icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ब्राह्मण मिलन में भाजपा नेताओं ने पंजाब-हिमाचल में सरकार बन जाने का दावा

Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा में ब्राह्मण मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा , बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली , विधायक कुलदीप वत्स सहित अनेक लोगों ने शिरकत की। इन सभी नेताओं का आयोजकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित भी किया गया। वोल 1 ब्राह्मण मिलन समारोह में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि व्यक्ति को पैसों से नहीं, बल्कि विचारों से बड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विचारों की गरीबी दूर होगी तो आर्थिक तंगी भी दूर हो जाएगी। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2014 से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है और आज 22 प्रांतों में भाजपा की सरकारें हैं। वोल 2 मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से परेशान है। आने वाले समय में पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एक माह तक सेवा संकल्प के रूप में जनता के बीच जाएंगे और पार्टी की उपलब्धियां बताएंगे। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस किसी राज्य में सरकार बनाने का दावा करती है, वहां भाजपा की सरकार बनती है। ब्रिक्स सम्मेलन को देश के लिए गौरव का अवसर बताते हुए उन्होंने कहा कि 20वें ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी भारत के लिए महत्वपूर्ण है। सफाई कर्मचारियों के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सरकार ने 12 मांगें मान ली हैं और बातचीत व समन्वय से समाधान निकाला गया है। राव नरेंद्र से मतभेद के सवाल पर बड़ौली ने कहा कि उनसे अच्छे संबंध हैं और समय-समय पर बातचीत होती रहती है। बाइट - मोहन लाल बड़ौली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा。 वोल 3 वही कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में अपने विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण ही नहीं बल्कि समस्त समाज को इकट्ठा करके हमें साथ लेकर चलना चाहिए, यही लोकतंत्र का मूल मंत्र है। राजनीतिक तौर पर पीड़ित होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बुद्धिमान व्यक्ति में यही खासियत हुआ करती है कि वह समय का इंतजार किया करता है। कितनी पीड़ा बढ़ जाए, जब तक समय उचित नहीं होगा, तब तक समय का इंतजार करना है। सियासी बदलाव को लेकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि मेरे कोई तेवर नहीं हैं। मैं एक सामान्य, साधारण व्यक्ति हूँ। तेवर तो जिसमें घमंड होता है, जो अपने आप में अपने अंदर ही रहता है, उसके तेवर हुआ करते हैं। हमारे कैसे तेवर, हम तो समाज सेवक हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देवउठनी एकादशी आएगी, उसमें ग्रहों में परिवर्तन होगा। किसी की कुंडली जागेगी, किसी की सोएगी, तब बताएँगे। कुलदीप शर्मा ने इशारा किया कि नवंबर में वे अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई निर्णय लेंगे देश में ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन पर उन्होंने कहा कि कोई भी अंतर्राष्ट्रीय समारोह जब होते ہیں, चाहे वह ब्रिक्स है या कोई और, यह भारत का, सरकार का सम्मेलन है। और भारत के लिए जो सरकार का गौरव होता है, वह हमारे लिए.... .दीपेंद्र हुड्डा को सीडब्ल्यूसी से हटाने की मांग पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने कहा कि उन्होंने माफी मांग ली, बस, मामला खत्म हो गया है। कांग्रेस की स्थिति को लेकर उन्होंने मजबूती का दावा किया और कहा कि आज भी वे कांग्रेस के साथ हैं。 बाइट - कुलदीप शर्मा, पूर्व स्पीकर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता。
0
0
Report

पूनिया: भाजपा अकेले पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी—रणनीति साफ

Barmer, Rajasthan:राज्यसभा सांसद बनने के बाद बाड़मेर पहुंचे सतीश पूनिया, भाजपा कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ बाड़मेर। राज्यसभा सांसद बनने के बाद भाजपा नेता सतीश पूनिया रविवार को पहली बार बाड़मेर पहुंचे। बाड़मेर भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पूनिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। बाड़मेर पहुंचने से पहले पूनिया ने बाबा रामदेव की जन्मस्थली ऊँदू काश्मीर पहुंचकर दर्शन किए। उनके दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। पूनिया के बाड़मेर, बालोतरा और जोधपुर दौरे का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। पत्रकारों से बातचीत में सतीश पूनिया ने पंजाब में गठबंधन नहीं करने का संकेत देते हुए कहा कि भाजपा अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा ने अगस्त 2026 में पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की नजर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव पर है। पूनिया के अनुसार भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। यानी पंजाब में पुराने राजनीतिक समीकरणों के बजाय भाजपा अपने संगठन और जनाधार के विस्तार पर जोर देती दिखाई दे रही है। बाइट: सतीश पूनिया, राज्यसभा सांसद
0
0
Report

नगीना में कांग्रेस सम्मेलन: बूथ स्तर पर संगठन मजबूती, मंडल अध्यक्ष बनेंगे

Nuh, Haryana:नगीना में कांग्रेस सम्मेलन, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर भाजपा की नीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान, 18 से 20 बूथों पर बनाया जाएगा एक मंडलम अध्यक्ष नूंह कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को नगीना ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी सहीदा खान, विधायक आफताब अहमद, विधायक मामन खान सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी सहीदा खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी पुरानी और मजबूत नींव पर आगे बढ़ रही है। पार्टी नफरत फैलाकर नहीं, बल्कि लोगों के दिल जीतकर सत्ता में वापसी करना चाहती है। उन्होंने राहुल गांधी के संदेश کا उल्लेख کرتے हुए कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना कांग्रेस की विचारधारा है। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर युवाओं को देश के विकास में पूर्व नेताओं के योगदान को लेकर भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी सहित देश के निर्माण में योगदान देने वाले नेताओं के इतिहास को नजरअंदाज किया जा रहा है। साथ ही, सरकारी संस्थानों और सरकार की नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए गए। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी 180 ब्लॉकों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की छात्र, किसान और क्षेत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए 18 से 20 बूथों पर एक मंडलम अध्यक्ष बनाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 10 से 15 युवा साथियों को सक्रिय किया जाएगा, जो मतदान के दौरान बुजुर्गों और महिलाओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। नेताओं ने मेवात क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जरूरी विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस का जनाधार बढ़ने का दावा भी किया गया।
0
0
Report
Advertisement

सरकारी कार्य मे बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow5m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:तहसील के परगना आलमनगर के ग्राम कुसुमा में तैनात लेखपाल ने निरिक्षण के दौरान सरकारी अभिलेख फाड़ने और सरकारी कार्य मे व्यवधान उत्पन्न करने के मामले में एसडीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेखपाल अलौकिक मिश्रा के अनुसार ग्राम बंजरिया में सूखेता नाला निकला है जिसमें जल भराव की स्थिति का निरिक्षण करने वह 12 सितंबर की दोपहर को गए थे। वहीं पर ग्राम जमुरा के देवी पुरवा निवासी शिवकुमार वर्मा पुत्र राधेश्याम अपना मकान बनवा रहा था। जिसमें स्लेप डालने के लिए गाटर पटली लाई गई थी। उनके द्वारा अर्ध निर्मित मकान की भूमि संबंधित दस्तावेज मांगे गए जिस पर शिवकुमार ने नाराज होते हुए नक्शा व खसरा छीनकर फाड़ दिया और सरकारी अभिलेख छीन लिए। जिसे प्रधान पुत्र आयुष पुत्र सर्वेद्र द्वारा बमुश्किल वापस करवाया गया। एसडीएम के आदेश पर मझिला पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
0
0
Report

हुसेपुर करमाया गांव में रात्रि में दिखा सड़क पर मगरमच्छ, ग्राम वासियो में हड़कंप

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow6m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:टोडरपुर ब्लॉक क्षेत्र के हुसेपुर करमाया गांव में शनिवार की रात्रि 9:30 बजे के आसपास सुखेता के किनारे सड़क पर एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ की सूचना पाकर हालांकि गांव में हड़कंप मच गया लेकिन सड़क पर भारी भीड़ भी एकत्रित हो गई। ग्राम वासियों ने टॉर्च लगाकर सड़क पर बैठे मगरमच्छ का वीडियो बनाया। ज्यादा चहल-पहल होने के बाद मगरमच्छ सुखेता के अंदर चला गया। मगरमच्छ का यह वीडियो बनाकर ग्राम वासियों ने रविवार को सुबह 10:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल किया। अब यह वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

भाइयों के विवाद को लेकर एक भाई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा,

Shrvan PanditShrvan PanditFollow13m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग....कुल्फी व्यापारी की मौत एंकर .... जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में माजरा रॉड पर दो भाइयों के घरेलू आपसी हुए एक भाई की संदिग्ध हालात में।मौत हो गयी। घटना के बाद जहा दूसरा भाई मौके से फरार है ,वही परिजन हार्टअटैक की बात कह रहे है पुलिस ने शव को कब्जे में।लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही सुरु कर दी है।। आप को बता दे कि शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में माजरा रोड स्थित ऋषिपाल और रामपाल नाम के दो भाइयों में आज मामूली घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया जिसको लेकर रामपाल की मौत हो गई घटना के दौरान जहां ऋषिपाल मौके से फरार हो गया तो वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय है कि जमीनी विवाद को लेकर भाई ने भाई की हत्या की है जबकि मृतक रामपाल की पत्नी का कहना है कि उनका हार्ट अटैक आया है पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सब को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए बेचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट रूप से मौत का कारण का पता लगाया जा सकेगा।
0
0
Report

देवली नगरपालिका चुनाव: 165 उम्मीदवारों की मतगणना सोमवार को, शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली नगर पालिका चुनाव में मतगणना होगी सोमवार को,देवली नगर पालिका के 35 वार्डों के 165 प्रत्याशियों का होगा भाग्य का फैसला, देवली शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया मतगणना केंद्र, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, 3 टेबल पर 12 राउंड में होगी मतगणना, मतगणना के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी,लोगों के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में लगवाये गए हैं लाउड स्पीकर, मतगणना कक्ष तक सिर्फ वैध पास धारियों को ही रहेगी अनुमति, मतगणना कक्ष पर पुलिस का जाब्ता तैनात
0
0
Report

बड़वानी-सेंधवा में ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक: 11 हजार पौधे, 23 क्विंटल गांजा जब्त

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में पुलिस का गांजे को लेकर अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन,ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ में 1 करोड़ से ज्यादा की गांजा फसल जब्त, 400 से ज्यादा जवानों ने 19 गांवों में चलाया सर्चिंग अभियान, 11 हजार से ज्यादा पौधे और 23 क्विंटल से अधिक गांजा किया जब्त बड़वानी जिले में अवैध गांजे की खेती के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ के तहत थाना वरला क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी और जंगल इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्चिंग अभियान चलाया गया पुलिस के मुताबिक, बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिले के 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की 12 टीमों ने ड्रोन और पैदल सर्चिंग के जरिए 19 गांवों के दूरस्थ इलाकों को खंगाला इस दौरान डोकलियापानी, धवलियागीर, बागदरी, टाकियापानी और आड़नदी क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती के 5 खेतों का पता चला कार्रवाई में 11 हजार से अधिक गांजे के पौधे और 23 क्विंटल से ज्यादा अवैध गांजे की फसल जब्त की गई है जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए हैं पुलिस के अनुसार, ये खेत वन भूमि पर स्थित हैं ऐसे में वन विभाग से पट्टाधारियों और कब्जाधारियों की जानकारी जुटाकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है गौरतलब है कि 10 सितंबर को भी बोरपड़ावा क्षेत्र के चार खेतों से 6 हजार से अधिक गांजे के पौधे जब्त किए गए थे इस तरह बीते दो दिनों में कुल 9 प्रकरण दर्ज कर 34 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किया जा चुका है
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ ग्राम विकास अधिकारी संघ ने नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की जिला शाखा हनुमानगढ़ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी के अनुसार प्रताप तंवर को जिलाध्यक्ष, नंदकिशोर वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, शनिपाल गोदारा को जिला मंत्री और सुशील कुमार को जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नव चयनित जिलाध्यक्ष प्रताप तंवर ने कहा कि संगठन ग्राम विकास अधिकारियों के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारियों की सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यभार और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की एकता बनाए रखने और जनहित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।
0
0
Report

BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 5.615 किग्रा heroin और 508 ग्राम अफीम बरामद

Noida, Uttar Pradesh:श्रीगंगानगर से बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई रावला थाना क्षेत्र के 14 KND गांव के सीमा इलाके में मिली हेरोइन की बड़ी खेप 11 पैकेट में 5 किलो 615 ग्राम हेरोइन और 508 ग्राम अफीम बरामद बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही BSF की जी ब्रांच की सूचना पर CID, BSF और रावला पुलिस ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ गिराए जाने की जानकारी सामने आई 14 KND निवासी संतराम के खेत में सर्च के दौरान बरामद हुई मादक पदार्थ की खेप ग्रामीणों के सहयोग से बॉर्डर इलाके में सर्च अभियान लगातार जारी कन्साइनमेंट की डिलीवरी लेने वालों की तलाश में BSF और पुलिस जुटी, फरार आरोपियों की तलाश जारी, BSF के DIG अजय लूथरा के निर्देशन में बटालियन BSF कमांडेंट प्रभाकर सिंह और डिप्टी कमांडेंट (G) महेश चंद जाट के नेतृत्व में कार्यवाही
0
0
Report
Advertisement

टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों ने पदोन्नति जल्दी पूरी कराने की मांग

Raipur, Chhattisgarh:शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों ने अपनी लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की मांग सरकार से की है. पहले शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने के बाद आज उन्होंने अपनी मांगों को लेकर रायपुर से भाजपा सांसद ब्रिजमोहन अग्रवाल को इस संबंध में ज्ञापन दिया. सहायक शिक्षकों का कहना है कि सरकार सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले और छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में उल्लिखित नियमों का पालन करते हुए पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करे. उनका कहना है कि अगस्त तक पद्दोन्नति प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी जो अबतक नहीं हो पाया और विभाग से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है.....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top