244235
गंगा धाम तिगरी में सर्दी का असर, स्वास्थ्य शिविर में 5000 से अधिक लोगों को मुफ्त दवा वितरित
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गंगा धाम तिगरी में बुधवार को दिनभर धूप न निकलने और कोहरे के कारण सर्दी का असर देखा गया। वहां मौजूद लोगों को खांसी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। जुबिलेंट द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 5000 से अधिक लोगों को मुफ्त दवाइयां दी गईं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
दमोह के युवक ने डायल 112 वीडियो बना वायरल किया; पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
Damoh, Madhya Pradesh:डायल 112 का वीडियो बनाकर वायरल करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा.... एंकर/ एमपी के दमोह जिले में एक युवक को डायल 112 का वीडियो बनाकर वायरल करना महंगा पड़ गया और अब पुलिस ने उसी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला जिले के हटा का है यहां का एक वीडियो मंगलवार को जमकर वायरल हुआ जिसमें एमपी पुलिस की डायल 112 सेवा के तहत सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ी और इसे चलाने वाले पायलट और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को लेकर बातचीत का एक वीडियो बनाया गया। इस वीडियो में साफ समझ में आ रहा है कि वीडियो बनाने वाला युवक पुलिस की डायल 112 गाड़ी को चला रहे व्यक्ति और उसमें बैठे पुलिस कर्मी के नशे में होने से नाराज है और बार बार शिकायत कर रहा है कि नशे की हालत में वो ड्यूटी कर रहे है। डायल 112 का पायलट भी बहस करने की बजाए एक तरह से अपने बचाव में गिड़गिड़ा रहा है वहीं जो पुलिस कर्मी वीडियो में दिखाई से रहा है वो भी बार बार गाड़ी से उतरने की कोशिश करता है लेकिन उतरता नहीं है मतलब कहीं न कहीं उतरने से डर रहा है, वीडियो शूट करने वाला शख्स बकायदा दम के साथ अपनी बात कह कह कर ये बताने की कोशिश कर रहा है कि डायल 112 में नशे में ड्यूटी की जा रही है और गाड़ी भी सही नहीं चलाई जा रही। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ तो पुलिस को आलोचना भी झेलनी पड़ी हटा पुलिस ट्रोल भी हुई और फिर पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया। हटा थाना के टीआई ने इस डायल 112 के पायलट और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की बुलाकर उनका डाक्टरी परीक्षण कराया। थाना प्रभारी के मुताबिक डाक्टरी परीक्षण में दोनों शराब के नशे में नहीं पाए गए और इस मामले में पुलिस ने वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवक जुबेर खान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है, जुबेर पर आरोप लगाया गया है कि उसने हटा पुलिस के खिलाफ अश्लील गालियाँ दी है पुलिस की गाड़ी को रोककर उसकी चाबी निकाली और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की है। जुबेर के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें भी रवाना की गई है। अब ये वीडियो और पुलिस की कार्यवाही भी चर्चाओं में है और लोग इस वायरल वीडियो और पुलिसिया कार्यवाही को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को कठघरे में खड़ा कर रहे है।0
0
Report
12 ज्योतिर्लिंगों के लिए पैदल यात्रा: देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन
Deoghar, Jharkhand:भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की कामना लेकर लखनऊ के दो युवक विपिन सिंह और ओमवीर सिंह पैदल भारत भ्रमण पर निकले हैं। वे अब तक 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं। देवघर पहुंचे इन युवाओं ने बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। अब उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव काशी विश्वनाथ मंदिर होगा, जहां दर्शन के साथ उनकी 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा पूरी हो जाएगी। वे अब तक करीब 12 हजार 500 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं और मंजिल तक पहुँचने में अभी लगभग 800 किलोमीटर बाकी हैं। उनकी इस कठिन यात्रा का उद्देश्य केवल 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन नहीं बल्कि गौ माता के संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना भी है। साथ ही गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने और लखनऊ में एक बड़े गौशाला का निर्माण कराकर गोवंशों की सेवा एवं संरक्षण किया जा सके, यह संकल्प भी इस यात्रा का हिस्सा है। उनका कहना है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से यात्रा सफल हो और गौ सेवा का संकल्प पूरा हो।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में रुपए के लेनदेन के विवाद में युवक गोली मारकर मौत
Mainpuri, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रुपए के लेनदेन को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को सैफई पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के कनिकपुर गांव के पास का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने दो दोस्तों के साथ बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रुपए के लेनदेन को लेकर बाइक सवार हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सैफई पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, युवक का पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से वीडियोग्राफी कराते हुए कराया जाएगा।0
0
Report
सोनिया गांधी बायोग्राफी पर ब्रिजेश पाठक का हमला; अखिलेश यादव तेल-राशन का वादा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brijesh Pathak (Deputy Chief Minister, Uttar Pradesh) on Sonia Gandhi's biography launch / CM Yogi Adityanath's appeal to Election Commission over deletion of voters' names / Akhilesh Yadav's promise to provide oil with ration लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक के लॉन्च पर उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने कहा, "कांग्रेस पार्टी तरह-तरह के नाटक रच रही है। पहले वे आपातकाल के लिए देश की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगे, तब भी उनको माफी नहीं मिलेगी। सत्ता के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। संविधान को भी निलंबित कर सकती है। देश की जनता के हक और अधिकारों को लूट सकती है। कांग्रेस को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।" IR And CM Yogi Adityanath's Appeal To Election Commission Over Deletion Of Voters' Names अगर किसी भी स्तर पर कोताई हुई है तो कारवाई हो Akhilesh Yadav's Promise To Provide Oil With Ration उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुफ्त राशन के साथ सरसों का तेल देने का वादा किया है के सवाल पर कहा समाज वादी पार्टी का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है। उत्तर प्रदेश को एक जिला एक माफिया देने वाले लोग। आज वो गले में में कंठी पहन कर राम राम कर रहे है उत्तर प्रदेश के लोग विकास के साथ है0
0
Report
दानुआ घाटी के भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, मुंडरो गांव में शोक
Giridih, Jharkhand:चौपारण के दानुआ घाटी में भीषण सड़क हादसे में बगोदर के मुंडरो के पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं. शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. घर में हंसी-खुशी का माहौल था, अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है. हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण स्तब्ध थे. परिजन शवों के आने का इंतजार कर रहे थे. एंबुलेंस से पांचों शव गांव पहुंचे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगीं. पूरी मुंडरो गांव में शोक छा गया है. मंगलवार को पांचों शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है. गांव में अंतिम संस्कार के लिए लोग जुटे हुए हैं. एक साथ पांच अर्थियां उठने की बात से गांव के लोग दहल गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही विधायक नागेंद्र महतो गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया, एक लाख मुआवजे का भरोसा दिया. विधायक ने कहा कि कठिन समय में वे परिवार के साथ हैं. गांव में लोगों का आना-जाना लगा है, आसपास के गांवों से भी लोग पीड़ित परिवारों से मिलने आ रहे हैं. सभी मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी जा रही है. हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.0
0
Report
Advertisement
देवली खुर्द सड़क हादसे: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक कोटा रेफर
Kota, Rajasthan:देवली खुर्द सड़क मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक घायल, एक कोटा रेफर रामगंजमंडी(कोटा) कोटा जिले के रामगंजमंडी उपखंड के देवली खुर्द सड़क मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। एक बाइक पर नवीन धाकड़ निवासी गोरधनपुरा सवार था, जबकि दूसरी बाइक पर नितेश नट और बलराज नट निवासी देवली खुर्द सवार थे। हादसे के बाद तीनों घायलों को रामगंजमंडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नवीन धाकड़ को कोटा तथा नितेश और बलराज को झालावाड़ रेफर कर दिया गया।0
0
Report
सीकर में पत्नी को रौंदकर हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:सीकर पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार सीकर के जीणमाता थाना इलाके में 4 नवंबर की शाम अपनी पत्नी की पिकअप गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। आरोपी को अपनी पत्नी को करने का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी एक साल से उसे परेशान कर रही थी। इसके चलते उसने अपनी पत्नी की गाड़ी से कुचलकर हत्या की। दरअसल जीणमाता थाना इलाके में 4 नवंबर की शाम सिकवाली ढाणी में रहने वाले चुन्नीलाल कुमावत(56) ने अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अपनी पत्नी चूंकी देवी की पिकअप गाड़ी से चलकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी चुन्नीलाल खुद पुलिस थाने गया और कहा कि मैंने मेरी पत्नी का मर्डर कर दिया है। आरोपी के साथ पुलिस मौके पर गई। फिर पुलिस ने मौके से महिला का शव बरामद करके पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में लिया हुआ था। जिसने पूछताछ में बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों टाइल्स की मजदूरी का काम करते हैं। जबकि आरोपी चुन्नीलाल खुद लोडिंग पिकअप चलाता था। पिछले साल उसने अपनी छोटी बेटे की 15 लाख का कर्ज लेकर शादी की थी। रुपए मांगने वाले उसे लगातार पैसों के लिए बोल रहे थे। दूसरी तरफ चुन्नीलाल के दोनों बेटे भी ज्यादा कमाई नहीं होने के चलते अपने पिता को पैसे नहीं दे पा रहे थे। पहले तो आरोपी चुन्नीलाल ने चाय की दुकान खोलने की सोची। लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद घटना वाले दिन आरोपी अपने घर पर बंधी दुधारू गाय बेचने के लिए कस्टमर लेकर आया तब उसकी पत्नी ने मना कर दिया। ऐसे में गुस्से में आकर आरोपी चुन्नीलाल ने अपनी पत्नी का मर्डर किया। SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी को आज जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि कर्ज होने के चलते वह लगातार परेशान था। आरोपी का कहना था कि उसकी पत्नी उस टाइम पर खाना भी नहीं देती और बात-बात पर टॉर्चर करती थी।0
0
Report
नागौर में दीपावली पर महालक्ष्मी पूजा: करोड़ों की नकद राशि का दृश्य वायरल
Noida, Uttar Pradesh:नागौर में दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन में दिखा अनूठा नजारा करोड़ों रुपये कैश रख कर किया महालक्ष्मी पूजन एक शख्स ने 500-500 की नोटों की गड्डियों के लगा दिए ढेर नागौर के शराब ठेकेदार सुभाष का बताया जा रहा वीडियो वीडियो में सुभाष अपने परिवार के साथ करते दिख रहे लक्ष्मी पूजा करोड़ों रुपयों के साथ लक्ष्मी पूजन का वीडियो वायरल नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का करीबी बताया जाता है सुभाष0
0
Report
Advertisement
सहरसा के कन्दाहा सूर्य मंदिर: द्वापर युग से जुड़ी प्राचीन सूर्य पूजा का केंद्र
Saharsa, Bihar:बिहार के सहरसा का कन्दाहा सूर्य मंदिर सबसे प्राचीन और ऐतेहासिक सूर्य मंदिरों में से एक है. यह मंदिर सहरसा मुख्यालय से 16 किलोमीटर की दूरी पर महिषी प्रखंड के पस्तपार गांव के कन्दाहा गांव में स्थित है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का सम्बंध द्वापर युग से है और भगवान कृष्ण के पुत्र सांभ द्वारा इसकी स्थापना की गई थी. मंदिर के गर्भगृह में भगवान सूर्यनारायण की एक भव्य प्रतिमा स्थापित है जो सात घोड़ो वाले रथ पर सवार है और इसे एक ही ग्रेनाइट के पत्थर के टुकड़े पर तरासा गया है. ऐसी मान्यता है कि वैशाख महीने में जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तब सूर्य की पहली किरण सीधे भगवान सूर्य की प्रतिमा और उनके रथ पर पड़ती है. इतिहास के अनुसार 14 वीं शताब्दी में कर्नाटक वंश के राजा नरसिंह देव के शाशनकाल में इस मंदिर का निर्माण जीर्णोद्धार हुआ था. बाद में संत कवि लक्ष्मीनाथ गोसाईं द्वारा इसका जीर्णोद्धार कराया गया. मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान कई सारे प्राचीन अवशेष भी मिले हैं जिन्हें आज भी संजो कर रखा गया है. वहीं मंदिर परिसर में एक प्राचीन कुँआ भी है मान्यता है कि इस कुँए के जल से स्नान करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है. वहीं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मंदिर के समीप बने छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए लोग बिहार ही नही बल्कि नेपाल और काफी दूर दराज से पहुंचते. मान्यता है कि जो कोई भी इस मंदिर में भगवान सूर्य देव से मनोकामना माँगते हैं उनकी मनोकामना जरूर पूर्ण होती है.0
0
Report
जहानाबाद में कुएं से निकला नीलगाय, फायर ब्रिगेड ने बचाई जिंदगी
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां गहरे कुएं में गिरी एक बेजुबान नीलगाय को फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मामला नगर परिषद क्षेत्र के टेनीबिगहा मोहल्ले की है। बताया जाता है कि नीलगाय सोमवार की देर रात भटकते हुए बधार स्थित कुएं में जा गिरी थी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने रस्सों और सीढ़ियों की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे बाहर निकाला। हालांकि गिरने के कारण नीलगाय काफी चोटिल है, जिसके इलाज के लिए वन विभाग की टीम अपने साथ ले गयी। वही इस हादसे के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह खेत के बधार में स्थित एक गहरे कुएं के अंदर से आवाज सुनी। पास जाकर देखने पर पता चला कि एक नीलगाय कुएं के अंदर गिरी हुई है और बाहर निकलने के लिए छटपटा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार की देर रात अंधेरे के चलते नीलगाय सीधे कुएं में जा गिरी थी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने बिना देर किए तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। इधर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात सदस्यीय टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम के जवानों ने सीढ़ियों को कुएं में उतारा और मजबूत रस्सों का फंदा बनाकर सावधानीपूर्वक नीलगाय के शरीर में फंसाया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और जवानों की सूझबूझ से करीब दो घंटे तक चले इस कड़ी ऑपरेशन के बाद आखिरकार जख्मी नीलगाय को सुरक्षित खींचकर बाहर निकाल लिया गया। कुएं की दीवारों से टकराने और ऊंचाई से गिरने के कारण नीलगाय काफी चोटिल हो गई है, जिसे फिलहाल वन विभाग की टीम की निगरानी में रखा गया है। बहरहाल स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड टीम की मुस्तैदी से एक बेजुबान जानवर की जान तो बच गई, लेकिन खुले और असुरक्षित कुएं अब भी हादसों को न्योता दे रहे हैं।0
0
Report
छठ से पहले वेतन नहीं मिला? सफाईकर्मी चेतावनी देंगे; मेयर ने आश्वासन दिया
Giridih, Jharkhand:एभीबी : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में साफ-सफाई की तैयारियां चल रही हैं. इसी बीच गिरिडीह नगर निगम के सफाईकर्मियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. सफाईकर्मियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने निगम प्रशासन से जल्द वेतन भुगतान करने की मांग की है. वहीं, छठ महापर्व के ठीक पहले सफाईकर्मियों की इस चेतावनी से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने सफाईकर्मियों से बातचीत की. दोनों ने कर्मियों को समझाया और छठ पूजा के पहले वेतन भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया. आश्वासन के बाद कर्मी काम पर लौट गए हैं और शहर में सफाई कार्य फिर से शुरू हो गया है. हालांकि कर्मियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई और छठ पूजा के पहले वेतन भुगतान नहीं हुआ तो फिर से सभी कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे.0
0
Report
Advertisement
बरई सुभानगढ़ी गांव में प्रतिमा क्षतिग्रस्त के बाद हिंसक विवाद, PAC तैनाती
Aligarh, Uttar Pradesh:बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप, थाना जवां क्षेत्र के बरई सुभानगढ़ी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, बाइक तेज चलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी, मारपीट और पथराव तक पहुंची, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, घटना के बाद गांव में तनाव, एहतियातन PAC की तैनाती, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, दोनों पक्षों की ओर से तहरीर, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, एसपी सिटी ने बताया कि फिलहाल शांति कायम, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई!0
0
Report
सीतापुर में सिपाही की मौत: ड्यूटी पूरी कर लौटते समय बाइक से हादसा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक सिपाही की मौत। ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से थाने लौट रहा था सिपाही। कुत्ते से टकराने के बाद हुआ हादसा। बिसवां कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
देवरिया के बरियारपुर में दिवाली की रात जूते की दुकान में आग, लाखों नुकसान
चाक राम चांद, देवरिया, उत्तर प्रदेश:देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र इलाके में एक जूते की दुकान में विगत रात यानी दिवाली की रात को दुकान में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से दुकान धू धू जलने लगी। आसपास के लोग वहां पहुंचे आग बुझाने का प्रयास किया और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई फायर की गाड़ी मौके पहुंची और आग पर काबू पाया गया । तब तक लगभग 10 लाख से ऊपर रुपए का जूता चप्पल और सामान जलकर खाक हो गया था। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया0
0
Report
Advertisement
