गजरौला में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने की अपील की
Gajraula, Uttar Pradesh:शुक्रवार की शाम गजरौला में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा का स्वागत आसाराम वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष और भाजपा नेता विचित्र भाटी के आवास पर किया गया। इस मौके पर अंकुर राणा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता अभियान को तेज़ी से बढ़ाने की सलाह दी, और कहा कि इससे पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाने में मदद मिलेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश-अब्बास अंसारी मुलाकात पर बीजेपी ने निशाना लगाया
Noida, Uttar Pradesh:राज्य सभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव से अब्बास अंसारी की मुलाकात पर बीजेपी ने साधा निशाना अब्बास के चाचा अफजाल अंसारी ने डिंपल यादव पर की थी अभद्र टिप्पणी, अखिलेश चुप क्यों ? मौलाना की टिप्पणी पर भी अखिलेश की बोलती बंद - जनता पूछ रही सवाल मुख्तार अंसारी कोर्ट से घोषित अपराधी, फिर भी सपा का मौन समर्थन ? क्या अखिलेश माफियाओं को फिर से जिंदा करने का बना रहे हैं प्लान ? BJP सरकार में माफिया हुए नेस्तनाबूद, क्या सपा ला रही है वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया मॉडल ? प्रदेश की जनता सब देख रही हैपटना में SIR मुद्दे पर विपक्ष का लोकतंत्र बचाओ मार्च
Patna, Bihar:पटना में SIR और वोटर लिस्ट के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से शुरू हुए मार्च में महागठबंधन के विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पोस्टर-बैनर के साथ वोट चोर गद्दी छोड़, वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो और जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन गांधी मूर्ति के नीचे शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। बाइट -- दीपांकर भट्टाचार्य, CPI(ML) के राष्ट्रीय महासचिव मार्च को लेकर CPI(ML) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आंदोलन SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के 29 सितंबर के सर्कुलर में SIR वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों के नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 2023 के कानून को खत्म करने और पूरे मामले में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की मांग की。 बाइट -- शकील अहमद खान, कांग्रेस वरिष्ठ नेता वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहम खान ने कहा कि SIR के हवाले से देश में जिस तरह वोट की चोरी और सरकारें बनाए जाने की बात सामने आई है, उसे देखते हुए आंदोलन की जरूरत है।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दो सदस्यों की ओर से सामने रखी गई बातों के बाद कांग्रेस और विपक्ष बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा। उन्होंने गांधी मूर्ति को आंदोलन और बदलाव का बड़ा प्रतीक बताते हुए कहा कि तय समय तक आंदोलन जारी रहेगा。 ELEMENTS - VISUAL, BYTEभीलवाड़ा में अधिवक्ता पर चाकू हमला, अस्पताल में भर्ती
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा शहर में एक अधिवक्ता पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र के जेल चौराहे की बताई जा रही है, जहां अधिवक्ता गोविंद मानणीया पर चाकू से हमला किया गया। वारदात के बाद घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे और जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा है कि हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चाकू से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।दिल्ली दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश-सूत्र
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस यूपी और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है। पंजाब में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है, जबकि यूपी में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।
अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें फैसले की जानकारी दी गई।
अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल सकती है।
रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।
कांग्रेस का यूपी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला—ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश।
कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में हैं।
राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की स्थिति में कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।
नए संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना
(लखनऊ से जी न्यूज रिपोर्टर प्रीति चौधरी की रिपोर्ट)
