Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244235

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगाधाम तिगरी में उमड़ी भीड़, लाखों श्रद्धालुओं का स्नान

Nov 15, 2024 02:27:26
Gajraula, Uttar Pradesh

आज शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान के लिए करीब बीस लाख श्रद्धालु गंगाधाम तिगरी में मौजूद हैं और यहां पहुंचने का सिलसिला अभी भी जारी है। गुरुवार रात तक मेले का क्षेत्र पूरी तरह भर चुका था। भारी भीड़ देखकर खेल-तमाशे वालों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं। मेले को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए DM निधि गुप्ता वत्स, DM मायाशंकर यादव, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी राजीव कुमार और अन्य विभागों के अधिकारी पिछले दो महीनों से मेहनत कर रहे हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 26, 2026 06:18:33
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंआ गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डीजे पर नाचने जैसी मामूली बात को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह बहस एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प के दौरान न केवल मारपीट हुई, बल्कि आक्रोशित लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस गंभीर विवाद में दो युवकों को काफी गहरी चोटें आई हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 26, 2026 06:18:25
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाअष्टमी पर हुआ नगर पूजन, चौबीस खंबा माता मंदिर पर माता महामाया और महालया को लगाया गया मदिरा का भोग। परंपरा अनुसार चैत्र नवरात्रि में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष द्वारा किया जाता है पूजन। चेत्र नवरात्री की महाष्टमी पर उज्जैन में आज नगर पूजन किया गया। परंपरा अनुसार माता मंदिर में की गई महाआरती में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष शामिल हुए। उज्जैन के चोबीस खंबा माता मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहाँ माता की पूजा राजा विक्रमादित्य करते थे इसी परंपरा का निर्वाह चैत्र नवरात्रि में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। यहाँ अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने माता को मदिरा का भोग लगाया तथा महा आरती की। माता की आरती के साथ शहर प्रदेश वह देश में सुख शांति व खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान पूजन में महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि जी जूना अखाड़ा एवं अन्य साधु संत भी मौजूद रहे। दरअसल उज्जैन में राजा विक्रमादित्य के समय से नगर पूजा की परम्परा चली आ रही है। आज इस परम्परा का निर्वाह चौत्र नवरात्रि में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष करते हैं। इस पूजा में लगभग 27 किलोमीटर तक मदिरा की धार लगाई जाती है जो शहर के कई देवी मंदिरों में जाती है। इस महापूजा में अखाड़ा परिषद के सदस्यों के साथ जिला प्रशासन के सदस्य व कई श्रद्धालु पैदल चलते हैं और सुबह प्रारंभ होकर यह यात्रा शाम तक खत्म होती है। यह यात्रा उज्जैन के प्रसिद्ध चोबीस खंबा माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर पर शिखर ध्वज चढ़ाकर समाप्त होती है। इस यात्रा की खास बात यह होती है कि एक घड़े में मदिरा को भरा जाता है जिसमें नीचे छेद होता है ताकि पूरी यात्रा के दौरान सड़क मार्ग व देवी मंदिरों में मदिरा की धार बहाई जाती है। इसी परंपरा को निभाने के लिए महाअष्टमी के दिन आज सुबह अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज एवं अन्य साधु संत कर्मचारी चोबीस खम्बा माता मंदिर पर पहुंचे और देवी महालया और महामाया की पूजा कर देवी को मदिरा चढ़ाई गई। यह महाष्टमी की महापूजा सुबह 8 बजे से ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू हुई। बाद में प्रशासनिक अमला तहसीलदार के नेतृत्व में नगर पूजा पर निकल पड़ा। महापूजा की यात्रा में कोटवार के हाथ में एक कलश रहता है जिसके पैंदे में छेद किया हुआ होता है ताकि मदिरा की धार लगातार बहती रहे। देवी शक्तियों को चढ़ाई जाने वाली इस मदिरा को प्रसाद के रूप में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रहण भी करते हैं.
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 26, 2026 06:18:05
Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट में राजकीय प्राथमिक शिक्षा विद्यालय में तैनात एक शिक्षक के साथ कथित अन्याय, उत्पीड़न और सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने पत्रकार वार्ता कर शासन, प्रशासन और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिंडकी ब्लॉक नौगांव में तैनात शिक्षक देवकुमार जैन लंबे समय से विभागीय और स्थानीय स्तर पर प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार स्कूल में छात्रों के दाखिले में अनियमितताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को रोकने के उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा शिक्षक और उनकी पत्नी शोभा जैन को सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया। शांति प्रसाद भट्ट ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में बड़कोट पुलिस ने केवल औपचारिकता निभाते हुए उचित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि एक व्यक्ति जो फेसबुक के माध्यम से स्वयं को पत्रकार बताता है पत्रकारिता की आड़ में शिक्षक की साफ-सुथरी छवि को बदनाम करने का प्रयास किया है, जिसकी यूकेडी कड़ी निंदा करती है। शांति प्रसाद भट्ट ने उक्त प्रकरण में पुलिस प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई मांग की है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 26, 2026 06:17:50
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। जलालपुर, चंदवक, केराकत, जाफराबाद थानों और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान घटना स्थल के पास घेराबंदी की और बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए और मौके पर ही दबोच लिए गए। गिरफ्तार आरोपी शिवशंकर चौहान (26) और धनंजय चौहान उर्फ नन्दू (20), निवासी संघईपुर, थाना जलालपुर के रूप में पहचाने गए। इनके पास से 2 तमंचा (.315 बोर), 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पहले से हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे के अनुसार 25 मार्च 2026 को जलालपुर थाने में भी मामला दर्ज था। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पहचान की गई। फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 26, 2026 06:17:18
Azamgarh, Uttar Pradesh:मेरठ के बयान पर शौकत अली की सफाई, मीडिया ने बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया, मुकदमा ही दर्ज हुआ एनकाउंटर तो नहीं-शौकत अली। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनपद मेरठ में दिए गए एक बयान से राजनीतिक सियासी तथा प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई, जहां अब उस बयान पर वह सफाई देते नजर आये। उनके द्वारा मेरठ में ईद मिलन समारोह के दौरान कहा गया था कि अगर उनकी पार्टी को 11 विधायक मिल जाएं तो मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का ही एनकाउंटर कर दिया जायेगा। इस बयान के बाद विवाद बढ़ा और उनपर मुकदमा दर्ज हुआ को लेकर उन्होंने कहा मुकदमा ही दर्ज हुआ, एनकाउंटर तो नहीं हुआ है। जनपद आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने अपनी सफाई देते हुवे कहा कि उनके बयान को मीडिया ने गलत तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उनका मकसद किसी को उकसाना नहीं, बल्कि मुसलमानों के हक की बात उठाना था। वह समाजवादी पार्टी पर हमलावर होकर कहा कि मुसलमानों का बड़ा वर्ग सपा को वोट देता है, लेकिन जब उनकी बात आती है तो सरकार होने की बात कहकर जिम्मेदारी से बच जाते है। इसलिए उन्होंने कहा कि 11 विधायक भी मिल जाएं तो वे हक की लड़ाई शुरू कर देंगे। अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला देते हुए कहा कि कई लोग भड़काऊ बयान देते हैं, लेकिन उन्हें उतना तूल नहीं दिया जाता। उनका आरोप है कि मीडिया ने उनका आधा-अधूरा बयान चलाकर उन्हें गलत तरीके से पेश किया। इस मामले में अपनी लीगल टीम से सलाह ले रहे हैं और जल्द ही कोर्ट का रुख करेंगे। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश में आरटीआई डालकर एनकाउंटर के आंकड़े जुटाने की बात भी कही। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनपद मेरठ में आयोजित ईद मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान मंच से विवादित बयान और इस बयान के बाद राजनीतिक सियासत में हलचल मच गयी। जहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा उन्हें अनपढ़ और जाहिल बताया और आजमगढ़ के लोगों को डरपोक कहा। इस पर शौकत अली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मेरे बड़े भाई हैं, उनकी बात का मुझे कोई एतराज नहीं है। लेकिन उन्हें आजमगढ़ का इतिहास पता नहीं है, जिसका इतिहास गौरवशाली रहा है और यहां के लोग कभी डरपोक नहीं रहे। बल्कि 1857 में आजादी के लड़ाई में जिले का अहम योगदान रहा।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 26, 2026 06:17:00
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून देहरादून में महिला डॉक्टर तन्वी ने किया सुसाइड. कार में बैठकर अपनी नसों में जहरीला इंजेक्शन लगाया. खून में दवा पहुंचते ही कुछ ही पलों में मौत हो गई. पुलिस को कार से दवाओं की खाली शीशियां बरामद. मृतिका तन्वी पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी. परिजनों ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. कोतवाली पटेलनगर में परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में. महे़त हॉस्पिटल पटेल नगर में एक लड़की सीनियर डॉक्टर की मौत हुई; जानकारी के मुताबिक वहां की 26 साल की तनवी लड़की को इंजेक्शन दिया गया. अस्पताल में वह घर जा रही थी; गाड़ी के अंदर ही दम घुटने से मौत हो गई. पिता को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, दरवाजा खोलने की कोशिश की गई पर उनकी मौत हो गई थी. महे़त हॉस्पिटल वाले मामले को दबा रहे हैं.
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 26, 2026 06:16:23
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर के जूना बिलासपुर, कतियापारा स्थित मधुबन रोड निवासी सर्वेश कश्यप ने विक्की सिदारा नामक व्यक्ति और सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। पीड़ित सर्वेश के अनुसार, उसकी एक विवादित जमीन के मामले को सुलझाने का आश्वासन देकर आरोपी ने उससे किस्तों में कुल 12 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित का आरोप है कि बड़ी रकम लेने के बाद आरोपी करीब डेढ़-दो साल तक गायब रहा और जब दोबारा संपर्क हुआ, तो कार बिकवाने के बहाने उसकी गाड़ी भी लेकर चला गया। सर्वेश कश्यप ने अत्यंत भावुक होते हुए बताया कि उसकी माँ गंभीर रूप से बीमार हैं और बिस्तर पर हैं, जिसके कारण उसे पैसों की सख्त जरूरत है, लेकिन पिछले डेढ़-दो महीने से सिटी कोतवाली थाने के चक्कर काटने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 26, 2026 06:16:12
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला जासूस की गिरफ्तारी का मामला सामने आने के वाद रामनवमी के त्यौहार पर सुरक्षा के लिए संभल में पुलिस प्रशासन /लोकल इंटेलिजेंस और ATS अलर्ट ... जामा मस्जिद इलाके, मंदिरों और सरकारी संस्थानों पर पुलिस सुरक्षा कड़ी की गई .. संदिग्ध लोगों और सोशल मीडिया पर लोकल इंटेलिजेंस और ATS की नजर .. संदिग्ध लोगों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए गए हैं। रामनवमी के त्यौहार पर सुरक्षा के मद्देनजर विवादित जामा मस्जिद इलाके समेत संवेदनशील इलाकों की सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी। इलाके में लगाए गए 240 सीसीटीवी कैमरों के जरिए सत्यव्रत कंट्रोल रूम से शहर के सभी संवेदनशील स्थलों पर रखी जा रही है नजर. इलाके में पुलिस के साथ PAC और RAF के जवान तैनात। संभल में विवादित जामा मस्जिद इलाके के पोस्ट ऑफिस चौराहे से शुरू होता है रामनवमी का जुलूस ... पुलिस की कड़ी सुरक्षा में कल निकलेगा रामनवमी का जुलूस .. जनपद में रामनवमी के त्यौहार पर शांति और कानून व्यवस्था के मद्देनजर डीएम राजेंद्र पेंसिया ने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की। रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से Zee मीडिया की खास बातचीत।
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 26, 2026 06:15:59
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 26, 2026 06:15:24
Jaipur, Rajasthan:एंकर- प्रदेश में एलपीजी संकट की चर्चाओं के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घरेलू रसोई गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के 3 से 4 दिन के भीतर ही सिलेंडर मिल रहा है। वीसी के जरिए हुई बैठक में मंत्री ने साफ किया कि प्रदेश में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आमजन को घबराने की जरूरत नहीं है। अंतरराष्ट्रीय हालात का स्थानीय आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। मंत्री ने गैस कंपनियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना ओटीपी और डायरी एंट्री के किसी भी हालत में सिलेंडर की डिलीवरी न की जाए। फर्जी बुकिंग और डाइवर्जन रोकने के लिए यह व्यवस्था सख्ती से लागू होगी। प्रदेशभर में चल रहे निरीक्षण अभियान को तेज करते हुए बाकी बची गैस एजेंसियों की जांच अगले 24 घंटे में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को मौके पर रुककर बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया की निगरानी करने को कहा गया है। गोदारा ने कहा की जहां पीएनजी की पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां पीएनजी कनेक्शन तेजी से देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि घरेलू गैस पर दबाव कम किया जा सके। सरकार ने कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर सख्त रुख अपनाया है। शिकायतों का निपटान 24 घंटे में करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्नपूर्णा रसोइयों में गैस आपूर्ति लगातार जारी है। व्यावसायिक गैस की सप्लाई भी आंशिक रूप से बहाल कर दी गई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top