटी वाला चिन्ह आवंटित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उम्मीदवारों के सामने ही लोटेरी प्रक्रिया संपन्न की गई। गौरतलब है कि आलमारी चुनाव चिन्ह कि इतनी डिमांड का सबसे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि पिछले नगर पालिका चुनाव में पूर्व मंत्री और डीडवाना विधायक यूनुस खान ने प्रगति मंच के नाम से अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे और इन सभी का चुनाव चिन्ह आलमारी था जिसकी वजह से आलमारी चुनाव चिन्ह यूनुस खान का सिम्बल बन गया है ऐसे में हर निर्दलीय उम्मीदवार आलमारी चुनाव चिन्ह मांग रहा है।0
0
Report
जोधपुर में जन्माष्टमी उत्साह: मंदिरों में भक्तों की भीड़ और शोभायात्रा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जोधपुर शहर से लेकर जिलेभर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। शहर के विभिन्न कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के साथ भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। रातानाडा स्थित कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ा। पिछले सात दिनों से मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आज समापन हुआ। इस मौके पर भगवान कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रास्तेभर लोगों ने भगवान कृष्ण के दर्शन किए और जयकारे लगाए। शोभायात्रा के दौरान भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। छोटे-छोटे कान्हा के रूप में सजे बच्चे श्रद्धालुओं का ध्यान खींचते नजर आए। मंदिर के पुजारी हरिभाई ने बताया कि पिछले सात दिनों से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, जिनका आज समापन हुआ। शोभायात्रा के बाद भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की विशेष झांकी सजाई गई। मंदिर में शाम को महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं देर रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान केक काटकर खुशियां साझा की जाएंगी। जन्माष्टमी को लेकर शहर और जिलेभर में मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी उत्सव जैसा माहौल है。0
0
Report
Advertisement
जयपुर एयरपोर्ट ATC अपग्रेड: नया एडमिन ब्लॉक और ऊँचा टॉवर बनेगा
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी एयर ट्रैफिक कंट्रोल होगा अपग्रेड! - जयपुर एयरपोर्ट पर बनेगा नया एटीसी एडमिन ब्लॉक - ATC टॉवर को भी ऊंचा बनाया जाएगा - अत्याधुनिक उपकरणों का होगा इंस्टॉलेशन - अथाॅरिटी ने जताई अपग्रेडेशन की आवश्यकता - जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन जल्द बनाएगा एस्टीमेट एंकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक तरफ जहां टर्मिनल-2 के एक्सपेंशन का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं नए टर्मिनल-3 का कार्य भी शुरू करने की तैयारी है। लेकिन इस बीच एयरपोर्ट के तकनीकी सेक्शन एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भी अपग्रेड किया जाएगा। यहां नए एडमिन ब्लॉक और ऊंचा टॉवर तैयार किया जाएगा। क्या है पूरी योजना, देखिए, यह रिपोर्ट- वीओ- 1 वर्ष 2009 में शुरू हुआ जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का भवन अब यात्रीभार के लिहाज से छोटा पड़ने लगा है। इसलिए पिछले साल से जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां पर टर्मिनल-2 के एक्सपेंशन का कार्य शुरू कर दिया है। वर्तमान में टर्मिनल-2 के भवन को विस्तारित किया जा रहा है। जहां डिपार्चर एरिया से लेकर अराइवल एरिया तक में नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। डिपार्चर एरिया में स्पेस बढ़ाने से यात्रियों को अधिक चैक इन एरिया, सिक्योरिटी होल्ड एरिया और बोर्डिंग गेट मिल सकेंगे। इसी तरह अब एयरपोर्ट के तकनीकी सेक्शन एयर ट्रैफिक कंट्रोल का भी विस्तार किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे लेकर जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन को एयरपोर्ट बिल्डिंग निर्माण से जुड़ी आवश्यकताओं का प्रस्ताव दे दिया है। दरअसल किसी भी एयरपोर्ट पर विमानों के आवागमन, लैंडिंग-टेक ऑफ से जुड़ी सभी जिम्मेदारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को देखनी होती हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल का मौजूदा भवन वर्ष 2005 में बना था। इसे अधिकतम 15 वर्ष की अवधि के लिए तैयार किया गया था। इसलिए अब नए भवन का निर्माण किया जाना जरूरी है। 5 मंजिला एटीसी एडमिन ब्लॉक के साथ ही एटीसी टॉवर को भी अपग्रेड किया जाएगा। मौजूदा एटीसी टॉवर के स्थान पर नया अधिक ऊंचा टॉवर बनाया जाना प्रस्तावित है। Gfx In इस तरह का बन सकता है नया एटीसी ब्लॉक - एयर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए नया एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक बनाया जाएगा - चूंकि वर्ष 2005 के बाद एटीसी-सीएनएस में कई गुना मैनपॉवर बढ़ी है - इसलिए इक्विपमेंट अपग्रेडेशन ओर नई बिल्डिंग बनाया जाना जरूरी - दिल्ली ATC की तरह यहां अत्याधुनिक उपकरण लगे हुए - राडार, प्रोसीजरल एरिया कंट्रोल, एटीसी टॉवर बने हुए - अभी एटीसी टॉवर करीब 30 मीटर ऊंचा, इसे 45 मीटर का बनाया जाएगा - मौजूदा टॉवर के स्थान पर नया टॉवर रनवे पेरिफरी से दूर बनेगा - 5 मंजिला बिल्डिंग बनेगी, एयरपोर्ट दीवार से बाहरी हिस्से में बनेगी - नया टॉवर बनाए जाने से राडार की लोकेशन भी बदला जाना संभव, जयपुर एयरपोर्ट ATC की खास बात - प्रति घंटे 30 फ्लाइट्स का मूवमेंट कराया जाना संभव - यानी प्रत्येक 2 मिनट में एक फ्लाइट की लैंडिंग या टेक ऑफ संभव - 250 नॉटिकल माइल्स यानी करीब 463 किमी तक निगरानी - इस क्षेत्र में एयर ट्रैफिक के मूवमेंट पर रहती है जयपुर ATC की नजर - हालांकि हाई अल्टीट्यूड विमानों की मॉनिटरिंग दिल्ली ATC द्वारा की जाती Gfx Out वीओ- 2 जयपुर एयरपोर्ट पर नए एटीसी भवन और टॉवर निर्माण को लेकर करीब 250 करोड़ रुपए का खर्च आ सकता है। चूंकि एटीसी ब्लॉक के साथ सीएनएस ब्लॉक का निर्माण भी होगा। दरअसल सीएनएस द्वारा उपकरणों का रखरखाव, राडार कैलिब्रेशन से जुड़े कार्य, वीओर, डीएमई, आईएलएस और ग्लाइड पाथ आदि उपकरणों का रखरखाव किया जाता है। इन उपकरणों के डाटा का उपयोग एटीसी द्वारा किया जाता है। ऐसे में एटीसी-सीएनएस के पूरे नए ब्लॉक निर्माण को लेकर कार्य जल्द शुरू किया जा सकता है। इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी जरूरत के मुताबिक प्रस्ताव एयरपोर्ट प्रशासन को दे दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही एयरपोर्ट प्रशासन इस पर कार्य शुरू करेगा, जिससे जयपुर एयरपोर्ट पर एटीसी अत्याधुनिक सुविधाओं और उपकरणों के साथ बेहतर तरीके से कार्य कर सकेगी।0
0
Report
जोधपुर: 100 वार्ड में 729 मतदान केंद्र, 11 सितम्बर को होगा मतदान
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन विभाग ने मतदान दलों की रवानगी और निर्वाचन सामग्री वितरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। नगर पालिकाओं के मतदान दल 8 सितंबर को राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से रवाना होंगे। वहीं नगर निगम के मतदान दल 10 सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से रवाना किए जाएंगे। रवानगी से पहले मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें मौके पर ईवीएम, निर्वाचन रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। नगर निगम के 100 वार्डों के लिए कुल 729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड संख्या 1 से 100 तक मतदान की तैयारियों के साथ मतदान के बाद निर्वाचन सामग्री के संग्रहण के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम और कक्ष निर्धारित किए गए हैं। नगर पालिकाओं में बिलाड़ा में 42, भोपालगढ़ में 25, पीपाड़ शहर में 36, तिंवरी में 25, मथानिया में 25 और बालेसर-सत्ता क्षेत्र में 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव कार्य में लगे कार्मिकों, पुलिसकर्मियों, वाहन चालकों और अन्य कर्मियों के लिए डाक मतपत्र सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक रवानगी स्थल पर हेल्प डेस्क, मेडिकल टीम, एंबुलेंस, मॉडल पोलिंग बूथ, आईटी सुविधा, कैंटीन, अग्निशमन और सफाई व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा सके।0
0
Report
बाणसागर डैम से जल प्रवाह बढ़ा, डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में अलर्ट जारी
Shahdol, Madhya Pradesh:बाणसागर बाँध से बढ़ाया गया पानी का डिस्चार्ज, अलर्ट जारी शहडोल- बाणसागर मुख्य बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश और आवक बढ़ने के बाद जल निकासी बढ़ा दी गई है। बांध के 6 रेडियल गेट क्रमांक 6 से 11 तक की ओपनिंग 2 मीटर से बढ़ाकर 2.50 मीटर कर दी गई है। इसके साथ ही रेडियल गेट क्रमांक 12 और 13 को भी 2.50 मीटर तक खोल दिया गया है। अब स्पिलवे के 8 रेडियल गेटों से कुल 4060 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं पावर हाउस क्रमांक-3 से छोड़े जा रहे पानी को मिलाकर सोन नदी में कुल 4233.87 क्यूमेक्स जल प्रवाह हो रहा है। बांध के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश के चलते जल आवक में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बांध से बढ़े जल प्रवाह को देखते हुए डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। सोन नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों से नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही लोगों को सोन नदी में नहीं जाने और सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।0
0
Report
Advertisement
टोंक में ऑनलाइन सट्टे के मास्टर डीलर समेत बड़ा गिरफ्तार, नकद ₹33.25 लाख बरामद
Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक पुलिस की ऑनलाइन सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एंकर....निवाई में DST की छापामार कार्रवाई, ₹33.25 लाख नकद और ₹5 लाख की सट्टा लाइनें बरामद टोंक। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (IPS) के निर्देशन में टोंक DST ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निवाई में ऑनलाइन गैंबलिंग के मास्टर आईडी संचालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी राजाराम गुर्जर निवासी चाकसू, हाल निवासी निवाई के कब्जे से ₹33 लाख 25 हजार 500 रुपए की नकद राशि बरामद की है। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें करीब ₹5 लाख की ऑनलाइन सट्टा लाइनों का डिजिटल साक्ष्य मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा लेन-देन की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई टोंक पुलिस की ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है。0
0
Report
जयपुर एयरपोर्ट में ATC अपग्रेड: नए एडमिन ब्लॉक और ऊँचा टॉवर बनेंगे
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी एयर ट्रैफिक कंट्रोल होगा अपग्रेड! जयपुर एयरपोर्ट पर बनेगा नया एटीसी एडमिन ब्लॉक, ATC टॉवर को भी ऊंचा बनाया जाएगा - अत्याधुनिक उपकरणों का होगा इंस्टॉलेशन, अथाॅरिटी ने जताई अपग्रेडेशन की आवश्यकता जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक तरफ जहां टर्मिनल-2 के एक्सपेंशन का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं नए टर्मिनल-3 का कार्य भी शुरू करने की तैयारी है। लेकिन इस बीच एयरपोर्ट के तकनीकी सेक्शन एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भी अपग्रेड किया जाएगा। यहां नए एडमिन ब्लॉक और ऊंचा टॉवर तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में शुरू हुआ जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का भवन अब यात्रीभार के लिहाज से छोटा पड़ने लगा है। इसलिए पिछले साल से जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां पर टर्मिनल-2 के एक्सपेंशन का कार्य शुरू कर दिया है। वर्तमान में टर्मिनल-2 के भवन को विस्तारित किया जा रहा है। जहां डिपार्चर एरिया से लेकर अराइवल एरिया तक में नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। डिपार्चर एरिया में स्पेस बढ़ाने से यात्रियों को अधिक चैक इन एरिया, सिक्योरिटी होल्ड एरिया और बोर्डिंग गेट मिल सकेंगे। इसी तरह अब एयरपोर्ट के तकनीकी सेक्शन एयर ट्रैफिक कंट्रोल का भी विस्तार किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे लेकर जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन को एयरपोर्ट बिल्डिंग निर्माण से जुड़ी आवश्यकताओं का प्रस्ताव दे दिया है। दरअसल किसी भी एयरपोर्ट पर विमानों के आवागमन, लैंडिंग-टेक ऑफ से जुड़ी सभी जिम्मेदारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को देखनी होती हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल का मौजूदा भवन वर्ष 2005 में बना था। इसे अधिकतम 15 वर्ष की अवधि के लिए तैयार किया गया था। इसलिए अब नए भवन का निर्माण किया जाना जरूरी है। 5 मंजिला एटीसी एडमिन ब्लॉक के साथ ही एटीसी टॉवर को भी अपग्रेड किया जाएगा। मौजूदा एटीसी टॉवर के स्थान पर नया अधिक ऊंचा टॉवर बनाया जाना प्रस्तावित है। इस तरह का बन सकता है नया एटीसी ब्लॉक - एयर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए नया एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक बनाया जाएगा - चूंकि वर्ष 2005 के बाद एटीसी-सीएनएस में कई गुना मैनपॉवर बढ़ी है - इसलिए इक्विपमेंट अपग्रेडेशन ओर नई बिल्डिंग बनाया जाना जरूरी - दिल्ली ATC की तरह यहां अत्याधुनिक उपकरण लगे हुए - राडार, प्रोसीजरल एरिया कंट्रोल, एटीसी टॉवर बने हुए - अभी एटीसी टॉवर करीब 30 मीटर ऊंचा, इसे 45 मीटर का बनाया जाएगा - मौजूदा टॉवर के स्थान पर नया टॉवर रनवे पेरिफरी से दूर बनेगा - 5 मंजिला बिल्डिंग बनेगी, एयरपोर्ट दीवार से बाहरी हिस्से में बनेगी - नया टावर बनाए जाने से राडार की लोकेशन भी बदला जाना संभव, जयपुर एयरपोर्ट ATC की खास बात - प्रति घंटे 30 फ्लाइट्स का मूवमेंट कराया जाना संभव - यानी प्रत्येक 2 मिनट में एक फ्लाइट की लैंडिंग या टेक ऑफ संभव - 250 नॉटिकल माइल्स यानी करीब 463 किमी तक निगरानी - इस क्षेत्र में एयर ट्रैफिक के मूवमेंट पर रहती है जयपुर ATC की नजर - हालांकि हाई अल्टीट्यूड विमानों की मॉनिटरिंग दिल्ली ATC द्वारा की जाती है एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जल्द बनाया जाएगा एस्टीमेट जयपुर एयरपोर्ट पर नए एटीसी भवन और टॉवर निर्माण को लेकर करीब 250 करोड़ रुपए का खर्च आ सकता है। चूंकि एटीसी ब्लॉक के साथ सीएनएस ब्लॉक का निर्माण भी होगा। दरअसल सीएनएस द्वारा उपकरणों का रखरखाव, राडार कैलिब्रेशन से जुड़े कार्य, वीओर, डीएमई, आईएलएस और ग्लाइड पाथ आदि उपकरणों का रखरखाव किया जाता है। इन उपकरणों के डाटा का उपयोग एटीसी द्वारा किया जाता है। ऐसे में एटीसी-सीएनएस के पूरे नए ब्लॉक निर्माण को लेकर कार्य जल्द शुरू किया जा सकता है। इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी जरूरत के मुताबिक प्रस्ताव एयरपोर्ट प्रशासन को दे दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही एयरपोर्ट प्रशासन इस पर कार्य शुरू करेगा, जिससे जयपुर एयरपोर्ट पर एटीसी अत्याधुनिक सुविधाओं और उपकरणों के साथ बेहतर तरीके से कार्य कर सकेगी।0
0
Report
अमेठी मंदिर परिसर में जलभराव, ग्रामीण नाराज़, तहसीलदार ने टीम बनाकर समाधान शुरू किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जी मीडिया की खबर का दिखा असर, प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर में हुए जलभराव का मामला, नाराज ग्रामीणों द्वारा धरने पर बैठे जाने की खबर को जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान, मंदिर परिसर पहुंचे तहसीलदार ने मंदिर में हुए जलभराव को टीम गठित करते हुए निकलवाने में जुटे, आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर हुए भीषण जलभराव से नाराज़ हुए थे ग्रामीण, कमरौली थाना क्षेत्र के बनभरिया गांव का है मामला0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में भाजपा के नितिन नवीन के दौरे से चुनावी ऊर्जा बढ़ी
Haldwani, Uttarakhand:विधानसभा सभा चुनाव से ठीक पहले हल्द्वानी में प्रदेश कार्य समिति की बैठक होने जा रही है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे, 9 सितंबर को हल्द्वानी में प्रदेश पदाधिकारी की बैठक होगी, जबकि 10 सितंबर को प्रदेश कार्य समिति की बैठक होगी, 10 सितंबर को ही हल्द्वानी में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में भी नितिन नवीन शिरकत करेंगे, 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भी होना है इसको लेकर भी प्रदेश कार्य समिति की बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खाता उत्साह देखने को मिल रहा है, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के हल्द्वानी दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और चुनाव के लिहाज से भाजपा कार्यकर्ताओं में मजबूती देखने को मिलेगी0
0
Report
प्रयागराज के थरवई में मुठभेड़: 4 गिरफ्तार, लूट कार-बाइक समेत पिस्टल बरामद
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के थरवई इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, घायलावस्था में भेजा गया अस्पताल, मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूट की वैगनआर कार और बाइक के साथ पिस्टल और कारतूस बरामद। संगम नगरी प्रयागराज की थरवई पुलिस ने मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने लूट की गई वेगनआर कार और बाइक के अलावा पिस्टल बरामद किया है। मुठभड़ के दौरान एक बदमाश साहिल खान के पैर में गोली लगी है, उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उसके तीन अन्य साथियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को पता चला है गिरफ्तार अभियुक्तों का लूट और चोरी का एक बड़ा रैकेट है, जो गिरोह बनाकर प्रयागराज और आसपास के जनपदों में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आगे बताया कि इस गैंग से जुड़े दो अन्य अभियुक्त इसी इलाके से बाहर भागने की फिराक में थे; सूर्यप्रकाश पटेल और गोविंद यादव को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी में है।0
0
Report
निवाई में DST की ऑनलाइन सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
Kota, Rajasthan:टोंक टोंक पुलिस की ऑनलाइन सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई निवाई में DST की छापामार कार्रवाई, ₹33.25 लाख नकद और ₹5 लाख की सट्टा लाइनें बरामद टोंक। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (IPS) के निर्देशन में टोंक DST ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निवाई में ऑनलाइन गैंबलिंग के मास्टर आईडी संचालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी राजाराम गुर्जर निवासी चाकसू, हाल निवासी निवाई के कब्जे से ₹33 लाख 25 हजार 500 रुपए की नकद राशि बरामद की है। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें करीब ₹5 लाख की ऑनलाइन सट्टा लाइनों का डिजिटल साक्ष्य मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा लेन-देन की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई टोंक पुलिस की ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
