244235
दिल्ली-लखनऊ NH 9 का नाला हुआ चोक, सड़क पर भर रहा पानी
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे 9 पर एमडीए कॉलोनी के सामने सड़क पर बना नाला काफी दिनों से साफ सफाई नहीं होने के कारण बंद पड़ा है। इस कारण कॉलोनी का पानी और बारिश का पानी नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर एकत्र है। बारिश के दौरान वहां से गुजरने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि सफाई शीघ्र कराई जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोक हुंकार: अजय राय ने महंगाई, बेरोजगारी और अपराध पर सरकार को घेरा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ गांधी भवन कैसरबाग में ‘लोक हुंकार’ जनसंवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन...... विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों से आए नागरिकों ने कार्यक्रम में की जनभागीदारी...... कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने की शिरकत..... अजय राय ने मंच से बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा...... भाजपा के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है..... यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर भी अजय राय ने सरकार को घेरा...... दिव्या मित्तल के इस्तीफे और राहुल गांधी के मुद्दे पर भी सरकार पर साधा निशाना..... अजय राय ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल..... ‘लोक हुंकार’ के जरिए जनता से सीधे संवाद और जनभागीदारी पर दिया जोर...... कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद.0
0
Report
यूपी में भारी वर्षा से जनहानि, मुआवजा 24 घंटे में देने के निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में हो रही बारिश से होने वाली जनहानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का सीएम ने लिया संज्ञान सीएम ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड पर निकलने के दिए निर्देश सीएम ने प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जलभराव से जनमानस को न हो समस्या सीएम ने अति वर्षा, आकाशीय बिजली से हुई जन हानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का आंकलन कर 24 घंटे में मुआवजा देने का दिया निर्देश प्रभावित परिवारों से संवाद बना अधिकारी उपलब्ध करवाए हर संभव सहायता सीएम ने प्रदेशवासियों से की अपील, आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें अतिवृष्टि के समय नदियों व जलाशयों में स्नान करते हुए विशेष सावधानियां बरते: सीएम इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी आंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, लखनऊ, बरेली, गोंडा समेत 30 जिलों में भारी बारिश हो रही0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट फैसले के बाद सरकार ने बीच का रास्ता निकाला; मास्टर प्लान अटका
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीलिंग कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने कहा, सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आया था सरकार ने बीच का रास्ता निकालने के लिए कमेटी बनाई थी सर्वोच्च न्यायालय का पालन भी हो जाए और बीच का रास्ता भी निकल जाए बीच का रास्ते के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। 25 साल से मास्टर प्लान अटका हुआ है लगातार मास्टर प्लान की मांग की जाती रही और अब तक मास्टर प्लान नहीं आया उसी का नतीजा है कि लोग परेशान हो रहा है व्यापारी परेशान है।0
0
Report
Advertisement
इमरान मसूद बोले: MSME बढ़े बिना देश में रोजगार नहीं, उत्पादन-आधारित अर्थव्यवस्था जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "केवल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से काम नहीं होगा। आपकी नीतियों में कमी है। आपको उत्पादन क्षेत्र बढ़ाना पड़ेगा। जब उत्पादन आधारित अर्थव्यवस्था होगी, तभी लोगों को देश में रोजगार मिलेगा। उपभोक्ता आधारित अर्थव्यवस्था होगी, तो देश के लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा." सहारनपुर, यूपी: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देश की जीडीपी विकास दर 7.8% होने पर कहा, "ग्रोथ रेट MSME सेक्टर में तो नहीं है। जब तक छोटे और मझोले उद्योगों के अंदर ग्रोथ रेट नहीं आएगा, तब तक रोज़गार का सृजन नहीं होगा। छोटा सेक्टर ही देश को रोज़गार देने के काम करता है।"0
0
Report
यमुनानगर में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ते, किट अभी उपलब्ध नहीं
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में स्वाइन फ्लू के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से दो मरीज पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं, जबकि बाकी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। खास बात यह है कि यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग के पास फिलहाल स्वाइन फ्लू की जांच के लिए किट उपलब्ध नहीं है। हालांकि विभाग का कहना है कि जल्द ही किट उपलब्ध हो जाएगी। यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुशीला सैनी ने बताया कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। सिविल अस्पताल में 10 बेड का अलग आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है और दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। डॉक्टर सैनी ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच किट के लिए ऑर्डर किया गया है और करीब तीन से चार दिन में किट उपलब्ध होने की उम्मीद है। फिलहाल मरीजों की जांच पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल से करवाई जा रही है। किट आने के बाद यमुनानगर सिविल अस्पताल में जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी। डॉक्टरों के मुताबिक खांसी, जुकाम और बुखार स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण हैं। तेज बुखार, सीने में जकड़न या निमोनिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवानी चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है.. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि दवाइयों और उपचार के पर्याप्त इंतजाम हैं, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए लोगों की सतर्कता बेहद जरूरी है।0
0
Report
पावटा कोटपूतली हाईवे पर रेलिंग पार कर शवयात्रा, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:-- पावटा(कोटपूतली)...पावटा कस्बे से सामने आई तस्वीरें हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। यहां श्मशान स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को डिवाइडर की लोहे की रेलिंग फांदकर हाईवे पार करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को हाईवे से गुजर रहे वाहनों को रोककर अर्थी को दूसरी तरफ ले जाना। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार हाईवे के दूसरी ओर श्मशान स्थल है और वहां पहुंचने के लिए कोई सुरक्षित क्रॉसिंग या रास्ता नहीं है। जहां क्रॉसिंग है। वह काफी दूर है। मजबूरी में शवयात्रा में शामिल लोग पहले लोहे की रेलिंग के ऊपर से दूसरी तरफ जाते हैं और फिर अर्थी को रेलिंग के ऊपर से उठाकर दूसरी ओर ले जाते हैं। इस दौरान अर्थी के संतुलन बिगड़ने और गिरने का खतरा भी बना रहता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी शवयात्रा के दौरान लोगों को रेलिंग के ऊपर से अर्थी दूसरी ओर ले जाते हुए देखा जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की Zee Media पुष्टि नहीं करता, लेकिन वीडियो ने हाईवे पर मौजूद सुरक्षा इंतजामों की हकीकत जरूर सामने ला दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस हाईवे पर वाहनों की रफ्तार इतनी तेज रहती है, वहां आम लोगों को सड़क पार करने के लिए सुरक्षित व्यवस्था नहीं है। जब किसी परिवार का सदस्य अंतिम सफर पर हो, उस वक्त परिजनों को अपने प्रियजन को विदाई देने के बजाय हाईवे के वाहनों से बचने और रेलिंग फांदने की चिंता करनी पड़े, तो यह व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।0
0
Report
Advertisement
कैमूर डीएम का मोहनिया अस्पताल निरीक्षण: ट्रामा सेंटर जल्द पूरा, लापरवाही पर कार्रवाई
Khajuria Khurd, Bihar:स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया, अनुपस्थित डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई और ट्रॉमा सेंटर निर्माण कार्य में तेजी का निर्देश कैमूर के नए जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद अस्पताल में यह उनका पहला दौरा था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही चिकित्सा सेवाओं की गहन समीक्षा की। डीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अस्पताल में नए ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे शीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित अभियंताओं और संवेदकों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारणों की समीक्षा की जाएगी और यदि कोई लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नए डॉक्टरों तथा GNM/ANM की पदस्थापना की जा रही है। उन्होंने लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ न केवल वेतन रोकने, बल्कि विधिवत विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए हैं। इसके साथ ही, डीएम ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभान्वित होने वाले मरीजों की संख्या और जन औषधि केंद्र से मिलने वाली दवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्थिति में मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं और दलालों के हस्तक्षेप पर पूर्ण विराम लगे, ताकि जरूरतमंदों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके。0
0
Report
जगन्नाथपुर की बदहाल सड़क पर गड्ढों के विरोध में लोग गड्ढों में पौधे रोपे
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर सूरजपुर के जगन्नाथपुर इलाके में महान-3 खदान से लेकर महान नदी तक की बदहाल सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने गड्ढों में बेशर्म के पौधे रोपकर अनोखा विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया, सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े और जानलेवा गड्ढों से राहगीरों की आवाजाही दूभर हो चुकी है, जिसके सुधार की मांग को लेकर बीते तीन महीनों में यह पांचवां प्रदर्शन था, पूर्व में कई बार ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद स्थिति न सुधरने पर आक्रोशित लोगों ने यह कदम उठाया, मौके पर पहुंचे राजस्व और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा0
0
Report
GPS-ड्राइव यूपी बसें: 1090 हेल्पलाइन से सुरक्षा दायरा और कमांड सेंटर से जुड़ाव
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | पैसेंजर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बसों की GPS-बेस्ड रियल-टाइम मॉनिटरिंग पर, उत्तर प्रदेश के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर दयाशंकर सिंह कहते हैं, "उत्तर प्रदेश की सभी बसों में GPS और पैनिक बटन लगे हैं। हमने पूरी मदद के लिए इन बसों को '1090' हेल्पलाइन से जोड़ा है, और वे हमारे कमांड सेंटर से भी जुड़ी हैं। इसलिए, ऐसी किसी भी स्थिति में, '1090' सर्विस और हमारे अधिकारी तुरंत जवाब दे सकते हैं। चूंकि सभी बसों में GPS पहले से ही लगा हुआ है, इसलिए हम आगे आने वाली किसी भी ज़रूरत पर विचार करेंगे; हम CM के निर्देशों के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं." लखनऊ | उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के AI वीडियो पर राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह कहते हैं, "समाजवादी पार्टी को लगता है कि 2027 में उनकी हार पक्की है, इसलिए इस तरह की बातें करके वे माहौल खराब करना चाहते हैं, PM मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जो विकास हुआ है और देश में विकास की रफ़्तार है, उसे देखते हुए। BJP हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, बंगाल में भारी बहुमत से जीती... अब उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं, PM मोदी और योगी जी यहाँ हैं; यहाँ सुनामी आने वाली है। निराशा में समाजवादी पार्टी ऐसी बातें कर रही है."0
0
Report
Advertisement
कमर्शियल गैस सिलेंडर दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट के खर्चों में उछाल
Indore, Madhya Pradesh:कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का सीधा असर अब होटल रेस्टोरेंट और भोजनालय संचालकों पर पड़ रहा है और इसका असर ग्राहकों की जेब पर भी देखने को मिल रहा है। गैस के दाम बढ़ने से भोजनालयों का खर्च बढ़ गया है ऐसे में संचालकों का कहना है कि बढ़ी हुई लागत का असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब इसका असर छोटे-बड़े होटल और भोजनालयों पर दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर किसी भी भोजनालय के लिए रोजमर्रा की जरूरत है ऐसे में कीमत बढ़ने से सीधे तौर पर किचन का खर्च बढ़ जाता हैइसी को लेकर हमारे जी मीडिया संवाददाता एक भोजनालय पर पहुंचे और संचालक से बातचीत की। भोजनालय संचालक ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर सिर्फ कारोबारियों तक सीमित नहीं रहता बल्कि इसकी मार आखिरकार ग्राहकों की जेब पर भी पड़ती है। संचालक के मुताबिक जब गैस समेत अन्य जरूरी चीजों की लागत बढ़ती है तो भोजन तैयार करने की कुल लागत भी बढ़ जाती है ऐसे में खान पान की सामग्री के दाम बढ़ाना मजबूरी हो जाता है। यानि एक तरफ बढ़ती महंगाई से ग्राहक पहले ही परेशान हैं वहीं अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतें होटल और भोजनालयों के बजट को भी प्रभावित कर रही हैं।0
0
Report
जालंधर में नकली पनीर बनाने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा
Jalandhar, Punjab:ਜਲੰਧਰ ਚੋਂ ਨਕਲੀ ਪਨੀਰ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੇ ਤੇ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਾਰੇ ਗਏ ਛਾਪੇ ਨਾਲ ਕਈ ਟਨ ਨਕਲੀ ਪਨੀਰ ਜਪਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਚੱਕਰਿਆਂ ਚੇੱਕ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਰਾਮ ਮੰਡੀ ਦੇ ਕੌਣ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਗੱਡੀ ਪਨੀਰ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਰੋਕਣ 'ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਉਹ ਵਿੱਚ ਨਕਲੀ ਪਨੀਰ ਅਤੇ ਅਣਹੈਲਦੀ ਪਨੀਰ ਲੈ ਕੇ ਜਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜੋ ਜਲੰਧਰ ਆਦਮਪੁਰ ਅਤੇ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਡੇਰੀਆਂ ਉੱਪਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਣਾ ਸੀ ਅਤੇ ਅੱਗੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੇਚਿਆ ਜਾਣਾ ਸੀ। ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਨੀਰ ਜਬਤ ਕਰਕੇ ਡਰਾਈਵਰ ਸਮੇਤ ਗੱਡੀ ਵੀ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲਈ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਸ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਤੇ ਪਨੀਰ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਤੇ ਛਾਪੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅਥੇ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਪਨੀਰ ਜਬਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਪਨੀਰ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਟਰੱਕ ਨੂੰ ਫੜਿਆ, ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਉਸ ਦੇ ਸੈਂਪਲਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ 'ਚ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਇਹ ਪਨੀਰ ਨਕਲੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਤੇ ਵੀ ਸੈਂਪਲ ਭਰਨ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸਾਨੂੰ ਚਿੰਤਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਗਲਤ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਬਣਾਏ ਪਨੀਰ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ 'ਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵ ਪਵੇਗਾ, ਇਸ ਲਈ ਸਾਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਇੱਦਾਂ ਦੇ ਪਨੀਰ ਨਾ ਖਰੀਦੇ ਤਾਂਇੰਤੋ ਸਿਹਤ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵਧੀਆ ਹੈ।0
0
Report
सिरमौर में मानसून ने PWD को करोड़ों का नुकसान, 14 सड़कें बंद
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन (सिरमौर) PWD महकमे को सिरमौर में बारिश से 53 करोड़ का नुकसान, जिला में सड़कों को पहुंचा बड़ा नुकसान, उच्च अधिकारियों को भेजी गई नुकसान की रिपोर्ट, अवरुद्ध पड़ी 14 सड़कों को किया जा रहा बहाल, संगड़ाह, शिलाई और नाहन में बंद पड़ी है सड़कें प्राथमिकता के आधार पर खोली जा रही मुख्य सड़क, मानसून के लिए निजी मशीनरी को भी किया गया है हायर, बारिश के समय में यात्रा से परहेज करने की अपील, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद कुमार ने दी जानकारी।0
0
Report
Advertisement
सपा के पोस्टर पर नंदन श्रीवास्तव का वॉकथ्रू: क्या दिख रहा है संदेश
Noida, Uttar Pradesh:सपा के द्वारा लगाए गए पोस्टर पर रिपोर्टर नंदन श्रीवास्तव का वॉक थ्रू0
0
Report
जरगुआ के आदिवासी सहरिया को जमीन, जनसुनवाई में सरकार का हल
Vidisha, Madhya Pradesh:- कुरवाई के ग्राम जरगुवा में रहने वाले आदिवासी सहरिया परिवारों ने जनसुनवाई में लगाई जमीन की गुहार - करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा भूमि देने की मांग की एंकर : विदिशा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुरवाई तहसील के ग्राम जरगुवा से पहुंचे आदिवासी सहरिया परिवारों ने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उन्हें जमीन मिल जाती है तो वे खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे। फिलहाल शासन की ओर से उन्हें कुटीर आवंटित है और राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन परिवार चलाने के लिए उन्हें दूसरों के खेतों में मजदूरी करनी पड़ रही है। वहीं, मामले में अधिकारी ने बताया कि आदिवासी परिवारों के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं। ग्रामीणों की मांग और प्रस्ताव को शासन स्तर पर भेजने की कार्रवाई की जाएगी。 बाईट : अनीता सaharिया बाईट : ग्रामीण बाईट : एसडीएम मनीष जैन0
0
Report
वांछित को गिरफ्तार कर बलुआ पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी
Khandwari, Uttar Pradesh:*🔷थाना बलुआ पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।* दिनांक 01.05.2026 को पीड़िता श्रीमती नीतू देवी पत्नी श्रवण कुमार निवासी ग्राम उतड़ी, थाना बलुआ, जनपद चंदौली द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, अभियुक्त कन्हैया राम पुत्र स्व0 रामनाथ राम निवासी ग्राम उतड़ी समुदपुर, थाना बलुआ शराब के नशे में उनके घर में घुस आया और उनके साथ जोर-जबरदस्ती व छेड़खानी की। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर किसी तरह अपनी आबरू बचाई गई। उक्त घटना के संबंध में थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 75(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 123/2026 धारा 75(2)/64(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त कन्हैया राम पुत्र स्व0 रामनाथ राम निवासी ग्राम उतड़ी समुदपुर, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली को दिनांक 31.08.2026 को समय 23:50 बजे ग्राम उतड़ी समुदपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
