icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र में चोर बाइक लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज में चाबी लगी बाइक छोड़कर दुकान में गया युवक, चोर बाइक लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात* कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुकान के बाहर चाबी लगी खड़ी बाइक को एक युवक चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के ग्राम पल्टेपुर्वा, मौजा पैथाना निवासी संदीप कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक संख्या यूपी 84 एआर 2867 से गांव दौलतपुर स्थित पुराने बस अड्डे के पास प्रिंस किराना स्टोर पर सामान खरीदने गया था। उसने बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर दी और चाबी बाइक में ही लगी छोड़कर दुकान के अंदर चला गया। कुछ देर बाद सामान लेकर बाहर आया तो बाइक गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो एक युवक बाइक को स्टार्ट कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बाइक में चाबी लगी होने के कारण सड़क से गुजर रहे युवक की नजर उस पर पड़ गई और वह बाइक लेकर फरार हो गया। बाइक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
0
0
Report

सोनभद्र में लूट के सनसनीखेज खुलासे; गोली लगी बदमाश गिरफ्तार, साथी गिरफ्तार

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बभनी थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट में इस्तेमाल की गई बाइक और नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस अब इस वारदात में शामिल फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। देखिए यह रिपोर्ट। 18 जुलाई को बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में छत्तीसगढ़ के साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सर्राफा व्यापारी से तीन बदमाशों ने चाकू के बल पर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नगद से भरा बैग लूट लिया था। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर बभनी और म्योरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से शीशटोला जंगल में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रमेश साकेत के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मनोज साकेत मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध .315 बोर तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 12 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात कबूल करते हुए चार लोगों के शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सोनभद्र पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है। वहीं पुलिस का दावा है कि फरार बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
0
0
Report

घाघरा की तबाही: गोंडा के तटीय लोग मजबूरन पलायन, मुआवजे की मांग

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में घाघरा नदी के तेज कटान के चलते तटीय इलाकों के रहने वाले लोग अब घाघरा नदी के किनारे से पलायन करके सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। पलायन करते समय तटीय इलाकों के रहने वाले लोग अपने फूस के और मिट्टी के मकानों को भी हटा करके सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं ताकि सुरक्षित स्थान पर अपना आशियाना बना कर तटीय इलाकों के ग्रामीण रह सकें। घाघरा नदी द्वारा तेजी से तटीय इलाकों में कटान कर के फूस के मकानों को और अस्थाई मिट्टी के मकानों को अपने आगोश में ले रही है, इसके साथ ही नदी किनारे लगी फसलों और उपजाऊ जमीनों को भी काट कर अपने कब्जे में ले रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाणी माझा के रहने वाले फतेह बहादुर यादव, संजय यादव, दिनेश यादव आदि इनके फूस के मकान नदी की कटान की जद में आ चुके हैं, ये लोग पलायन करके सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। अब बचे हुए फूस और अस्थाई मिट्टी के मकानों को ये लोग तोड़कर पलायन कर रहे हैं और सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। इन लोगों की मांग है कि इन्हें सुरक्षित स्थानों पर घर बनाने के लिए सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध कराई जाए और आर्थिक मुआवजा दिया जाए ताकि ये लोग घर बनाकर सुरक्षित स्थान पर रह सकें। बीते एक सप्ताह से घाघरा नदी का तेज गति से कटान जारी है, अब तक तरबगंज तहसील क्षेत्र में 100 बीघा से अधिक फसल और पांच अस्थाई फूस मकान नदी काट कर अपने कब्जे में ले चुके हैं। गोंडा जिले में बीते 24 घंटे से घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है और एल्गिन पर खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। घाघरा नदी में आज शनिवार सुबह 9 बजे 246938 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसमें गिरजा बैराज से 111776, शारदा बैराज से 126629 और सरयू बैराज से 3515 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में स्कूलों के बाहर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान

ASARUN SINGHJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:स्कूलों के बाहर सख्ती... ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। स्कूलों के बाहर ओवरलोड ई-रिक्शा, टैक्सी और टेंपो की सघन चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई की गई। फतेहगढ़ चौराहे के पास स्थित ब्लू वेल स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के बाहर सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उप परिवहन आयुक्त रामरतन (आरआर) सोनी, सीओ सिटी अभय वर्मा और एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान ई-रिक्शा, टैक्सी और टेंपो की बारीकी से जांच की गई। कई वाहनों में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था, जबकि कुछ वाहन बिना आवश्यक दस्तावेज और नियमों के विपरीत संचालित होते मिले। ऐसे वाहनों के चालान किए गए और गंभीर अनियमितता पाए जाने पर कई वाहनों को सीज भी कर दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलते दिखाई दिए। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। ओवरलोड ई-रिक्शा, बिना नंबर और कंडम वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। वाइट: रामरतन (आरआर) सोनी, उप परिवहन आयुक्त, कानपुर
0
0
Report

ललितपुर में सांप लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे ग्रामीण, पांच वर्षीय बच्ची का इलाज शुरू

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जिला मेडिकल कॉलेज परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण अपने साथ बोरी में एक सांप भरकर ट्रामा सेंटर पहुँचा। सांप को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, दरअसल घर के आंगन में खेल रही एक बच्ची को इस सांप ने काट लिया था, जिसके बाद परिजनों ने सांप को पकड़कर बच्ची सहित इलाज के लिए CHC बार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज उसके बाद जिला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में जब परिजन अपनी 5 वर्षीय बच्ची को लेकर पहुंचे तो उसने अपने साथ बोरी में भरकर लाये सांप को बोरी से बाहर निकालकर दिखाया, जिसको देखकर मौके पर मौजूद लोग चौंक गए। फिलहाल इलाज के बाद बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है। पूरा मामला बार थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे का है।
0
0
Report
Advertisement

छपरा में राष्ट्रव्यापी छात्र बंद: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

Chapra, Bihar:देशभर में छात्र संगठनों के राष्ट्रव्यापी बंद का असर आज बिहार के छपरा में भी देखने को मिला। भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच छात्रों ने शहर में मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने छपरा के अंबेडकर भवन से जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी थाना चौक, नगरपालिका चौक होते हुए जिला समाहरणालय तक पहुंचे। पूरे मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और जगह-जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। नगरपालिका चौक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। छात्र नेताओं ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे एसपी रामपुकार सिंह ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने की अपील की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन के दौरान city के कई हिस्सों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जिससे बंद का असर साफ तौर पर देखने को मिला। बाइट: छात्र नेता / एसपी रामपुकार सिंह आउट्रो: फिलहाल पूरे प्रदर्शन के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस की निगरानी में छात्र संगठनों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया।
0
0
Report

बिहार बंद के बीच छात्र नेता प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

Madanpur, Bihar:बिहार बंद के आह्वान के दौरान शनिवार को विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र टी.पी. कॉलेज के समीप एकत्र हुए और दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की योजना समाहरणालय का घेराव कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की थी। छात्र जुलूस की शक्ल में समाहरणालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन कॉलेज चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ दर्जन छात्र नेताओं और प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर सदर थाना ले गई। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संतोष कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रवेंद्र भारती स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे थे। वहीं सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद सिंह, बेलारी थानाध्यक्ष स्नेहा कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। छात्र नेताओं का आरोप था कि नीट पेपर लीक प्रकरण और उससे जुड़े मामलों में कई छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार पर छात्रों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की。
0
0
Report
Advertisement

तेज़ रफ्तार स्कूटी की टक्कर से अधेड़ घायल, CCTV में कैद

Ujjain, Madhya Pradesh:तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को मारी टक्कर, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद बड़नगर के शिवजी चौराहे पर हुआ हादसा, घायल को उज्जैन रेफर किया गया; शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी उज्जैन जिले के बड़नगर में तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे शिवजी चौराहे पर एक अधेड़ सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधेड़ उछलकर सड़क पर जा गिरे, जबकि स्कूटी सवार युवती भी संतुलन खोकर वाहन सहित गिर गई। हादसे में घायल अधेड़ को पहले बड़नगर में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए उज्जैन रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार युवती जल्दबाजी में तेज रफ्तार से वाहन चला रही थी। घटना के बाद परिजनों ने बड़नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है。
0
0
Report

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना भुता पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और राशन कोटा वितरण को लेकर धमकी भरा वीडियो वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा था। वीडियो में उसने राशन कोटा वितरण में लोगों से अंगूठा लगवाकर राशन न देने का आरोप लगाया और भविष्य में भी ऐसा करने संबंधी धमकी भरी बातें कही थीं। जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान थाना भुता क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी 22 वर्षीय आदिल अंसारी के रूप में हुई। मामले में थाना भुता में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मटकोटा नहर के पास, गांव भगवानपुर से करीब 200 मीटर आगे ट्यूबवेल के निकट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसने यह भी कहा कि उसके क्षेत्र में कोटे पर लोगों से अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता था, जिससे नाराज होकर उसने वीडियो बनाया। आरोपी ने अपने कृत्य पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही।
0
0
Report

Sant Kabir Nagar: प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने आत्महत्या, शादी के सपने टूटे

Uska Khurd, Uttar Pradesh:ऐंकर: संतकबीरनगर में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हादसा कोतवाली क्षेत्र के सरैया रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जाता है कि युवक गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था जब कि युवती जिले के बखिरा थाना क्षेत्र की निवासी थी। दोनों एक साल से दूसरे से प्रेम करते थे और जल्दी शादी करना चाहते थे। दोनों का परिवार भी शादी के लिए रजामंद था। लेकिन लड़की का परिवार आर्थिक कारणों से कुछ साल बाद शादी करना चाहता था। बताया जाता है कि दोनों शुकवार की दोपहर घर से बिना बताए निकले थे और ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। परिजनों को देर रात हादसे की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement

झांसी रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में आग, दमकल ने समय पर नियंत्रण पाया

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित फूड प्लाजा में आज सुबह अचानक आग लग गई, देखते ही देखते अंदर रखा सामान जलने लगा, अंदर से आग की लपटें और बाहर से धुआं निकलता देखकर अफरा तफरी मच गई, आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी टीम के साथ दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आनन फानन में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, तब जाकर प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों और रेल प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि समय पर आग बुझ गई, वरना प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के लिए खतरा बढ़ सकता था。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top