244235
अमरोहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात'
Gajraula, Uttar Pradesh:रविवार को देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। अमरोहा जनपद के गजरौला में भी भाजपा कार्यकर्ता ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी और समाजसेवी विचित्र भाटी के आवास पर जुटे और प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नायब तहसीलदार की गाड़ी से दो मौत, बड़ा हादसा हुआ
Noida, Uttar Pradesh:नायब तहसीलदार की गाड़ी से 2 मौत0
0
Report
आदिवासी क्रांति: अंग्रेजों के खिलाफ उभरी आवाज़
Betul, Madhya Pradesh:अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी क्रांति0
0
Report
बाड़ी शहर में दवाइयों की दुकानों पर संशय, जयअम्बे मेडिकल स्टोर सीज
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी शहर में दवाइयों की दुकानों पर संशय, जयअम्बे मेडिकल स्टोर सीज धौलपुर जिले के बाड़ी शहर में एक बार फिर दवाइयों की कुछ दुकानों को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त कार्यवाही में शहर के जयअम्बे मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही करौली जिले के लांगरा थाने की पुलिस द्वारा की गई है। बताया गया कि मेडिकल स्टोर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कार्यवाही के दौरान मेडिकल स्टोर के संचालक को हिरासत में लेने की भी सूचना है। घटना बाड़ी के बालिका विद्यालय के पास स्थित जयअम्बे मेडिकल स्टोर की है। पुलिस और ड्रग विभाग की टीम के अचानक पहुंचने से इलाके के अन्य मेडिकल संचालकों में भी हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। ड्रग कंट्रोलर की टीम अब मामले की गहनता से जांच करेगी। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन और अवैध दवाओं की बिक्री को लेकर सख्ती जारी रहेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में इस तरह की कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र के बिरला मंदिर में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के बिरला मंदिर में महिलाओं ने तीज महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और झूला झूलकर तीज पर्व की खुशियां मनाईं। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। महोत्सव के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गीत-संगीत और झूलों के बीच महिलाओं ने तीज की परंपराओं को जीवंत किया। महिलाओं ने कहा कि तीज का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और संस्कृति से जुड़ा त्योहार है, जिसे सभी मिलकर उत्साहपूर्वक मनाते हैं। महिलाओं ने कहा कि आज तीज महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस दोनों एक साथ हैं। जिसकी उनको बहुत खुशी है इसलिए वह आज तीज महोत्सव के गीत के साथ-साथ देशभक्ति के गीत भी गा रही हैं। तीज महोत्सव पर महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती का किया स्मरण। महिलाओं ने कहा कि तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र प्रेम और दांपत्य जीवन का प्रतीक है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के साथ महिलाएं तीज के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। महिलाओं ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा पर्व है। इस मौके पर सभी ने मिलकर गीत गाए, झूला झूला और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।0
0
Report
मंडी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व परेड, 500 किलोवाट सौर परियोजनाओं की घोषणा
Mandi, Himachal Pradesh:मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने की जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता, ध्वजारोहण कर भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली, सेनानियों व शहीदों को किया नमन ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और पुलिस, गृह रक्षक वाहिनी, एनसीसी, एनएसएस और स्काऊट एंड गाइड के भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके पहले उन्होंने इंदिरा मार्केट परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के प्रति राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा जिन्होंने हमारी आजादी और खुशहाल भविष्य के लिए अपना सर्वस्व त्याग किया। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप देश आज प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हिमाचल ने भी स्वाधीनता आंदोलन और देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानियों, उनके आश्रितों, सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। ग्रीन पंचायत कार्यक्रम के तहत सौर ऊर्जा से जगमगाएंगी पंचायतें पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रीन पंचायत कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें सभी पंचायतों में 500 किलोवाट की ग्राऊंड माऊंटेड सौर ऊर्जा परियोजनाएं लगाई जा रही हैं। इन परियोजनाओं से होने वाली आय का 25 प्रतिशत हिस्सा संबंधित ग्राम पंचायतों के अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याण के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पेखूबेला, भंजाल और अघलौर सहित विभिन्न सौर ऊर्जा परियोजनाओं का निर्माण रिकॉर्ड अवधि में पूरा किया है। हिमाचल प्रदेश चरागाह नीति-2026 से 40 हजार परिवार होंगे लाभान्वित उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। गाय के दूध का खरीद मूल्य 61 रुपए प्रति लीटर और भैंस के दूध का खरीद मूल्य 71 रुपए प्रति लीटर किया गया है। मंडी जिला में भी करीब 21 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है। पशुपालक समुदायों की आजीविका मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश चरागाह नीति-2026 को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 300 करोड़ रुपए के समर्पित कार्यक्रम को भी स्वीकृति दी गई है जिससे 40 हजार से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। कृषि-बागवानी से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना शुरू की गई है। प्राकृतिक खेती से उगाए गेहूं पर समर्थन मूल्य बढ़ाकर 80 रुपए प्रति किलोग्राम किया गया है, जबकि मक्की के लिए 50 रुपए, कच्ची हल्दी का 150 रुपए, अदरक के लिए पहली बार 30 रुपए तथा पांगी घाटी के जौ के लिए 80 रुपए समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। मंडी जिला में भी इस योजना का लाभ किसानों को मिला है और गत दो वर्षों में 1041 क्विंटल मक्का, 644 क्विंटल गेहूं तथा लगभग 233 क्विंटल हल्दी की खरीद जिला में की गई है। बागवानी विकास के लिए HP Shiva परियोजना उन्होंने कहा कि बागवानी विकास के लिए एचपी शिवा परियोजना के प्रथम चरण में 2612 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। मंडी जिला में भी परियोजना के प्रथम चरण में 93 क्लस्टर स्थापित कर करीब 997 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर कर 3920 किसानों को लाभान्वित किया गया। जिला में बागवानी विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के तहत आठ हजार से अधिक किसानों को लगभग 69 करोड़ रुपए के लाभ प्रदान किए गए हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बागवानी क्षेत्र में सुधारों को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। इसके लिए 1292 करोड़ रुपए के निवेश से सात जिलों में छह हजार हैक्टेयर क्षेत्र में व्यापक बागवानी नीति लागू की जा रही है। इसके तहत 82 हजार से अधिक बागवानों को लाभान्वित करते हुए 60 लाख पौधे लगाने और वर्ष 2032 तक 1.30 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त फल उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। जिला में विकास कार्यों पर 517 करोड़ रुपए व्यय होंगे अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करने के लिए गत साढ़े तीन सालों में सशक्त कदम उठाए गए हैं। जिला मंडी में इस दौरान 225 पंचायत भवनों व सामुदायिक केंद्रों के निर्माण पर लगभग 15 करोड़ रुपए व्यय किए गए। विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत इस वित्त वर्ष में जिला में विकास कार्यों पर 517 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण के अंतर्गत लगभग दो करोड़ रुपए व्यय किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला में 1236 स्वयं सहायता समूहों को करीब 25.79 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1091 घरों के निर्माण पर 6.37 करोड़ रुपए व्यय किए गए।0
0
Report
दौसा जिले में स्वतंत्रता दिवस: ध्वजारोहण और 40 प्रतिभाएं सम्मानित
Dausa, Rajasthan:जिले दौसा\n\nपीजी कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह\nकलेक्टर डॉ सौम्या झा ने किया ध्वजारोहण\nपरेड का निरीक्षण कर ली मार्च पास्ट की सलामी\nएडीएम अरविंद शर्मा ने किया राज्यपाल के संदेश का पठन\nजिले की चालीस उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित\nस्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां\nसांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक डीडी बैरवा, जगमोहन मीणा, शंकर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ, प्रधान प्रहलाद मीणा, एएसपी शंकर मीणा, जिला परिषद सीईओ बिरदी चंद गंगवाल, एसडीएम संजू मीणा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और आमजन रहे मौजूद\n\ndौसा जिले में आजादी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ जहां कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली तो वही उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले की 40 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया एडीएम अरविंद शर्मा ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया इस दौरान स्कूली बच्चों ने शारीरिक व्यायाम सहित अन्य देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में एसपी पीयूष दीक्षित , सांसद मुरारी लाल मीणा , दौसा विधायक डीडी बैरवा ,भाजपा नेता जगमोहन मीणा , शंकर लाल शर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला , कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ एएसपी शंकर लाल मीणा , जिला परिषद सीईओ बिरदी चंद गंगवाल , एसडीएम संजू मीणा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे वहीं जिले के उपखंड मुख्यालय सहित अन्य सरकारी विभाग और स्कूलों और निजी संस्थाओं पर भी तिरंगे फहराये गये साथ ही पीएम Modi के हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर लोगों ने तिरंगे लगाएं ।0
0
Report
Advertisement
श्रीविजयनगर में पांच साल में 750 लाख के विकास कार्य पूरे, नगर की तस्वीर बदली
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में पिछले 5 वर्षों में 750 लाख रुपये के विकास कार्य संपन्न श्रीविजयनगर: नगरपालिका श्रीविजयनगर के शहरी क्षेत्र में विगत 5 वर्षों के दौरान विकास कार्यों को गति मिली है। आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में लगभग 750.00 लाख रुपये की लागत से विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण एवं विकास कार्य करवाए गए हैं। इन विकास कार्यों के अंतर्गत मुख्य रूप से प्रशासनिक कामकाज को सुगम बनाने के लिए नगरपालिका भवन का निर्माण और आमजन के विश्राम हेतु शहीद पार्क का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही राजकीय विद्यालय के मुख्य दरवाजे का निर्माण, शहर की मुख्य सड़कों का डामरीकरण/निर्माण तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नालों का निर्माण शामिल है। ये सभी विकास कार्य जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरे किए गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को सीधी राहत और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।0
0
Report
New Hope Campus शिक्षा-खेल में क्षेत्र की शान, दानेवालिया परिवार का अभूतपूर्व योगदान
Sri Ganganagar, Rajasthan:आइए, अब हम आमंत्रित करते हैं श्री गंगानगर जिले के श्रीविजयनगर स्थित New Hope Campus को, जिसकी दो प्रतिष्ठित शाखाएं हैं—Pioneer Senior Secondary School एवं New Hope Model Senior Secondary School। यह संस्थान शिक्षा के साथ-साथ खेल जगत में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। विद्यालय परिवार के अनेक छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यालय लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और राज्य स्तर की Top 5 मेरिट में स्थान बनाने वाला संस्थान रहा है। कक्षा 10 में लगातार पिछले दो वर्षों से 99.17 प्रतिशत अंक का परिणाम देकर विद्यालय ने श्रीगंगानगर जिले में एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड कायम किया है। New Hope Campus केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी निरंतर सक्रिय रहता है। पौधारोपण, जरूरतमंद एवं गरीब बस्तियों में कपड़े वितरण, पक्षियों के लिए परिंडे लगाना, विद्यार्थियों द्वारा शहर में हेल्थ सर्वे, प्लास्टिक का उपयोग कम करने, जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता जैसे अनेक अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं। इन सभी प्रयासों के पीछे दानेवालिया परिवार के मुखिया श्री जसविंदर पाल सिंह दानेवालिया, उनके बड़े पुत्र श्री एपी सिंह दानेवालिया एवं छोटे पुत्र श्री अवि सिंह दानेवालिया का महत्वपूर्ण योगदान है। श्री अवि सिंह दानेवालिया भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, श्रीगंगानगर के जिला अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। तो आइए, जोरदार तालियों के साथ स्वागत करें New Hope Campus परिवार का。0
0
Report
एस एन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल: आठ साल में क्षेत्र की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का उदाहरण
Sri Ganganagar, Rajasthan:एस एन सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल, श्रीगंगानगर, क्षेत्र में पिछले आठ वर्षों से गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं से लैस विभिन्न विभाग हैं, जो मरीजों की व्यापक चिकित्सा देखभाल प्रदान करते हैं। अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों टीम के साथ अस्पताल में कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी (कैंसर), न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, और आईवीएफ (IVF) सहित सभी प्रमुख विशिष्टताओं के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं। हाॅस्पिटल में क्रिटिकल केयर और इमरजेंसी सेवा सहित एमआरआई, सीटी स्कैन और पीईटी-सीटी ,कैथ लैब की सुविधा, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी की सुविधा है। 70 बैड का अत्याधुनिक आईसीयू ,मॉड्यूलर ओटी, एंडोस्कोपी सहित 200 बैड व डायलिसिस की सुविधा है। कैशलेस इलाज में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना , मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, आरजीएचएस, ईसीएचएस, रेलवे, ईएसआईसी सहित विभिन्न बीमा सेवा उपलब्ध है।0
0
Report
Advertisement
कोटा के पानी टैंक में डूबे ढाई साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
Kota, Rajasthan:कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में पानी के टैंक में डूबने से ढाई साल के मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर बालक के लापता होने पर पिता ने उसे आसपास काफी तलाश किया। बाद में बालक पानी के टैंक में डूबा मिला। परिजन उसे बाहर निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक बालक का पिता एक मकान पर काम करता था, जहां यह हादसा हुआ।0
0
Report
चौथे दिन भी धरना: टाइगर रिजर्व के विरोध में रोजगार- पलायन पर आवाज उठी
Dholpur, Rajasthan:1508ZRJ_DHOL_DISPLAY_R टाइगर रिजर्व के विरोध में चौथे दिन भी धरना, हाथों में तिरंगा लेकर धरने में पहुंचे महिला-पुरुष सरमथुरा (धौलपुर) क्षेत्र में धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व एवं इलाके की अन्य जन समस्याओं को लेकर उपखंड कार्यालय के पास सर्व समाज की ओर से चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि टाइगर रिजर्व के कारण क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रभावित होने तथा बेरोजगारी और पलायन बढ़ने की आशंका है। उन्होंने क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन विकसित करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और लोगों के पलायन को रोकने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं और सहमति को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लिया जाना चाहिए। धरना में सर्व समाज के लोगों की लगातार भागीदारी देखने को मिल रही है। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के विकास और स्थानीय लोगों के अधिकारों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।धरना स्थल पर देशभक्ति का माहौल भी देखने को मिला, जहां महिला-पुरुषों ने हाथों में तिरंगा लेकर क्षेत्र के हित में एकजुटता का संदेश दिया।0
0
Report
सोनभद्र में शव के जीवित होने के दावे से फिर उठा सवाल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र से सामने आया एक मामला जिसने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बीच लोगों को हैरान कर दिया। करीब 40 वर्षीय दुर्गावती को परिजन मृत समझकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे, लेकिन चिता पर रखने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके शरीर में हलचल महसूस होने और नब्ज चलने का दावा किया। ग्रामीणों के इस दावे के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और महिला को वापस घर ले आए। इसके बाद परिजनों ने दो निजी डॉक्टरों और एक सरकारी डॉक्टर से महिला की जांच कराई, लेकिन डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, परिजनों ने एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाने का प्रयास भी किया, लेकिन वहां भी मौत की पुष्टि होने के बाद शव को अस्पताल नहीं ले जाया गया। महिला का शव घर पर रखा गया और बाद में परिजनों ने दोबारा श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस पूरे मामले में स्थानीय थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है और क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ी ऐसी बातें सामने आने की बात कही है। पूरा मामला बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव का है। यहां के पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णानंद की पत्नी दुर्गावती करीब एक सप्ताह से बीमार बताई जा रही थीं। परिजनों के मुताबिक उन्हें पीलिया, प्लेटलेट्स की कमी, खून पतला होने और पित्त की थैली में सूजन जैसी समस्याएं थीं। उनका उपचार पहले स्थानीय स्तर पर कराया गया और हालत में सुधार नहीं होने पर दुद्धी के डॉक्टर को भी दिखाया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। परिजनों के मुताबिक दुर्गावती को आगे के इलाज के लिए मध्य प्रदेश के सागर ले जाने की तैयारी थी। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत होने की बात सामने आई और परिजन शव लेकर वापस गांव लौट आए। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी करते हुए शव को श्मशान घाट ले जाया गया। श्मशान घाट पर चिता तैयार होने के बाद जब शव को चिता पर रखने की प्रक्रिया शुरू हुई तो गांव के कुछ लोगों ने महिला के शरीर में हलचल महसूस होने और नब्ज चलने का दावा किया। ग्रामीणों की इस बात के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। परिजन महिला को वापस घर लेकर पहुंचे और मामले की दोबारा जांच कराने का फैसला किया। घर पहुंचने के बाद परिजनों ने दो निजी डॉक्टरों और एक सरकारी डॉक्टर को बुलाकर दुर्गावती की जांच कराई। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने भी महिला की मौत की पुष्टि की। इसके बाद भी परिजन स्थिति को लेकर आश्वस्त नहीं हुए और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया। एंबुलेंस कर्मियों ने भी जांच के बाद महिला की मौत की पुष्टि करते हुए शव को अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को घर पर रखा। बाद में दोबारा अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले जाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने गांव में तरह तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया। हालांकि ग्रामीणों द्वारा महिला के जिंदा होने का जो दावा किया गया था, उसकी पुष्टि चिकित्सकीय तौर पर नहीं हुई और बाद में डॉक्टरों की जांच में मौत की पुष्टि किए जाने की बात सामने आई। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पूरे मामले को लेकर जब स्थानीय थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने घटना से अभिज्ञता जताई। थाना प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ी इस तरह की बातें अक्सर सामने आती हैं, लेकिन इस मामले की जानकारी थाने को नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों के दावे और चिकित्सकीय जांच के बीच सामने आए इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं। फिलहाल महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है। ग्रामीणों द्वारा नब्ज चलने और शरीर में हलचल महसूस किए जाने का दावा किया गया था, लेकिन बाद में परिजनों द्वारा कराई गई चिकित्सकीय जांच में मौत की पुष्टि होने की बात सामने आई। मामले में स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी नहीं होने की बात थाना प्रभारी ने कही है。0
0
Report
Advertisement
बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस: मंत्री ने ध्वजारोहण किया, किसानों के चेहरे खिले
Sagar, Madhya Pradesh:बारिश ने कम नहीं क्या उत्साह , तेज बारिश के बीच हुआ ध्वजारोहण मंत्री ने कहा किसानों के चेहरे खिले.. एंकर/ सागर में तेज बारिश के बीच भी लोगों का जुनून और उत्साह कम नहीं हुआ और बरसते पानी के बीच लोगों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह के दौरान तेज बरसात हुई और ऐसे में ही प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। तेज पानी गिर रहा था और जब स्कूली बच्चों ने देखा कि पुलिस जवानों होमगार्ड एनसीसी के कैडेट्स ने कदमताल मिलाकर परेड की तो कीचड़ से सने मैदान में ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अपनी राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। आज के ये दृश्य यादगार नजारे बन गए जब देश के लिए बारिश भी लोगों के उत्साह और उमंग को रोक नहीं पाई। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि ये उत्साह यादगार है और आजादी के जश्न के बीच प्रकृति ने किसानों को सौगात दी है उनके चेहरे खिल उठे हैं।0
0
Report
तिरंगे के रंग में रंगे स्कूल, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर
Parsia Bahoripur, Uttar Pradesh:इटियाथोक। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बाबा सत्यनारायण मौर्य शिक्षण संस्थान, गजाधरपुर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर शनिवार सुबह से ही तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपने सम्मान एवं संकल्प को दोहराया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नाटक, कविता एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों एवं ग्रामीणजनों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट एवं भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार मौर्य, प्रबंधक शत्रुहन प्रसाद मौर्य, उपप्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा सहित विद्यालय परिवार के शिक्षकगण नंदकुमार मौर्य, बहादुर मौर्य, शिवम मौर्य, दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, अयूब खान, श्रीमती नीलम मिश्रा, कुमारी मंजू कनौजिया, कुमारी निधि द्विवेदी, कुमारी सीमा मिश्रा, कुमारी रुखसार बानो, कुमारी विन्ध्वासिनी द्विवेदी,कुमारी संजना कश्यप, प्रिंस कुमार वर्मा, कपिल खान, शिवपाल कनौजिया, योगेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रबंधक शत्रुहन प्रसाद मौर्य की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही उनके छोटे भाई सतगुरु प्रसाद मौर्य तथा गांव के अनेक सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।0
0
Report
जालौन में ब्राह्मण समाज के युवकों ने दलित युवक से की मारपीट,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ब्राह्मण समाज के युवकों ने दलित युवक से की मारपीट, दलित युवक से मारपीट कर स्वतंत्रता दिवस पर महापुरुषों को जबरन दिलवाई गालियां, युवक से मारपीट कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जबरन दिलवाई गालियां, बैखौफ युवकों ने महापुरुषों को गालियां दिलवाकर और युवक से मारपीट कर वीडियो किया वायरल, पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के नावर गांव की बताई जा रही घटना।0
0
Report
Advertisement
