गजरौला में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में भक्तों ने श्री कृष्ण की लीला का आनंद लिया
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में एमडीए कालोनी स्थित शिव मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह के छठे दिन रविवार रात श्रीमद जगद्गुरु मारुति किंकर जी महाराज (कांशी वालो) ने श्री कृष्ण लीला, रास लीला, कंस वध और भगवान शिव के विभिन्न रूपों का वर्णन किया। इस कथा में भक्त श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे नजर आए और श्रद्धा भाव से कथा का आनंद लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवरिया: संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में मिली कमी, डीएम का एक्शन
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को दो विक्रय संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का स्थलीय सत्यापन किया। जांच के दौरान मौजा टड़वा स्थित संपत्ति का स्टाम्प मूल्यांकन सही पाया गया, जबकि सोनूघाट स्थित दूसरी संपत्ति के मामले में स्टाम्प शुल्क की कमी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सोनूघाट के निकट देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित मौजा टड़वा की एक विक्रय संपत्ति तथा सोनूघाट में स्थित दूसरी संपत्ति का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। जांच में टड़वा की संपत्ति के लेखपत्र में दर्ज स्टाम्प मूल्य सही पाया गया, जबकि सोनूघाट की संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में कमी मिली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार स्टाम्प शुल्क का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री से पूर्व स्टाम्प मूल्यांकन की समुचित जांच की जाए, ताकि राजस्व की हानि न हो। स्टाम्प शुल्क में कमी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टाम्प शुल्क संबंधी नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय धर्मपाल सिंह एवं उप निबंधक उपस्थित रहे।लखीमपुर-खीरी भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी: नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता मंगलवार को अपने पैतृक गांव खुदनियां पहुंचे। उनके आगमन पर कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली ब्लॉक अंतर्गत पिपलझला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा, जिला पंचायत प्रत्याशी अमन वर्मा सहित क्षेत्रीय लोग नवनीत शुक्ला, अभय शुक्ला मोनू,दीप कमल अवस्थी, नवाब शुक्ला, विकास वर्मा, जगत सुरेश वर्मा डायरेक्टर गन्ना समिति हरगांव, बाल गोविंद वर्मा, प्रमोद मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला संजय रस्तोगी, मनोज सिंह उर्फ कल्लू सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। अरविंद गुप्ता के गांव पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा के कई स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
