icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow9 Sept 2024, 09:45 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांदा के क्लेक्ट्रेट परिसर में मायावती की दस भुजाओं वाली होर्डिंग विवाद

Banda, Uttar Pradesh:बांदा के क्लेक्ट्रेट परिसर में मायावती की दस भुजाओं वाली होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। दस भुजाधारी मायावती की यह होर्डिंग कलक्ट्रेट परिसर स्थित विशाल बरगद के पेड़ पर लगाई गई है। इसे किसी आशुतोष पाठक की ओर से लगवाया गया है। होर्डिंग में मायावती को दस भुजाओं के साथ दर्शाया गया है। उनके अलग-अलग हाथों में संविधान, मीडिया, शिक्षा, जनहित, न्याय, स्वास्थ्य, किसान और उद्योग को दिखाया गया है। साथ ही उनकी तुलना मां दुर्गास्वरूप मैया से की गई है। होर्डिंग के जरिये उत्तर प्रदेश को स्वच्छ, सुरक्षित और शिक्षित बनाने का संदेश भी दिया गया है। कलक्ट्रेट जैसे प्रशासनिक परिसर में राजनीतिक संदेश वाली इस होर्डिंग को लेकर लोगों के बीच चर्चा है। परिसर में इसे लगाने की अनुमति किससे ली गई और किन नियमों के तहत इसे लगाया गया है। फिलहाल अभिषेक होल्डिंग को हटा दिया गया है। वही अधिकारियों का कहना है कि ऐसी किसी होर्डिंग लगाए जाने की बात संज्ञान में नहीं है। कलक्ट्रेट परिसर में किसी भी तरह की होर्डिंग प्रतिबंधित हैं। लगाई गई होर्डिंग को हटवाया जाएगा और लगाने वाले पर कार्रवाई भी की जाएगी।
0
0
Report

तेज़ रफ्तार बाइक की कार से टक्कर, कानन पेंडारी के पास एक घायल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सकरी थाना क्षेत्र के कानन पेंडारी के पास का है, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं हादसे में एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में बाइक और कार दोनों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते बाइक सीधे कार से जा टकराई। कानन पेंडारी के पास हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर में ड्राइवर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल राशन और बस सेवाओं पर असर

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में 12 नवंबर से संयुक्त ड्राइवर संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में है, अपनी मांगों को लेकर संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी है, आगामी आंदोलन कको लेकर जगदलपुर में पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक में हड़ताल को लेकर चर्चा की, ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर आयोग का गठन, वेलफेयर योजना और ड्राइवर दिवस घोषित करना शामिल है, संघ का आरोप है कि चालकों को मारपीट, झूठे आरोप और असुरक्षा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, हड़ताल होने पर राशन वितरण, सब्जी मंडी, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति, खनिज परिवहन और यात्री बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, अब देखना होगा कि शासन हड़ताल से पहले मांगों पर क्या कदम उठाता है।
0
0
Report
Advertisement

शराबबंदी के बीच बिहार सीमा पर शराब लूट का VIDEO वायरल

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया के दसौती में आग लगने के बाद तस्करों ने हरियाणा नंबर की कार पानी में धकेली; पुलिस के सामने लूटपाट का वीडियो सामने आया। प्रत्यक्षदर्शी आनंद सिंह के अनुसार, सड़क से गुजर रही हरियाणा नंबर की एक सफेद कार में अचानक आग लग गई थी। कार में सवार शराब तस्करों ने आग बुझाने या पुलिस के पकड़े जाने के डर से आनन-फानन में गाड़ी से शराब की एक बोतल निकाली और कार को धक्का देकर सड़क किनारे भरे पानी के गड्ढे में पलट दिया। इसके बाद सभी तस्कर पास के नहर वाले रास्ते से मौके से फरार हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर मोहनिया थाने की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जब पुलिसकर्मी स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबी कार को बाहर खींच रहे थे, तभी कार के अगले हिस्से से भारी मात्रा में फ्रूटी पैक शराब के पैकेट पानी में गिरकर तैरने लगे। पानी में शराब की बोतलें और पैकेट देखते ही वहां मौजूद ग्रामीणों में लूटने की होड़ मच गई। कार निकालने में मदद कर रहे और तमाशा देख रहे कई लोग तुरंत पानी में कूद पड़े और पुलिस के सामने ही शराब के पैकेट लूटकर अपने कपड़ों में छिपाते हुए भाग निकले। मौके पर मौजूद पीटीसी पुलिस अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि कार में आग लगने के बाद उसे पानी में धकेल दिया गया है। गाड़ी को बाहर निकालने के दौरान उसमें से शराब बरामद हुई है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सवार तस्कर भागने में सफल रहे, जिसके कारण इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बची हुई शराब को जब्त कर लिया है और वाहन को मोहनिया थाने ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहनिया थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया शराब ग्रामीणों ने उठाया था लेकिन उसे ले लिया गया है कोई भागा नहीं है। थाना अध्यक्ष जो भी कहे वीडियो में साफ दिख रहा है कई ग्रामीण शराब को लूटकर भाग रहे हैं। जब पुलिस के सामने ही इस तरह से शराब की लूट मचेगी तो शराबबंदी कितना धरातल पर सक्सेज होगा अंदाजा लगाया जा सकता है।
0
0
Report

हांसी रोडवेज हड़ताल चौथे दिन जारी, यात्रियों को बस सेवा नहीं मिली

Hansi, Haryana:हांसी में रोडवेज कर्मचारियों का चौथे दिन भी चक्का जाम, यात्री बेहाल चार दिन में करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का कर्मचारियों ने किया दावा साढ़े चार करोड़ रुपये का टीए भुगतान लंबित, कर्मचारियों ने बस स्टैंड से जिला सचिवालय तक निकाला प्रदर्शन, डीसी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगों का ज्ञापन हांसी में रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज चौथा दिन है। हड़ताल के चलते बसों का संचालन ठप होने से आम यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हांसी बस स्टैंड पर यात्री घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए। कोई गांव जाने के लिए बस पूछता रहा तो कोई दिल्ली, हिसार, चंडीगढ़ और करनाल जाने के लिए परेशान होता दिखाई दिया। बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं चौथे दिन रोडवेज कर्मचारियों ने हांसी बस स्टैंड से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। हिसार डिपो और हांसी सब-डिपो में लंबित वित्तीय भत्तों और बकाया भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया हुआ है। हड़ताल के कारण हिसार डिपो की 181 और हांसी डिपो की 71 बसों सहित कुल 259 बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में नाइट ड्यूटी भत्ता, टीए, एलटीसी और मेडिकल बिलों का भुगतान शामिल है। कर्मचारियों के अनुसार करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का टीए भुगतान लंबित है। उनका दावा है कि चार दिनों से बसों का संचालन बंद रहने के कारण करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रोडवेज कर्मचारी जयबीर घणघस, सोनू मोर और मंजीत कुमार ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपने वित्तीय लाभों के भुगतान की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपने और धरना-प्रदर्शन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक बकाया राशि उनके खातों में नहीं आती, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं होगी।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो साझा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर के करीब 20 हजार रोडवेज कर्मचारी आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। इससे पूरे हरियाणा में बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर आम यात्रियों पर पड़ रहा है। करनाल और चंडीगढ़ जाने वाले यात्री आजाद ने बताया कि वे काफी देर से बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बसें नहीं मिल रही हैं। सिरसा डिपो की बसें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही हैं। ग्रामीण रूटों पर बस सेवा प्रभावित होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। फिलहाल रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर अड़े हुए हैं, जबकि बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब देखना होगा कि सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत से इस गतिरोध का कोई समाधान निकलता है या फिर हरियाणा में रोडवेज का चक्का जाम और लंबा चलेगा।
0
0
Report
Advertisement

विराटनगर के कल्याणपूरा पंचायत में पानी भरे रास्तों के बीच मतदान जारी

Jaipur, Rajasthan:विराटनगर (कोटपूतली) विराटनगर की मैड कुंडाला पंचायत समिति में सुबह से मतदान प्रक्रिया है। इस कल्याणपूरा पंचायत में जनसमस्या रही है जिसमें सबसे ज्यादा मोबाइल टावर नहीं होने के कारण लोगों को फोन करने में समस्या होती है साथ ही रास्तों की भी बड़ी समस्या है। रास्तों में पानी भरा रहता है। ग्रामीण महिलाएं कहती हैं ऐसी समस्या पिछले 50 साल से है लेकिन अभी तक सुधार नहीं हुआ। इनकी हिम्मत माननी पड़ेगी ताकि अपनी आस के चलते मतदान कर सकें। इनके समस्या का हाल जाना हमारे संवादाता अमित यादव ने जीरो ग्राउंड से किया।
0
0
Report

दमक के बेहराबांक में बोरसी जलाने से 11 वर्षीय निक्कू कुमारी की मौत

Dumka, Jharkhand:दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेहराबांक में देर रात बोरसी जलाकर सोने के दौरान दम घुटने से 11 वर्षीय बच्ची निक्कू कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो अन्य बच्चियां बेहोश हो गईं। तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग 11 दिन की नवजात बच्ची के लिए बोरसी जलाकर सोया था। सुबह काफी देर तक घर के लोगों के नहीं उठने पर स्थानीय लोगों ने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर मां और तीनों बच्चियां बेहोशी की हालत में मिलीं। इसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने 11 वर्षीय निक्कू कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वही तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बच्ची में एक 12 दिन की छोटी बच्ची है जो खतरे से बाहर है. वही एक महिला और बच्ची भी खतरे से बाहर है।
0
0
Report

पंकज चौधरी: इंडिया गठबंधन से अस्थिरता फैलाने की कोशिश रोकना जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी कहते हैं, "जिस तरह से 'इंडिया' (INDI) गठबंधन के लोग देश को अस्थिर करने और जनता को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं—जैसा कि टीवी चैनलों पर दिखाए गए एक स्टिंग ऑपरेशन से सामने आया है, जिसमें भारत को भी बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका की तरह अस्थिर करने की उनकी मंशा उजागर हुई है—ऐसे में यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि भारत का लोकतंत्र बेहद मजबूत है और इसकी जड़ें समाज के अंतिम व्यक्ति तक फैली हुई हैं। हमारे देश में ऐसी स्थिति न बने और जनता में जागरूकता आए, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली आयोजित कर रही है।"
0
0
Report
Advertisement

सेमरसोत अभयारण्य में राजस्व भूमि पर अवैध पेड़ काटाई, कलेक्टर जांच के आदेश

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के सेमरसोत रिजर्व फारेस्ट में राजस्व भूमि से बिना परमिशन के सैकड़ों हरे भरे पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है, जिससे अभ्यारण के कर्मचारियों और राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अभ्यारण के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते दिखते हैं, जबकि कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। पूरा मामला सेमरसोत अभ्यारण के खटवा बरदर गांव का है, जहां बेनी यादव के नाम पर करीब तीन एकड़ राजस्व भूमि का पट्टा मिलता है। उस जमीन पर पेड़ लगे थे और पट्टा वर्ष 1982-83 में दिया गया था, पर कब्जा न होने के बावजूद उसे पट्टा कैसे जारी हुआ, यह प्रश्न बन गया है। इस जमीन में लगे सैकड़ों पेड़ बिना किसी राजस्व अनुमति के काटे गए, जबकि यह जंगल अभ्यारण क्षेत्र के भीतर आता है। अभ्यारण के कर्मचारी भी कहते हैं कि राजस्व भूमि होने के बावजूद पेड़ काटना और रोकना जरूरी था, ताकि पेड़ों की कटाई की अनुमति समय रहते जाँच हो सके। रेंजर ने भी जवाबदेही से पल्ला झाड़ा है and कहा कि वह जमीन राजस्व भूमि है, लेकिन राजस्व भूमि भी अभ्यारण क्षेत्र में आती है, और इतनी बड़ी मात्रा में पेड़ काटे जाने पर अनुमति चेक करनी चाहिए थी। कलेक्टर के अनुसार जिस भूमि पर पेड़ों की कटाई हुई वह स्वामी हक की जमीन है, लेकिन अनुमति नहीं मिली होगी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह है कि क्या पट्टे के पूर्व में जारी किए गए जमीन पर भी इसकी जांच होगी और क्या नक्शे के आधार पर कब्जे की कोशिश रोकी जा सकेगी। इस मामले में क्यों अभ्यारण के कर्मचारियों ने कटाई की अनुमति की जाँच नहीं की औरReserve Forest क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध कटाई कैसे हो गई? गाँव से जुड़े वनोंपज के उपयोग की बातों के बीच यह मामला जाँच के दायरे में है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top