icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कार में एसी चलाकर सोए सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, पुलिस कर रही जांच

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद से देहरादून पत्नी को लेने निकले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक कार में एसी चलाकर सो गया था, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित श्रेष्ठ विहार निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अखिलेश पुरोहित 27 जून को अपनी पत्नी को लेने के लिए देहरादून के लिए निकले थे। परिवार के मुताबिक, अखिलेश की दो साल पहले शादी हुई थी और उनकी पत्नी इन दिनों मायके में थीं। रास्ते में अखिलेश ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। आशंका है कि वह कार में एसी चलाकर आराम करने लगे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले। बाद में जब कार की जांच की गई तो अखिलेश अंदर बेसुध पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में कार के अंदर दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

काले रंग के कारण शादी न होने से मुजफ्फरपुर की युवती ने की आत्महत्या

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी 22 वर्षीय अंशु कुमारी ने अपने घर के अंदर फंदे से झूल कर जीवन लीला समाप्त कर लिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई, जिसके बाद गायघाट थाना को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शांत स्वभाव की मृतका का रंग काला था, जिसके कारण कई वर्षों से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी और वह डिप्रेशन में चली गई थी। एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और मामले की गंभीरता के देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। आसपास के लोग बताते हैं कि रंग के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी और इसी कारण वह डिप्रेशन में आकर घर के अंदर लगे फंदे से झूल गई। अभी পর্যন্ত परिजनों द्वारा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है; प्राप्त होने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर की युवती ने काले रंग के कारण की आत्महत्या, सामाजिक दबाव भारी

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में रंग काला होने के कारण नहीं हो रही शादी और समाजिक ताना बाना से परेशान युवती ने डिप्रेशन में आ कर ली सुसाईड,परिजनों में मचा हड़कंप दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी 22 वर्षीय अंशु कुमारी ने अपने ही घर के अंदर लगे फंदे से झूल अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया.जब सुबह घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया.जिसके बाद पूरे मामले की सूचना गायघाट थाना के पुलिस को मिली और सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर गायघाट थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर तमाम साक्ष्य को एकत्रित किया गया और फिर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही स्थानीय लोगों का कहना है कि शांत स्वभाव के मृतिका अंशु कुमारी का रंग काला था.जिस कारण कई वर्षों से काफी कोशिश के बावजूद भी उसकी शादी नहीं हो पा रही थी.जिस कारण वह हमेशा डिप्रेशन में रहती थी और अब उसके द्वारा घर के अंदर लगे फंदे में झूल कर सुसाइड कर लिया गया है,लेकिन सवाल उठता है कि किसी के रंग से उसकी क़िस्मत नही लिखी लिखी होती है. घटना को लेकर एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गायघाट थाना क्षेत्र में एक युवती के द्वारा घर के अंदर लगे फंदे से झूल कर सुसाइड कर लेने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी.मामले की सूचना मिलते ही मौके पर गायघाट थाने की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की जांच की गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल की टीम को बुला कर तमाम साक्ष्य को एकत्रित किया गया है.वहीं आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को यह बताया गया है की सुसाइड करने वाली युवती का रंग काला था.जिस कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी और इसी कारण डिप्रेशन में आकर युवती के द्वारा घर के अंदर लगे फंदे से झूल कर सुसाइड कर लिया गया है.हालांकि अभी मामले को लेकर परिजनों के द्वारा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन प्राप्त होते ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी ने अयोध्या में दोबारा पूछताछ शुरू की

Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के तीनों सदस्य गुरुवार दोपहर दोबारा अयोध्या पहुंचे और जांच शुरू की पहले ट्रस्टी डा. अनिल कुमार मिश्र से एक घंटे तक पूछताछ के बाद व्यवस्थापक गोपाल राव को बुलाया गया दान में मिले आभूषणों और भूमि खरीद से जुड़ी जानकारी लेने के बाद इनके बयान का मिलान ट्रस्ट महासचिव चंपतराय के बयान से किया。 आज कुछ दानदाताओं व भूमि खरीद से जुड़े रहे लोगों को बुलाया गया है पुलिस ने भी न्यायालय से आरोपित अविनाश शुक्ल की कस्टडी रिमांड ले ली है आज उससे गहन पूछताछ होगी उसे प्रतापगढ़ स्थित पैतृक गांव भी ले जाया जा सकता है पुलिस टीम ने परिसर में पहुंच कर नकदी की गणना करने वाले दर्जन भर कर्मचारियों से भी पूछताछ की और दानपात्रों से नकदी निकालने और गणना की पूरी प्रक्रिया समझी
0
0
Report

बेलहा-बहरौली तटबंध पर डंपर-डीजल टैंकर टक्कर, खेत में डीजल बटोरा वीडियो वायरल

Bahraich, Uttar Pradesh:डंपर की टक्कर से खेत में पलटा डीजल भरा टैंकर, लोगों की बाल्टी और डिब्बे में भरने की लगी होड़, वीडियो हो रहा वायरल. खबर बहराइच से है, जहां एक डीजल टैंकर और डंपर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेलहा-बहरौली तटबंध पर हुआ. इस दुर्घटना में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तेल टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद खेत में पलटे टैंकर के अंदर भरा सारा डीजल बह गया, जिसे स्थानीय ग्रामीण बाल्टी लोटा व अन्य बर्तनों में भर कर ले जाते भी नजर आये. क्या बच्चे क्या बूढ़े, जिन्होंने जो बर्तन पाया उसी में डीजल भरकर ले जाते नजर आये, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि लखनऊ से नेपाल डीजल लेकर जा रहा एक टैंकर और नानपारा की ओर से आ रहा डंपर दोनों बेलहा-बहरौली तटबंध पर टकरा गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और डीजल टैंकर गहरे खड्ड में नीचे खेत में पलट गया, जिससे सारा डीजल खेत में बह गया, फिर क्या था डीजल बटोरने वालों का मौके पर मजमा लग गया.
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में कोडीन सीरप की बरामदगी: DIG देवीपाटन का सख्त एक्शन अल्टीमेटम

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. कोडीन सीरप की भारी बरामदगी पर DIG का पारा गरम, बहराइच से बड़ी ख़बर, रुपईडीहा बार्डर और थाना दरगाह क्षेत्र में कोडीन सीरप की खेप बरामद होने पर DIG देवीपाटन का तेवर गरम, भारत नेपाल बार्डर का दौरा कर DIG ने SP को जांच कर दोषियों पर शख़्त ऐक्शन लेने का दिया शख़्त अल्टीमेटम, कहा एक सप्ताह में सम्बंधित ASP व CO से कराएं मामले की गहन जांच, प्रतिबंधित जानलेवा (कोडीन)सीरप की बिक्री किसी कीमत पर नहीं की जाएगी बर्दास्त, बीट सिपाही से लेकर थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच कर DIG अशोक कुमार शुक्ला ने एसपी से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, कहाँ एक एक दोषी पर होगी बड़े ऐक्शन की चोट,
0
0
Report

बुलंदशहर जहांगीराबाद में शातिर चोर से मुठभेड़, पुलिस ने दबोचा पिंकल

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम की शातिर चोर से मुठभेड़। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से शातिर चोर पिंकल हुआ घायल। क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने निकला शातिर पुलिस घेराबंदी में दबोचा गया। आरोपी से तमंचा, कारतूस, स्प्लेंडर बाइक और सफेद धातु के आभूषण बरामद दिल्ली, मथुरा और बुलंदशहर में गैंगस्टर, लूट-चोरी समेत दर्जनभर मुकदमे थे दर्ज। स्कूल चोरी समेत कई वारदातों में जहांगीराबाद से वांछित चल रहा था शातिर पिंकल। जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट देहात टीम ने की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जलीलपुर-औरंगाबाद मार्ग पर नहर पटरी के पास हुई पुलिस मुठभेड़
0
0
Report

NHRC ने 노동 उत्पीड़न मामले में यूपी सरकार को नोटिस जारी किया

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग कथित दोना-पत्तल फैक्ट्री में मजदूर उत्पीड़न मामले पर NHRC सख्त, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मीडिया रिपोर्टों का स्वत संज्ञान लिया, यूपी सरकार को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह में रिपोर्ट मांगी, आयोग ने कहा आरोप सही हुए तो मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा, जिला प्रशासन को कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच के निर्देश, पीड़ित मजदूरों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू करने को भी कहा, डेढ़ साल तक बंधक बनाकर मारपीट और जबरन काम कराने के आरोपों की होगी जांच, NHRC की कार्रवाई के बाद मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया।
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी LPG टैंकर हादसे में मौतें 5, CCTV फुटेज सामने

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी LPG टैंकर हादसा: CCTV आया सामने, मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5. कौशांबी के सिहोरी टोल प्लाजा पर हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टैंकर पहले डिवाइडर से टकराता है, जिसके बाद गैस का रिसाव शुरू हो जाता है। कुछ ही देर में गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाके के साथ पूरा इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो टोल कर्मचारी अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 26 जून को कोखराज थाना क्षेत्र स्थित सिहोरी टोल प्लाजा पर एलपीजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते गैस ने आग पकड़ ली और भीषण विस्फोट हो गया। आग की लपटों ने पूरे टोल प्लाजा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें हादसे का पूरा घटनाक्रम कैद है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इलाज के दौरान रायबरेली निवासी हीरामणि सिंह और ललितपुर निवासी कृष्णपाल मौर्य की भी मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। वहीं दो टोल कर्मचारी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया था। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे के कारणों की जांच और तेज कर दी गई है। 26 जून को हुआ यह हादसा कौशांबी के सबसे बड़े सड़क हादसों में से एक माना जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज ने हादसे के घटनाक्रम को स्पष्ट कर दिया है। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं.
0
0
Report

एटा में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस- कैंटर भिड़ंत, 5 की मौत, 11 घायल

Etah, Uttar Pradesh:यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा, खराब खड़ी रोडवेज बस से टकराए दो वाहन, रोडवेज बस और कैंटर में टक्कर लगने से 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,11 लोग हुए गंभीर घायल,सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती,घायलों का उपचार जारी, वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर भेजा मोर्चरी, घटना की सूचना मिलते डीएम,एसएसपी,एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी ने घटनास्थल पहुंचकर किया निरीक्षण, प्रशासन ने आनन फानन में राहत बचाव कार्य कराया शुरू, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना बागवाला क्षेत्र के किलरमऊ गांव के पास की घटना。
0
0
Report

इलाहाबाद HC का मस्जिद ध्वस्तीकरण पर फैसला: पूजा स्थल अधिनियम का सीमित प्रभाव

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, वाराणसी के दालमंडी में 6 मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, पूजा स्थल अधिनियम 1991 का हवाला देकर दाखिल याचिकाएं हाईकोर्ट ने खारिज की, हाईकोर्ट ने कहा पूजा स्थल अधिनियम सिर्फ धार्मिक स्वरूप को बदलने पर रोक लगाता है, सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए ऐसी संपत्तियों के अधिग्रहण से पूजा स्थल अधिनियम रोक नहीं लगाता है, हाईकोर्ट ने कहा सड़क चौड़ीकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार को पूजा स्थल अधिनियम नहीं रोकता, अंजुमन इंतेज़ामिया मस्जिद, मस्जिद रंगीले शाह, मस्जिद अली रज़ा खान, मस्जिद करीमुल्लाह बेग, मस्जिद निसारन और मस्जिद संगमरमर के ध्वस्तीकरण से जुड़ा है मामला, सैय्यद राशिद अली समेत अन्य दुकानदारों की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल हुई थी याचिका, याचिका में कहा गया था कि प्राचीन मस्जिदों को ध्वस्त किया जा रहा है, ध्वस्तीकरण से हजारों लोगों के आय के श्रोत और उनके प्रेयर के अधिकार से वंचित करके किसी सार्वजनिक उद्देश्य की प्राप्ति नहीं होगी, याचिका में कहा गया कि चौड़ीकरण की जद में आने वाली मस्जिदें 15 अगस्त 1947 के पहले से अस्तित्व में थीं, इन मस्जिदों का ध्वस्तीकरण पूजा स्थल अधिनियम 1991 का उल्लंघन है, याचिका में अधिग्रहण को पूरी तरह से मनमाना और अवैध बताया गया था, हालांकि हाईकोर्ट ने याचियों की इन दलीलों को अजीबोगरीब करार दिया, हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि याची किराएदार हैं संबंधित संपत्तियों के वह मालिक नहीं हैं, ऐसे में किराएदारों का अधिग्रहण को चुनौती देने का अधिकार भी सीमित है, हाईकोर्ट ने कहा हमारा मानना है कि याची मुख्य रूप से अपना व्यवसाय और आजीविका के श्रोत की रक्षा के लिए आए हैं, न कि संपत्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए कोर्ट आएं हैं, हाईकोर्ट ने साफ कहा कि याची जिन मांगों को लेकर आएं हैं उनमें वह किसी के भी हकदार नहीं हैं, जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस अरुण कुमार की डिविजन बेंच ने अपना आदेश सुनाते हुए याचिका खारिज की, पिछले सप्ताह हाईकोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित किया था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top