244235
अमरोहा के गंगा धाम तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़, हवाई झूलों का आनंद
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला ब्लॉक में गंगा धाम तिगरी में लगे राजकीय मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। मेले में श्रद्धालु हवाई झूलों और अन्य मनोरंजन के साधनों का खूब आनंद ले रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रींगस में चोरों ने एलजी शोरूम के कैमरे तोड़े, चोरी टल गई
Sikar, Rajasthan:रींगस में चोरों का आतंक, एलजी शोरूम और गैस एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे तोड़े, हाथों में लोहे की बड़ी रॉड लेकर आए बदमाश कैमरे तोड़ते हुए सीसीटीवी में कैद, जाग होने से टली संभावित चोरी की वारदात. सीकर जिले के रींगस में चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने अग्रवाल ट्रेडर्स के एलजी शोरूम और पवन गैस एजेंसी पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निशाना बनाते हुए उन्हें तोड़ दिया। बदमाश हाथों में लोहे की बड़ी रॉड लेकर पहुंचे थे और एक-एक कर कैमरों को क्षतिग्रस्त करते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों کو तोड़कर निगरानी व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया। हालांकि, इसी दौरान किसी व्यक्ति के वहां आने और सामने स्थित मकान में लोगों के जाग जाने के चलते बदमाशों को चोरी की वारदात को अंजाम दिए बिना ही वापस लौटना पड़ा। इससे चोरी की वारदात टल गई। शोरूम मालिक सुधांशु अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों द्वारा कैमरे तोड़ने की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। फुटेज में बदमाश लोहे की बड़ी रॉड से कैमरों को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की आशंका के बीच व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
डारापुरा को पूर्व रुणिजा पंचायत में वापस शामिल करने की मांग पर मतदान बहिष्कार
Didwana, Rajasthan:बड़ी ख़बर डीडवाना से है जहां परबतसर उपखण्ड के पंचायत समिति चुनाव के दौरान मंगलवार को ग्राम डारापुरा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर पंचायत परिसीमन के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों की नाराजगी डारापुरा को पूर्व की रुणिजा ग्राम पंचायत से हटाकर करीब 12 किलोमीटर दूरस्थित खिदरपुरा ग्राम पंचायत में शामिल किए जाने को लेकर है。 ग्रामीणों का कहना है कि पहले डारापुरा रुणिजा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता था, जिससे पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए ग्रामीणों को अपेक्षाकृत कम दूरी तय करनी पड़ती थी। नए परिसीमन के बाद खिदरपुरा में शामिल किए जाने से ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी。 ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने परिसीमन के दौरान ही इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर डारापुरा को पुनः रुणिजा ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग की थी। मांग पर समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी रही。 इसी के चलते मतदान के दिन ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मतदान से दूरी बनाकर प्रशासन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया। मतदान बहिष्कार की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर मतदान करने की समझाइश की। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि डारापुरा को पूर्व की भांति रुणिजा ग्राम पंचायत में शामिल किया जाए। अब प्रशासन और ग्रामीणों के बीच होने वाली बातचीत पर सभी की नजरें टिकी हैं。 बाईट 1 - साँवता राम (ग्रामीण डारापुरा- बुजुर्ग गले में सफ़ेद कपड़ा) बाईट 2 - सुरेश (ग्रामीण डारापुरा- लाइट पिंक शर्ट ) बाईट 03 - नेमीचंद (लाइनिंग शर्ट ) बाईट 04 - भंवरा राम (पिली पगड़ी )0
0
Report
EOU ने DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी की, किशनगंज में तैनाती जारी
Noida, Uttar Pradesh:कटिहार, बिहार: EOU ने DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी की; वे अभी किशनगंज में तैनात हैं।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के छठ पार्कों में 11 लाख के घाट बनेंगे
Delhi, Delhi:दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज, चोखंडी चौक स्थित छठ घाट का निगम पार्षद सुनील चड्ढा ने किया निरीक्षण ग्यारह लाख के फंड से किया जाएगा पूर्ण निर्माण दिल्ली की छठ की शुरुवात इसी पार्क से हुई थी दिल्ली सरकार के द्वारा भी छठ समितियों को दिया जाता है फंड छठ पर्व से पहले पार्क में सफाई व्यवस्था भी शुरू निगम पार्षद सुनील चड्ढा के द्वारा ही किया गया था इस पार्क का निर्माण दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी में करीब 1,400 छठ घाटों का निर्माण कराया गया है। साथ ही छठ पूजा समितियों को घाटों के निर्माण और व्यवस्थाओं के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में आज चोखंडी गाँव स्थित छठ पार्क का निगम पार्षद सुनील चड्ढा ने छठ समिति के सदस्यों के साथ दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पार्क में ग्यारह लाख रुपये की लागत से छठ घाटों के निर्माण और विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही पूरे छठ पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को छठ महापर्व के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वहीं निगम पार्षद सुनील चड्ढा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यहाँ के विधायक दिल्ली सरकार कैबिनेट पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में छठ पर्व से पहले सभी पार्कों का जायजा लिया जा रहा है और जिस पार्क में भी सौंदर्यकरण की जरूरत होगी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान छठ घाटों के निर्माण कार्य और पार्क की सुंदरता को लेकर संतोषजनक स्थिति देखने को मिली। प्रशासन और छठ समितियों की ओर से पर्व को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
GRAP-2 लागू होने पर प्रदूषण रोकथाम के दावों पर सवाल, नागरिक बोले कदम नहीं उठ रहे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एक स्थानीय नागरिक देवेंद्र गोयल ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर GRAP-2 लागू किए जाने पर कहा, "देखिए, यह सरकार की अपनी मंशा पर निर्भर करता है कि वह किसे आने देती है और किसे नहीं। मुझे लगता है कि कोई भी सरकार प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है। मैं लगभग 60 साल का हो चुका हूं, लेकिन अब सड़क पर निकलने पर ऐसा महसूस होता है, जैसे दम घुट रहा हो और जान निकल रही हो। हवा इतनी जहरीली हो गई है कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। BS-6 वाहनों को लागू करने या GRAP जैसी पाबंदियां लगाने से भी कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है। इसके बावजूद अधिकारियों की नाक के नीचे बिल्डरों द्वारा फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारी पैसे लेकर इन निर्माण कार्यों को जारी रहने दे रहे हैं। किसी का काम नहीं रुक रहा है और आम जनता परेशान हो रही है।सिर्फ गाड़ियों पर पाबंदियां लगाने से प्रदूषण की समस्या का समाधान नहीं होगा...0
0
Report
एटा में PET पेपर लौटाने वाले वकील ने दी आत्महत्या; पुलिस जांच पड़ताल में
Etah, Uttar Pradesh:एटा में PET का पेपर देकर लौटे वकील ने दी जान, 35 वर्षीय ललित मोहन सिंह ने घर के कमरे में लगाई फांसी, कमरे में शव को लटका देख परिजनों में मचा कोहराम, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला कुंदन चोंचा बनगांव की घटना0
0
Report
Advertisement
बरेली में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा आज निकलेगी, नड्डा सहित भारी सुरक्षा तैनाती
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा आज निकाली जाएगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी साथ होंगे। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समर्थकों समेत करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। पदयात्रा स्वयंवर बरातघर से शुरू होकर बांके बिहारी मंदिर होते हुए शिवाजी चौक (शील चौराहा) पहुंचेगी। फिर शहीद पंकज अरोड़ा स्मारक पर पदयात्रा का समापन होगा।0
0
Report
हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त एनकाउंटर में गिरफ्तार।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना इलाके में हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर के दौरान जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। फिलहाल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से बाइक और अलाकत्ल असलहा बरामद किया गया है। आपको बता दे नीमगांव थाना इलाके में 1 नवंबर को देवेश वाजपेयी नाम के अभियुक्त ने विपुल मिश्रा की हत्या कर दी थी। तब से पुलिस की कई टीम में अभियुक्त की तलाश में लगी हुई थी। आज पुलिस को खुफिया इनपुट मिलने के बाद अभियुक्त की घेरा बंदी की गई जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
जालौन में अज्ञात कारणों के चलते मां ने अपने दो वर्ष के बेटे की हत्या कर दी
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी अज्ञात कारणों के चलते मां ने अपने दो वर्ष के बेटे की हत्या कर दी यह नजारा देख परिजनों के उड़े होश मची चीख पुकार मोहल्ले बासियो की लगी भीड़ पुलिस को दी गई सूचना मौके पर पहुंची स्थानीय कोटरा पुलिस*जांच में जुटी पूरी घटना कोटरा थाना के सिकरी व्यास गांव की बताई जा रही है0
0
Report
Advertisement
विवेक विहार फेस-2 में पहली मंजिल पर आग, दमकल ने पाया काबू
New Delhi, Delhi:विवेक विहार फेस-2 में मकान की पहली मंजिल पर लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, घर का सामान जलकर हुआ राख; गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में आज सुबह विवेक विहार थाना क्षेत्र के विवेक विहार फेस-2 में एक मकान में अचानक आग लग गई। आग मकान की पहली मंजिल पर लगी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह करीब 8:20 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड में घर का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है。0
0
Report
जालौन में मां ने डेढ़ साल के बेटे की गला दबाकर हत्या की, सनसनी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने, मां ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर की हत्या, मां पारो ने डेढ़ वर्षीय बेटे ऋतिक की गला दबाकर ली जान, महिला का मानसिक संतुलन बताया जा रहा खराब, चल रहा था इलाज, महिला के है चार बच्चे, मृतक ऋतिक था सबसे छोटा बेटा, सूचना पर सीओ राजीव शर्मा समेत पुलिस ठीक मौके पर पहुंची, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के सिकरी व्यास गांव की घटना。0
0
Report
हरमाड़ा में अज्ञात वाहन ने राहगीर कुचला, मौत
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर हरमाड़ा इलाके में दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन ने रहागीर को कुचला हादसे में रहागीर की मौके पर हुई मौत मृतक की शोभाराम निवासी उदयपुरिया के रूप में हुई पहचान हरमाड़ा थाना पुलिस पहुंची मौके पर हरमाड़ा पुलिस जुटी हैं मामले की जांच में0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ और पीलीबंगा पंचायत समिति चुनाव: मतदान दर 23.71% और 20.36%
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के आज चुनाव, सुबह दस बजे तक हनुमानगढ़ पंचायत समिति में 23.71 प्रतिशत रहा मतदान, वहीं पीलीबंगा पंचायत समिति में 20.36 प्रतिशत रहा मतदान प्रतिशत, जिले में 6 पंचायत समिति क्षेत्रों में आज हो रहा है मतदान, मतदान को लेकर धीरे-धीरे आ रहे मतदाता0
0
Report
खेत के बिना मुंडेर कुएं से महिला का सुरक्षित बचाव, अस्पताल में भर्ती
Jaipur, Rajasthan:दौलतपुरा इलाके के चौप गांव का मामला दौलतपुरा पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस कॉस्टेबल तेजपाल ने महिला को निकाला सकुशल बाहर महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की बात सामने आई खेत मे बना हुआ था बिना मुंडेर का कुआं रात भर से महिला को तलाश रहे थे परिजन फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जयपुर के दौलतपुरा इलाके के चौप गांव में देर रात एक महिला खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। महिला के रातभर घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। सूचना मिलने पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इधर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल तेजपाल ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कुएं में उतरकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।0
0
Report
रामनगर में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने ऑटो को टक्कर मारी, महिला की मौत
Ramanagara, Karnataka:Story.-रामनगर में भीषण सड़क हादसा: पीछे से ऑटो में स्विफ्ट डिजायर ने मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, दूसरी का पैर कटा; ऑटो में सवार थे 12 लोग रिपोर्ट.- विजय कश्यप स्थान.- रामनगर, नैनीताल एंकर.-नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, यहाँ पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर कई बार पलट गया,हादसे में 50 वर्षीय महिला रुखसाना की मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय चांदनी का पैर एड़ी के पास से कटकर अलग हो गया, हादसे में ऑटो में सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया गया है कि ऑटो में करीब 12 लोग सवार थे,जानकारी के मुताबिक देर रात रामनगर के खताड़ी निवासी रुखसाना अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो संख्या UK18TA-1804 में सवार होकर पीरूमदारा स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं,इसी दौरान चिल्किया के पास राइस मिल के नजदीक पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK19TA-1298 ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गया,हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.मृतका के बेटे नासिर ने बताया कि उनकी मां 50वर्षीय रुखसाना परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शादी में शामिल होने जा रही थीं,ऑटो में छोटे-छोटे बच्चों समेत करीब 12 लोग सवार थे। नासिर के मुताबिक, कार ने पीछे से ऑटो को टक्कर मारी और कार चालक मौके से चला गया,उन्होंने बताया कि ऑटो कई बार पलटा, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल लाया गया,इनमें दो की हालत काफी गंभीर है,एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद न्यूरोसर्जन के पास भेजा गया है,वहीं चांदनी नाम की महिला का पैर एड़ी के पास से लगभग पूरी तरह अलग हो गया है, पैर को बचाने के प्रयास में उसे नसों को जोड़ने के लिए प्लास्टिक सर्जन के पास भेजा जा रहा है,अन्य तीन घायलों को फ्रैक्चर हैं, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, कुछ अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में भी इलाज चल रहा है. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर यातायात नियमों के पालन और सड़कों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, ऑटो में करीब 12 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है, जो क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की ओर इशारा करती है,फिलहाल हादसे में एक महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायलों का उपचार जारी है. वहीं रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे है और नियामानुसार कार्रवाई की जायेगी. Byte.-नाशिर,मृतक का बेटा0
0
Report
Advertisement
