244235
निजी अस्पताल संचालकों की हड़ताल के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उमड़ी भीड़
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की सख्ती के चलते निजी अस्पताल संचालक और झोलाछाप डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस कारण सरकारी अस्पताल में भी भीड़ उमड़ रही है । मंगलवार को गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों का ताता लगा रहा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ललितपुर में 10 फीट अजगर पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया; वीडियो वायरल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक 10 फिट लम्बा विशालकाय अजगर गांव में पहुंच गया ,जिसको देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई जिसके द्वारा विशालकाय अजगर को रस्सियों से बांधकर गांव को सड़कों पर खींचा गया ,जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसको चोटें भी आई होंगी । लेकिन अजगर की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई । जिस सूचना को पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 10 फिट लंबे अजगर को पकड़ने के लिए काफी देर तक कड़ी मशक्कत की , लेकिन अजगर को काबू कर पाने में वन विभाग की टीम को भी पसीना झूठ गया । कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा गया । इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , पूरा मामला मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंती ग्राम का है ।0
0
Report
विनोद तावड़े की फाईल पंकज के लिए सामने आई
Noida, Uttar Pradesh:विनोद तावड़े की फाईल बाईट पंकज के लिए0
0
Report
नवादा में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत
Nawada, Bihar:वर्षों का सपना हुआ साकार, केंद्रीय विद्यालय नवादा का हुआ शुभारंभ: विवेक ठाकुर नवादा में भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने आज राजकीयकृत कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा में केंद्रीय विद्यालय नवादा के संचालन हेतु अस्थायी परिसर का शुभारंभ किया। इसके साथ ही आज से केंद्रीय विद्यालय नवादा में बच्चों की पढ़ाई का विधिवत प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवqda में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना सपना था, जो आज साकार हुआ है। केंद्रीय विद्यालय के शुभारंभ से नवादा के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सांसद ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। नवादा में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत जिले के शैक्षणिक विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा यहां के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि नवादा संसदीय क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। आने वाले समय में नवादा में शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। सांसद विवेक ठाकुर ने केंद्रीय विद्यालय नवादा के शुभारंभ पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त नवादा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह केवल एक विद्यालय का शुभारंभ नहीं, बल्कि नवादा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। बाइट _ विवेक ठाकुर, सांसद0
0
Report
Advertisement
टोंक के वार्ड 14 में मनीष बैरवा का विकास विजन: सड़क-जल-स्वच्छता और रोजगार
Jaipur, Rajasthan:टोंक | वार्ड 14 में चुनावी सरगर्मियां तेज, मनीष बैरवा ने बताया अपना विजनटोंक। नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी मनीष बैरवा लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं। इसके दौरान उन्होंने वार्ड के विकास को लेकर अपना विजन साझा किया। मनीष बैरवा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड की मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान करवाने और युवाओं को शिक्षा व रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने वार्ड में सड़क, सफाई, पेयजल, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही। बैरवा ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड को नगर परिषद का मॉडल वार्ड बनाने की दिशा में काम करना है।0
0
Report
नैनीताल के ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौत, 100 से अधिक बीमार
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के ज्योलीकोट इलाके में दूषित पानी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। दूषित पानी पीने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं। हालात को लेकर हाईकोर्ट भी सख्त है और जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कड़ी फटकार लगाई गई है। आखिर पानी में जहर कैसे घुला? क्या सीवर लाइन में लीकेज इसकी वजह बनी? नैनीताल की घनी ग्रामीण पंक्ति में बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर इलाज शुरू किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाया है और प्रशासन से जवाब मांगा गया है। विधायक सरिता आर्य ने दो मौतों को অত্যंत दुखद बताया है और कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है; प्राथमिकता बीमार ग्रामीणों का इलाज है। पेयजल विभाग ने सीवर लाइन में लीकेज की जांच की बात कही है और जरूरत पड़ी तो सीवर लाइन को शिफ्ट करने पर भी विचार किया जा सकता है ताकि दूषित पानी सप्लाई रोकी जा सके। भीमताल ब्लॉक प्रमुख ने भी मामले पर चिंता जताई है और सिस्टम की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है, जिससे ग्रामीणों की जिंदगी प्रभावित हो रही है। फिलहाल बीमार ग्रामीणों का इलाज अस्पतालों में जारी है और टीमें अलग-अलग इलाकों में कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं, लेकिन अब भी बड़ा सवाल यही है कि दूषित पानी की सप्लाई के पीछे कौन है, सीवर लीकेज ही बीमारी की असली वजह है या नहीं, और दो मौतों के बाद सिस्टम पर क्या कार्रवाई होगी।0
0
Report
पीलीभीत में बासमती प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ, एक्सपोर्ट-रेडी किसानों के लिए बड़ा कदम
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद एवं उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। बासमती का यह देश का दूसरा केंद्र है तो वही जैविक कृषि का यह देश का पहला प्रशिक्षण केंद्र होगा। एपीडा संस्था को कृषि विभाग ने 8 एकड़ जमीन दी है ताकि बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र खुल सके। इस केंद्र के खुलने से वैश्विक स्तर पर किसानों को उच्च गुणवत्ता के बासमती उत्पादन के लिए प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। इस केंद्र के माध्यम से न केवल किसानों को फायदा होगा बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इसको लेकर इन प्रशिक्षण केंद्रों में किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ वैश्विक स्तर के बासमती उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार आधुनिक कृषि को बढ़ावा देते हुए कृषि में निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
विसर्जन कर बाइक से जा रहे बाइक सवार गड्ढे में गिरे, सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है उपचार
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पराग पुरवा निवासी साबित राम पुत्र भीखा उम्र 30 वर्ष व ननका पुत्र बदलू उम्र 20 वर्ष थाना मोतीपुर क्षेत्र के गायघाट सरयू घाट से मंगलवार शाम विसर्जन कर बाइक से वापस अपने गांव की तरफ जा रहे थे तभी अचानक रायबोझा के नहर के किनारे बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में लाकर भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है0
0
Report
रेजिडेंसी गार्डन में ट्रैक्टर पर पहुंचे डीएम, जलभराव का लिया जायजा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद रेजिडेंसी गार्डन कॉलोनी में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ट्रैक्टर पर सवार होकर कॉलोनी में पहुंचे और जलभराव प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।डीएम ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों से जल्द पानी निकालने और पानी उतरने के बाद जमा गंदगी की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने को कहा।जिलाधिकारी ने बताया कि कॉलोनी मुख्य सड़क से नीचे और ढलान पर स्थित है। पर्याप्त ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से जलभराव हुआ। इसके अलावा हजियापुर की ओर कॉलोनी के पीछे की दीवार टूटने से भी बड़ी मात्रा में पानी कॉलोनी में पहुंच गया।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को टूटी दीवार का जल्द निर्माण कराने और पानी के अनियंत्रित बहाव को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलोनी की वेलफेयर समिति को कलेक्ट्रेट बुलाकर संबंधित विभागों के साथ बैठक में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान तैयार कराने की बात कही।कॉलोनीवासियों ने बताया कि घरों में पानी भरने से बच्चों की कॉपी-किताबें भीग गई हैं और परीक्षाएं नजदीक हैं। उन्होंने डीएम से बच्चों की परीक्षा कुछ समय बाद कराने के लिए स्कूलों को निर्देश देने की मांग की0
0
Report
जयपुर के RTO का राजस्व लक्ष्य पीछे, दौसा- अलवर ने टॉप किया; कोटा फिसड्डी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के दो RTO, दोनों राजस्व में पिछड़े! - परिवहन विभाग की अगस्त में 9 फीसदी ग्रोथ, पिछले साल अगस्त की तुलना में अत्यधिक कम ग्रोथ - अगस्त तक की रैकिंग में दौसा RTO अव्वल, सालों बाद अलवर RTO टॉप 3 में शामिल, जयपुर RTO द्वितीय 9वें, RTO प्रथम 10वें पर जयपुर। राजस्व लक्ष्य हासिल करने के मामले में परिवहन विभाग इस बार काफी पीछे दिख रहा है। परिवहन विभाग राज्य सरकार के राजस्व अर्जन करने वाले विभागों के कुल औसत से भी पीछे रहा है। वहीं जयपुर के दोनों आरटीओ लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। राज्य सरकार का राजस्व जुटाने वाले 5 प्रमुख विभागों में परिवहन विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन इस वित्त वर्ष में परिवहन विभाग इस सूची में पिछड़ता नजर आ रहा है। दरअसल राजस्व अर्जित करने वाले विभागों की पिछले साल अगस्त की तुलना में राजस्व ग्रोथ 15 फीसदी रही है। इसमें सबसे अधिक ग्रोथ 31 फीसदी खान विभाग की रही है। आबकारी विभाग की ग्रोथ 11 फीसदी, जबकि परिवहन विभाग की ग्रोथ महज 9 फीसदी रही है। इसे राज्य सरकार के वित्त विभाग ने चिंताजनक माना है। रिपोर्ट के अनुसार परिवहन विभाग को अगस्त 2026 तक 3665.26 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था, जबकि वसूली 3095.50 करोड़ रुपए ही हो सकी है। यानी कुल उपलब्धि 84.46 प्रतिशत रही है। विभाग का वार्षिक राजस्व लक्ष्य 11 हजार करोड़ रुपए रखा गया है, ऐसे में शुरुआती महीनों की धीमी रफ्तार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। सबसे बेहतर प्रदर्शन दौसा RTO ने किया है, जिसने 90.72 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पहला स्थान हासिल किया है। अलवर दूसरे और अजमेर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। अगस्त तक टारगेट कितना, वसूली कितनी ? - दौसा RTO पहली रैंक, 107.30 करोड़ टारगेट, 97.34 करोड़ वसूली - अलवर RTO दूसरी रैंक, टारगेट 151.37 करोड़, अचीवमेंट 136.30 करोड़ - अजमेर RTO तीसरे पर, टारगेट 331.93 करोड़, अचीवमेंट 288.70 करोड़ - बीकानेर RTO चौथे नंबर पर, 259.33 करोड़ टारगेट, 225.23 करोड़ प्राप्ति - सीकर RTO 5वें पर, 288.75 करोड़ टारगेट, 249.89 करोड़ प्राप्ति - जोधपुर RTO छठे पर, 352.40 करोड़ टारगेट में से 304.75 करोड़ अर्जित - पाली RTO 7वें पर, 167.17 करोड़ लक्ष्य में से 142.53 करोड़ अर्जित - उदयपुर RTO 8वें पर, टारगेट 296.68 करोड़, अचीवमेंट 252.92 करोड़ - जयपुर RTO द्वितीय 9वें पर, 257.72 करोड़ में से 217.14 करोड़ प्राप्ति - जयपुर RTO प्रथम 10वें पर, 595.36 करोड़ टारगेट में से 491.73 करोड़ प्राप्ति - चित्तौड़गढ़ RTO 11वें पर, 213.63 करोड़ टारगेट, 175.03 करोड़ अचीवमेंट - भरतपुर RTO 12वें पर, 124.01 करोड़ लक्ष्य, 98.95 करोड़ प्राप्ति - कोटा RTO 13वें नम्बर पर, 208.81 करोड़ टारगेट, 165.83 करोड़ प्राप्ति कोटा आरटीओ लगातार फिसड्डी जयपुर आरटीओ द्वितीय जो पिछले वर्ष प्रदेशभर में पहले नम्बर पर था, इस साल 9वें स्थान पर जा गिरा है। जबकि पिछले महीने की रैंकिंग में छठे स्थान पर था। यानी जयपुर आरटीओ द्वितीय की स्थिति सबसे ज्यादा खराब नजर आ रही है। जयपुर आरटीओ प्रथम जो पिछले महीने 11वें स्थान पर था, इस बार 10वें स्थान पर रहा है। सबसे खराब प्रदर्शन कोटा RTO का रहा है। कोटा RTO की उपलब्धि मात्र 79.41 प्रतिशत पर सिमट गई है। परिवहन विभाग के लिए चिंताजनक बात इसलिए भी है, क्योंकि इस वित्त वर्ष में परिवहन विभाग को 11 हजार करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करना है। यदि फील्ड स्तर पर प्रवर्तन, टैक्स चोरी पर अंकुश और बकाया वसूली के लिए प्रभावी अभियान नहीं चलाए गए, तो विभाग के लिए राजस्व लक्ष्य को हासिल कर पाना मुश्किल होगा।0
0
Report
Advertisement
जालौन में नदी के उफान पर स्टंटबाजी: ग्रामीणों ने बैरिकेडिंग-तैनाती की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नून नदी उफान पर होने के बावजूद स्टंटबाजी कर रहे युवा और बच्चे, मंगरौल-पड़री मार्ग के रपटे पर तेज बहाव होने के बाद भी जान जोखिम में डाल कर रहे स्टंटबाजी, जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेज बहाव के बीच युवाओं की लापरवाही बन सकती है बड़े हादसे का कारण, ग्रामीणों ने प्रशासन से रपटे पर बैरिकेडिंग लगाने और पुलिस बल तैनाती की मांग की, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल-पड़री मार्ग का मामला।0
0
Report
हरदोई में सात माह गर्भवती पत्नी की हत्या, पति हिरासत में
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पति ने डंडे से पीट-पीटकर सात माह की गर्भवती पत्नी को मार डाला,मां को भी पीटा,आरोपी हिरासत में हरदोई में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया।सात माह की गर्भवती 24 वर्षीय किरन की उसके पति विशाल ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।मारपीट के दौरान किरन को बचाने पहुंची उसकी सास प्रेमा को भी विशाल ने पीटकर घायल कर दिया।गंभीर हालत में किरन को एंबुलेंस से बिलग्राम सीएचसी ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था,जिसे पुलिस ने तलाश कर हिरासत में ले लिया। मयोरा गांव निवासी प्रेमा के तीन बेटे हैं। विशाल पाल की शादी करीब तीन साल पहले किरन से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है और किरन करीब सात माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विशाल ने किरन को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बहू को बचाने पहुंची प्रेमा ने बेटे को रोकने की कोशिश की तो उसने मां के साथ भी मारपीट कर दी।घर से चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल किरन को बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है।परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट -- प्रेमा मृतका की सास बाइट --सुबोध गौतम एएसपी पूर्वी हरदोई0
0
Report
48 घंटे में खुलासा: अपहरण के बाद हत्या, चार गिरफ्तार
Giridih, Jharkhand:एभीबी : तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोक गांव स्थित बाघमारी मोड़ के पास से छह सितंबर को अपहृत एचएनएलसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी मंगेश कुमार (42) की हत्या का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव बिहार के जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती पिपराटांड़ जंगल से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, मंगेश कुमार कंपनी के प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य में मुंशी के रूप में कार्यरत थे। उनके अपहरण की सूचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी खोरीमहुआ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर दिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौधरी और मुंशी मंगेश कुमार के बीच काम में एक-दूसरे के दखल देने तथा डीजल और अन्य खर्चों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उपेंद्र चौधरी ने पिंटू कुमार यादव और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में इम्तियाज अंसारी , शिव कुमार , पिंटू कुमार यादव और राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी देवघर, मुजफ्फरपुर और गिरिडीह जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, खून लगा पत्थर, सब्बल का डंडा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.0
0
Report
Advertisement
ओझा-गुनी के शक में पिता की हत्या, बेटा फरार; शव की तलाश में पुलिस
Gaya, Bihar:ओझा-गुनी के शक में पिता को बेटे ने की हत्या, शव लेकर बेटा फरार, बहन ने भी भाई पर लगाया पिता की हत्या का आरोप, शव की तलाश में भटक रही पुलिस गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में हत्या कर शव को गायब करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहाँ जिस बेटे को पिता ने बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाया, आज उसी बेटे पर अपने पिता की जान लेने का गंभीर आरोप लगा है। दरसअल पूरा मामला जिले के इमामगंज प्रखंड की दुभहल पंचायत के कुइवार गांव का है। यहां कथित तौर पर ओझा-गुनी और जादू-टोना करने के शक में रामदास रजक की हत्या किए जाने का आरोप उनके छोटे बेटे राजकुमार रजक पर लगा है। घटना के बाद सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रामदास का शव भी गायब है। परिजनों का आरोप है कि राजकुमार अपने तीन चाचाओं के साथ शव लेकर कहीं चला गया। परिवार के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच ओझा-गुनी और जादू-टोना को लेकर विवाद था। बहन का आरोप है कि इसी शक ने उनके परिवार को उजाड़ दिया। जिस बेटे को मां ने पाल-पोसकर बड़ा किया, आज उसी ने माँ का सुहाग को छीन लेने का आरोप है। वहीं इस मामले को लेकर रामदास रजक की बहू प्रमिला देवी ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रमिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद राजकुमार ने उन्हें मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। किसी को घटना की जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई। वहीं मामले ने तब और रहस्यमय मोड़ ले लिया, जब रामदास रजक का शव गायब होने की बात सामने आई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद इमामगंज थाना पुलिस कुइवार गांव पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस रामदास रजक के शव की तलाश में संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है। वहीं इस संबंध में इमामगंज थाना के एसआई नौशाद खान ने ऑफ कैमरा पर बताया कि रामदास रजक के शव की तलाश की जा रही है। शव को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कहीं शव जला दिए जाने की चर्चा है तो कहीं उसे दूसरी जगह फेंके जाने की बात कही जा रही है।हालांकि इस मामले में मृतक के परिवार के तरफ से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शव की तलाश के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या, ओझा-गुनी से जुड़े आरोप और शव गायब होने की वास्तविक कहानी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
बस्तर के जंगलों में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता, वन विभाग सतर्क
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के जंगलों में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, भानपुरी वन परिक्षेत्र के मावलीगुड़ा के खुटीगुड़ा पारा में बाघ के विचरण की सूचना सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है, टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके का निरीक्षण किया और संभावित विचरण क्षेत्र में मिले पदचिह्नों की भी जांच की, बाघ की सूचना के बाद आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है, वन विभाग ने कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान रहने की समझाइश दी है, लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और मवेशियों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है, फिलहाल राहत की बात यह है कि बाघ की मौजूदगी के बावजूद किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, वन विभाग की टीम लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
SSB 35वीं बटालियन का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
Ansar Nagar, Jharkhand:एसएसबी 35वीं बटालियन ने धूमधाम से मनाया 20वां स्थापना दिवस चतरा कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन, विधायक जनार्दन पासवान ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ चतरा : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं बटालियन ने बुधवार को अपना 20वां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर चतरा कॉलेज परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चतरा विधायक जनार्दन पासवान एवं डीएफओ दक्षिणी राहुल मीणा शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एसएसबी 35वीं बटालियन के कमांडेंट मानवेन्द्र नेगी ने विधायक का पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि एसएसबी नक्सल उन्मूलन के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण तैयार करने में अहम भूमिका निभा रही है। जवानों की सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वास मजबूत हुआ है। कार्यक्रम के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल को बच्चों के भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। समारोह में जवानों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। जवानों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं। मौके पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी, डीसी, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक समेत बड़ी संख्या में एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
