icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ शिविर में भक्तों की सेवा का संदेश दिया

Delhi, Delhi:दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता बुद्धा गार्डन पार्क में बनाए गए कांवड़ शिविर पहुंची, जहाँ पर कावड़ शिविर में कावड़ियो से मुलाक़ात हुई और उनके ऊपर फुल बरसाए, कावड़ियो को नमन कर उनको प्रसाद वितरण किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कावड़ियो को नमन, यह बहुत बड़ा पल है दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोगो को कावड़ियो की सेवा करने का मौका मिला। पहले परमिशन समय पर नहीं मिल पाती थी, बीजेपी की सरकार बनी हमने तय किया की कावड़ समिति को परेशानी नहीं होने देगें, पहले निवेदन समिति करती थी सुविधा नहीं मिल पाती थी। अब कावड़ समिति को परेशानी नहीं है। सफाई व्यवस्था समेत सभी व्यवस्थाएँ सरकार ने अपने ऊपर ली है, 1200 यूनिट फ्री बिजली की व्यवस्था की गई समिति पैसा कावड़ियो पर खर्च करे, हमारे लिए यह मेमोंटे और पटके की जरूरत नहीं है। कावड़ियो की सेवा करे। अगर कोई कमी है तो बताए, हम आप लोगो के साथ है。
0
0
Report

विश्व आदिवासी दिवस पर पारंपरिक वेशभूषा में रैली, ढोल-नगाड़ों ने माहौल मोहा

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिलेभर के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा, अस्त्र-शस्त्र और वाद्ययंत्रों के साथ रैली के रूप में शहर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच निकली रैली में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। रैली का जगह-जगह विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सुखाड़िया स्टेडियम में किया गया। इससे पहले जीरो माइल चौराहे पर राणा पूंजा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति, बोली, भाषा और पुरखाई विरासत को संरक्षित रखने पर जोर दिया गया। भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक बद्री भगोरा ने कहा कि आदिवासियों की मुख्य परंपराओं, बोली, भाषा, रीति-रिवाज और संस्कृति को सुरक्षित रखना जरूरी है। इसके साथ ही संवैधानिक अधिकारों को लेकर जनजागरण की आवश्यकता बताई गई। मुख्य वक्ता ने कहा कि मानव अधिकारों के संदर्भ में आदिवासियों की अपनी विशेष पहचान और पुरातन संस्कृति है। अनुसूचित क्षेत्रों में संविधान के अनुच्छेद 244 के तहत प्रभावी नीतियों की पालना की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से शिक्षा के बजट में बढ़ोतरी करने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। घटिया कला टीम की ओर से पारंपरिक वेशभूषा में गेर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। आयोजकों ने कहा कि इस टीम को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिले तो कलाकार बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर शहर में रैली को लेकर विशेष यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की गई। यातायात शाखा की ओर से वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष स्थान निर्धारित किए गए। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगीड़ सहित अन्य अधिकारियों ने सुबह से ही मौके पर पहुंचकर पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की निगरानी के चलते कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए गए।
0
0
Report
Advertisement

हजारा गांव से छोटी काशी गोला को श्रद्धालूओ का जत्था रवाना

ASAtinesh ShuklaFollow1m ago
Ghungchiyayi, Uttar Pradesh:रिपोर्ट अतिनेश शुक्ला घुंघचाई।शारदा पार इलाके में सावन माह के दौरान भगवान शिव की आराधना के लिए रविवार को हजारा, सिद्धनगर शास्त्रीनगर गांव के कांवड़ियों का समूह भीरा के शारदा तट के लिए ट्रेक्टर ट्रॉली से गाने बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुआ है । ये श्रद्धालु शारदा के घाट से गंगाजल भरकर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सैकड़ों श्रद्धालु आशीष यादव,राजू यादव के ट्रैक्टर-ट्रॉली से शारदा घाट के लिए निकलेहजारा गांव किनारे खेतों में भूमि कटान कर रही गांव की ओर बढ़ रही शारदा मैया को रोकने के लिए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ भगवान शिव से कटान रोकने की प्रार्थना कर पूजा अर्चना करने जा रहे हैं हजारा के राजू यादव आशीष यादव*
0
0
Report

विश्व आदिवासी दिवस जालोर में श्रद्धा और समाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया

Jaipur, Rajasthan:भील शबरी बस्ती जालौर में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस जालोर- ठाकुर जी मंदिर, भील शबरी बस्ती जालौर में विश्व आदिवासी दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकजुटता के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के पंच-पटेलों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, शिक्षा एवं सामाजिक विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के पुष्पेंद्र राणा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने समाजजनों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के साथ सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता श्री मनोहर राणा ने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं को मजबूत करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
0
0
Report

चूरू में 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज; गिरफ्तारी की सूचना

Churu, Rajasthan:12 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़, तारानगर पुलिस थाना में मामला दर्ज, चूरू। जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, पीड़िता के दादा की ओर से तारानगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची मंदिर से अपने घर की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे टॉफी देने का बहाना कर अपने पास बुलाया और उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की। बच्ची ने शोर मचाया, जिसके बाद वह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग तारानगर थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पीड़िता के परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर तारानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वही एक व्यक्ति को तारानगर पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं इस संबंध में तारानगर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मामले को लेकर आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

मोरबी के वांकानर तहसील के समथेरवा गांव में अज्ञात युवक की हत्या, एलसीबी ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार

Morbi, Gujarat:ब्रेकिंग morshi Morbi जिले के वांकानेर तहसील के समथेरवा गांव पासेથી अজন્યા युवकની હત્યા કરેલી લાશ મળવાનો મામલો જિલ્લાની એલસીબી ની ટીમ દ્વારા હત્યાના ગુનામાં છ આરોપીની કરવામાં આવી ધરપકડ આરોપી સંદીપ ઝાલરીયા ના ઘરમાં ચોરી કરવા ઘૂસી ગયેલાં અજાણ્યા વ્યક્તિને માર મારીને હત્યા કરી તાલેંટા હળવદના મથક ગામ પાસે આવેલ કારખાને લઈ જઈને પ્લાસ્ટિકના પાઈપ તથા પટ્ટી વડે માર મારતા યુવાનનું મોત થયું હત્યાના ગુનામાં સંદીપ ઝાલરીયા, એલિસભાઈ ઝાલરીયા, દિવ્યેશભાઈ ઝાલરીયા, મુન્નો ગોલતર, રાજેશભાઈ ડાભી અને રાજીવ શ્રીવાસ્તવ નામના છ આરોપીની ધરપકડ
0
0
Report

पूरनपुर-बंडा हाईवे पर आवारा पशुओं की जंग, घंटों लगा रहा जाम घुंघचाई थाने के सामने आपस में भिड़े सांड

ASAtinesh ShuklaFollow4m ago
Ghungchiyayi, Uttar Pradesh:पूरनपुर।पूरनपुर-बंडा हाईवे पर आवारा पशुओं के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को घुंघचाई थाने के सामने हाईवे पर दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। दोनों पशु काफी देर तक सींग मारकर लड़ते रहे।सांडों की लड़ाई के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीर और वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कोई भी हादसा न हो जाए, इस डर से लोग दूर खड़े होकर तमाशा देखते रहे।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हाईवे पर आवारा पशुओं का जमावड़ा रोजाना लगा रहता है। प्रशासन और नगर पालिका की टीम कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।हादसे का खतरा, प्रशासन मौन ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हाईवे पर आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख बंद किए बैठा है।लोगों ने मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गोशालाभेजा जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस ने कराया ‘बहू-बेटी सम्मेलन’, महिलाओं को दिए रिश्तों में प्रेम और सम्मान के संदेश

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow9m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक रिश्तों में आपसी प्रेम, सम्मान एवं सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से सदर कोतवाली पुलिस ने ग्राम शिवसिंह खेड़ा स्थित सचिवालय में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह और मिशन शक्ति प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान के सहयोग से बड़ी संख्या में महिलाओं, सास-बहू, मां-बेटी और ननद-भौजाई को शामिल किया गया। महिलाओं को पारिवारिक रिश्तों में विश्वास, सम्मान और आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र समिति डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कविता के माध्यम से मां-बेटी और सास-बहू के रिश्तों की अहमियत समझाते हुए महिलाओं को प्रेम और सामंजस्य के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं उपनिरीक्षक एवं पिंक बूथ प्रभारी रेखा देवी ने महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। महिला आरक्षियों ने हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पंपलेट वितरित कर महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक मीना कुमारी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत औषधीय पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सम्मेलन में पारिवारिक रिश्तों को प्रेम और सौहार्द के साथ निभाने वाली महिलाओं को एक-दूसरे से गले मिलाकर, माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण के माध्यम से रिश्तों की मधुरता का संदेश दिया गया। ग्राम प्रधान ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए महिलाओं से पारिवारिक एकता और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन आरक्षी मानवेंद्र सिंह और डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान उपनिरीक्षक रेखा देवी, उपनिरीक्षक मीना कुमारी, महिला आरक्षी दुर्गेश, मिशन शक्ति की करिश्मा, ममता और संध्या तथा आरक्षी अंकित, मधुसूदन और टीटू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
0
0
Report

वाराणसी में सावन के दौरान मीट शॉप पर बुलडोजर, अवैध दुकानों पर ध्वस्त कार्रवाई

JPJai Pal11m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में सावन में सुभासपा नेता की मीट शॉप पर चला नगर निगम का बुलडोजर. अवलेशपुर में एक साथ 12 अवैध मीट की दुकानों को नगर निगम ने किया ध्वस्त. रात में अवैध रूप से नॉनवेज बेचने का लगा था आरोप बोला सुभासपा नेता. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर चला नगर निगम और पुलिस का बड़ा अभियान. कार्रवाई के दौरान मौके से 8 जालियां भी जब्त, क्षेत्र में मचा हड़कंप. धार्मिक पवित्रता और सावन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एक्शन मोड में प्रशासन. शहर भर में जारी रहेगा औचक निरीक्षण, दोबारा नियम तोड़ने पर होगी कड़ी विधिक कार्रवाई. carpaye के बाद मलबा हटाते दिखे लोग
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ में ट्रेलर से 1236 बोतल शराब जब्त, मांडू पुलिस ने किया कब्जा

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत मांडू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 927 लीटर शराब की 1236 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, एसपी रामगढ़ को सूचना मिली थी कि हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में खड़े एक ट्रेलर में शराब लदी है। सूचना पर SDPO आलोक रंजन के निर्देश और थाना प्रभारी सदानंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान ट्रेलर JH02BU-6500 से रॉयल स्टैग की 103 कार्टन में 1236 बोतलें बरामद हुईं, जिन्हें मांडू पुलिस ने शराब समेत ट्रेलर को जब्त कर लिया है। जांच के दौरान शराब की बोतलों पर 'for sele in Haryana only' लिखा पाया गया जिसमें यह शराब केवल हरियाणा में बिक्री के लिए अंकित था। पुलिस ने मामला 180/2026 दर्ज किया और धारा 272, 273, 34 IPC तथा उत्पाद अधिनियम 47(ए) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। ट्रेलर के मालिक, चालक और शराब के खेल से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
0
0
Report

रामगढ़ के श्रीराम पावर प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 9 घायल; दो की हालत गंभीर

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ के श्रीराम पावर प्लांट लिमिटेड फैक्ट्री में आज फर्नेस ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से 9 से अधिक मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को कंपनी के निजी वाहनों से इलाज के लिए रामगढ़ के होप हॉस्पिटल लाया गया। Hope Hospital के चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि अस्पताल में श्रीराम पावर प्लांट के 9 मजदूर इलाज के लिए पहुंचे हैं। इनमें दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद घायल मजदूरों के परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों और मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कंपनी में हादसे हो चुके हैं, जिनमें मजदूरों की जान जाने की बात कही जा रही है। घटना के बाद घायल मजदूरों के परिजन होप हॉस्पिटल में हंगामा करते हुए कंपनी प्रबंधन को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
0
0
Report

जंतर-मंतर पर आतंकियों की मौजूदगी के दावे पर जेल मंत्री का समर्थन

Jhajjar, Haryana:जंतर-मंतर के धरने में आतंकियों की मौजूदगी के दावे पर जेल मंत्री ने प्रदेशाध्यक्ष के सुर में मिलाया सुर। डा. अर्चना गुप्ता के बयान का समर्थन करते हुए बोले डा. अरविंद शर्मा कि पंजाब पुलिस पहले ही कर चुकी है इसकी पुष्टि। डा. शर्मा बोले, पकड़े गए आतंकियों से हथियार बरामद हुए और जंतर-मंतर के धरने में शामिल होने की बात भी सामने आई। विपक्ष पर निशाना, कहा: विपक्ष युवाओं को गुमराह करने का कर रहा प्रयास। कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा सात पदक हासिल किए जाने पर खुशी जताई। हरियाणा सरकार युवाओं की भागीदारी के साथ आगे बढ़ने में विश्वास रखती है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top