244235
गंगाधाम तिगरी में सफाई अभियान, जुबिलेंट और रोटरी क्लब ने लिया हिस्सा
Gajraula, Uttar Pradesh:जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन और रोटरी क्लब भरतियाग्राम ने गंगाधाम तिगरी में घाट के किनारे सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में जुबिलेंट के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट विवेक प्रकाश ने भी भाग लिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपील की कि गंगा में कूड़ा-कचरा और पूजन सामग्री न डालें। उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग जागरूक हों तो गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना संभव है। सफाई अभियान के तहत गंगा के तट पर बिखरी गंदगी को एकत्र कर झाड़ू लगाई गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाबालिग से ऑटो चलवाने वाले वीडियो पर उज्जैन पुलिस एक्शन: ऑटो जब्त
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन नाबालिग से ऑटो चलवाने वाले वीडियो पर पुलिस का एक्शन, ऑटो जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई उज्जैन: सोशल मीडिया पर एक नाबालिग बच्चे द्वारा व्यस्त सड़क पर ऑटो रिक्शा चलाने का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद उज्जैन यातायात पुलिस एक्शन में आ गई है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो शहर के इंद्रानगर क्षेत्र का है, जिसमें एक व्यक्ति गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए अपने नाबालिग बच्चे से ऑटो रिक्शा चलवाता हुआ नजर आ रहा था। व्यस्त सड़क पर नाबालिग द्वारा इस तरह वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का खुला उल्लंघन था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों और खुद बच्चे की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा बना हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने इस पर तुरंत कड़ा रुख अपनाया और यातायात पुलिस को आरोपी वाहन चालक पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देशों का पालन करते हुए यातायात थाने के सूबेदार इन्द्रपाल सिंह राजपूत और उनकी टीम ने तुरंत इलाके में सर्चिंग अभियान चलाकर उक्त ऑटो रिक्शा की तलाश शुरू कर दी। मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने संदेही ऑटो रिक्शा को ढूंढकर जब्त कर लिया और उसे यातायात थाने में खड़ा करवा दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा वाहन चालक और मालिक के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई के बाद उज्जैन यातायात पुलिस ने शहर के सभी ऑटो चालकों, व्यावसायिक वाहन मालिकों और आम नागरिकों को सख्त हिदायत दी है। सूबेदार इन्द्रपाल सिंह राजपूत ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थिति में नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने के लिए न दे। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनी रूप से गंभीर अपराध है और भविष्य में भी यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो संबंधितों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी बाइट:-सूबेदार इन्द्रपाल सिंह राजपूत0
0
Report
एनसीआर नहर में नहरी पानी चोरी रोकने गई टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला
Jhajjar, Haryana:नहरी पानी की चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर जानलेवा हमला। कस्सी से किया गया हमला, जमकर की पिटाई। गुरुग्राम को पानी सप्लाई करने वाली एनसीआर नहर पर हुआ हमला。 पानी चोरी रोकने के लिए एसडीओ यशपाल की टीम कर रही थी गश्त。 एसडीओ के साथ एक जेई, ड्राइवर और दो बेलदारों के साथ भी हुई मारपीट。 अधिकारी और कर्मचारियों के फ़ोन छीनकर पानी में गिराने का भी है आरोप。 मांडौठी चौकी पुलिस को दी लिखित शिकायत, एफआईआर हो रही दर्ज。 जी डब्लू एस गुरुग्राम की टीम के साथ हुई वारदात。0
0
Report
उदयपुर पुलिस ने 50 पॉवर बाइक समेत चार थानों की दबिश, स्टंट पर कार्रवाई
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर स े बड़ी खबर, बाइक स्टंटबाजों के खिलाफ उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार थानों की पुलिस ने की कर्रवाई, 50 पॉवर बाइक की जब्त, स्टंट करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई, झाड़ोल, फलासिया, ओगणा और बाघपुरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई झाड़ोल डीएसपी विवेक सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, बीते कुछ समय से पुलिस लगातार इस तरह की कार्रवाई को दे रही अंजाम, पुलिस ने अभियान चला लगातार कार्रवाई जारी रखने की दी चेतावनी, युवक सार्वजनिक जगह और मुख्य रोड पर स्टंट कर रहे थे फिर की कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
दमोह पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह को दबोचा: 25 लाख का माल कब्जे में
Damoh, Madhya Pradesh:सागर का ट्रेक्टर चोर गिरोह दमोह पुलिस की गिरफ्त में, दो चोरियों का खुलासा और के राज खुलने की उम्मीद.. दरअसल ट्रेक्टर ट्राली चोरी होने के बाद एसपी ने एक अलग टीम बनाई और करीब डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरो को खंगाला और इन फुटेज मुखबिर तंत्र और सायबर सेल के जरिए पुलिस गिरोह तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दो चोरों से पुलिस ने चोरी गया ट्रेक्टर ट्राली तो जब्त किया ही साथ ही पूंछताछ के एक और ट्रेक्टर इनके द्वारा बताया गया किसे जब्त किया गया है इसके अलावा चोरी में उपयोग की गई पिकअप गाड़ी में जब्त हुई और इस तरह से करीब 25 लाख का माल जब्त हुआ है। दोनों चोर सागर जिले के रहने वाले है। इनमें से एक का बड़ा आपराधिक रेकॉर्ड है वहीं गिरोह बड़ा होने की आशंका भी है। पुलिस ने इन चोरों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया हे। एसपी के मुताबिक इस गिरोह से और भी चोरियों के राज खुलने की उम्मीद है।0
0
Report
8 महीने की बच्ची का अपहरण 24 घंटे में रेलवे CCTV से सुलझा, बरामद
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन से 8 महीने की मासूम बच्ची के अपहरण का मामला महज 24 घंटे में सुलझ गया। पश्चिम मध्य रेलवे के सीसीटीवी नेटवर्क और जीआरपी-आरपीएफ की सतर्कता ने ऐसा सुरक्षा घेरा बनाया कि आरोपी महिला बच नहीं सकी। कई रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आखिरकार इटारसी रेलवे स्टेशन से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया। दरअसल 20 जुलाई 2026 को बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची के साथ सो रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात महिला मासूम को उठाकर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी बीना ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सबसे बड़ा सुराग बना रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी नेटवर्क। फुटेज में आरोपी महिला बच्ची को लेकर गाड़ी संख्या 22589 हडपसर–अमृत भारत एक्सप्रेस में सवार होती दिखाई दी। इसके बाद सूचना तत्काल रानी कमलापति स्टेशन भेजी गई, जहां कैमरों में महिला एस-2 कोच से उतरकर सामान्य कोच में चढ़ती नजर आई। नर्मदापुरम स्टेशन के सीसीटीवी से उसकी आगे की लोकेशन ट्रैक की गई। अगले दिन आरोपी महिला गाड़ी संख्या 12616 जीटी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सफर करती दिखाई दी। सूचना मिलते ही इटारसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल ने घेराबंदी कर महिला को बच्ची सहित पकड़ लिया। इसके बाद 8 महीने की मासूम को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया0
0
Report
ऐयरगन वाला वीडियो वायरल: सांभरलेक में तीन युवक गिरफ्तार, डीजे पिकअप भी जब्त
Dudu, Rajasthan:लोकेशन - सांभरलेक जिला - जयपुर सांभरलेक(जयपुर)- सोशल मीडिया पर एयरगन लहराकर युवकों को पड़ा भारी, सांभरलेक थाना पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार, डीजे की धुन पर हथियार लहराते हुए बनाया था वीडियो, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस ने शांति भंग में मालूराम यादव, धन्ना लाल, रोहित कुमावत को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पिकअप डीजे को भी एमवी एक्ट में किया जप्त, SHO राममिलन मीणा ने ऐसे वीडियो डालने पर दी चेतावनी, सांभरलेक थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एयर गन चलाकर रील बनाना तीन युवकों को जब भारी पड़ गया जब पुलिस ने तीनों युवको को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। सांभरलेक थानाधिकारी राममिलन मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर डीजे पर नाचते हुए एयर गन चलाकर कर तीन युवको ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लगाया जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पिकअप डीजे को भी एमबी एक्ट में जप्त कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस सांसदों की गाड़ियाँ गांधी स्मृति पहुँचीं; Renuka Chowdhury- डरपोक लोग पुलिस बुला रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद रेणुका़ चौधऱी कहती हैं, '...कभी-कभी उन्हें महात्मा गांधी को भी याद करना चाहिए, जिन्होंने इस देश की आज़ादी की नींव रखी थी... ये डरपोक लोग देश भर से पुलिस बल बुला रहे हैं। इन्होंने कनॉट प्लेस में ज़बरदस्ती दुकानें बंद करवा दीं...'0
0
Report
मऊ की बेटी ने रचा इतिहास, पूरे जिले और पासी समाज का बढ़ाया मान!
Mau, Uttar Pradesh:मऊ की बेटी ने रचा इतिहास, मऊ जनपद के ग्राम–दरौरा, पोस्ट–करहां, तहसील–मुहम्मदाबाद गोहना की प्रतिभाशाली बेटी कुमारी अंशिका सरोज ने लखनऊ विश्वविद्यालय UGET-2026 प्रवेश परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता अर्जित करते हुए अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में प्रथम स्थान तथा ओपन मेरिट में 9वीं रैंक प्राप्त कर पूरे मऊ जनपद, पासी समाज एवं उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अंशिका ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में 94.40% अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), लखनऊ से पूरी की है। अंशिका के पिता श्री राजेन्द्र कुमार जी भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) में Assistant Director के पद पर लखनऊ में कार्यरत हैं। उनकी माता श्रीमती बबीता सरोज ने अपनी बेटी के संस्कार, शिक्षा और सफलता की मजबूत नींव रखी है। परिवार की इस गौरवशाली उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है कि उनके छोटे भाई आदित्य सरोज ने भी इसी वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है। यह सफलता केवल एक छात्रा की उपलब्धि नहीं, बल्कि गाँव दरौरा, मऊ जनपद, पासी समाज और देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा है। अंशिका ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी सपना असंभव नहीं होता।0
0
Report
दिल्ली: गांधी स्मृति पर विपक्षी नेताओं विरोध तेज; शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: गांधी स्मृति में कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने कहा, "वे किस बात से डर रहे हैं? हम सांसद हैं। हमारे पास हथियार नहीं हैं। हम हिंसक नहीं हैं। हम गांधी स्मृति जाना चाहते हैं, जहां गांधीजी को गोली मारी गई थी। यह एक पवित्र जगह है। हम यहां श्रद्धांजलि देने आए हैं। इतने सारे पुलिसकर्मी क्यों? हैं? सैकड़ों-हजारों पुलिसकर्मी क्यों? हैं? वे किस बात से डर रहे हैं? हम लगभग 30 मिनट तक बस में रहे। क्यों? मुझे लगता है? कि आपको उनसे पूछना चाहिए: यह घबराहट कैसी हैं? जिसने पूरी सरकार को अपनी चपेट में ले लिया है?... यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। पहली मांग यह हैं? कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, और NEET तथा अन्य मुद्दों पर पूरी बहस हो... प्रधानमंत्री उनसे इस्तीफा मांगें या न मांगें, उन्हें (धर्मेंद्र प्रधान को) खुद ही पद छोड़ देना चाहिए। उन्हें स्वेच्छा से पद छोड़ने की पेशकश करनी चाहिए। इससे स्थिति को शांत करने में मदद मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 किलो संदिग्ध घी जब्त
Udaipur, Rajasthan:शुद्ध आहार में मिलावट के खिलाफ उदयपुर में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सेक्टर 14 स्थित रोशन जी की बाड़ी में मातेश्वरी दूध डेयरी एवं जनरल स्टोर पर छापा मारा। डेयरी मालिक खेमराज डांगी के पास से 4 केन वेजिटेबल आइल और 3 केन एसेंस के पाये गये जिससे मिलावटी घी बनाया जाता है। डेयरी से 30 किलो के दो टीन संदिग्ध घी भी पाया गया। जिसको सैंपल लेकर नष्ट किया गया। सभी केन जब्त कर लिए गए और उपलब्ध घी का नमूना लिया जिसकी जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में जांच करवाई जाएगी। नकली या मिलावटी पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आदित्य ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा एवं मिलावटियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मिसब्रांड पाये जाने पर 3 लाख रुपये तक, सब स्टैण्डर्ड पाये जाने पर 5 लाख रुपये तक जुर्माने और अनसेफ पाये जाने पर 6 माह से लेकर आजीवन कारावास के साथ 1 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।0
0
Report
प्रियंका गांधी का आरोप: लोकतंत्र खतरे में, छात्र पेपर लीक का मुद्दा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI BUSES CARRYING INDIA BLOC MPS, INCLUDING LOK SABHA LOP AND CONGRESS MP RAHUL GANDHI, REACH GANDHI SMRITI/VISUALS/PRIYANKA GANDHI (CONGRESS MP) S/B दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा कहती हैं, "...महात्मा गांधी ने जो किया, और हमारे किसानों और गरीबों ने जो किया, वह सचमुच एक अनोखी क्रांति थी। एक सचमुच अनोखा आंदोलन क्योंकि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया गया। आज, उसी देश में, आप बच्चों को इसलिए पीट रहे हैं क्योंकि वे अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। तो, हम सब देख रहे हैं कि कितनी गलत चीजیں हो रही हैं, और हमारे देश का लोकतंत्र, जिसके लिए गांधीजी शहीद हुए, जिसके लिए इतने सारे लोग शहीद हुए। आज, उसी देश में, हम देख रहे हैं कि लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है... जो लोग वर्दी पहनते हैं, जो आपकी सीमाओं पर खड़े होते हैं। किसलिए? ताकि उनके बच्चों को पीटा जा सके? क्यों? क्योंकि उनके परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। वे इसके लिए अपने अधिकारों और न्याय की मांग कर रहे हैं."0
0
Report
भालेरी पुलिस ने 1.2 करोड़ की फिरौती के लिए अपहृत दिल्ली युवक को सकुशल मुक्त कराया
Churu, Rajasthan:भालेरी पुलिस की बड़ी कामयाबी 1.20 करोड़ की फिरौती के लिए अपहृत दिल्ली के युवक को सकुशल छुड़ाया, 5 हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार SP निश्चय प्रसाद एम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा, 2 थार गाड़ियां, अवैध पिस्टल, कारतूस व मोबाइल बरामद, दिल्ली से अपहरण कर चूरू लाए थे आरोपी, चूरू। चूरू जिले की भालेरी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहृत दिल्ली निवासी युवक राघव ओबराय को सकुशल मुक्त करा लिया। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, अपहरण में प्रयुक्त दो थार गाड़ियां (फर्जी नंबर प्लेट सहित) तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
बेतिया में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, जंतर मंतर समर्थन और शिक्षा मंत्री बर्खास्ती की मांग
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां कांग्रेस ने आक्रोश मार्च निकाला दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में बेतिया में भी आक्रोश मार्च निकाला गया आक्रोश मार्च में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए सागर पोखरा से आक्रोश मार्च निकल शहिद स्मारक पहुंचा कांग्रेस नेता अमित गिरी ने बताया कि देश में छात्रों के ऊपर जुल्म ढाया जा रहा है पेपर लीक हो रहा है शिक्षा मंत्री का जब छात्र इस्तीफा मांग रहे है तो उनके ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है यह अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला रही है सरकार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना होगा जब तक सरकार छात्रों की मांग नहीं मानती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा0
0
Report
चोरी के कंटेनर के साथ दो गिरफ्तार; गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी पकड़ा गया
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में पुलिस ने चोरी के कंटेनर के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कंटेनर को बरामद किया। जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के कंटेनर पर दूसरे वाहन का नंबर और चेसिस नंबर बदलकर उसे चला रहे थे। गिरफ्तार मुख्य आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट का मामला भी दर्ज है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोखराज थाना पुलिस कसिया क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि चोरी का एक कंटेनर खागा से प्रयागराज की ओर आ रहा है। पुलिस ने कोढ़ा मोड़ पर घेराबंदी कर कंटेनर को रोकने का प्रयास किया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। मौके से मोहम्मद अतीक और सनी गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी मोहम्मद अतीक ने बताया कि उसके नाम का असली कंटेनर पहले से मिर्जापुर के अदलहाट थाने में गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में सीज है। उसी नंबर प्लेट और फर्जी चेसिस नंबर का इस्तेमाल चोरी के इस कंटेनर पर किया गया था। पुलिस ने सत्यापन में पाया कि अतीक अदलहाट थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में गैंग लीडर के रूप में वांछित भी है। पुलिस ने चोरी का कंटेनर बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। साथ ही पूरे गिरोह और चोरी के वाहन के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
अमृतसर में कांग्रेस का प्रदर्शन: जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ पुलिस के कथित भारी व्यवहार के विरोध में केंद्र के खिलाफ भूषण
Amritsar, Punjab:ਜੰਤਰ-ਮੰਤਰ ਘਟਨਾ ਦੇ ਵਿਰੋਧ 'ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ 'ਚ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ 'ਤੇ ਕਥਿਤ ਤਸ਼ੱਦਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨਾਲ ਹੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਵੀ ਨਿੰਦਾ, ਕਾਂਗਰਸ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ ਜੰਤਰ-ਮੰਤਰ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਕਥਿਤ ਪੁਲਿਸ ਤਸ਼ੱਦਦ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੌਰਭ ਮਦਾਨ ਉਰਫ਼ ਮਿੱਠੂ ਮਦਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆਂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟਾਇਆ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੌਰਭ ਮਦਾਨ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਜੰਤਰ-ਮੰਤਰ ਵਿਖੇ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਖ਼ਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਦੀ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਸਖ਼ਤ ਨਿੰਦਾ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਆਪਣੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਢੰਗ ਨਾਲ ਆਵਾਜ਼ ਉਠਾਉਣ ਗਏ ਸਨ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਵਤੀਰਾ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਦੇ ਉਲਟ ਹੈ。 ਸੌਰਭ ਮਦਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਕਾਂਗਰਸ ਆਗੂ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨਾਲ ਵੀ ਸਖ਼ਤ ਰਵੱਈਆ ਅਪਣਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਹੋਈ ਕਥਿਤ ਘਟਨਾ ਲਈ ਮਾਫ਼ੀ ਮੰਗਣ, ਕੇਂਦਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਧਰਮੇਂਦਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ਅਤੇ ਸੰਬੰਧਤ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਵੇਰਕਾ ਨੇ ਵੀ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨੇ 'ਤੇ ਲੈਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਇਸ ਮਾਮਲੇ 'ਤੇ ਜਵਾਬ ਮੰਗ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਅਤੇ ਏਜੰਸੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਹੋਰ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਡਾ. ਵੇਰਕਾ ਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਇਸ ਮੁੱਦੇ 'ਤੇ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਬਣ ਕੇ ਖੜ੍ਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਦ ਤੱਕ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ, ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਜਾਰੀ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ。0
0
Report
Advertisement
