244221
गजरौला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री केपी मलिक, वेंकटेश्वर समूह के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरी, और प्रतिकूलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के प्रदूषण से परेशान पर्यटक कॉर्बेट व नैनीताल की ओर भागे
Ramanagara, Karnataka:देश की राजधानी दिल्ली समेत कई महानगरों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के खतरनाक स्तर तक पहुंचने का असर अब पर्यटन गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है, दिवाली के बाद प्रदूषित हवा और दमघोंटू वातावरण से राहत पाने के लिए लोग उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं, नैनीताल समेत विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पर्यटन नगरी रामनगर भी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार नजर आ रही है, खासकर दिल्ली और आसपास के महानगरों से बड़ी संख्या में पर्यटक कॉर्बेट पहुंचकर यहां की स्वच्छ आबोहवा, प्राकृतिक सुंदरता और जंगलों के बीच सुकून के पल बिता रहे हैं. कॉर्बेट भ्रमण पर दिल्ली से पहुंचीं पर्यटक भूमि गुप्ता ने बताया कि वह प्रकृति से बेहद प्यार करती हैं, दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है. दिवाली के दौरान AQI 3000 से अधिक होने की बात कहते हुए उन्होंने बताया कि कॉर्बेट आकर उन्हें स्वच्छ हवा में सांस लेने का अवसर मिल रहा है. उन्होंने प्रदूषण के बावजूद पटाखे जलाने वाले लोगों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के बीच भविष्य को लेकर चिंता होती है. वहीं दिल्ली से आए कृष गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण काफी बढ़ गया है, दिवाली पर पटाखों के कारण स्थिति और खराब हो जाती है, सरकार को भी इस दिशा में नियंत्रण के लिए कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में AQI की रीडिंग 3000 तक देखने के बाद वह अपने फेफड़ों को प्रदूषण से बचाने और स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए कॉर्बेट पहुंचे हैं. पर्यटक संजय मनसुखानी ने कहा कि पुणे और दिल्ली जैसे महानगरों में प्रदूषण काफी अधिक है. जबकि कॉर्बेट में जंगलों के कारण वातावरण बेहद स्वच्छ और मौसम खुशनुमा है. वहीं दिलीप शाह ने बताया कि यहां की हवा में काफी ताजगी है और सांस लेने में किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रही, उन्होंने महानगरों में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत बताई. पर्यटक स्वीटी सक्सेना शाह ने कहा कि कॉर्बेट में आकर स्वच्छ हवा और स्पष्ट नजारे देखने को मिल रहे हैं, महानगरों में धुएं और प्रदूषण के कारण आसपास का दृश्य भी साफ नजर नहीं आता. उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की और बताया कि गाइडों से उन्हें वन्यजीवों के संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं. वहीं पर्यटक गुंजन ने कहा कि कॉर्बेट का वातावरण सुबह और शाम बेहद शानदार रहता है, महानगरों में प्रदूषण के कारण बच्चों और बुजुर्जों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि यहां जंगल के भीतर उन्हें बेहद स्वच्छ वातावरण महसूस हुआ, वहीं पर्यटक नितिन ने बताया कि वह दिवाली की छुट्टियों में बच्चों को महानगरों के प्रदूषण से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच बिताने के लिए कॉर्बेट लेकर आए हैं, यहां का वातावरण बच्चों के लिए भी काफी अच्छा है. इधर पर्यटकों की बढ़ती आमद को लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है कि यहां का पर्यावरण और हवा अपेक्षाकृत स्वच्छ है, महानगरों में AQI का स्तर खराब होने पर बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करते हैं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और नैनीताल जैसे क्षेत्र पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करते हैं, उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को सुकून मिलता है. वहीं प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलता है. पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को रोजगार और प्रदेश को राजस्व की प्राप्ति होती है. कुल मिलाकर महानगरों में बढ़ता प्रदूषण जहां लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, वहीं कॉर्बेट और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल लोगों के लिए स्वच्छ आबोहवा और सुकून के आकर्षक ठिकाने बनकर उभर रहे हैं.0
0
Report
बांका में युवक की सड़क किनारे हत्या, हत्या की साजिश सामने आई
Banka, Bihar:Anchor- सड़क किनारे डांढ़ में 22 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैला सनसनी: शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में मचा कोहराम Vo-बांका के अमरपुर प्रखंड के इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर बाजा मोड़ के समीप सड़क किनारे गड्ढे 22 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सुचना मिलते ही बाजा, भरको, बल्लिकित्ता समेत आस-पास गाँव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर पहुँच गई। शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा हुआ था तथा गड्ढे में ही युवक की बाईक पड़ी हुई थी।घटना की सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। Vo-सुचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार, दारोगा शरत श्रीकांत पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर स्थानीय चौकीदार की मदद से शव को पानी से बाहर निकालते हुए मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। थोड़ी देर में ही कुछ ग्रामीणों ने शव की पहचान फुल्लीडुमर थानाक्षेत्र के डोमो कुमारपुर गांव निवासी मंटु यादव का 22 वर्षीय पुत्र पियुष कुमार के रूप में किया। घटना की सुचना मिलते ही मृतक की मां रम्भा देवी, दादा युगल किशोर यादव, पत्नी अर्पणा कुमारी अपने अन्य परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुँच गये। Vo-मामले को लेकर मृतक युवक के दादा युगल किशोर यादव ने बताया कि सन् 1998 में उनके नाम से बांका गांधी चौंक के समीप जिला परिषद कोटे से निर्मित एक दुकान आवंटित हुआ था। दुकान के एक पार्ट का हिस्सा वह कुछ समय के लिए अमरपुर स्थित कौशलपुर निवासी दिलिप साह को दिया था। कुछ माह से वह दिलिप साह को दुकान खाली करने के लिए कह रहा था लेकिन दिलिप साह एवं उनका पुत्र संतोष साह दुकान खाली नहीं कर रहे थे। मामले को लेकर उन्होंने बांका थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी जिसपर पुलिस ने दिलिप साह को 15 नवंबर तक दुकान खाली करने का आदेश दिया था लेकिन दुकान खाली करने के पुर्व ही उक्त लोगों ने साजिश के तहत उनके पोते पियुष की हत्या कर दिया। मृतक की मां ने बताया कि उनका पुत्र बांका में अपने दादा की दुकान पर करीब छह माह से श्रृगांर की दुकान चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता आ रहा था। छठ पर्व की खरना पर्व को लेकर उन्होंने अपने पुत्र को शनिवार की संध्या फोन कर घर आने के लिए कहा था। रात्री करीब आठ बजे उन्होंने अपने पुत्र को फोन करते हुए जल्दी घर आने को कहा जिसपर पुत्र ने भरको के समीप आने की बात बताई इसी दौरान किसी अन्य लोगों की आवाज फोन पर सुनाई दिया कि यह घर पहुंचेगा तब समझना कि घर पहुंच गया। पिड़ित मां ने बताया कि जब काफी देर तक उनका पुत्र घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने पुनः पुत्र को फोन लगाया लेकिन पुत्र का फोन स्वीच्ड ऑफ आ रहा था। मामले को लेकर उन्होंने अमरपुर थाने से पुलिस की बरामदगी का गुहार लगाते हुए पुरी रात पुत्र की विभिन्न जगहों पर खोजबीन किया लेकिन पुत्र का कहीं पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह बाजा मोड़ के समीप पुत्र का शव मिला। पिड़ित मां ने कौशलपुर निवासी दिलिप साह पर साजिश के तहत अपने पुत्र की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि घटना के हर पहलु की बारिकी से जांच किया जा रहा है। घटना की एफएसएल टीम के द्वारा भी जांच किया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी, फिलवक्त शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन बहनो में मां-बाप का इकलौता पुत्र था। मृतक की बहन रानी कुमारी, रिमझिम कुमारी तथा रौशनी कुमारी का विवाह हो चुका है जबकि एक वर्ष पुर्व ही मृतक का विवाह हुआ था। मृतक बांका के गांधी चौंक पर श्रृंगार की दुकान चलाता था। छठ पर्व के खरना को लेकर वह शनिवार की संध्या अपने घर आ रहा था लेकिन किसे पता था कि रास्ते में ही उनकी हत्या कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग किया है।।0
0
Report
मथुरा चिंतन शिविर पर मंत्री सुरेश खन्ना: समय-समय पर समन्वय बैठक जरूरी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर के आयोजन पर कहा, "हमारी नीतियों के लिए बहुत आवश्यक है कि हम समय-समय पर समन्वय बैठक करें, चिंतन करें। इसमें चिंतन बहुत जरूरी है। जो चीजें चिंतन के बाद निकलकर आती हैं वो अधिक फलदायी होती हैं..."0
0
Report
Advertisement
NH-44 पर भीषण हादसा: ट्राला से पीछे टकराई बस, 6 से अधिक घायल
Seoni, Madhya Pradesh:NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ट्राले में पीछे से घुसी, 6 से अधिक यात्री घायल छपारा के रणधीर नगर के पास तड़के 3-4 बजे हुआ हादसा, बस चालक और परिचालक गंभीर सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 पर सोमवार तड़के करीब3-4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रणधीर नगर के पास बेंगलुरू से नेपाल जा रही यात्री बस आगे चल रहे ट्राले में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार 6 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं बस चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल बताए जाने हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 3-4 बजे की है। बस बेंगलूरू से नेपाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान छपारा क्षेत्र के रणधीर नगर के पास आगे चल रहे ट्राले से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। अचानक हुई टक्कर से बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग की आपातकालीन सहायता सेवा 1033 की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी पहुंचाया गया। यहां घायलों का उपचार जारी है। बस चालक और परिचालक को गंभीर चोटें आने की जानकारी है। दुर्घटना के बाद अन्य यात्रियों को भी बस से बाहर निकालने में मदद की गई। बताया जा रहा है कि बस और ट्राला दोनों नागपुर से जबलपुर की ओर एक ही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्राले के पिछले हिस्से से टकरा गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।0
0
Report
तपकरा के सरकारी स्कूल ठेकेदार से 10% उगाही: PLFI नाम से धमकी, पुलिस छापेमारी
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में एक बार फिर पीएलएफआई का खौफ लोगों मुबसने लगा है । हालांकि पुलिस का मानना है कि पीएलएफआई का वर्चस्व समाप्त हो गया है। लेकिन इसी बीच पीएलएफआई का जोनल कमांडर अनल दा के नाम से तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बन रहे एक सरकारी स्कूल का ठेकेदार से योजना की लागत का 10% राशि की मांग की गयी है। जोकि ठेकेदार के राजमिस्त्री को पर्चा देने के बाद उसे थप्पड़ भी मारा गया । इस घटना को अंजाम देने के लिए शुक्रवार को तपकरा आवासीय विद्यालय तीन लोग पहुंचे थे। जहाँ तीन करोड़ की लागत से 50 सैया का भवन बन रहा है। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पीएलएफआई नक्सली संगठन लगभग समाप्त होने के कगार पर है और कोई अनल दा का नाम पीएलएफआई में कभी नहीं आया है। इससे लगता है कोई पीएलएफआई के नाम पर उगाही करने का कार्य कर रहा है। जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा ।0
0
Report
दोस्ती की चोरी में दोस्त ने घायल छोड़ा, 14 दिन बाद गोलू का शव मिला
Ratlam, Madhya Pradesh:दोस्ती के जिसने अपने दोस्त के साथ चोरी करना की वारदात को अंजाम दिया उसी दोस्त ने उसे घायल होने पर सुनसान इलाके मे छोड़ दिया और उसी जगह काँкал बन गया, 14 दिन बाद मिला लापता गोलू का शव, पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा-कोटडी में दर्दनाक सड़क हादसा: धनवाड़ा चौराहे के पास एक युवक की मौत
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा-कोटडी में धनवाड़ा चौराहे के पास भीषण सड़क हादसादो स्कूटर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक घायल कोठाज गांव और धनवाड़ा चौराहे के बीच हुआ हादसा पारोली गांव आ रहा था मृतक ब्राह्म नाथ गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर, रास्ते में तोड़ा दम कोटड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पारोली थाना प्रभारी कमलेश कुमार मीणा ने दी जानकारी पारोली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू0
0
Report
योगी सरकार ने दावा किया: 10 लाख से अधिक रोजगार, पूर्व सरकार पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, "मुख्यमंत्री जो कह रहे हैं, वह शत प्रतिशत सत्य है। सपा की सरकार में नौकरियों के लिए कोई भी विज्ञापन निकलता था तो शिवपाल यादव और उनकी 'कंपनी' पूरी तरह से सक्रिय हो जाती थी और पूरे प्रदेश में घूमकर वे नौकरियों का दाम निर्धारित करते थे। पैसे के दम पर अयोग्य लोगों को नौकरी दी जाती थी, योग्य लोग बच जाते थे। योगी आदित्यनाथ की सरकार में 10 लाख से भी ज्यादा लोगों को रोजगार दिया गया है। कोई भी व्यक्ति आज तक नहीं कह सकता है कि उनसे पैसा लिया गया है।"0
0
Report
दिलावर का डोटासरा पर तीखा हमला; बुद्धिहीन टिप्पणी से हंगामा
Kota, Rajasthan:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला, डोटासरा को बताया "बुद्धि हीन व्यक्ति", कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कोटा संभाग में हो रही प्रसूता महिलाओं की मौत मामले में राज्य सरकार को लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर घेरा था, जवाब में बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर -बुद्धिहीन व्यक्ति कुछ भी कह सकते है, प्रसूता महिलाओं की मौतों के सवाल पर चुप्पी साधते दिखे दिलावर,0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा–बदनोर की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच चुनाव शुरू
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा-बदनोर की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 136 प्रत्याशी मैदान में, मतदान शुरू 182 वार्ड पंचों के लिए 464 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, 56,761 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान बदनोर, 16 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को ब्यावर जिले के बदनोर क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारम्भ हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। क्षेत्र में कुल 56,761 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंचायत समिति बदनोर की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 214 नामांकन प्राप्त हुए थे। जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 136 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें सबसे अधिक 12 उम्मीदवार भोजपुरा ग्राम पंचायत में तथा सबसे कम 4 उम्मीदवार सापोला ग्राम पंचायत में मैदान में हैं। वहीं, 182 वार्ड पंच पदों के लिए कुल 464 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार, 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा。 इधर, सुबह मतदान शुरू होते ही बदनोर सहित परा, बाजुंदा, नई पंचायत बलेव और जेतगढ़ में कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। कुछ मतदान केंद्रों पर सुबह-सुबह मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली, जबकि सर्दी के चलते कुछ स्थानों पर शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने की उम्मीद है।0
0
Report
खेड़ली बाईपास पर थार व बाइक संघर्ष, राहगीर घायल, ताऊ को हार्ट अटैक
Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली बाईपास रोड पर रविवार देर शाम युवराज पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद की शुरुआत थार गाड़ी में सवार एक युवक द्वारा राह चलते युवक को थप्पड़ मारने से हुई। इससे नाराज युवक और उसके साथियों ने मोटरसाइकिलों से थार सवारों का पीछा शुरू कर दिया। बाईपास पर दोनों पक्षों का आमना-sामना होने पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक सवार युवाओं ने डंडे से थार गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उसमें बैठे युवकों के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। पीछा कर रहे युवकों से बचने के प्रयास में राहगीर को मारी टक्कर बताया जा रहा है कि पीछा कर रहे युवकों से बचने के लिए थार चालक ने तेज गति से गाड़ी भगाई। इसी दौरान रास्ते में अखेगढ़, जिला भरतपुर निवासी सौरभ पुत्र मदनलाल को थार ने टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। भतीजे को घायल देख ताऊ को आया हार्ट अटैक हादसे में घायल सौरभ की हालत देखकर उसके ताऊ धारा सिंह पुत्र चंदन जाटव की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें भी गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टायर फटने से पेट्रोल पंप पर रुकी थार, आग लगाने का भी प्रयास पीछा और मारपीट के दौरान थार गाड़ी का टायर फट गया, जिसके चलते गाड़ी पेट्रोल पंप के पास जाकर रुक गई। इसके बाद थार में सवार युवक मौके से भाग निकले। वहीं, पीछा कर रहे युवाओं ने गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ उसमें आग लगाने का प्रयास भी किया। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने के कारण वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके और वहां से युवक फरार हो गए। पुलिस ने थार और बाइक की जब्त, अभी किसी पक्ष ने नहीं दी रिपोर्ट थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त थार गाड़ी के साथ एक मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले आई। थार में सवार खेड़ली निवासी नरेंद्र मीणा पुत्र रतनलाल से पूछताछ की जा रही है। नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके साथी ने रास्ते में किसी युवक को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद विवाद हुआ। थार गाड़ी नरेंद्र के चचेरे भाई मनीष पुत्र मोहनलाल मीणा की बताई जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
धनवाड़ा चौराहे पर भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल
Noida, Uttar Pradesh:धनवाड़ा चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा दो स्कूटर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक घायल کوٹھाज गांव اور धनवाड़ा चौराहे के बीच हुआ हादसा पारोली गांव आ रहा था मृतक ब्राह्म नाथ गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर, रास्ते में तोड़ा दम कोटड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पारोली थाना प्रभारी कमलेश कुमार मीणा ने दी जानकारी पारोली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू0
0
Report
Advertisement
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने छठ महापर्व पर फलों का वितरण किया
Patna, Bihar:पटना- कृषि भवन मीठापुर में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा छठ महापर्व के अवसर पर फलों का वितरण किया साथ ही सपरिवार छठ पूजा में शामिल होंगे।0
0
Report
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा पर तीखा हमला, बुद्धिहीन कहा
Kota, Rajasthan:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला, डोटासरा को बताया "बुद्धि हीन व्यक्ति", डोटासरा ने राज्य सरकार को लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर घेरा था, जवाब में बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर - बुद्धिहीन व्यक्ति कुछ भी कह सकते है, प्रसूता महिलाओं की मौतों के सवाल पर चुप्पी साधते दिखे दिलावर,0
0
Report
बिसरख में मोटरसाइकिल पार्किंग विवाद से मारपीट, महिला-युवक का VIDEO वायरल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के बिसरख गांव में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते-देखते मारपीट में बदल गया,आरोप है कि एक युवक ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए, इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया की किराएदारों के साथ मारपीट की गई और उनकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी गई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार शाम की है, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर महिला और युवक के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहा सुनी बढ़ गई आरोप है कि युवक ने गुस्से में आकर महिला पर थप्पड़ों की बौछार कर दी,महिला के साथ हुई मारपीट के बाद मामला और बिगड़ गया बीच बचाव में आए किरायेदारों के साथ भी मारपीट की गई, इतना ही नहीं उनकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया गया। थाना प्रभारी बिसरख रणजीत सिंह के मुताबिक घटना कल शाम की है,युवक को हिरासत में लिया गया है,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है,लोगों का कहना है की पार्किंग को लेकर शुरूआत मामूली विवाद किस तरह मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
