244235
औद्योगिक नगरी में अतिक्रमण से सड़कों पर हाहाकार
Gajraula, Uttar Pradesh:औद्योगिक नगरी की सड़कें अवैध अतिक्रमण से जूझ रही हैं। सड़कों का दायरा सिकुड़ गया है और फुटपाथ दुकानदारों व ठेलेवालों ने कब्जा लिए हैं। पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बढ़ते ट्रैफिक के कारण बदायूं-बिल्सी स्टेट हाइवे पर इंदिरा चौक पर भीषण जाम लग गया। लगभग दो घंटे तक वाहन धीमी रफ्तार से चले। 112 पीआरवी और स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू किया लेकिन अतिक्रमण की समस्या अब भी बरकरार है। स्थानीय लोगों ने इसे जल्द हटाने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
पदमपुर वार्ड 9 में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत, मतदान जारी
Jaipur, Rajasthan:पदमपुर, श्रीगंगानगरपदमपुर से बड़ी खबर, पैदमपुर के वार्ड नंबर 9 के बुथ पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, मौके पर पहुंचा भारी पुलिस जाप्ता, पुलिस की मोजूदगी में 20 मिनट तक होती रही गहमागहमी, पदमपुर की वार्ड नंबर 9 की सीट भाजपा और कांग्रेस के लिए है हॉट सीट, 10 बजे तक 30% तक हो चुका है मतदान0
0
Report
चूरू रतनगढ़ के बूथ 32 पर ईवीएम तकनीकी खराबी, मतदान फिर से बाधित
Churu, Rajasthan:नवरत्न प्रजापत BIG LIVE चूरू- रतनगढ़ में फिर खराब हुई EVM मशीन छह वोट के बाद पहले भी रुकी थी ईवीएम मशीन अब 333 वोट डलने के बाद फिर हुई खराब पूर्व में खराब होने पर बदली नहीं गई थी EVM पूर्व में भी करीब आधे घंटे तक बूथ संख्या 32 पर करना पड़ा मतदाताओं को इंतजार अब फिर मतदाता कर रहे हैं इंतजार कतार में लगी महिलाएं कर रही है लापरवाही का विरोध, शहर के बूथ संख्या 32 पर ईवीएम मशीन में आई तकनीकी खराबी, करीब एक घंटे से मतदान प्रक्रिया हो रही हैं प्रभावित, वार्ड 23 के लिए राउमावि गौरीसरियों की ढाणी में है बूथ EVM में तकनीकी खराबी के कारण मतदाताओं की लगी लंबी लाइन संबधित कर्मचारी कुछ भी जवाब देने में है असक्षम।0
0
Report
Advertisement
निषाद समाज पार्टी के धरने पर DM-SP वार्ता, परिजनों से भी बातचीत
Gonda, Uttar Pradesh:सर्किट हाउस के बाहर निषाद समाज पार्टी के लोग धरने पर बैठे हुए हैं नारेबाजी कर रहे हैं सर्किट हाउस के बाहर निषाद समाज पार्टी के लोग धरने पर बैठे हुए हैं नारेबाजी कर रहे हैं।डीएम और एसपी से 45 मिनट की वार्ता के बाद परिजनों से वार्ता कर रहे हैं।0
0
Report
बैंक कर्मचारी हड़ताल के चलते सेवाएं बाधित, समाधान के लिए प्रदर्शन तेज
Giridih, Jharkhand:विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से आज हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर देखने को मिला और कई शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। हड़ताल के दौरान बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान अमलेश कुमार, अशोक कुमार चौरसिया, जकी अहमद खान, रवि जायसवाल, सायमा कांत झा, विवेक कुमार सिन्हा, टुप्लाल बैठा, विकास सिन्हा समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया जा सकता है। हड़ताल के चलते बैंकिंग कार्य के लिए पहुंचे ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ नगरपालिका के 40 वार्डों में मतदान, 31,702 मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे
Thana, Rajasthan:राजगढ़ में आज 40 वार्डों के लिए मतदान, 31,702 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला राजगढ़ (अलवर)। नगर पालिका चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत राजगढ़ नगरपालिका के 40 वार्डों में आज मतदान होगा। कुल 31,702 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव मैदान में उतरे 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 16,432 पुरुष और 15,270 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए नगरपालिका क्षेत्र में कुल 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड नंबर 17 में मतदाताओं की सुविधा के लिए एक सहायक मतदान केंद्र भी स्थापित किया गया है। वहीं, प्रशासन ने 7 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए हैं, जहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मोबाइल टीमें लगातार क्षेत्रों में निगरानी रखेंगी। प्रशासन की ओर से मतदाताओं से निर्भीक होकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की गई है। राजगढ़ में मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।0
0
Report
सक्ती में CM विष्णुदेव साय दौरे पर 121 करोड़ विकास कार्यों का लोकार्पण
Sakti, सक्ती जिले में सीएम विष्णुदेव साय का दौरा. 121 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास. पीएम आवास हितग्राही गृह प्रवेश सम्मान. राज्य के पांच बेहतर पंचायत के प्रतिनिधि का होगा सम्मान. लखपति दीदी एवं डीलर दीदी का किया जाएगा सम्मान. सक्ती के कलेक्टर कार्यालय जेठा मैदान में होगा आयोजन. मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब होंगे शामिल.0
0
Report
उमरिया के कलकत्ता सेल मार्केट में भीषण आग, आठ-दस दुकानें जलकर राख
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया नगर के सब्जी प्रांगण में लगे कलकत्ता सेल बाजार में देर रात भीषण आग लग गई, आग इतनी भयावह थी देखते देखते उसने आठ से दस दुकानों को चपेट में ले लिया, दुकानों में रखे लगभग चार से पाँच लाख के कीमती कपड़े जलकर खाक हो गए वहीं आग बुझाने के में जुटे तीन दुकानदार भी जल गए जिसमें एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है दुकानदारों ने आगजनी की इस घटना में षड़यंत्र का आरोप लगाते हुए प्रतिस्पर्धा के कारण जान बुझकर आग लगाए जाने का आरोप लगाया है हालांकि आग की असली वजह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में बाढ़ के बावजूद भाद्रपद अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु जुटे
Satna, Madhya Pradesh:चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई भारी बाढ़ के बाद भी भाद्रपद अमावस्या के मौके पर आस्था का एक अभूतपूर्व महाकुंभ उमड़ पड़ा है। प्रशासन और स्थानीय लोगों का यह अनुमान पूरी तरह गलत साबित हुआ है कि चित्रकूट में भीषण बाढ़ के कारण हुई तबाही के बाद इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कम रहेगी। भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को चित्रकूट में करीब 14 से 15 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। मेले के एक दिन पूर्व गुरुवार से ही लाखों भक्तों का चित्रकूट पहुंचना शुरू हो गया था, जो शुक्रवार सुबह महासैलाब में बदल गया। बाढ़ के ठीक बाद पहली बार पड़ रही इस अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। चारों तरफ सिर्फ भक्तों का रेला दिखाई दे रहा है, जो सुबह से ही पवित्र मंदाकिनी नदी में स्नान कर रहे हैं। इसके बाद श्रद्धालु भगवान कामतानाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना के साथ कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगा रहे हैं। बाढ़ के मद्द्दजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मेला क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी खुद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। बाढ़ के बाद घाटों की त्वरित सफाई कराकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सुगम रास्ते तैयार किए हैं, जिससे इतनी बड़ी संख्या के बावजूद व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हैं।0
0
Report
वायरल होने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए? जानिए ट्रेंडिंग टिप्स
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
उतनवाड़ गांव में अजगर के सड़क पार करते ही वायरल वीडियो बना
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर। सड़क पर उतरा अजगर दहशत में; ग्रामीण जिले के उतनवाड़ गांव में रात के समय पेट्रोल पंप के पास हाईवे पार करता दिखा विशालकाय अजगर। अजगर को सड़क पार करते देख बाइक सवार कुछ देर के लिए रुक गए और मौके पर कौतूहल का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया जो अब वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
नैनवां नगरपालिका चुनाव में सुबह मतदान धीमा, 70 वर्षीय ने ट्राई साइकिल से किया मतदान
Jaipur, Rajasthan:नैनवां नगर पालिका चुनाव। 10 बजे तक 23 प्रतिशत मतदान। सुबह मतदान की स्थिति धीमी। चुनाव में पूर्व चेयरमैनों की प्रतिष्ठा दांव पर। 70 वर्षीय कजोड़ी बाई ने ट्राई साइकिल पर पहुंचकर किया मतदान।0
0
Report
दिल्ली बीजेपी ने पूर्वी जिले के महामंत्री बदले, सत्यदेव चौधरी नई नियुक्ति
New Delhi, Delhi:दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कार्रवाई उत्तर-पूर्वी जिला महामंत्री हितेंद्र त्यागी को हटाया गया अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद लिया फैसला दुर्व्यवहार की गंभीर शिकायतें मिली थीं सत्यदेव चौधरी को उत्तर-पूर्वी जिले का नया जिला महामंत्री नियुक्त किया0
0
Report
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँची काम्या मिश्रा, राहत सामग्री व सेनिटरी पैड बांटीं
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने आम जन जीवन को सकते में डाल दिया है, वहीं अब इनको मरहम लगाने के लिए कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अपनी सहभागिता दिखाते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के एक इलाके में नजर आया पूर्व एस पी और वर्तमान भोजपुर एस पी अवधेश दीक्षित की पत्नी काम्या मिश्रा बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँच कर राहत सामग्री बांटती नजर आईं। काम्या मिश्रा ने जरूरत की चीजें जो इस आपदा के समय में काम आए वो सामग्री और औरतों के लिए इस पैकेट में सेनिटरी पैड भी बांटा है। काम्या मिश्रा ने लोगों के बीच उनका हाल जाना और सचेत रहने की भी सलाह दी। इस दौरान काम्या मिश्रा मीडिया के कैमरों से बचती नजर आई और कैमरे पर कुछ भी कहने से इन्कार किया। काम्या मिश्रा के इस कार्य को भोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित आम जनता ने काफी सराहा है। काम्या मिश्रा काफी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़हरा पहुंची थी।0
0
Report
Advertisement
