244235
अमरोहा में दूसरे नवरात्र पर गजरौला के मंदिरों में उमड़ी भीड़
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में शुक्रवार को दूसरे नवरात्र पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे और मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से नवरात्रि का उत्सव मनाया, जिससे मंदिरों का माहौल भक्तिमय हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत में कुत्ते के काटने से तीन महीने बाद युवक की मौत, वीडियो वायरल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में कुत्ते के काटने के करीब तीन महीने बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक में रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे थे और इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। युवक के तड़पने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बागपत के ललियाना गांव का है, जहां करीब 35 वर्षीय अनीश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों के मुताबिक समय पर एंटी-रेबीज उपचार नहीं कराया गया। बाद में युवक में रेबीज जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की हालत बिगड़ने और तड़पने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की मौत के बाद गांव में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में लोगों ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी मामले की जानकारी ली और लोगों को कुत्ते के काटने के बाद तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।0
0
Report
स्थानीय लोगों की सूझबूझ से मवेशी तस्करी भंडाफोड़, 21 मवेशी और वाहन जब्त
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर स्थानीय लोग और जनप्रतिधियों के सूझबूझ से हुआ बड़ा खुलासा, मवेशी तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 21 मवेशी 1 ट्रक 2 पिकअप और एक जेसीबी जप्त, तस्करी कर रहे एक आरोपी पुलिस के गिरफ्त में अन्य भागने में हुए कामयाब, स्थानीय लोग और जनप्रतिधियों ने सभी को पकड़कर थाने किया सुपुर्द, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 का मामला, पुलिस कार्यवाही में जुटी,0
0
Report
हमीरपुर में दो स्कूली बसों की भिड़ंत, 7 बच्चे घायल—इलाज जारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- 2 स्कूली बसों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 7 बच्चे घायल, घायल बच्चों को इलाज के लिए CHC राठ में कराया गया भर्ती, सीएचसी में डॉक्टरों ने बच्चों की जांच के बाद सभी की हालत सामान्य बताई, विंगर गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर सामने से आ रही टेली फोर्स से टकराई दूसरे स्कूल की विंगर गाड़ी, टाटा फोर्स में प्रभा शिक्षा निकेतन आमगांव के बच्चे सवार थे, वहीं विंगर RPG ग्रुप राठ की बताई जा रही है, हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों में मचा हड़कंप, हादसें का सीएम योगी ने भी लिया संज्ञान, बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश, राठ क्षेत्र के राठ- जराखर रोड का मामला।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर, जलस्तर खतरे के निशान से 100 सेंटिमीटर ऊपर
Satna, Madhya Pradesh:चित्रकूट में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते पवित्र मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई है। चित्रकूट के ऊपरी जंगलों में बीती रात से हो रही तेज बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को 100 सेंटीमीटर पार कर गया है। बढ़ते जलस्तर से स्फटिक शिला, सती अनुसूया और गुप्त गोदावरी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के आवागमन मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं। बीते वर्ष आई विनाशकारी बाढ़ की यादें ताजा होने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा मझगवां क्षेत्र में पिंडरा नदी का जलस्तर बढ़ने से पिंडरा गांव के तटीय घरों में पानी घुस गया है, वहीं बभियां गांव के पास रपटे पर पानी आने से मझगवां-मानिकपुर मार्ग पूरी तरह बंद हो चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूपी और एमपी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौके पर पुलिस, राजस्व और SDRF की टीमों के साथ नगर परिषद चित्रकूट के बाढ़ नियंत्रण अधिकारी प्रभात सिंह अपनी टीम के साथ लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। लोगो से अपील की जा रही है कि सुरक्षित स्थानों में रहे。0
0
Report
नेमा कुल्फी सेंटर का लाइसेंस निलंबित, महाकाल लोक फूड जोन में सख्त कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, नेमा कुल्फी सेंटर का लाइसेंस सस्पेंड श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती, नेमा कुल्फी सेंटर पर खाद्य विभाग की कार्रवाई उज्जैन सावन पवित्र मास में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महाकाल लोक स्थित फूड जोन में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख खान-पान प्रतिष्ठानों का जायजा लिया। टीम ने नेमा कुल्फी सेंटर की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान के स्टोरेज एरिया में अत्यधिक गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। लाइसेंस की शर्तों की अवहेलना और अनियमितताएं सामने आने पर खाद्य विभाग ने फालूदा व कुल्फी के सैंपल जब्त करते हुए प्रतिष्ठान के लाइसेंस सस्पेंशन की सख्त कार्रवाई की गई खाद्य अधिकारियों ने बताया कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरी और अमानक सामग्री बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
मंत्री कपिल देव के नाम पर साइबर ठगी, व्यापारी ने रिकॉर्डिंग से पकड़ा ठग
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मंत्री कपिल देव के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास ट्रेवल कारोबारी क़ो व्हाट्सएप्प कॉल कर ठगने का प्रयास मंत्री कपिल देव का निजी सचिव बताकर ठगने का प्रयास आदित्य पटेल ने फ्लाइट टिकट बुक कराने का किया प्रयास व्यापारी से मंत्री के गेस्ट बताकर करा रहा था टिकट बुक व्यापारी क़ो शक हुआ तो व्यापारी ने की रिकॉर्डिंग व्यापारी के द्वारा पहचान पत्र मांगने पर फोन कट कर भागा ठग0
0
Report
Advertisement
नशिराबाद, जळगांव में हथियारबंद डकैती; कार समेत दो डकैदे फरार
Jalgaon, Maharashtra:जळगांव, नशिराबाद ANC -जळगांव च्या नशिराबाद येथील मुक्तेश्वर नगर परिसरातील भादली रोडवर रात्री सुमारास पोलीस नाईक गणेश साहेबराव कोळी यांच्या घरात दोन दरोडेखोरांनी प्रवेश करून सशस्त्र दरोडा टाकला. गणेश कोळी हे विष्णूनगर पोलीस ठाणे, डोंबिवली येथे कार्यरत आहेत. दरोडेखोरांनी गणेश कोळी यांच्या पत्नी सुनीता गणेश कोळी यांच्या गळ्याला सुरी लावत दागिने व रोख रक्कम मागितली, तर एकाकडे रिव्हॉल्वर असल्याचे सांगण्यात आले. गणेश कोळी यांच्या अंगावर सोन्याचे दागिने व हातात अंगठ्या असल्याने ते बाथरूममध्ये लपले; मात्र दरोडेखोरांनी दरवाजा तोडण्यास सुरुवात केली. परिस्ठिती नियंत्रणाबाहेर जात असल्याचे लक्षात येताच दरोडेखोरांनी समोर पडली कारची चावी घेतली आणि कार घेऊन भादली रोडने पसार झाले. माहिती मिळताच नशिराबाद व जळगाव एमआयडीसी पोलिसांनी शोध घेत कार ताब्यात घेतली; मात्र दोन्ही दरोडेखोर फरार झाले आहेत.0
0
Report
रतलाम में MD ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तीन गिरफ्तार, सप्लायर की पूछताछ जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के पिपलौदा क्षेत्र में पुलिस ने MD ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सुखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने जावरा-पिपलौदा रोड स्थित पंचेवा फंटे पर नाकाबंदी कर काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक से आ रहे दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में फैजान उर्फ जादू के कब्जे से करीब 20 ग्राम MD ड्रग्स की कीमत 2 लाख बरामद हुई। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर दोनों आरोपियों मोईन अब्बासी और फैजान उर्फ जादू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में ड्रग्स के स्रोत और सप्लायर की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने बाराखेड़ा निवासी 27 वर्षीय परवेज रईस खान को भी गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित खरीदारों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
बारिश के कारण डिंडौरी में सभी स्कूल-आंगनबाड़ी छुट्टी, 20 अगस्त को अवकाश
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर। अत्यधिक बारिश के चलते डिंडौरी जिले में आज स्कूलों और आंगनबाड़ी की छुट्टी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी शासकीय-अशासकीय और CBSE, ICSE स्कूलों और आंगनबाड़ियों में 20 अगस्त को अवकाश घोषित किया है। हालांकि, शिक्षक और अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
रायपुर के नकटी गांव की ब्लू वाटर खदान में मौतों का सिलसिला जारी, SDRF तलाश में
Begun, Rajasthan:रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान एक बार फिर मौत का ब्लैक स्पॉट बन गई है... यहाँ दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 24 वर्षीय आदिल खान की गहरे पानी में डूबने के बाद तलाश जारी है.. बताया जा रहा है कि पानी को एक छोर से दूसरे छोर तक पार करने की शर्त लगी थी... इसी दौरान आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूदे, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद आदिल बाहर नहीं आ सका.. सुबह से SDRF की टीम उसकी तलाश में जुटी है.. सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ब्लू वाटर खदान में हादसों का सिलसिला कब थमेगा? आंकड़े बताते हैं कि साल 2017 से अब तक यहां डूबने से 9 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है... और आदिल के मामले में अगर मौत की पुष्टि होती है तो यह करीब 9 साल में 10वीं मौत होगी.. अक्टूबर 2025 में भी दो छात्र जयेश साहू और मृदुल इसी खदान के गहरे पानी में डूब गए थे, जबकि दिसंबर 2025 में भी यहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था.. करीब 350 से 400 फीट गहरी इस जलभराव वाली खदान में लगातार हो रहे हादसे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं.. माना थाना क्षेत्र की इस खदान में आखिर कब तक लोग अपनी जान जोखिम में डालते रहेंगे... और कब प्रशासन यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगा? वॉक थ्रू0
0
Report
Muzaffarnagar: CCTV में कैद बाइक सवार की टक्कर, युवक घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, मुजफ्फरनगर बाइक सवारों का आतंक जारी, अनियंत्रित बाइक ने युवक को मारी टक्कर, सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, टक्कर लगने से युवक कई फिट पर उछला, टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, बाइक सवार युवक मौके से हुआ फरार, घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद, बुढाना के पंजाब बैंक के निकट का मामला।।0
0
Report
देवबंद में गोकशी की कोशिश पर मुठभेड़; एक गिरफ्तार, एक फरार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में गोकशी की कोशिश कर रहे आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, देर रात प्रभारी निरीक्षक देवबंद पुलिस टीम के साथ देवबंद-बरला मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सांपलाखत्री गांव के जंगल में दो लोग एक बछड़े की गोकशी करने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बछड़े के रम्भाने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने नजदीक जाकर देखा तो दो व्यक्ति गोकशी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान शकील पुत्र यामीन कुरैशी निवासी पठानपुरा, देवबंद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश, मोटरसाइकिल और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में गोवध अधिनियम, पुलिस मुठभेड़, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है.0
0
Report
Advertisement
नाजरपुर कला में ग्राम प्रधान की पशुशाला से नौकर का सड़ा शव, इलाके में सनसनी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव नाजरपुर कला में ग्राम प्रधान की पशुशाला में भूसे की कोठरी से नौकर प्रदीप कुमार का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।0
0
Report
EOU की छापेमारी: बिहार बोर्ड उप निदेशक के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामला
Patna, Bihar:आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की। अजय कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। प्रथम दृष्टया 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये की अधिक संपत्ति का साक्ष्य मिला है। पटना, बोर्ड कार्यालय और बेगूसराय स्थित पैतृक मकान पर एक साथ तलाशी जारी है।0
0
Report
DM गोयल ने सोशल मीडिया मामले की तथ्यात्मक जांच के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:2008ZUP_LKO_NIRDESH_R सोशल मीडिया की शिकायतों की तथ्यात्मक जांचकर जवाब दें डीएम : गोयल मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी मंडलायुक्त व डीएम को निर्देश दिए हैं कि डीएम के सोशल मीडिया अकाउंट से मामले की जांचकर तथ्यात्मक जवाब दिया जाए। मुख्य सचिव ने बुधवार को बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में अवस्थापना सुविधाएं सुदृढ़ करने, साफ-सफाई कराने और छात्रों व अभिभावकों के साथ नियमित संवाद के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि बारिश में विद्यालय में सफाई व जलभराव की समस्या को देखते हुए अभियान चलाया जाए। इसके लिए ब्लॉकवार टीम बनाएं। पठन-पाठन, स्कूल किचन शेड, बिजली उपकरण व पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कर कमियां दूर कराई जाएं। प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों को पाठ्य-पुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा व स्कूली बैग की शत-प्रतिशत राशि अभिभावकों के खातों में पहुंचे और इसका खरीदा जाना भी सुनिश्चित कराएं। दूसरे विभागों से समन्वय कर विद्यालयों में सुविधाओं को मजबूत कराएं। शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति पर सख्ती की जाए। स्कूल प्रबंधन समिति को क्रियाशील रखा जाए।0
0
Report
Advertisement
