244221
अमरोहा में सर्जिकल स्ट्राइक पर जश्न
Amroha, Uttar Pradesh:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोषों की हत्या के जवाब में सशस्त्र बल ने 7 अप्रैल को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की. इस कार्रवाई के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है. अमरोहा में भी एप्पल क्लब और भारतीय किसान यूनियन से जुड़े लोगों ने सेना के साहस को सलाम करते हुए दुआएं कीं। इमरान पाशा ने कहा, "सेना का साहस हर भारतीय को गर्व से भर देता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटपूतली में गोपाष्टमी उत्साह के साथ मनाई गई, गौसेवा प्रमुख आकर्षण
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली क्षेत्र में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोटपूतली क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह प्रभात फेरियों के साथ पर्व की शुरुआत हुई। वहीं गौशालाओं को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया। गोपाष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से गोमाता का पूजन किया। गौमाता को तिलक लगाकर फूल-मालाएं पहनाई गईं तथा गुड़, हरा चारा और अन्य सामग्री खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। गौशालाओं में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। लोगों ने गौसेवा कर पुण्य लाभ कमाया। धार्मिंक मान्यताओं के अनुसार गोपाष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गोसेवा और गौसंरक्षण से जुड़ा हुआ है। इस दिन गौमाता की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। क्षेत्र में पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
रायबरेली के खरहरा में ट्रैक्टर में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: चलते ट्रैक्टर में लगी आग, अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग, आग की लपटें उठती देख मौके पर मची अफरा-तफरी, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर बचाई जान, ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर पाया काबू, आग लगने का वीडियो वायरल, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के खरहाड़ा गांव का मामला0
0
Report
बूंदी: जिला प्रमुख पद पर भाजपा-कांग्रेस के दावे भिड़ंत, 20 नवंबर तक सस्पेंस
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी में जिला प्रमुख और प्रधान पदों को लेकर कांग्रेस-भाजपा के अपने-अपने दावे 20 नवंबर को खुलेगा किस्मत का पिटारा जिले की सात पंचायत समितियो में हुआ 86.50 प्रतिशत मतदान जिला परिषद के 22 वार्डों में से 56 उम्मीदवार मैदान जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला प्रमुख और प्रधान पदों को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने बहुमत के दावे शुरू कर दिए हैं। जिला प्रमुख का पद एसटी-ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने से राजनीतिक मुकाबला चर्चा में है। इस बार भाजपा समर्थित सरपंचों का अधिक निर्वाचन होने से भाजपा खेमे में उत्साह नजर आ रहा है..... जिला परिषद वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी ओम धगाल ने जी मीडिया से बातचीत में दावा किया कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के दम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और जिला प्रमुख भाजपा का बनेगा। उन्होंने पंचायत समितियों में भी भाजपा के प्रधान बनने का भरोसा जताया.... वहीं बूंदी विधायक एवं पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने ZEE मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता भाजपा से त्रस्त है और उसने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है उन्होंने अशोक चांदना, सीएल प्रेमी सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को जीत का आधार बताया..... अब 20 नवंबर को जिला परिषद उम्मीदवारों के परिणाम के साथ ही दोनों दलों के दावों की तस्वीर साफ होगी....0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद स्कूल रसोई में गैस भट्ठी से आग, मालती घायल, बड़ा हादसा टला
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील बनाते समय गैस भट्ठी का पाइप निकल जाने से आग भड़क उठी। रसोइया मालती झुलस गईं, लेकिन उन्होंने साहस दिखाते हुए गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायल रसोइया को स्कूल के शिक्षक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना के समय विद्यालय में 218 बच्चे पंजीकृत थे और अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। मालती दाल बना रही थीं। आग लगने के बाद रसोई में अफरा-तफरी मची। मालती की सूझबूझ से गैस सिलेंडर बंद हो सका। अस्पताल में इलाज जारी है। रसोई की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
जयपुर में व्यापारी की मौत के बाद आक्रोश, बुलडोजर के जरिए कार्रवाई की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जयपुर में व्यापारी मयंक गोपालिया की मौत के बाद व्यापारिक संगठनों में आक्रोश है। कुछ दिन पहले बदमाशों के हमले में घायल हुए मयंक गोपालिया ने फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जयपुर के सभी व्यापारियों से विरोध स्वरूप अपने प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाने का आग्रह किया है। वैशाली नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. ललित सिंह साचौरा ने पुलिस कमिश्नर और राज्य सरकार से व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जयपुर में पहले भी गैंगस्टर की धमकियों और रंगदारी वसूली की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई, मयंक गोपालिया के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सभी स्थानीय पुलिस थानों को विशेष निर्देश देने की मांग शामिल है। संगठन ने अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की वारदातों पर अंकुश लग सके।0
0
Report
दमोह में 10 वर्षीय दलित बच्चे का शव खेत में मिला, सीबीआई जांच की मांग
Damoh, Madhya Pradesh:10 तारीख से लापता मासूम का शव स्कूल के पास खेत में मिला, हत्या की आशंका के बीच सीबीआई जांच की मांग... दमोह जिले में बीती दस तारीख से लापता एक 10 साल के मासूम का शव मिलने के बाद जहां परिवार में मातम फैला है वहीं इलाके में सनसनी फैल गई है, एक मासूम की मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है और फिर एक बार जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसिया कार्यवाही पर सवालिया निशान लगे है क्योंकि इस मामले में पीड़ित परिवार को पुलिस कार्यवाही पर भरोसा नहीं है और परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। मामला जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के गूडा गांव का है। इस गांव से 10 साल का दलित वर्ग का बच्चा अभिषेक अहिरवाल दस नवंबर को अचानक लापता हो गया। परिजन अभिषेक को तलाश करते रहे लेकिन वो नहीं मिला और फिर उन्होंने तेजगढ़ थाने के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार और गांव के लोग मासूम की तलाश करते रहे लेकिन वो नहीं मिला, परिवार वालों ने दो दिन पहले एसपी ऑफिस आकर बच्चे की तलाश में तेजी को लेकर अपील की। लेकिन सोमवार दोपहर बाद लापता अभिषेक का शव क्षत विक्षत अवस्था में गांव के ही स्कूल के पास खेत में मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका है और इसकी शिनाख्त लोग नहीं कर पा रहे थे लेकिन अभिषेक के पिता ने उसके लोअर और चप्पलों के जरिए पहचान कर ली। शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया और मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाना था लेकिन परिजनों को दमोह के डॉक्टर्स पर यकीन नहीं हैं लिहाजा अब मेडिकल कालेज के डॉक्टर्स उसका पोस्टमार्टम करेंगे। इस बीच मृतक के परिजनों ने फिर कलेक्टर एसपी का दरवाजा खटखटाया और इसे हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। मृतक के पिता के मुताबिक उन्हें अपने ही एक करीबी रिश्तेदार पर शक है कि उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। एक मासूम की संदिग्ध मौत ने पुलिस की नींद भी उड़ा दी है और सोमवार को जहां जिले के एडिशनल एसपी ने मौके का मुआयना किया तो मंगलवार को खुद एसपी मौकाए वारदात पर पहुंचे और उन्होंने लम्बी पूंछताछ की है। इस मामले में एडिशनल एसपी का कहना है कि मामला संदिग्ध है लिहाजा हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच में जो आएगा उस हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं दलित वर्ग के इस मासूम की मौत को लेकर सियासी लोग भी आगे आए है और उन्होंने सीबीआई जांच की मांग के साथ पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग भी की है।0
0
Report
Advertisement
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील यादव ने की प्रेस कांफ्रेंस बाताई मुख्य बाते
Khandwari, Uttar Pradesh:सुनील यादव ने धन्यवाद सभा के पहले राखी प्रेस कॉन्फ्रेंस बताई मुख्य बातें चनिया ।स्थानीय क्षेत्र की मारूफपुर स्थित बाबा कीनाराम रामशाला परिसर में युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव बुधवार को धन्य धन्यवाद सभा का आयोजित किया है। इसके एक दिन पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विचारों को रखा एवं धन्यवाद सभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुनील यादव ने कहा हम लोगों ने एमएलसी का चुनाव लाडा। जो लोग हमारे साथ कंधा से कंधा मिलकर चुनाव में सहयोग करने का कार्य किया उनको धन्यवाद देने के लिए एवं बधाई देने के लिए मैंने धन्यवाद सभा रखी है जिन-जिन लोगों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मोच के चुनाव में हमारा सहयोग किया उनका मैं सदैव ऋर्णी रहूंगा। प्रश्न क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी से आपकी कोई बात हुई थी का जबाब देते हुए कहा नहीं हमारी कोई बात नहीं हुई है और प्रश्न को दर किनार करते हुए कहा मैं अकेले अपने लोगों के सहयोग से चुनाव लड़ा और अच्छा मत प्राप्त किया। जीत हार सिक्के के दो पहलू हैं आज हार हुई है तो कल जीत भी होगी इसी उद्देश्य के साथ में अपने लोगों के साथ कार्य करता रहूंगा इस मौके पर संदीप यादव ,शौकत अली ,नदीम असरफ सहीत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे0
0
Report
नीतीश कुमार के नाम पर पुल नामकरण पर राजद विधायक की तीखी टिप्पणी
Jehanabad, Bihar:बिहार में सेतु-पुल का नाम बदलकर नीतीश ब्रिज किए जाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने जदयू और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जदयू के लोगों ने नीतीश कुमार को जीते-जी श्रद्धांजलि दे दी है। अगर नीतीश कुमार अभी राजनीति में सक्रिय और स्वस्थ हैं, तो उनके नाम पर इस तरह पुल का नामकरण करना उचित नहीं है। राहुल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल में उनके रहते स्टेडियम का निर्माण कराया गया और अब बिहार में नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नाम रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जदयू के लोग मानते हैं कि नीतीश कुमार ने अपने 20-22 वर्षों के राजनीतिक कार्यकाल में अच्छा काम किया है, तो उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। राहुल कुमार ने यह भी कहा कि वह नीतीश कुमार के शुरुआती 10-15 वर्षों के कार्यकाल को अच्छा मानते हैं। राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार को सक्रिय राजनीति में माना जा रहा है, तो उनके नाम पर इस तरह का कदम उठाने की जरूरत क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से किनारे करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। राजद विधायक यही नहीं रुके उन्होंने श्याम रजक पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति में गरिमा और मर्यादा होनी चाहिए। श्याम रजक को अपने बयानों में राजनीतिक शिष्टाचार का ध्यान रखना चाहिए। लालू प्रसाद यादव के दौर की चर्चा करने वालों को यह भी याद रखना चाहिए कि उस समय सरकार को बदनाम करने में किन लोगों की भूमिका थी। राम और श्याम कौन थे ये आप जानते है। राहुल कुमार ने श्याम रजक को नसीहत देते हुए कहा कि जिस राजनीतिक घराने और पार्टी से उन्हें पहचान और राजनीतिक शक्ति मिली, उसके बारे में सिर्फ मंत्री पद या राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपनी राजनीतिक हैसियत और मर्यादा से आगे बढ़कर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।0
0
Report
तेजस्वी यादव का बिहार के पुल निर्माण और भ्रष्टाचार पर तीखा हमला
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और सम्राट सरकार पर जमकर हमला बोला। विजय चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि कौन क्या कहता है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। राघोपुर दियारा में पुल निर्माण का पूरा इतिहास सार्वजनिक है। उन्होंने दावा किया कि पुल का शिलान्यास महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में लालू यादव, नीतीश कुमार और उन्होंने मिलकर किया था। पुल का नाम अच्छेवट राय के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी दिया गया था, जिस पर नीतीश कुमार ने सहमति जताई थी। तेजस्वी ने कहा कि पुल का निर्माण बिहार सरकार ने अपने खर्च पर शुरू कराया था और केंद्र सरकार ने इसके लिए एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी। अब काम किसी और का और नाम किसी और का करने की राजनीति हो रही है। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण में केंद्र सरकार का कोई योगदान नहीं है। वहीं, जीवित व्यक्तियों के नाम पर मूर्ति अनावरण और नामकरण को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि आज जितने उद्घाटन और फीता काटे जा रहे हैं, उनमें उनका कोई योगदान नहीं है। विजय चौधरी के बयान पर उन्होंने कहा कि जिनके पास कोई जवाब नहीं होता, वे ऐसी बातें करते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय कितनी है। तेजस्वी ने बिहार में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और अपराध बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस के लोगों को गुंडा बना दिया गया है और अपराधियों का बोलबाला है। सम्राट चौधरी और विजय चौधरी की मिलीभगत से व्यवस्था चल रही है। ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी सरकार को घेरते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में विकास से ज्यादा तबादलों का कारोबार चल रहा है। एक ही महीने में बार-बार अधिकारियों और यहां तक कि चपरासियों का भी तबादला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर जगह रेट फिक्स है, मलाई खाने का धंधा चल रहा है और सरकार का खजाना खाली कर बिहार को कर्जदार बनाया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
भीकनगांव के मोहनखेडी नदी में चोरी की बिजली से करंट डालकर मछली शिकार—मामला दर्ज
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के भीकनगांव के मोहनखेडी में केवट नदी में करंट उतार कर मछली पकड़ने को लेकर विद्युत मंडल भीकनगांव के सहायक यंत्री ने थाना भीकनगांव थाना प्रभारी को पांच व्यक्तियों की नामजद शिकायत की है कि इलाक़े के यह लोग चोरी की बिजली से नदी में करंट डालकर मछलियों का शिकार करते है। साइकिल के पहिए पर जीआई तार लपेटकर नदी में प्रवाहित कर करंट उतारते है। मौके से 30 फीट केबल, साइकिल का पहिया सहित अन्य सामग्री जब्त भी विद्युत मंडल ने पकड़ी है। मंडल ने चिंता जताई है कि करंट से जलीय जीवों की जान पर मंडरा रहा है इसे रोका जाना चाहिए और इस प्रकार का कृत्य करने वालो पर कानूनी कार्यवाही भी की जाए। शिकायत मिलने के बाद भीकनगांव थाना पुलिस हरकत में आई। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई।0
0
Report
बेमेतरा में अवैध धान रोकथाम के लिए पांच सीमापार चेकपोस्ट, निगरानी जारी
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में धान खरीदी के दौरान दूसरे जिलों से अवैध धान लाकर समितियों में खपाने की कोशिशों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले के पांच सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इनमें टेमरी-तरवरिया, भालेश्वर (रायপুর रोड), परपोड़ी (दुर्ग रोड), उमरिया चौक (कवर्धा रोड) और गाड़ामोड़ (मुंगेली रोड) शामिल हैं। प्रत्येक चेकपोस्ट पर राजस्व, मंडी और पंचायत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अपर कलेक्टर दीपक साहू ने बताया कि धान खरीदी समाप्त होने तक इन चेकपोस्टों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य दूसरे जिलों से आने वाले अवैध धान पर रोक लगाकर समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखना है।0
0
Report
वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क अभियान तेज
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर चौपाल लगाने के बाद अब 16 से 25 नवंबर तक प्रदेश के 27 हजार बूथों में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस का लक्ष्य प्रदेश के करीब 1500 मंडलों तक पहुंचना है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि इस अभियान के जरिए भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जनता को वोट चोरी के मुद्दे पर जागरूक किया जाएगा। बाइट दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
पुष्कर मेले का धमाकेदार उद्घाटन: रंगीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और घुड़सवारी का आकर्षक मंचन
Ajmer, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का आज रंगारंग आगाज हुआ राजस्थानी लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर मेला मैदान पर पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर बालिकाओं ने मनमोहक चरी नृत्य की प्रस्तुति दी.. देशभर से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कराया राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू हुए.. राजस्थान पुलिस के शानदार हॉर्स शो ने समां बांध लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया..., घोड़ों के रोमांचक करतब देख दर्शक दंग रह गए .. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अश्वों के हैरतअंगेज करतबों ने पुष्कर मेले के उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया...अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का विधिवत शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ... ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया गया.., मेले के भव्य आगाज का मेला मैदान गवाह बना.., कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत और नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र बाकोलिया की मौजूदगी और, जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया वही आज से सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक खेलकूद और विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं का आगाज के साथ प्रसिद्ध पुष्कर मेले की शुरुआत हो गई।0
0
Report
बालोद: भालू के हमले से डिप्टी रेंजर बचा, सुरक्षा मानक पर उठे सवाल
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग भालू का रेस्क्यू करने पहुंचे डिप्टी रेंजर पर भालू का हमला सुने मकान में भालू के होने की सूचना पर रेस्क्यू करने पहुंची थी वन विभाग की टीम हाथ में डंडा रखे होने के बाद भी तेज रफ्तार से पहुंचा भालू भालू के हमले के बाद बाल बाल बचे डिप्टी रेंजर सुरक्षा मानकों को लेकर उठने लगे सवाल बगैर सुरक्षा किट के रेस्क्यू करना पड़ सकता था भारी दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र के सिंघोला गांव की घटना0
0
Report
मोरारी बापू ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन, आशीर्वाद सहित लौटे
Ujjain, Madhya Pradesh:प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने किए भगवान महाकाल के दर्शन उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन, मंदिर समिति की ओर से किया गया स्वागत और सत्कार उज्जैन में मंगलवार को प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने मोरारी बापू का स्वागत और सत्कार किया। भगवान महाकाल के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन व्यवस्था और धार्मिक माहौल के बीच समय बिताया। बाइट - मोरारी बापू0
0
Report
Advertisement
