रमाबाई आंबेडकर महाविद्यालय में "आत्मनिर्भर भारत" पर संवाद प्रतियोगिता आयोजित
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला के रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में "आत्मनिर्भर भारत" विषय पर सेवा संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा और प्राचार्य प्रोफेसर एमए गौरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में जागरूक करना था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
