गजरौला में महिला अग्रवाल सभा का सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं ने किया धमाल
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में शुक्रवार की शाम अग्रवाल भवन बस्ती में महिला अग्रवाल सभा के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने क्विज प्रतियोगिता, मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता, डांस कंपटीशन आदि गतिविधियों में जमकर मौज-मस्ती की। महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष समाजसेवीका विनीता गर्ग के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नौगांव के शांति स्वीट मिष्ठान से 55 किग्रा नकली मावा बरामद; लैब में जांच शुरू
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव में प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम के आदेश पर खाद्य विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने शांति स्वीट मिष्ठान की दुकान पर छापा मारकर 55 किलो नकली मावा जब्त किया है, नौगांव नगर में त्योहार और शादी सीजन को देखते हुए मावा और मिठाइयों की खपत बढ़ गई है। इसी को देखते हुए एसडीएम गोपाल शरण पटेल के आदेश पर नायब तहसीलदार और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के शांति स्वीट मिष्ठान पर छापेमारी की। जांच के दौरान टीम को दुकान में करीब 55 किलो नकली मावा मिला। मौके पर ही खाद्य विभाग की टीम ने नियमानुसार मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि मिलावटी मावा आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगीधनबाद में छठ महापर्व की तैयारी तेज, जलस्तर बनाए रखने को रेलवे को पत्राचार
Dhanbad, Jharkhand:दुर्गापूजा के समापन के बाद अब दीपावली के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आ चुका है। छठ महापर्व को लेकर धनबाद में तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक आस्था के इस महापर्व में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। ऐसे में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए धनबाद नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। धनबाद जिले के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए नगर निगम की ओर से सभी प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई, जलस्तर और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। वहीं धनबाद के प्रमुख छठ घाटों में शामिल पंपू तालाब के घटते जलस्तर को लेकर भी नगर निगम गंभीर नजर आ रहा है। तालाब में पर्याप्त पानी उपलब्ध रहे, इसके लिए नगर निगम की ओर से विशेष पहल की जा रही है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि पंपू तालाब के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए रेलवे को पत्राचार किया गया है। रेलवे से भेल को बंद कर पानी की निकासी रोकने का अनुरोध किया गया है, ताकि तालाब में पानी का स्तर बना रहे और छठ के दौरान श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से छठ घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ की व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।जयपुर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनाव का दूसरा चरण जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक फील्ड में रामपुरा डाबड़ी, जालसू पंचायत समिति के गांवों में चल रहा मतदान जालसू गांव के मतदाताओं में भी दिखा उत्साह लोकतंत्र को मजबूत करने वाली तस्वीर भी आई सामने मतदान जारी है। जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक फील्ड में सक्रिय नजर आए। उन्होंने विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं जालसू गांव में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने वाली एक खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई, जहाँ मतदाता पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेते नजर आए। ग्रामिण क्षेत्रों में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है।'यूपी में अंगद का पैर है बीजेपी सरकार...इसे कोई नहीं उखाड़ सकता'- अमित शाह
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का समय है। यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है उसे कोई नहीं हटा सकता है फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है कोई दुविधा नहीं है।
बीजेपी के मालिक हमारे कार्यकर्ता को मेरा प्रणाम, मेरा राम राम।
यूपी में 30 अक्टूबर का बड़ा योगदान है आज के दिन 1990 अयोध्या में राम भक्तों पर गोलिया चलाई थी।
मै पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते है अपने राम भक्तों गोलियां चलाई हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी। कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया।
(यूपी से जी न्यूज रिपोर्टर विशाल की रिपोर्ट)
