244235
तिगरी में विद्युत शवदाह केंद्र बनाने की मांग, समाजसेवी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा में गजरौला ब्लॉक के गंगाधाम तिगरी में विद्युत शवदाह केंद्र बनाने की मांग को लेकर समाजसेवी तेजवीर सिंह अलुना ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गंगा किनारे अंतिम संस्कार के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे पर्यावरण और श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चट्टान गिरने से नंदनगर मार्ग बंद, प्रशासन जल्द खोलने की तैयारी
Karnaprayag, Uttarakhand:चामोली जिले में नंदनगर जाने वाली सड़क पर मंगरौली के पास चट्टान टूटने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। चट्टान इस तरह भरभराकर टूटी कि मानो ताश के पत्तों की तरह बिखर गई हो। भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरने से आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा मार्ग खोलने का कार्य शुरू किए जाने की सूचना है। तब तक यात्रियों से अपील है कि बिना आवश्यक कारण इस मार्ग पर यात्रा न करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।0
0
Report
शिव भक्तों की नाराजगी: साधाब चौहान के बयान पर राजनीति का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:एआइएमआइएम के प्रवक्ता सादाब चौहान के बयान को लेकर शिव भक्तों और भोले के बीच काफी नाराजगी है शिव भक्तों ने जीने से बात करते हुए कहा कि अगर हम नशा करके चलते हैं तो जांच करवा लिया जाए हमारा हम कई 100 किलोमीटर पैदल चलकर अपने आस्था और भरोसे के साथ कावड़ यात्रा करते हैं लेकिन इस तरह का बयान कहीं ना कहीं हमें तोड़ता है सद्दाम चौहान राजनीति कर रहे हैं हमारे सामने शादाब चौहान को लाया जाए. उनका बयान बिल्कुल गलत है0
0
Report
संसद में विपक्षी सांसदों का विरोध, राम मंदिर चंदा मामले पर SP प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:संसद में विपक्षी सांसद मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कर रहे हैं नारेबाजी संसद भवन से विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर Walk-through है राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन विरोध स्वरूप कई सांसदों ने बॉक्स में डाले पैसे इस मुद्दे पर Walk-through भेजा है0
0
Report
Advertisement
पखांजूर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदी-नाले उफान पर
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर इलाके में पिछले 24 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से नदियाँ और नाले उफान पर हैं, कई संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं और लोगों की आवाजाही ठप पड़ गई है। कई जगहों पर कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण बड़गाँव क्षेत्र की कोटरी नदी उफान पर है। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं, मंडागांव-झाड़कट्टा मार्ग को जोड़ने वाले छोटे पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर भी लोगों और वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इसके अलावा हमतवाही क्षेत्र में बहने वाली कोरकसा नदी भी उफान पर है। नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण इस इलाके का संपर्क भी प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश से कई सड़कें के किनारे जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं कई ग्रामीणों के कच्चे मकानों की दीवारें ढह गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलमग्न पुलों को पार नहीं करने की अपील की है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो आने वाले घंटों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।0
0
Report
कुचामन के अस्पताल में मोतियाबिंद के सात मरीजों में संक्रमण की आशंका, जयपुर रेफर
एंकर - डीडवाना-कुचामन जिले के राजकीय जिला अस्पताल, कुचामन सिटी में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की आंखों में पोस्ट सर्जिकल संक्रमण (इन्फेक्शन) की आशंका का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी सात मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं एहतियात के तौर पर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के ऑपरेशन थिएटर को सीज कर दिया गया है तथा पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को राजकीय जिला अस्पताल कुचामन सिटी के नेत्र विभाग में सात मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए थे। ऑपरेशन के अगले दिन नियमित जांच के दौरान मरीजों की आंखों में असामान्य लक्षण दिखाई दिए। विस्तृत परीक्षण में ऑपरेशन वाली आंखों में संक्रमण की आशंका सामने आई। प्रारंभ में पांच मरीजों को तत्काल SMS अस्पताल जयपुर भेजा गया, जबकि शेष दो मरीजों को भी बाद में रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कुचामन उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी को जिला अस्पताल भेजा। एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलबीर ढाका, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमारी तथा डॉ. विनोद से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद नियमानुसार नेत्र रोग विभाग के ऑपरेशन थिएटर को सीज करवाया गया। चिकित्सा विभाग की जांच टीम के आने के बाद ऑपरेशन थिएटर और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जाएगी। उधर, जयपुर के SMS अस्पताल में मरीजों के पहुंचने के बाद कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. आर.के. जैन ने मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नगेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में गठित बोर्ड में मेडिकल विभागाध्यक्ष डॉ. एम.के. अग्रवाल, वरिष्ठ आचार्य डॉ. पंकज शर्मा तथा डॉ. मनीष शर्मा को शामिल किया गया है। वहीं SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की फैक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों के अनुसार मरीजों की आंखों की स्थिति पर लगातार विशेषज्ञों की निगरानी रखी जा रही है। राजकीय जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलबीर ढाका ने बताया कि जैसे ही संक्रमण की जानकारी मिली, मरीजों को बिना देरी किए उच्च स्तरीय उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमारी और डॉ. विनोद ने बताया कि सभी ऑपरेशन निर्धारित प्रोटोकॉल और पूरी सावधानी के साथ किए गए थे। फिलहाल संक्रमण के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि 28 जुलाई को हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद कुछ मरीजों में आंखों की परेशानी सामने आने पर उन्हें तत्काल जयपुर रेफर किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुचामन के राजकीय जिला अस्पताल में इस वर्ष अब तक 700 से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं और इस प्रकार की घटना पहली बार सामने आई है।0
0
Report
अमरोहा में जामा मस्जिद के पास बाइक में भीषण आग, युवक ने बचाई जान
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे में जामा मस्जिद के निकट चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जान, लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे में जामा मस्जिद के निकट चलती बाइक में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही बाइक सवार युवक ने फुर्ती दिखाते हुए बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली. देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वह धू-धू कर जलने लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।0
0
Report
Advertisement
बाघ दिवस पर रणथम्भौर में जागरूकता रैली और पौधारोपण से संरक्षण संदेश
Karauli, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली, चित्रकला प्रतियोगिता और पौधारोपण का आयोजन, करौली। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व (द्वितीय) करौली के तत्वावधान में कैलादेवी क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व का संदेश दिया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, वन भ्रमण और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।0
0
Report
बीकानेर से खबर: न्यू ट्री एक्ट के लिए विधानसभा में मंजूरी की मांग बढ़ी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर राजस्थान में “न्यू ट्री एक्ट” लागू करने की मांग तेज कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र मानसून विधानसभा सत्र में “न्यू ट्री एक्ट” पारित कराने का किया आग्रह कहा- खेजड़ी सहित प्रदेश के सभी पेड़ों को मिले कानूनी संरक्षण गुरु पूर्णिमा पर आयोजित पर्यावरण चेतना संगम में उठी जनभावना का किया उल्लेख पत्र में कहा- एक्ट लागू होने से पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को मिलेगी नई मजबूती, आने वाली पीढ़ियों के लिए होगा ऐतिहासिक फैसला0
0
Report
प्रियंका गांधी वाड्रा: शाह को संसद में आना चाहिए, मakar द्वार पर विरोध
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज सदन में आना चाहिए, कहा- "हां, उन्हें आना चाहिए।" दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई 'पुलिस कार्रवाई' को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ किया गया।0
0
Report
Advertisement
झड़ू का खेड़ा विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर ग्रामीणों ने लगाया ताला
Noida, Uttar Pradesh:बदनोर क्षेत्र के झड़ू का खेड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा. ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की. वर्ष 2023 में विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया था, लेकिन वर्तमान में यहां केवल चार शिक्षक ही कार्यरत हैं. विद्यालय में करीब 300 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, भवन में आठ कमरे उपलब्ध हैं. पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. प्रदर्श कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक विद्यालय में आवश्यक संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाएगी, तब तक विद्यालय पर लगा ताला नहीं खोला जाएगा और आंदोलन जारी रहेगा.0
0
Report
गाजीपुर में 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण—सीएम योगी का शिलान्यास
Noida, Uttar Pradesh:जनपद गाजीपुर में ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी0
0
Report
बदायूं के रामा नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर लापरवाही; शव गेट पर
Budaun, Uttar Pradesh:राम हॉस्पिटल या गुंडई का अड्डा, प्रशासन की आंखों पर चढ़ी है काली पट्टी, कार्रवाई के नाम पर होती है लीपापोती, मोटी रकम लेकर मामले को ठंडा वेस्ट में डाल दिया जाता है, कार्यवाही की अभाव में तड़पते हैं मरीजों के ईमानदार。 रामा नर्सिंग होम में तांडव: 5.50 लाख लेकर भी नहीं बची जान, मरीज की मौत पर फूटा गुस्सा, गेट पर रखी लाश, स्टाफ पर पथराव का आरोप。 बदायूं में इलाज के नाम पर लूट और लापरवाही के आरोपों से घिरा बदायूं का रामा नर्सिंग होम एक बार फिर सुर्खियों में है। 11 दिन तक वेंटिलेटर पर संघर्ष कर रहे एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल परिसर रणभूमि में तब्दील हो गया। गुस्साए परिजनों ने मृतक का शव गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों पर अस्पताल के स्टाफ ने छत से ईंट-पत्थर बरसा दिए। घटना के बाद से इलाके में तनाव है और नर्सिंग होम के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है。 जमीन बेच दी, फिर भी डॉक्टरों को रहम नहीं आया.....यह दर्दनाक कहानी अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपरैला निवासी 35 वर्षीय राजवीर पुत्र शेर सिंह की है। 11 दिन पहले छत से गिरने के कारण राजवीर के सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन उसे लेकर इंदिरा चौक स्थित रामा नर्सिंग होम पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग होम के संचालक डॉ. बी.आर. गुप्ता ने ऑपरेशन का भरोसा देकर भर्ती किया। 11 दिन तक राजवीर वेंटिलेटर पर रहा। इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपये मांगे। मजबूर परिवार ने अपनी पैतृक जमीन बेचकर यह रकम जमा की। लेकिन आरोप है कि इतनी बड़ी रकम और 11 दिन की देखरेख के बाद भी मरीज के घाव में कीड़े पड़ गए। जब परिजनों ने डॉक्टर से सवाल किया तो उन्हें डांटकर भगा दिया गया। 11वें दिन अचानक अस्पताल ने मरीज को "हायर सेंटर रेफर" करने की बात कहकर बाहर निकाल दिया। अस्पताल से निकलते ही राजवीर ने दम तोड़ दिया。 मौत के बाद मचा कोहराम, गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन..... मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने राजवीर के शव को रामा नर्सिंग होम के मुख्य गेट पर रख दिया और "न्याय दो, दोषियों पर कार्रवाई करो" के नारे लगाने लगे। परिजनों का गंभीर आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान अस्पताल के अंदर से और ऊपर की मंजिल से स्टाफ ने उन पर ईंट और पत्थरों की बारिश कर दी। भगदड़ में कई लोग बाल-बाल बचे। घटना की सूचना मिलते ही civil line थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मशक्कत के बाद परिजनों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की। खबर लिखे जाने तक नर्सिंग होम के बाहर परिजन, ग्रामीण और पुलिस फोर्स का जमावड़ा लगा हुआ था。 रामा नर्सिंग होम पर लगातार लग रहे गंभीर आरोप...स्थानीय लोगों का कहना है कि रामा नर्सिंग होम का यह पहला कारनामा नहीं है। कुछ दिन पहले ही एक अन्य मरीज के बिल को लेकर तीमारदारों के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया था। तब भी तीन परिजनों पर हमले और पथराव का आरोप लगा था। बार-बार शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर इतने गंभीर आरोपों के बाद भी अस्पताल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या यह प्रशासन की शह पर चल रहा है या किसी सियासी संरक्षण का मामला है? पुलिस और प्रशासन क्या कह रहे हैं... Civil लाइन थाना प्रभारी ने बताया: हमें सूचना मिली थी। मौके पर जाकर स्थिति नियंत्रित की गई। परिजनों से तहरीर ली जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों की एक ही मांग - इंसाफ... राजवीर की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है की हमने सब कुछ बेचकर इलाज कराया। सोचा था जान बच जाएगी। लेकिन लापरवाही के कारण सब खत्म हो गया। अब हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए। जो भी दोषी है उसे जेल भेजा जाए।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी थाना मितौली तत्कालिक प्रभाव से करवाई,नहीं प्रभावी......
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। थाना मितौली एक जुलाई के आसपास जारी हुई लिस्ट पर नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई। जबकि कप्तान ने आदेशित किया था तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के लिये, दो नाम उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को एक एच टी व आरक्षी करुणेश वर्मा को पुलिस लाइन का आदेश हुआ था। क्षेत्रीय लोगों में कप्तान की कार्रवाई पर बना हुआ सस्पेंस, आखिर कैसी तत्काल प्रभाव से करवाई, जो एक महाबीत जाने पर भी बनी हवा हवाई। सूत्र यह भी बता रहे हैं यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को पीड़ितों के द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद की गई थी, जिसमें स्पष्ट लिखा हुआ है कार्यवाही पालन तात्कालिक प्रभाव से किया जाए।एक महीना बीत जाने के बाद कप्तान की तात्कालिक कार्रवाई का नहीं हुआ असर।0
0
Report
महराजगंज में सास-बहू के विवाद ने सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में बीते शाम सास-बहू के विवाद ने सड़क पर हंगामे का रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी जिसके कारण करीब आधा घंटे तक अफरातफरी का मौहाल बना रहा और सड़क पर जाम लग गया। मारपीट कर रहे लोगों को शांत कराने में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी आप देख सकते है कि पुलिस के सामने ही सास-बहू के साथ साथ दोनो पक्ष मारपीट करते हुए नज़र आ रहे है। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सास बहू के बीच मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखिमा निवासी विजय शंकर गुप्ता और उनकी पत्नी रेखा के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। नाराज रेखा ने इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी थी। बुधवार शाम रेखा के मायके से पहुंचे कुछ युवकों ने विजय शंकर के साथ मारपीट कर ली। मारपीट की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इसी बीच जब युवक के घर वालो को जानकारी हुई तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए और परतावल बाजार में देखते ही देखते सोमारी देवी और उनकी बहू रेखा के बीच भी मारपीट हो गई। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे बहु अपने सास की पिटाई कर रही है देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। सूचना मिलने पर परतावल पुलिस चौकी से अतिरिक्त पुलिसकर्मी पहुंचे और भीड़ को हटाकर मार्ग पर आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने मारपीट में शामिल कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।0
0
Report
लोकसभा ने पेपर लीक बिल पास किया; 7-10 साल जेल, 10 करोड़ का जुर्माना
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Suresh Khanna (UP Cabinet Minister) On Lok Sabha Passes Anti-Paper Leak Bill मंत्री ने लोकसभा में संशोधित 'पेपर लीक बिल' पास कर दिया है। इसे मोदी के कार्यकाल में एक ऐतिहासिक और सुधारवादी कदम माना जा रहा है, जो पेपर लीक से निपटने की दिशा में एक अहम पहल है। लोकसभा में पास हुए इस बिल का मकसद पेपर लीक में सीधे या परोक्ष रूप से शामिल लोगों को हतोत्साहित करना है; इसके तहत 7 से 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है। यह नया कानून पहले के कानूनों की तुलना में ज़्यादा सख्त माना जा रहा है, ताकि लोग ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के बारे में सोचें भी नहीं।0
0
Report
Advertisement
