icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना: दो दिवसीय चिंतन शिविर से बिहार शिक्षा में नई दिशा और तकनीकी सुधार

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:पटना में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से आज से दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला सह चिंतन शिविर की शुरुआत हुई। 9 और 10 अगस्त को अधिवेशन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया, जबकि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यशाला में राज्यभर से करीब 400 वरिष्ठ, क्षेत्रीय, जिला और प्रखंड स्तर के शिक्षा अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की गौरवशाली शिक्षा परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि यह चिंतन शिविर केवल चर्चा का मंच नहीं, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों से स्कूलों में नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करने, शिक्षकों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की निगरानी करने तथा गरीब परिवारों के बच्चों तक बेहतर शिक्षा पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों और खासकर कोटा जैसे शहरों का रुख करते हैं। सरकार का लक्ष्य ऐसी शिक्षा व्यवस्था तैयार करना है, जिससे बिहार के बच्चों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर जाने की जरूरत कम हो। इसके लिए मॉडल स्कूल, पीएम श्री विद्यालय, आधुनिक लैब, तकनीक आधारित पढ़ाई और ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है。 सीएम ने बताया कि राज्य में 7 हजार से अधिक हाई स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त किया गया है। करीब 700 स्कूलों में पीएम श्री योजना के तहत काम चल रहा है, जबकि 551 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके अलावा 143 और मॉडल स्कूल तैयार करने की दिशा में काम होगा और पूरे बिहार में 1001 मॉडल स्कूल विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है。 मुख्यमंत्री ने तकनीक आधारित शिक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों के बच्चों के लिए 15 अगस्त से नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है, जिसके तहत छात्र जरूरत पड़ने पर रात में भी ऑनलाइन शिक्षक से वन-टू-वन पढ़ाई कर सकेंगे। ओटीपी आधारित रजिस्ट्रेशन के जरिए इस व्यवस्था की निगरानी की जाएगी。 वहीं परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हाईलेवल कमेटी बनाने की घोषणा भी की गई है। मैट्रिक, इंटर, कॉलेज और शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के साथ BPSC समेत अन्य परीक्षाओं को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जाएगा। प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने और छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था तैयार करने की बात कही गई है。 मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि उनके साथ किसी तरह का धोखा हो रहा है। छात्रों के सुझाव और शिकायतें पोर्टल पर दर्ज कर उनके समाधान की निगरानी की जाएगी। स्कूल और कॉलेजों में जाकर मंत्री, विधायक और सांसद छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। 30 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर मुख्यमंत्री स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित करने की व्यवस्था की जाएगी। बिहार के युवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नौजवानों को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में है। छात्र कल्याण के लिए अलग डायरेक्टरेट बनाने की तैयारी है, जिसमें हायर एजुकेशन, शिक्षा, साइंस-टेक्नोलॉजी और ITI समेत संबंधित विभागों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने शिक्षा से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए कानून का राज स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता बताया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अपील की कि दो दिवसीय चिंतन शिविर केवल विचार-विमर्श तक सीमित न रहे, बल्कि यहां से बिहार की शिक्षा व्यवस्था में ठोस बदलाव के सुझाव निकलें। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी ही बिहार का भविष्य बनाएगी और राज्य की संस्कृति, सभ्यता एवं गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाएगी। कुल मिलाकर, पटना में शुरू हुआ यह दो दिवसीय चिंतन शिविर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, पारदर्शिता, तकनीक और प्रशासनिक सुधार को लेकर नई रणनीति तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सरकार का फोकस अब सिर्फ स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर नहीं, बल्कि पढ़ाई की गुणवत्ता, परीक्षा सुधार, छात्र कल्याण और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर है.
0
0
Report

जयपुर विनायक विहार जोन-12 में अतिक्रमण के खिलाफ आक्रोश; बुलडोजर क्यों नहीं चला?

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर के जोन-12 स्थित विनायक विहार में मुख्य सड़क पर कथित अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर कॉलोनीवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक निवासी ने अपने मकान का क्षेत्रफल बढ़ाते हुए मुख्य सड़क की ओर अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया है। इससे सड़क की चौड़ाई प्रभावित होने के साथ ही आमजन की आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि मामले को लेकर कई बार संबंधित डीसी और प्रवर्तन अधिकारी को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कथित अवैध निर्माण पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने में भी शिकायत देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया है कि शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुकना कई सवाल खड़े करता है। कुछ लोगों ने संबंधित प्रवर्तन अधिकारी पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं। विनायक विहार की मुख्य सड़क पर कथित अतिक्रमण के मामले में अब तक बुलडोजर क्यों नहीं चला?कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की है
0
0
Report
Advertisement

जायल में सावन कांवड़ यात्रा: महिलाओं समेत श्रद्धालुओं की भक्ति ने माहौल रंगाया

Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) जायल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे。 गोठ मांगलोद दधिमती मन्दिर कपाल कुंड से जायल के सुवादिया बास पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंची कांवड़ यात्रा。 कांवड़ यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा, जगह-जगह पुष्प वर्षा。 पंचमुखी महादेव का पवित्र जल से होगा अभिषेक。 जायल में सावन के पावन महीने में शिवभक्ति का रंग देखने को मिला। दधिमती माता मंदिर गोठ मांगलोद के कपाल कुंड से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के रूप में पंचमुखी महादेव मंदिर सुवादिया बास पहुंचे। कांवड़ यात्रा में सैकड़ों महिलाएं भी शामिल हुईं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। जगह-जगह कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मंदिर में सोमवार को पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया और हवन का भी आयोजन होगा गोशाला अध्यक्ष दिनेश डूकिया सहित अतिथियों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
0
0
Report

ओजटू में पेयजल संकट दूर करने के लिए दो बोरवेल गहराई बढ़ाने शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:ओजटू, झुंझुनूं ओजटू में पेयजल संकट दूर करने की कवायद दो स्थानों पर बोरवैल किए गए गहरे जलस्तर गिरने से बढ़ी थी पेयजल की समस्या ग्रामीणों के प्रयासों से शुरू हुआ बोरवैल कार्य झुंझुनूं के ओजटू गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए दो स्थानों पर बोरवैल गहरा करने का कार्य शुरू हुआ। ग्राम पंचायत के निवर्तमान सरपंच विनोद डांगी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार माहिच और उप सरपंच सत्यवीर लमोरिया के प्रयासों से मेघवाल मोहल्ले और भोलू की ढाणी में काम कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार जलस्तर नीचे जाने से बोरवैल में पानी कम हो गया था।
0
0
Report

बसावा के धीरज कुमार UPSC CAPF में ऑल इंडिया 45वीं रैंक पर पहुँचे

Jhunjhunu, Rajasthan:बसावा, झुंझुनूं धीरज कुमार ने UPSC CAPF में हासिल की 45वीं रैंक बसावा के धीरज बने सहायक कमांडेंट डीपीएस के पूर्व छात्र ने बढ़ाया क्षेत्र का मान मेहनत से धीरज ने हासिल किया ऑल इंडिया 45वां स्थान झुंझुनूं के डूंडलोद पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र धीरज कुमार ने UPSC सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज परीक्षा में ऑल इंडिया 45वीं रैंक हासिल की। स्कूल सचिव बीएल रणवां ने बताया कि बसावा निवासी धीरज का चयन सहायक कमांडेंट पद पर हुआ है। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं: जागरूक झुंझुनूं अभियान में बच्चों की सुरक्षा पाठ और साइबर सुरक्षा पर चर्चा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जागरूक झुंझुनूं अभियान में बच्चों को सुरक्षा का पाठ नवीन जैन बोले- युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति गुड टच-बैड टच से साइबर सुरक्षा तक समझाया विद्यार्थियों को ज्ञान, कृतज्ञता और राष्ट्र निर्माण का संदेश झुंझुनूं के मोदी वर्ल्ड स्कूल विज्डम सिटी में जागरूक झुंझुनूं अभियान के तहत स्पर्श सुरक्षित बचपन कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्कूल चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने बताया कि डॉ. सौरभ जैन ने विद्यार्थियों को गुड टच-बाड टच और व्यक्तिगत सुरक्षा की जानकारी दी। आईएएस नवीन जैन ने पीढ़ियों के अंतर, सूचना और ज्ञान का फर्क, कृतज्ञता, साइबर सुरक्षा तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संवाद किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक और विद्यालय प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

मैग्सेसे विजेता डॉ. राजेंद्र सिंह ने पचेरी कलां में जल संचय अभियान शुरू किया

Jhunjhunu, Rajasthan:पचेरी कलां, झुंझुनूं मैग्सेस अवार्डी राजेंद्र सिंह ने शुरू किया जल संचय अभियान जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प सिंघानिया यूनिवर्सिटी पचेरी कलां से जल अभियान की शुरुआत छात्रों ने लिया जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प झुंझुनूं के पचेरी कलां स्थित सिंघानिया विश्वविद्यालय में मैग्सेसे पुरस्कार विजेता डॉ. राजेंद्र सिंह ने जल संचय जन अभियान की शुरुआत की। विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. मनोज गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में 400 से अधिक लोग शामिल हुए। जोहड़ स्थल पर तालाब पूजन, 300 से ज्यादा पौधारोपण और जल संरक्षण पर संवाद हुआ। विद्यार्थियों ने जल स्रोतों के पुनरुद्धार और संरक्षण की शपथ ली। अभियान में कई सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय संगठनों ने सक्रिय भागीदारी की।
0
0
Report

राजस्थान में उपखंड स्तर पर जन अभियोग समितियों के सदस्य नियुक्त

Jhunjhunu, Rajasthan:निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक नियुक्तियां झुंझुनूं सहित चार उपखंडों में समितियों का गठन जन अभियोग एवं सतर्कता समितियों में मनोनयन सात-सात सदस्यों को मिली उपखंड स्तर पर जिम्मेदारी निकाय एवं पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने उपखंड स्तरीय जन अभियोग एवं सतर्कता समितियों में सदस्यों का मनोनयन किया है। झुंझुनूं में कमलकांत शर्मा, राकेश शर्मा, अनुपम जाखड़, बाबूलाल माहिच और एडवोकेट शंकरलाल मीणा को सदस्य बनाया गया। बुधराम सैनी और कुलदीप पूनियां नगरीय प्रतिनिधि सदस्य होंगे। खेतड़ी, मलसीसर और मंडावा में भी सात-सात सदस्यों का मनोनयन किया गया है。
0
0
Report
Advertisement

उदयपुरवाटी में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा, चौधरी बोले जीतेंगे निकाय चुनाव

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं उदयपुरवाटी में भाजपा बोर्ड बनने का शुभकरण चौधरी का दावा निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू किया फीडबैक प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में जुटी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने नगरपालिका चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और बोर्ड बनने का दावा किया। प्रत्याशियों के चयन के लिए वार्ड स्तर पर फीडबैक लेने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी। चौधरी ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
0
0
Report

झुंझुनूं: लॉयंस क्लब ने शक्ति धाम समिति के ट्रस्टीयों का सम्मान, मेडिकल कैंप व पौधारोपण

Jhunjhunu, Rajasthan:केड शक्ति धाम समिति के पदाधिकारियों का सम्मान. लॉयंस क्लब ने किया समिति सदस्यों का अभिनंदन. समाजसेवा और मेडिकल कैंप के लिए जताया आभार. स्वागत समारोह में पौधारोपण का भी आयोजन. झुंझुनूं में लॉयंस क्लब की ओर से केड शक्ति धाम समिति के ट्रस्टीज और पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया. समिति अध्यक्ष रामावतार केडिया सहित विभिन्न शहरों से आए पदाधिकारियों का माल्यार्पण, दुपट्टा और प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया. क्लब ने केड मंदिर परिसर में आयोजित निशुल्क मेडिकल कैंप के लिए आभार जताया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी हुआ.
0
0
Report
Advertisement

अरावली की पहाड़ियों पर महिलाओं की गुलेल से हरियाली, 50 हजार सीड्स बॉल का मिशन

Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद की अरावली की पहाड़ियों पर महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा बन रही है। हाथों में गुलेल, सीड्स बॉल और पेड़ों को राखी बांधने की अनूठी परंपरा के जरिए ये महिलाएं बंजर पहाड़ों को फिर से हरा-भरा बनाने में जुटी हैं। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट। घर के चूल्हे-चौके से निकलकर अब राजसमंद की महिलाएं अरावली की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों तक पहुंच रही हैं। हाथों में पारंपरिक गुलेल और मिट्टी-गोबर से बने सीड्स बॉल लेकर ये महिलाएं उन जगहों तक बीज पहुंचा रही हैं, जहां सामान्य रूप से पहुंचना भी मुश्किल है। पिछले आठ वर्षों से भीम, देवगढ़, कुंभलगढ़, आमेट, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ के दुर्गम क्षेत्रों में गुलेल के माध्यम से सीड्स बॉल पहुंचाकर पर्यावरण संरक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। कॅरियर संस्थान राजसमंद, कॅरियर महिला मंडल देवगढ़ और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य बंजर पहाड़ियों को फिर से हरियाली से ढंकना है। पिछले कई वर्षों से लगातार चल रही इस मुहिम के तहत लाखों बीज पहाड़ियों और जंगलों में बिखेरे जा चुके हैं। सीड्स बॉल मिट्टी, गोबर या वर्मीकंपोस्ट और पानी से तैयार किए जाते हैं। मानसून की बारिश के साथ ये बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप लेते हैं। खास बात यह है कि इस तकनीक से बिना गड्ढा खोदे और बिना बीज लगाने की प्रेरणा केन्या के सीड बॉल मॉडल से मिली है। हमारा उद्देश्य अरावली की दुर्गम पहाड़ियों तक स्थानीय प्रजातियों के बीज पहुंचाकर हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। शुरुआती सिंचाई के भी दुर्गम क्षेत्रों में हरियाली विकसित करने की कोशिश की जा रही है। महिलाएं नीम, पीपल, रोहिड़ा, शीशम, करंज, जामुन, इमली और अन्य स्थानीय प्रजातियों के बीजों से सीड्स बॉल तैयार करती हैं। मानसून के दौरान गुलेल की मदद से इन्हें पहाड़ियों, घाटियों और जंगलों में दूर-दूर तक पहुंचाया जाता है। बारिश के साथ ये बीज अंकुरित होकर नए पौधों का रूप लेते हैं。 हाइलाइट राजसमंद में गुलेल से बीजों की बारिश, अरावली में हरियाली की उम्मीद जहां पहुंचना मुश्किल, वहां गुलेल से पहुंचा रहीं हरियाली महिलाओं का जुनून, बंजर पहाड़ों पर हरियाली का सपना न मशीन, न सरकारी मदद… महिलाओं ने संभाला जंगल बचाने का मोर्चा सीड्स बॉल से बदलेगी पहाड़ों की तस्वीर, 50 हजार बीजों का लक्ष्य घर की जिम्मेदारियों के बाद पर्यावरण की जिम्मेदारी निभा रहीं महिलाएं अरावली की चोटियों पर ‘हरियाली की गुलेल’, देवगढ़ की महिलाओं की अनूठी पहल
0
0
Report

शहडोल के ब्योहारी में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग ब्योहारी में अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई शहडोल - ब्योहारी तहसील में पिछले एक वर्ष से रेत खदानों का टेंडर नहीं होने के कारण अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवागत कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग की टीम ने ब्योहारी क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की। ग्राम खड़ौली, ग्राम पंचायत नौढ़िया में शासकीय भूमि पर लावारिस रूप से भंडारित करीब 50 घनमीटर रेत का विनिष्टीकरण किया गया। वहीं दुर्गापुर (बुढ़वा) और सथनी (बुढ़वा) में करीब 170 घनमीटर रेत पर कार्रवाई की गई। इस तरह प्रशासन ने कुल करीब 220 घनमीटर अवैध रूप से भंडारित रेत का विनिष्टीकरण किया। कार्रवाई पुलिस सुरक्षा के बीच खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। लंबे समय से टेंडर नहीं होने के चलते क्षेत्र में अवैध उत्खनन को लेकर लगातार शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं जिला खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य ने बताया कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर निगरानी एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report

बालोतरा रिफाइनरी में मॉकड्रिल से सुरक्षा तंत्र की क्षमता परखी गई

Balotra, Rajasthan:मॉकड्रिल के जरिए परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन, एंबुलेंस और चिकित्सा टीमों ने किया रेस्क्यू अभ्यास बालोतरा। बालोतरा-पचपदरा स्थित रिफाइनरी में आतंकी हमले की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। सूचना के बाद पुलिस, एंबुलेंस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और आपातकालीन टीमें रिफाइनरी परिसर में पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की। दरअसल, रिफाइनरी में आतंकी हमला की मॉकड्रिल आयोजित की गई, जिसके माध्यम से आपात स्थिति में पुलिस-प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों की तैयारियों को परखा गया। मॉकड्रिल के दौरान हमले में घायल हुए लोगों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। वहीं एंबुलेंस और चिकित्सा टीमों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। अधिकारियों ने आपात स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मॉकड्रिल के दौरान जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। इस दौरान संबंधित विभागों के बीच आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया, रेस्क्यू और चिकित्सा व्यवस्था को परखा गया। मॉकड्रिल का उद्देश्य रिफाइनरी जैसी महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाई में किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए police-प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों की तैयारियों को जांचना और कमियों को चिन्हित कर व्यवस्था को और मजबूत करना रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top