Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244221

दहेज के लिए विवाहिता निशा परवीन को जिंदा जलाने की घटना, सज़ा तेज

VAVINEET AGARWAL
Nov 15, 2025 15:45:52
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात कस्बे के मोहल्ला अलीनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर 22 वर्षीय विवाहिता निशा परवीन को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। निशा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और तब से ही उस पर दहेज को लेकर लगातार दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाया जा रहा है। आग से गंभीर रूप से झुलसी निशा को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इधर, पीड़िता के पिता ने पति अखबार उर्फ मोनू, देवर और ननद पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की नीयत से आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता रोते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है और आरोपियों को कड़ी सज़ा दिलाने की मांग कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की गहन छानबीन कर रही है। मामला इलाके में दहशत और आक्रोश का विषय बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है
93
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 15, 2025 17:32:23
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अनोखा अंदाज़ देखने को मिला।सीएम साय पारंपरिक राउत नाच के परिधान में पर थिरकते नज़र आए। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी साथ में पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। स्थानीय कलाकारों के साथ कदम ताल कर CM ने संस्कृति को दिया बढ़ावा।आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री का किया पारंपरिक रीति-रिवाज़ों से स्वागत।सम्मान स्वरूप पहनाए गए परंपरागत वस्त्र और पगड़ी।CM के इस सांस्कृतिक रूप ने कार्यक्रम में बढ़ाया उत्साह और जोश।दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ किया स्वागत।पूरे आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक रही प्रमुख आकर्षण。
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Nov 15, 2025 17:32:10
Agar, Madhya Pradesh:एंकर – आगर मालवा के गाँधी उपवन स्थित कम्युनिटी हॉल में आज जनजाति गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वीओ – मंत्री परमार ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, आदिवासी समाज के प्रति उनके योगदान और अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन पर बात की। इसी दौरान उन्होंने समाज सुधारक राजा राममोहन राय को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में ऐसे लोगों को बढ़ावा दिया गया जिनकी भूमिका महत्वपूर्ण नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजा राममोहन राय अंग्रेजों के समर्थक थे और मिशनरी ढांचे से जुड़े थे। मंत्री इंदर सिंह परमार के मुताबिक राजा राम मोहन राय अंग्रेजों के दलाल के रूप में कार्य कर रहे थे और देश की जातियों को तोड़ने का काम कर रहे थे। बाइट - इन्दर सिंह परमार, मंत्री वीओ - कार्यक्रम में विधायक मधु गेहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Nov 15, 2025 17:31:40
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज–बेगमगंज रोड पर स्थित इंडियन गैस एजेंसी के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम मोदकपुर से करीब 40 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सागर जिले के बंडा के समीप स्थित नोनिया गांव के एक चमत्कारी कुएं के दर्शन करने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि लोगों से भरी ट्रॉली मौके पर ही पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 24 लोग घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कार में चार लोग बैठे थे, जो शराब के नशे में थे। टक्कर के बाद कार में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक गंभीर घायल व्यक्ति गेंदालाल अहिरवार जो गैरतगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंगपुर को प्राथमिक उपचार के बाद सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सुल्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से 25 लोगों को सागर रेफर कर दिया गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Nov 15, 2025 17:31:29
Satna, Madhya Pradesh:सतना: रीवा–बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे CISF जवान ए एन मिश्रा की पत्नी लीला मिश्रा का लेडीज पर्स अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। घटना ट्रेन के मैहर जिले के अमदरा स्टेशन के पास पहुंचने से पहले रात करीब 3 बजे हुई, जब दंपती gdeep नींद में थे और کوچ میں سَننَٹا چھایا تھا।دپتی ट्रेन संख्या 18247 کے کوच S-5 میں सीट نمبر 24 और 25 پر سوار تھے۔ वे बिलासपुर से अपने पैতृक गांव अमाव (पोस्ट अतरैला, थाना चाकघाट, रीवा) छुट्टी मनाने जा रहे थे। नींद खुलने पर मिश्रा ने देखा कि पत्नी का सीट के पास रखा पर्स गायब है। तलाश के बावजूद पर्स नहीं मिला, जिससे स्पष्ट हो गया कि चलती ट्रेन में ही चोरी हुई है।पर्स में एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, तीन ATM कार्ड, पहचान पत्र और करीब 2500 रुपये नकद थे। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये है। कीमती गहने और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने से दंपती बेहद परेशान हैं।सतना स्टेशन पहुंचते ही पीड़ितों ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कोच में मौजूद अन्य यात्रियों से पूछताछ कर रही है。
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Nov 15, 2025 17:30:53
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज–बेगमगंज Road पर स्थित इंडियन गैस एजेंसी के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम मोदकपुर से करीब 40 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सागर जिले के बंडा के समीप स्थित नोनिया गांव के एक चमत्कारी कुएं के दर्शन करने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि लोगों से भरी ट्रॉली मौके पर ही पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 24 लोग घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कार में चार लोग बैठ थे, जो शराब के नशे में थे। टक्कर के बाद कार में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक गंभीर घायल व्यक्ति गेंदालाल अहिरवार जो गैरतगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंगपुर को प्राथमिक उपचार के बाद सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सुल्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से 25 लोगों को सागर रेफर कर दिया गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Nov 15, 2025 17:30:23
Una, Himachal Pradesh:माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता श्री ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने की। इस दौरान स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने श्री रत्न सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक रूप से सम्मान किया। विधायक संजय रत्न ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि माता रानी के नाम से ऐसा भव्य आयोजन करना न केवल सराहनीय है, बल्कि इससे ऊना जिला में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के सहयोग से यह महोत्सव लगातार भव्यता के साथ आगे बढ़ रहा है।
0
comment0
Report
Nov 15, 2025 17:27:26
34
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Nov 15, 2025 17:17:15
Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ मोहनराव भागवत ने भौतिक विकास की रफ्तार को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया में असंतुलित विकास से खाई बढ़ रही है। लोगों के पास सुख सुविधा, सम्पन्नता बढ़ी है, लेकिन व्यक्ति नाजुक हो गया है। विश्व में कथित विकास और प्रगति सब तक नहीं पहुंची है। एक पूरा वर्ग ऐसा है, जिसके पास ये सब नहीं पहुंचा है। जिनका विकास हो रहा है वो थोड़े लोग हैं। उनके सुख संसाधन, विकास के वंचित लोगों से प्राप्त हो रहे हैं। विश्व की 4 % जनसंख्या 80 प्रतिशत संसाधनों का उपयोग करती है। शेष 96 प्रतिशत जनसंख्या इन संसाधनों से वंचित है। सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान की ओर से दीनदयाल स्मृति व्याख्यान आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आरएसएस के सरसंघ चालक डॉ. मोहनराव भागवत ने ‘वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं एकात्म मानवदर्शन’ विषय पर विचार साझा किए। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. महेश चन्द्र शर्मा ने प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, किरोड़ीलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रचारक तथा प्रबुद्धजन मौजूद रहे। व्याख्यान माला में मुख्यवक्ता डॉ मोहनराव भागवत ने कहा कि विकास के साथ साधन सम्पन्नता बढ़ी है। जिस काम में पहले बरसों लगते थे आज एक क्लिक करते ही हो जाता है। संसाधन के साथ ही मानव की प्रतिकार शक्ति कमजोर होती जा रही है। जो मनुष्य पहले आवोहवा के उतार–चढ़ाव को सह लेता था, वह आज नाजुक हो गया है। विकास और प्रगति की बातें बहुत होती हैं, लेकिन यह सब हर व्यक्ति तक नहीं पहुंचा। विकास हो रहा है, लेकिन जिनके लिए हो रहा है, वे बेहद कम हैं। एक बड़ा वर्ग आज भी सुविधाओं से दूर है। असंतुलित विकास आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि असंतुलित विकास विश्व की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। जैसे-जैसे विकास बढ़ रहा है, अमीर और अमीर हो रहे हैं और गरीब और गरीब। यह सिर्फ भारत की नहीं, पूरी दुनिया की स्थिति है। दुनिया के चिंतक भी यही कह रहे हैं। इतने सुख साधन होने के बाद भी क्या मनुष्य के मन में शांति और संतोष है? भागवत ने कहा - मनुष्य जाति का विकास तो हो रहा है, लेकिन राष्ट्रवाद की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से महा युद्ध जैसी परिस्थितियां भी पैदा होती हैं। अंतर्राष्ट्रीयता की बात तो होती है, लेकिन हालात इसके उलट दिखाई देते हैं। युद्ध की पद्धति बदली लेकिन कला गायब है। प्रथम विश्व युद्ध राष्ट्रवाद के कारण हुआ और द्वितीय विश्व युद्ध राष्ट्रीयता के लिए हुए, विनाश से बचाने को समझौते हुए। अब युद्ध होते हैं लेकिन 2 देश एक तरफ या 5 देश दूसरी तरफ ऐसा नहीं होता है। मनुष्य के विकास में मनुष्य का पोषण करने वाली सृष्टि को ही खा लिया है। विकास को आगे बढ़ाना है तो सृष्टि नष्ट होगी। दोनों को एक साथ आगे बढ़ना मुश्किल है। एकात्म मानवदर्शन पर बोले भागवत - भागवत ने कहा कि एकात्म मानवदर्शन के 60 साल पूरे हो गए हैं। नाम नया हो सकता है, लेकिन विचार पुराना ही है। व्यक्ति का विकास परिवार से जुड़ा है, परिवार का समाज से और समाज का राष्ट्र से। मेरा विकास होगा तो परिवार का विकास होगा, परिवार का होगा तो समाज का होगा। कौन कितना कमाता है यह भी महत्वपूर्ण है, लेकिन केवल स्वयं के लिए जीना जीवन नहीं है। समाज के लिए जीना ही मानव जीवन का सार है। 60 साल के बाद भी विश्व के परिदृश्य एकात्ममानववाद सार्थक, परिपूर्ण और प्रासंगिक है। डॉ मोहन भागवत ने कहा कि एकात्मक मानव दर्शन को एक शब्द में समझना है तो वह शब्द है धर्म। इस धर्म का अर्थ रिलिजन, मत, पंथ, संप्रदाय नहीं है। इस धर्म का तात्पर्य गंतव्य से है, सब की धारणा करने वाला धर्म है। वर्तमान समय में दुनिया को इसी एकात्म मानव दर्शन के धर्म से चलना होगा। डॉ मोहन भागवत ने कहा कि भारतीय जब भी बाहर गए किसी को लूटा नहीं, किसी को पीटा नहीं, सबको सुखी किया। भारत में भी पिछले कई दशकों में रहन-सहन, खान-पान, वेशभूषा सब बदला होगा, किंतु सनातन विचार नहीं बदला। वह सनातन विचार ही एकात्म मानव दर्शन है और उसका आधार यह है कि सुख बाहर नहीं हमारे भीतर ही होता है। हम अंदर का सुख देखते हैं तब समझ में आता है कि पूरा विश्व एकात्म है। इस एकात्म मानवदर्शन में अतिवाद नहीं है। शरीर, मन, बुद्धि की सत्ता की बात करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता की भी मर्यादा है। सबका हित साधते हुए अपना विकास करना यह वर्तमान समय की आवश्यकता है। अपने अहंकार को इतना बड़ा मत करो कि दूसरे विद्रोह करने लगे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में अनेक बार आर्थिक उठापटक होती हैं लेकिन भारत पर इसका असर सबसे कम होता है क्योंकि भारत के अर्थतंत्र का आधार यहां की परिवार व्यवस्था है। डॉ मोहन भागवत ने कहा कि हमारे यहां पहले से ही बोली, जाति भाषा, खान-पान, रहन-सहन आदि कई विषयों में विविधता रही है लेकिन हमारे यहां की विविधता कभी झगड़े का कारण नहीं बनी बल्कि हमारी विविधता उत्सव का विषय बनी। हमारे यहां पहले से अनेक देवी देवता थे कुछ और भी आ गए तो हमें कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दुनिया यह तो जानती है कि शरीर, बुद्धि और मन का सुख होता है लेकिन उसे एक साथ कैसे प्राप्त किया जाए, यह दुनिया नहीं जानती। यह केवल भारत जानता है क्योंकि भारत में शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा सभी के सुख का विचार है।
166
comment0
Report
SASARWAR ALI
Nov 15, 2025 17:16:48
Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका ने शहर में जगह-जगह पोस्टर चस्पा कराकर खुले में कुत्तों को भोजन खिलाने पर प्रतिबंध लागू किया है, जिससे मवेशी एवं जानवरों की सेवा करने वाले लोग नाराज हो गए हैं. पोस्टर में क्षेत्र में खुले में कुत्तों को भोजन खिलाना मना है लिखा गया है. सीएमओ नगर पालिका के आदेश के अनुसार यह नियम जारी किया गया है. मामले को लेकर समाजसेवी डॉ. राकेश शर्मा कहते हैं कि नगर पालिका की ड्यूटी नागरिकों की सुरक्षा है, क्योंकि आवारा कुत्ते हिंसक हो कर राहगीरों पर हमला कर देते हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि नगर पालिका को आवारा कुत्तों की नसबंदी करानी चाहिए ताकि जनसंख्या घटे और खर्च कम रहे. गो सेवक अनुराग दुबे ने कहा कि यह आदेश तुलगकी फरमान है और बड़े शहरों के लिए उचित है, हमारे शहर में जगह बहुत है; नसबंदी से ही कुत्तों की जनसंख्या रोकना संभव है.
115
comment0
Report
Advertisement
Back to top