icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोनभद्र के एनटीपीसी आवास से लाखों की चोरी, चोरों के हौसले उड़े

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीजपुर थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी आवास में अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बीजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बीजपुर थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी आवास का है। पीड़ित मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके बड़े भाई पंकज सिंह वन विभाग में रेंजर के पद पर बागडूमुरा रेंज में तैनात हैं और वह एनटीपीसी आवास में रहते हैं। 12 जुलाई की रात करीब 8:45 बजे जब वह ड्यूटी पर चले गए, उस दौरान मकान बंद था। अगली सुबह लौटने पर मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला, लेकिन खिड़की के नीचे बने वेंटिलेशन को तोड़कर अज्ञात चोर घर में दाखिल हो चुके थे। चोर घर में रखे करीब 35 हजार रुपये नकद, चांदी के पांच सिक्के, तीन जोड़ी चांदी की पायल, दो सोने की अंगूठियां, अन्य कीमती जेवरात, करीब 20 साड़ियां, पांच कोट-पैंट और पीतल के बर्तन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने बीजपुर थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report

मोदी 17 तारीख जींद आ रहे, Hydrogen ट्रेन शुरू और हरियाणा में स्वच्छता अभियान तेज

Faridabad, Haryana:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 तारीख को जींद में आ रहे हैं जिनके स्वागत के लिए पूरे हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। और यह अभियान पूरे सप्ताह भर चलाया जाएगा। उसी के तहत आज फरीदाबाद में भी इस अभियान की शुरुआत की गई है। बरसात को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि अबकी बार तैयारी की गई है और उसका असर भी देखने को मिला है 80 पर्सेंट रहता फरीदाबाद और ग्राम में देखने को मिली है लेकिन जहां कमी रह गई है उसको भी आगे ठीक कर दिया जाएगा और 100% फायदा लोगों को पहुंचे इसको लेकर लगातार कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लेस रजिस्ट्री और अब ऑनलाइन इंतकाल होने से लोगों को तहसीलों में हो रहे भ्रष्टाचार से निजात मिलेगी पहले लोग जिस नेगेटिविटी के साथ तहसीलों को देखते थे अब उसमें सुधार किया जा रहा है और आगामी समय में आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिलेगा जिससे कि पारदर्शिता के साथ सभी तहसीलों में काम किए जाएंगे ताकि आमजन को तहसीलों के चक्कर न काटने पड़े।
0
0
Report

Tehri में बूढ़ाकेदार-घुत्तू से केदारनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज

New Tehri, Uttarakhand:Tehri में बूढ़ाकेदार, विनयखाल, घुत्तू, त्रियुगी नारायण और केदारनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता भजन रावत ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को लेटर भेजा है। स्थानीय लोग कहते हैं कि यह टिहरी से केदारनाथ धाम का पुराना पैदल रास्ता है, जिसमें कई पर्यटन स्थल, मंदिर और बुग्याल हैं जिन्हें तीर्थाटन के लिहाज से विकसित किया जा सकता है। इसके निर्माण से गंगोत्री धाम और केदारनाथ धाम की दूरी लगभग 150 किमी कम हो जाएगी और बूढ़ाकेदार-घुत्तू क्षेत्र में पर्यटन का भी विकास होगा। सर्वे पहले किया गया था, लेकिन आगे काम नहीं बढ़ पाया।
0
0
Report
Advertisement

खुँटी में हाथियों का कहर: घर तोड़े, ग्रामीणों में दहशत, मुआवजे की मांग

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के टोर्पा और रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का भारी प्रकोप देखने को मिल रहा है। कहीं हाथियों पर आदमी परेशान कर रहे हैं तो कहीं जंगली हाथी घर छोड़कर अनाज खाने लगे हैं। वहीं एक जंगली हाथी ने रनिया थाना क्षेत्र के उड़िकेल महुआ टोली गांव में विगत देर रात को नेल्सन कोनगाड़ी के मकान को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जंगली हाथी मकान का अल्बेस्टर्स और खिड़की को तोड़ दिया। हाथी के घर पर प्रहार करने पर घर के लोग बाहर निकल आये और गांव में पहुंचकर लोगों को आवाज लगायी। जिसके बाद ग्रामीण जगे और जंगली हाथी को खदेड़कर देर रात कड़ी मशक्कत से सुरक्षित वन क्षेत्र में भगाया। पीड़ित परिवार वन विभाग के कर्मियों को मामले की जानकारी देकर मुआवजा का मांग किया है। जंगली हाथी के द्वारा मकान को तोड़कर नुकसान पहुंचाये जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर हाईकोर्ट को बार-बार बम धमकी: जांच एजेंसियाँ अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे हाईकोर्ट परिसर, न्यायालय कक्षों, अधिवक्ताओं के चैंबर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहन तलाशी ली। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जिसके बाद न्यायिक कार्यवाही सामान्य रूप से शुरू कराई गई। हाईकोर्ट में पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर कोर्ट परिसर के भीतर तक प्रत्येक व्यक्ति की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल नहीं उठते, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों ने जांच एजेंसियों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अक्टूबर 2025 से अब तक जोधपुर हाईकोर्ट को चार बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके अलावा ट्रायल कोर्ट, पासपोर्ट कार्यालय, डाकघर और आरटीओ कार्यालय सहित कई सरकारी संस्थानों को भी ई-मेल के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे जा चुके हैं। हर बार तलाशी के बाद धमकी फर्जी साबित हुई, लेकिन इन घटनाओं से न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था कुछ समय के लिए प्रभावित जरूर होती है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बार-बार धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति या गिरोह तक जांच एजेंसियां अब तक क्यों नहीं पहुंच सकी हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि संबंधित ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस का पता लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी जरूरी है, ताकि न्यायिक संस्थानों में दहशत फैलाने की इस साजिश पर स्थायी रूप से रोक लगाई जा सके।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

ऑपरेशन साइबर वज्र से फर्जी कॉल सेंटर भंडाफोर्स: SpiceJet जॉब स्कैम में 4 गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा: थाना फेस-1 पुलिस ने "ऑपरेशन साइबर वज्र" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए SpiceJet में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर-2 स्थित कॉल सेंटर पर छापेमारी कर चार आरोपियों—सुदेश सिंह, बृजेश भदौरिया, अर्जुन और संदीप कुमार तिवारी—को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 9 डेबिट कार्ड, 13 सिम कार्ड, 3 बैंक पासबुक (म्यूल खाते) और 4 UPI साउंड बॉक्स बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार थाना फेस-1 द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 159 संदिग्ध खातों और करीब 2500 मोबाइल नंबरों की पड़ताल के बाद इस फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे Quicker.com समेत अन्य वेबसाइटों से नौकरी तलाश रहे लोगों का डेटा हासिल करते थे। इसके बाद खुद को SpiceJet का प्रतिनिधि बताकर कॉल करते और नौकरी का झांसा देकर फर्जी जॉब ऑफर लेटर भेजते थे। फिर रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम म्यूल खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे। ठगी के बाद इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड नष्ट कर दिए जाते थे और नए सिम गरीब व अनजान लोगों के नाम पर हासिल किए जाते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह करोड़ों रुपये की साइबर ठगी कर चुका है। इस मॉड्यूल से जुड़ी 20 से अधिक शिकायतें NCRP पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों से दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

Kotkapura में डेंगू रोकथाम मुहिम का आगाज़; स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने किया उद्घाटन

Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਡੈਂਗੂ ਰੋਕਥਾਮ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਆਗਾਜ਼, ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਮੌਸਮ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆਂ ਡੈਂਗੂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡੇਂਗੂ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਅਤੇ ਸਹਿਯੋਗ ਸਭ ਤੋਂ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਅਤੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਸਾਫ਼-ਸਫ਼ਾਈ ਰੱਖ ਕੇ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਇਕੱਠਾ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਕੇ ਡੇਂਗੂ ਵਰਗੀ ਬਿਮਾਰੀ ਤੋਂ ਬਚਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕੀਤੀ。 ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਕਾਰਣਾਂ, ਲੱਛਣਾਂ ਅਤੇ ਬਚਾਅ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਣਗੀਆਂ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਘਰਾਂ, ਕੂਲਰਾਂ, ਗਮਲਿਆਂ, ਟਾਇਰਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਥਾਵਾਂ 'ਤੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਏ ਪਾਣੀ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਮੱਛਰ ਦੇ ਲਾਰਵੇ ਨੂੰ ਨਸ਼ਟ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਹਫ਼ਤੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਾਰ ਕੂਲਰਾਂ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਵਾਲੇ ਭਾਂਡਿਆਂ ਨੂੰ ਖਾਲੀ ਕਰਕੇ ਸਾਫ਼ ਕਰਨ, ਘਰਾਂ ਦੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਪਾਣੀ ਖੜ੍ਹਾ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇਣ ਅਤੇ ਬੁਖਾਰ ਜਾਂ ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਲੱਛਣ ਦਿਖਾਈ ਦੇਣ 'ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ। ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ਡੇਂਗੂ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕੇ。
0
0
Report

मैनपुरी-गांव की गलियां तालाब में हुई तब्दील विकास कार्यों की खुली पोल ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amit KumarAmit KumarFollow12m ago
Barnahal, Uttar Pradesh:जनपद मैनपुरी के बरनाहल विकासखंड के ग्राम सेमरी में जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है गांव के मुख्य मार्ग एवं गांव की गलियां पूरी तरीके से तालाब में तब्दील हो चुकी है ग्राम वासी नरक की जिंदगी जीने को हो रहे हैं मजबूर गांव के बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही परेशानी बच्चों को स्कूल जाने के लिए जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान एवं सचिव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधान से जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण गांव में गंदगी फैल रही है, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि युवक एवं किशोरियों के शादी विवाह के लिए लोग तैयार नहीं हो रहे हैं एवं रिश्तेदारों ने भी गांव में आना बंद कर दिया है बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कर गांव को जलभराव से मुक्त कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

भदोही पुलिस ने 210.54 लीटर अवैध शराब समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही पुलिस और एसओजी टीम को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने ओराी ओवरब्रिज के पास से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, आरोपियो के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत की 210.54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, बीयर एक रेनॉल्ट क्विड कार और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर लग्जरी कार में शराब लेकर बिहार जा रहे थे मुखबिर की सूचना पर थाना औराई और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया। बरामद शराब में रॉयल स्टैग, ऑफिसर चॉइस, आफ्टर डार्क और बीयर शामिल है पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गोपीगंज स्थित एक लाइसेंसी अंग्रेजी शराब दुकान से सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार में ऊँचे दामों पर बेचते थे पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और लाइसेंसी दुकान संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top