अमरोहा में कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई जघन्य घटना के खिलाफ केंडल मार्च
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला में बुधवार रात राहें जिन्दगी फाउंडेशन के बैनर तले केंडल मार्च निकालकर कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना का विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की। मार्च में वासिद मलिक आफरीदी, शाद मलिक, अरशद मलिक, बिजेंद्र यादव, मतलूब मलिक, आमिल मलिक, ऐजाज मलिक, विकास यादव, अज्जू मेवाती, शाहरुख मलिक, सतपाल यादव, कामरान मलिक, जुबैर मलिक, और अनस मलिक समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
